जय श्री राम .......... | आज अभी तो आप से बस एक छोटी-सी बात करने उपस्थित हुए हैं | राजस्थान में पंचायत चुनाव संपन्न हो रहे हैं | सभी पंचायत समितियों और जिला परिषदों के परिणाम आ चुके हैं | आप के साथ यह जानकारी बाँटते हुए हमें बहुत ख़ुशी हो रही है कि हमारी भविष्यवाणी एक बार फिर सही रही | प्रदेश की कुल 33 जिला परिषदों में कांग्रेस को 25 और भाजपा को 07 में विजय मिली है | 1013 जिला परिषद् सीटों में कांग्रेस को 603 और भाजपा को 364 सीटें मिली हैं | 248 पंचायत समितियों में कांग्रेस को 122 और भाजपा को 57 में विजय मिली है | कुल 5273 पंचायत समिति सीटों में कांग्रेस को 2585 और भाजपा को 1806 सीटें मिली हैं | इस प्रकार कांग्रेस ने इन चुनावों में यह बहुत ही धाकड़ प्रदर्शन किया है | इस बार कांग्रेस ने अशोक गहलोत के पिछले कार्यकाल के अपने प्रदर्शन को भी पीछे छोड़ दिया | भाजपा या किसी और के लिए कांग्रेस का यह प्रदर्शन अचरज का विषय हो सकता है,मगर हमारे लिए नहीं | हम ने तो इस की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी | वर्ष 2010 के सन्दर्भ में भविष्यवाणियों के क्रम में 05 जनवरी,2010 की अपनी पोस्ट "भारतीय राजनीति:भाग-4" में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बात करते हुए हम ने कहा था---"........अभी इन्हें 59 वाँ वर्ष चल रहा है | 3 मई से 60 वाँ वर्ष आरम्भ हो जाएगा | चलित वर्ष 2010 इन के जन्म के मूलांक का वर्ष है | यह नामांक और भाग्यांक का मित्र वर्ष है | इस लिए इन की प्रतिष्ठा-वृद्धि होगी | अभी चलित का समय अंक 8 का है | यह अंक लोकतंत्र का है | इस कारण अभी होने जा रहे पंचायत चुनाव में इन के नेतृत्व में इन की पार्टी को तगड़ी सफलता मिलेगी ........"| तो मित्रो,हमारी यह भविष्यवाणी आप के समक्ष है | घोटेवाले,माँ बगलामुखी और गुरुदेव देवराहा बाबा की कृपा और आप के आशीर्वाद से हमारी भविष्यवाणियों की सफलता का यह क्रम जारी है | अपना आशीर्वाद इसी प्रकार बनाए रखिए | आज बस इतना ही | अब आज के आनंद की जय | .............. जय श्री राम | जय श्री राम............| अंक ज्योतिष और अंग ज्योतिष पर आधारित इस भविष्यवाणी-प्रधान ब्लॉग के आँगन में स्वागत है| यहाँ भी पधारें--- (A) www.youtube.com/@DrKumarGanesheNumerology (B) www.youtube.com/@Dr.KUMARGANESHE ('क़िस्से कुमार से') (C) https://www.facebook.com/drkumarganeshe (D) https://www.facebook.com/DrKumarGaneshenumerologist (E) https://www.instagram.com/drkumarganeshe (F) अन्य ब्लॉग http://ankjyotish369.wordpress.com
बुधवार, 10 फ़रवरी 2010
राजस्थान:पंचायत चुनाव:हमारी भविष्यवाणी सही रही
जय श्री राम .......... | आज अभी तो आप से बस एक छोटी-सी बात करने उपस्थित हुए हैं | राजस्थान में पंचायत चुनाव संपन्न हो रहे हैं | सभी पंचायत समितियों और जिला परिषदों के परिणाम आ चुके हैं | आप के साथ यह जानकारी बाँटते हुए हमें बहुत ख़ुशी हो रही है कि हमारी भविष्यवाणी एक बार फिर सही रही | प्रदेश की कुल 33 जिला परिषदों में कांग्रेस को 25 और भाजपा को 07 में विजय मिली है | 1013 जिला परिषद् सीटों में कांग्रेस को 603 और भाजपा को 364 सीटें मिली हैं | 248 पंचायत समितियों में कांग्रेस को 122 और भाजपा को 57 में विजय मिली है | कुल 5273 पंचायत समिति सीटों में कांग्रेस को 2585 और भाजपा को 1806 सीटें मिली हैं | इस प्रकार कांग्रेस ने इन चुनावों में यह बहुत ही धाकड़ प्रदर्शन किया है | इस बार कांग्रेस ने अशोक गहलोत के पिछले कार्यकाल के अपने प्रदर्शन को भी पीछे छोड़ दिया | भाजपा या किसी और के लिए कांग्रेस का यह प्रदर्शन अचरज का विषय हो सकता है,मगर हमारे लिए नहीं | हम ने तो इस की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी | वर्ष 2010 के सन्दर्भ में भविष्यवाणियों के क्रम में 05 जनवरी,2010 की अपनी पोस्ट "भारतीय राजनीति:भाग-4" में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बात करते हुए हम ने कहा था---"........अभी इन्हें 59 वाँ वर्ष चल रहा है | 3 मई से 60 वाँ वर्ष आरम्भ हो जाएगा | चलित वर्ष 2010 इन के जन्म के मूलांक का वर्ष है | यह नामांक और भाग्यांक का मित्र वर्ष है | इस लिए इन की प्रतिष्ठा-वृद्धि होगी | अभी चलित का समय अंक 8 का है | यह अंक लोकतंत्र का है | इस कारण अभी होने जा रहे पंचायत चुनाव में इन के नेतृत्व में इन की पार्टी को तगड़ी सफलता मिलेगी ........"| तो मित्रो,हमारी यह भविष्यवाणी आप के समक्ष है | घोटेवाले,माँ बगलामुखी और गुरुदेव देवराहा बाबा की कृपा और आप के आशीर्वाद से हमारी भविष्यवाणियों की सफलता का यह क्रम जारी है | अपना आशीर्वाद इसी प्रकार बनाए रखिए | आज बस इतना ही | अब आज के आनंद की जय | .............. जय श्री राम |
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
जय श्री राम ............| यह है आज की बात| अर्जुन राम मेघवाल (भाजपा लोकसभा-सदस्य) जन्म-दिनांक:-07-12-1954 मूलांक:-7 भाग...
-
जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो,आज हम एक बार फिर उपस्थित हैं आप की सेवा में अपने वचन के अनुसार | कई दिनों से जो बात कर...
-
जय श्री राम ............ आदरणीय मित्रो,इस हफ़्ते रिलीज हो रही हैं चार फ़िल्में| इन की बात तो करेंगे ही,किन्तु उस से फले एक बात फ़िल्म 'GU...
bahut bahut badhayee.
जवाब देंहटाएं