अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

बुधवार, 10 फ़रवरी 2010

राजस्थान:पंचायत चुनाव:हमारी भविष्यवाणी सही रही

जय श्री राम .......... | आज अभी तो आप से बस एक छोटी-सी बात करने उपस्थित हुए हैं | राजस्थान में पंचायत चुनाव संपन्न हो रहे हैं | सभी पंचायत समितियों और जिला परिषदों के परिणाम आ चुके हैं | आप के साथ यह जानकारी बाँटते हुए हमें बहुत ख़ुशी हो रही है कि हमारी भविष्यवाणी एक बार फिर सही रही | प्रदेश की कुल 33 जिला परिषदों में  कांग्रेस को 25 और भाजपा को 07 में विजय मिली है | 1013 जिला परिषद् सीटों में कांग्रेस को 603 और भाजपा को 364 सीटें मिली हैं | 248 पंचायत समितियों में कांग्रेस को 122 और भाजपा को 57 में विजय मिली है | कुल 5273 पंचायत समिति सीटों में कांग्रेस को 2585 और भाजपा को 1806 सीटें मिली हैं | इस प्रकार कांग्रेस ने इन चुनावों में यह बहुत ही धाकड़ प्रदर्शन किया है | इस बार कांग्रेस ने अशोक गहलोत के पिछले कार्यकाल के अपने प्रदर्शन को भी पीछे छोड़ दिया | भाजपा या किसी और के लिए कांग्रेस का यह प्रदर्शन अचरज का विषय हो सकता है,मगर हमारे लिए नहीं | हम ने तो इस की भविष्यवाणी  पहले ही कर दी थी | वर्ष 2010 के सन्दर्भ में भविष्यवाणियों के क्रम में 05 जनवरी,2010 की अपनी पोस्ट "भारतीय राजनीति:भाग-4" में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  की बात करते हुए हम ने कहा था---"........अभी इन्हें 59 वाँ वर्ष चल रहा है | 3 मई से 60 वाँ वर्ष आरम्भ हो जाएगा | चलित वर्ष 2010 इन के जन्म के मूलांक का वर्ष है | यह नामांक और भाग्यांक का मित्र वर्ष है | इस लिए इन की प्रतिष्ठा-वृद्धि होगी | अभी चलित का समय अंक 8 का है | यह अंक लोकतंत्र का है | इस कारण अभी होने जा रहे पंचायत चुनाव में इन के नेतृत्व में  इन की पार्टी को तगड़ी सफलता मिलेगी ........"|  तो मित्रो,हमारी यह भविष्यवाणी आप के समक्ष है | घोटेवाले,माँ बगलामुखी और गुरुदेव देवराहा बाबा की कृपा और आप के आशीर्वाद से हमारी भविष्यवाणियों की  सफलता का यह क्रम जारी है | अपना आशीर्वाद इसी प्रकार बनाए रखिए | आज बस इतना ही | अब आज के आनंद की जय | .............. जय श्री राम | 

1 टिप्पणी: