अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शनिवार, 23 अप्रैल 2011

'DUM MAARO DUM' की रिलीज

जय श्री राम...........| आदरणीय मित्रो, इस बार रिलीज की लाइन में वैसे तो दो फ़िल्में हैं, मगर हम अभी यहाँ सिर्फ एक फिल्म की ही बात करेंगे| यह फिल्म है-'दम मारो दम'| रिलीज के दिन का मूलांक ४ व भाग्यांक ३ है| अभी चलित है-अंक ६ (ऋणात्मक)| इस फिल्म का अंक बनता है-७| यह रिलीज के भाग्यांक का विरोधी है| इस का वृहदंक बनता है-४३| अंक ३, ४ व ७ का त्रिकोण हानिकारक है| इस का मूलांक समीकरण ५-६-५ है| यह रिलीज के अंकों के साथ शुभ युति बना रहा है| फिल्म के निर्माता रमेश सिप्पी का अंक है-५| यह रिलीज के अंकों के साथ ठीक-ठाक युति बना रहा है| इस का वृहदंक है-४१| इस का मूलांक समीकरण २-३ है| यह भी ठीक-ठाक युति बनता है| रमेश सिप्पी वाले अंक ही उनके पुत्र और निर्देशक रोहन सिप्पी के हैं| अतः ये अंक दोहरे रूप में प्रभावी हैं| नायक अभिषेक बच्चन का नामांक है-४, जो कि शुभ है| इनका वृहदंक है-४९| यह भी शुभ है| इस का मूलांक समीकरण ६-७ है| यह अशुभ युति बना रहा है| ०५-०२-१९७६ को जन्मे अभिषेक का भाग्यांक (३) शुभ युतियाँ बना रहा है| इनका आयु अंक ९ (३६ वाँ वर्ष) भी शुभ है| फिल्म की नायिका बिपाशा बासु का नामांक है-६| यह शुभ है| इसका वृहदंक ३३ व मूलांक समीकरण ३-३ है| ये दोनों शुभ हैं| ०७-०१-१९७९ को जन्मीं बिपाशा का मूलांक व भाग्यांक ७ है| ये दोनों ही रिलीज के अंकों के साथ अशुभ युति बना रहे हैं| अतः ब्निश्कर्ष के रूप में यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन भी कर ले तो समझो कि गंगा नहा लिये|
         मित्रो, अभी तो बस इतना ही| अब परसों मिलेंगे| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ........आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें