अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 29 अप्रैल 2011

'SHOR IN THE CITY' की रिलीज

             जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, इस बार फिल्मों की रिलीज के दिन सप्ताह में दो हो गये हैं| शुक्रवार को रिलीज किये जाने का दस्तूर तोड़ कर गुरुवार को रिलीज हुई है फ़िल्म 'शोर इन दी सिटी'| पहले बात करते हैं रिलीज के अंकों की| रिलीज के दिन का मूलांक 1 व भाग्यांक 9 है| रिलीज के दिन का अंक है-3| चलित का अंक है-6 (ऋणात्मक)| इस फ़िल्म का अंक बनता है-1| यह शुभ है| इस का वृहदंक है-55| शुभ अंकों की अधिकता के कारण इसका मूलांक समीकरण 8-6-5-9 भी शुभ ही है| फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक के रूप में राज निदिमोरू और कृष्ण डीके हैं| राज निदिमोरू का अंक है-7, जो कि अशुभ है| इस का वृहदंक है-34| ये दोनों अंक रिलीज के मूलांक-भाग्यांक के मित्र अंक हैं, इसलिए शुभ हैं| कृष्ण डीके का अंक बनता है-7| इसकी बात हम अभी कर चुके हैं| इसका वृहदंक है-25| यह अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 1-6 है| यह शुभ है| फिल्म के नायक तुषार कपूर का नामांक बनता है-6, जो कि ठीक-ठाक शुभ है| इसका वृहदंक है-51| यह शुभ है| शुभांकों की उपस्थिति के कारण यह लाभकारी है| 20-11-1976 को जन्मे तुषार का मूलांक 2 व भाग्यांक 9 है| मूलांक लगभग अशुभ तथा भाग्यांक शुभ है| इनका आयु अंक 8 (35 वाँ वर्ष) है, जो कि अशुभ है| इस प्रकार यह विश्लेषण बताता है कि यह फिल्म कोई बड़ा धमाका नहीं करेगी| यह औसत सफलता पा कर अपनी लागत निकाल लेगी| 
              मित्रो, अभी तो बस इतना ही| रात तक फिर मिलते हैं आज की रिलीज फिल्मों की| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ............जय श्री राम|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें