अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शनिवार, 30 अप्रैल 2011

आज की रिलीज फ़िल्में

            जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, लीजिए अब बात करते हैं आज की रिलीज फ़िल्मों की| वैसे तो आज ५ फ़िल्में रिलीज हो रही हैं. किन्तु हम यहाँ तीन फ़िल्मों की ही बात करेंगे| सबसे पहले बात करते हैं आज के अंकीय समीकरणों की|
आज के अंकीय समीकरण
आज का मूलांक २ व भाग्यांक १ है| अभी चलित है-अंक ६ (ऋणात्मक)| आज के अंकीय समीकरण बहुत उलझे हुए हैं| भाग्यांक के अनुसार आज अंक ७ के लिए शुभ है तथा भाग्यांक के अनुसार आज अंक ३ व ४ के लिए शुभ है, किन्तु अंक ४ अंक २ व अंक ७ के साथ अशुभ युति बनाता है| अंक ३ अंक ७ का विरोधी है| इसलिए आज के मूलांक २ का भी विरोधी है|
CHALO  DILLI: दिल्ली दूर नहीं
इस फ़िल्म का अंक बनता है-४| यह अपेक्षाकृत शुभ है| इस का वृहदंक ३१ व मूलांक समीकरण १-३ है|  ये दोनों ही/ शुभ हैं| फ़िल्म के दो निर्माता हैं| एक निर्माता प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी व फ़िल्म की नायिका लारा दत्ता के पति महेश भूपति हैं| इनका अंक बनता है-५| इसका वृहदंक है-५०| ये दोनों ही अशुभ हैं| इसका मूलांक समीकरण ५-९ है| अंक ९ की प्रभावी स्थिति के कारण यह शुभ है| दूसरे निर्माता के रूप में कृशिका लुल्ला हैं| इनका अंक बनाता है-६| यह आज ठीक-ठाक शुभ है| इसका वृहदंक है-३३| यह शुभ है| इसका मूलांक समीकरण ८-७ है| यह भी ठीक-ठाक शुभ है| निर्देशक शाश्वत शाह का अंक है-६| इसकी बात अभी हम कर चुके हैं| इसका वृहदंक ४२ व मूलांक समीकरण १-५ है| आज ये दोनों ही शुभ हैं| नायक विनय पाठक का अंक ८, वृहदंक ३५ व मूलांक समीकरण ५-३ है| ये तीनों ही अशुभ हैं| लारा दत्ता का नामांक बनता है-८| इसका वृहदंक है-२६| ये दोनों ही अशुभ हैं| इसका मूलांक समीकरण १-७ है| यह लगभग शुभ है| १६-०४-१९७८ को जन्मीं लारा का मूलांक ७ व भाग्यांक ९ | ये आज शुभ युतियों की बहुलता में हैं| अतः ऐसा लगता है कि यह फिल्म सफल रहेगी तथा अपने निर्माता/वितरक को निराश नहीं करेगी|
NAUGHTY @ 40
   इस फिल्म का अंक बनता है-२| यह शुभ है| इसका वृहदंक ६५ व मूलांक समीकरण ७-४ है| ये दोनों ही अशुभ हैं तथा आर्थिक झटका व इच्छापूर्ति में बाधा बताते हैं| फिल्म के निर्माता अनुज शर्मा का अंक बनता है-२| इसका वृहदंक है-२९| ये दोनों शुभ हैं| इसका मूलांक समीकरण ४-७ है| यह अशुभ है| निर्देशक जगमोहन मूंधड़ा का अंक बनता है-9| इसका वृहदंक ५४ व मूलांक समीकरण ९-९ है| ये तीनों ही अशुभ है|
नायक गोविंदा का नामांक बनता है-९| इसकी बात हम कर ही चुके हैं| इसका वृहदंक है-२७| २१-१२-१९६३ को जन्मे गोविंदा का मूलांक ३ व भाग्यांक ७ है| ये परस्पर विरोधी हैं| गोविंदा का आयु अंक ३ है| इन अंकों की बात हम अंकीय समीकरण में कर चुके हैं| इस प्रकार यह फिल्म फ्लॉप की भीड़ बढ़ाएगी| इसके बसीब में सफलता नहीं है|
I AM 
इस फिल्म का अंक बनता है-६| यह ठीक-ठाक है| इसका कोई वृहदंक नहीं है| इसका मूलांक समीकरण १-५ है| यह शुभ है| इस फिल्म के निर्माता का हमें पता नहीं चल पाया है| निर्देशक ओनीर का अंक ६ व वृहदंक १५ है| इनकी बात हम कर ही चुके हैं| इस अति संक्षिप्त हिसाब से यह पता चलता है कि यह फिल्म अपनी लागत निकाल लेगी| इसकी सफलता को हम औसत कह सकते हैं|
 मित्रो, अब इतना ही| ........ आज के आनंद की जय| .......... जय श्री राम| 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें