शुक्रवार, 30 जुलाई 2010

'ONCE UPON A TIME IN MUMBAI':::ठीक-ठाक

जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो,हाज़िर हैं हम आप की सेवा में आज ही दुबारा | अब हम बात करेंगे आज रिलीज हुई हिंदी फ़िल्म की | आज थिएटरों में अवतरित हुई है मिलन लुथरिया की फ़िल्म-'ONCE  UPON A TIME IN  MUMBAI ' | 
आज के अंकीय समीकरण 
आज का मूलांक 3 व  भाग्यांक 4 है | मासांक 7 और चलित अंक 1 व 4 हैं | चलित वर्षांक 3 है | मासांक  व आज के मूलांक व चलित वर्षांक में परस्पर विरोधी भाव है | आज के भाग्यांक व एक चलित अंक में प्रतिरूप युति है | अंक 1 व अंक 3 में परस्पर मित्रता भाव है | आज अंक 9,4 व 1 के पक्ष की स्थिति है | अंक 6 के भी बहुत कुछ पक्ष की ही स्थिति है | अंक 8 को ले कर घर्षण की स्थिति है | अंक 2 अर्द्ध लाभ की अवस्था में है | अंक 5 विचलन की अवस्था में है | 
फ़िल्म का अंकीय विश्लेषण 
    इस फ़िल्म का अंक बनता है-3,जो कि आज शुभ है | इस का वृहदंक है-93 | अंक 3 के दोहराव व इस के परम मित्र अंक 9 की उपस्थिति में बनने वाले त्रिकोण के कारण यह शुभ है | इस का मूलांक समीकरण 2-8-5-6-9 है | यहाँ अंक 2 अर्द्ध लाभ,अंक 6 ठीक-ठाक लाभ व अंक 9 प्रबल लाभ अवस्था में है | अंक 8 घर्षण व अंक 5 विचलन में होने के कारण अशुभ हैं | एक बहुत ही ख़ास बात और | अंक 5 की उपस्थिति में अंक 6 व अंक 8 की युति  विदेश से तस्करी से धन-प्राप्ति  बताती है | अंक 8 व अंक 9 की युति छद्म-जगत (अंडरवर्ल्ड )का/में तगड़ा प्रभुत्व बताती है | अंक 2 स्त्री-प्रधानता बताता है | साथ ही यह दुबला-पतला शरीर,साईड फेस,धीमा स्वर आदि बताता है | हमारा यह विश्लेषण इस बात की ओर साफ़-साफ़ संकेत कर रहा है कि यह इस खाके में सीधे -सीधे 70 के दशक का एक अंडरवर्ल्ड सरगना फिट बैठता है | इस फ़िल्म के अंक बताते हैं कि यह उस व्यक्ति पर आधारित है,भले ही चाहे कितना ही प्रचार किया जाए कि ऐसा नहीं है |  फ़िल्म के निर्देशक मिलन लुथरिया का अंक बनता है-9,जो कि आज बहुत शुभ है | इस का वृहदंक बनता है-36 | सर्वोत्तम अंकों 3,6 व 9 की उपस्थिति के कारण यह त्रिकोण शुभ है | इस का मूलांक समीकरण 5-4 है | यहाँ विचलन के बाद में मिलन घाटे में नहीं रहेंगे | फ़िल्म के निर्माता के रूप में दो लोग हैं-शोभा कपूर व एकता कपूर | शोभा कपूर का अंक बनता है-8,जो कि आज अशुभ है | इस का वृहदंक है-44 | हालांकि अंक 4 आज का भाग्यांक है,किन्तु इस युति का फल अंक 8 के रूप में मिलने के कारण यह घोर अशुभ बन गयी है | इस वृहदंक का मूलांक समीकरण 8-9 है | यहाँ अंक 8 व अंक 9 के पारस्परिक विरोध के कारण मामला बिगड़ गया है | यहाँ यह बात ख़ास ध्यान दिये जाने योग्य है कि फ़िल्म की प्रचार सामग्री में शोभा कपूर के नाम की अंग्रेज़ी वर्तनी 'सोभा' है,जब कि हिंदी के अनुसार 'शोभा' होता है | 'SOBHA' करने से इन का नामांक 8 हो गया है,जो कि अशुभ है | सुनने में आता है कि एकता कपूर किसी अंक ज्योतिषी से सलाह लेती हैं | यदि ऐसा है तो फिर एकता ने शोभा जी के नाम के मामले में इतनी बड़ी ग़लती कैसे कर दी ? किसी एकता कपूर का नामांक है-3,जो कि आज शुभ है | इस का वृहदंक है-39 | यह भी शुभ है | इस का मूलांक समीकरण है-3-9,जो कि शुभ है | 07 जून,1975 को जन्मी एकता का मूलांक 7 व भाग्यांक 8 है | आज तो ये दोनों ही अंक अशुभ हैं | एकता को अभी 36 वाँ वर्ष चल रहा है,जिस का अंक है-9 | यह आज शुभ है | एकता के यहाँ आयु अंक व नामांकों से जो शुभ अवस्थाएँ बनीं,जन्मांकों की विषमता ने उन सब पर पानी फेर दिया | 
        फ़िल्म के एक नायक अजय देवगन का नामांक है-1,जो कि आज शुभ है | इस का वृहदंक है-28 | यहाँ अंक 1 व 8 में द्रोहात्मक युति (GOD FATHER PROBLEM ) है | इस में अंक 2 शामिल होने से यह भावनात्मक आघात करने वाली हो गयी है | इस कारण यह त्रिकोण अशुभ है | इस का मूलांक समीकरण 4-6 है | यह आर्थिक पक्ष को पीड़ित करता है | 02 अप्रेल,1969 को जन्मे अजय देवगन का मूलांक 2 व भाग्यांक 4 है | अंक 2 अर्द्ध लाभ की अवस्था में है,जब कि अंक 4 शुभ है | इन का आयु अंक 6 (42 वाँ वर्ष) है | यह आज काफी कुछ अच्छा है | फ़िल्म के दूसरे नायक इमरान हाशमी का अंक है-1,जो कि आज शुभ है | इस का वृहदंक है-37 | पारस्परिक विरोधी भाव वाले अंकों की युति के कारण यह अशुभ है | इस का मूलांक समीकरण 9-1 है,जो कि आज शुभ है | 24 मार्च,1979 को जन्मे इमरान का मूलांक 6 व भाग्यांक 8 है | अंक 6 तो ठीक है,मगर अंक 8 आज अशुभ है | इन का आयु अंक 5 (32 वाँ वर्ष) है,जो कि आज विचलनकारी है | फ़िल्म की नायिका कंगना राणावत का अंक है-9,जो कि आज बहुत शुभ है | इस का वृहदंक है-36 | यह भी शुभ है | इस का मूलांक समीकरण 8-1 है | 'द्रोहात्मक युति' के कारण यह अशुभ है | 20 मार्च,1987 को जन्मी कंगना का मूलांक 2 व भाग्यांक 3 है | अंक २ आज अर्द्ध लाभ की अवस्था में है,जब कि अंक 3 आज शुभ है | कंगना का आयु अंक 6 (24 वाँ वर्ष) शुभ है |  
निष्कर्ष 
(1 ) यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रह सकती है | कुछ ख़ास नहीं रहेगी | किसी बड़े कमाल की उम्मीद बेकार है | 
(2 ) निर्देशक मिलन लुथरिया को यह फ़िल्म लाभ देगी | संभव है कि यह निर्देशन को लेकर इन्हें कोई पुरस्कार भी दिलवा दे | 
(3 ) अजय देवगन के लिए यह फ़िल्म प्रतिष्ठावर्द्धक रहेगी |
(4 ) इमरान हाशमी को इस कोई विशेष फ़ायदा नहीं मिल पाएगा |               
(5 ) कंगना राणावत को इस फ़िल्म से बहुत फ़ायदा हो सकता है | इन्हें पर्याप्त प्रशंसा व पुरस्कार की प्राप्ति भी हो सकती है | 
(6 ) यह फ़िल्म सफल फ़िल्मों को तरसते हिंदी फ़िल्मोद्योग को कोई ख़ास राहत नहीं दे पाएगी | 
          तो मित्रो,अब आज की तो दोनों ही बातें हो गयी हैं | आज बस इतना ही | अब आज्ञा दीजिए | ......... आज के आनंद की जय | ............ जय श्री राम | 


भोपाल ज्योतिष सम्मेलन---17 और 18 जुलाई,2010 (भाग-2)

जय श्री राम ............. | आदरणीय मित्रो,भोपाल ज्योतिष सम्मेलन की पहली पोस्ट डालते समय सोचा था कि यह पोस्ट जल्दी ही आप की सेवा में रख देंगे,मगर यह हो न सका | इसी को तो कहते हैं---"होई वही जो राम रचि राखा" | तो कोई बात नहीं,प्रभु का यह आदेश शिरोधार्य करते हुए हम आज आप की सेवा में यह पोस्ट रख रहे हैं | घोटेवाले,माँ बगलामुखी और परमपूज्य गुरुदेव देवराहा बाबा की कृपा से हमें लगभग हर ज्योतिष सम्मेलन में सभी की बहुत कृपा प्राप्त होती है,भले ही बात साथी ज्योतिषियों की हो,आम आदमी की हो या फिर मीडिया की हो |
 भोपाल सम्मेलन में भी मीडिया ने हम से अच्छा सहयोग किया और कृपा बनाये रखी | वहाँ हम ने प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया को साक्षात्कार में जो बातें कहीं,आज उन्हें आप की सेवा में रख रहे हैं | इलेक्ट्रोनिक मीडिया में तो यह बातें 'डी जी न्यूज़'  'सहारा समय' चैनलों पर दिनांक १८ जुलाई,२०१० को प्रसारित हो चुकी हैं | प्रिंट मीडिया में ये बातें टुकड़ों-टुकड़ों में 'पीपुल्स समाचार','दैनिक भास्कर','राज एक्सप्रेस' व 'दैनिक जागरण' में प्रकाशित हो चुकी हैं | इन में से कुछ की कटिंगों  की प्रति यहाँ आप की सेवा में रख रहे हैं | इन के अलावा ये बातें विस्तार से भोपाल से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका 'द्रब्य सागर' में सहेजी गयी हैं | आप इस पत्रिका के ताज़ा अंक में इन्हें पढ़ सकते हैं |  ये इस प्रकार हैं---     
"(1) उमा भरती की भाजपा में वापसी 07 अगस्त के बाद व 19 दिसंबर से पहले कभी भी हो सकती है | इन के आने से पार्टी मज़बूत होगी | उमा व शिवराज सिंह के स्त्री अंक कमज़ोर हैं,इस कारण 'समान अवस्था प्रतिकर्षण' के कारण शिवराज सिंह उमा की वापसी का ज़ोरदार विरोध करेंगे | उमा के वापस आते ही शिवराज की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी |
(2) 29-11-2010 से 04-03-2012 के बीच शिवराज सिंह मुख्यमंत्री के पद से विदा हो जाएँगे | ये भाजपा की केन्द्रीय राजनीति में जाएँगे |
    (3) अगला मुख्यमंत्री या तो ऐसा व्यक्ति बनेगा जो कि पहले कभी मुख्यमंत्री नहीं रहा( ऐसे व्यक्ति के रूप में नरेन्द्र सिंह तोमर के अच्छे योग हैं),या फिर वह जो कि अभी भाजपा में नहीं है (यह उमा भारती हो सकती हैं ) |
(4) कांग्रेस अगला विधानसभा चुनाव सुरेश पचौरी के नेतृत्व में नहीं लड़ेगी | तब अध्यक्ष कोई और ही होगा | 
(5) अगले विधानसभा चुनाव के बाद फिर भाजपा की सरकार बनेगी | 
(6) मध्यप्रदेश को वर्तमान शासक-जनित भ्रष्टाचारगत अराजकता से लम्बे समय तक (कम-से-कम वर्तमान विधानसभा में तो ) मुक्ति नहीं मिलने वाली है |
(7) देश को महँगाई से देश की आज़ादी के 66 वें वर्ष यानी वर्ष 2012-13 में राहत मिल सकती है | उस से पहले के आसार कम ही हैं | 
(8) इस वर्ष देश में समग्र रूप से वर्षा औसत से कम ही रहेगी,भले ही कुछ जगह पानी तांडव मचा डाले |
(9) वर्ष 2011 में भोपाल की महापौर कृष्ण गौर को अविश्वास-प्रस्ताव का सामना करना पड़ सकता है | यदि इन का पद ख़तरे में नहीं पड़ा तो इन के राजनीतिक पितृ-पुरुष बाबूलाल गौर को संकट घेर सकता है |"

               मित्रो,ईश्वर सब से बड़ा ज्योतिषी है | उस के सामने हमारी तो बिसात ही क्या है | फिर भी ज्योतिष के विद्यार्थी होने के नाते हमारा भी यह कर्त्तव्य बनता है कि हम राष्ट्र,समाज व मानवता से जुड़े मुद्दों पर अपनी क्षमता के तईं कुछ बताएँ तो सही | इसी दिशा में एक संकोच भरा प्रयास होता है हमारी भविष्यवाणियाँ | आप इन्हें सदा ऐसे ही विनम्र प्रयास के रूप में देखें और अपना आशीर्वाद प्रदान करें | अब आज्ञा दीजिए | अभी 'आज के आनंद की जय' नहीं कहेंगे क्यों कि अभी कुछ ही देर के अंतराल के बाद फिर हाजिर होते हैं आप कि सेवा में आज की रिलीज फ़िल्म की बात ले कर | ............ जय श्री राम |     

मंगलवार, 20 जुलाई 2010

भोपाल ज्योतिष सम्मेलन---17 और 18 जुलाई,2010 (भाग-1)

जय श्री राम ............. | आदरणीय मित्रो,भोपाल ज्योतिष सम्मेलन के बाद एक बार फिर आप की सेवा में उपस्थित हैं | यह सम्मेलन अरेरा कालोनी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित हुआ | पहले दिन यानी 17 जुलाई को तो फिर भी कुछ हल्का रहा,मगर दूसरे दिन यानी 18 जुलाई को अपार भीड़ थी लोगों की | संभालना मुश्किल हो गया था | यह बात हुई लोगों की | ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी सम्मेलन ठीक ही रहा | सम्मेलन के पहले दिन तीसरे सत्र में हमारा व्याख्यान हुआ | विषय था---"अंक ज्योतिष की गहराई " | हमारा व्याख्यान कभी लिखित नहीं होता है | अतः यह भी नहीं था | अतः शब्दशः तो याद नहीं है,मगर इस व्याख्यान का सार हम आप की सेवा में यहाँ रख देते हैं | 
       अभी भी अंक ज्योतिष के बारे में अच्छी तरह आम आदमी तो क्या,बहुत से ज्योतिषी तक नहीं जानते | जहाँ कहीं भी अंक आ जाए,वहाँ अंक ज्योतिष आ जाती है,यह एक तगड़ी भ्रामक धारण है | अभी भी अंक ज्योतिष को ज्योतिष की एक छोटी-सी शाखा मात्र समझ लिया जाता है | सच्चाई यह है कि यह अपने आप में एक पूर्ण सशक्त विधा है | इस में उन सभी प्रश्नों का जवाब मिलता है कि जो ज्योतिष की अन्य विधाओं से पूछे जाते हैं | अक्सर यह सुनने को मिलता है कि वाहन के नंबर के अंत में शून्य (0 ) नहीं होना चाहिए, वाहन के नंबर घटते हुए नहीं होने चाहिए आदि | पूछें ---क्यों,तो जवाब मिलता है कि किसी ने कहा है | वास्तव में ऐसी कोई बात नहीं है | यह बात सही है कि वाहन के नंबर व्यक्ति पर लागू होते हैं | हम तो वाहन के ही नंबर से व्यक्ति  के बारे में  बता देते हैं | इसी प्रकार व्यक्ति जिस मकान में रहता है,उस के नंबर उस पर लागू होते हैं ;भले ही वह मकान अपना हो अथवा किराए का | यदि घर में सभी सदस्य अलग-अलग नंबर के हों तो व्यक्ति को चाहिए कि वह मूलांक या भाग्यांक की अपेक्षा जन्म के चलित के अनुरूप नंबर का मकान रखे | यदि व्यक्ति को अपनी जन्म-दिनांक पता नहीं हो तो अपनी बॉडी लैंग्वेज के अनुसार मकान-नंबर रखे | इसी प्रकार  मोबाइल फ़ोन का नंबर ही लीजिए | इस का आप ने शायद कभी इतना गौर नहीं किया होगा कि मोबाइल फ़ोन नंबर कितना कुछ बता देते हैं | (आज से चार साल पहले जब हम एस.एस.जैन सुबोध पी.जी.महाविद्यालय,जयपुर में व्याख्याता (हिंदी) के रूप में कार्यरत थे,तब अपने एक साथी व्याख्याता को उन के फ़ोन नंबर के आधार पर ही यह बताया था कि उन के 13 साल बाद ही क्यों हुई और वह भी बेटा ? साथ ही हम ने यह भी बता दिया कि बच्चा दिखता कैसा है व उस का भविष्य क्या है ?) मर्म की बात यह है कि फ़ोन नंबर का महायोग (grand total ) व्यक्ति के भाग्यांक अथवा मूलांक के अनुरूप होना चाहिए | यह तो हुई फ़ोन नंबर के आधार पर दुनिया-जहान से जुडी साधारण बातें | अब करते हैं बहुत बड़ी बात | फ़ोन नंबर में अंक 8 जितना ज़्यादा हो,उतना ही ज़्यादा उठापटक भरा जीवन होता है | यदि चार या चार से ज़्यादा शून्य (0 ) हो तो यह कर्म की रिक्तता बताता है | चार या चार से ज़्यादा अंक 9 हो तो यह व्यक्ति की आध्यात्मिक अवस्था की गहराई बताता है | यदि नंबर में चार या ज़्यादा शून्य (0 ) व इतने ही अंक 9 हो तो उस व्यक्ति का इसी जन्म में मोक्ष सुनिश्चित है | यहाँ अंक 4 व अंक 9 का जमावड़ा यदि चार या चार से ज़्यादा बार (प्रत्येक का ) होने पर व्यक्ति के प्रारब्ध (पूर्व जन्म ) और इस जन्म के अंतर्संबंध की गहराई पता चलती है | इस प्रकार अंक ज्योतिष रोज़मर्रा की ज़िन्दगी से ले कर विशिष्ट अवस्थाओं के अध्ययन-विश्लेषण में सक्षम है |        
             मित्रो,यह तो था हमारे व्याख्यान का सार | वहाँ हम ने मीडिया को दिये साक्षात्कारों में कुछ भविष्यवाणियाँ भी कीं,उन का जिक्र अगली बार यानि भाग-2 में करेंगे | हमें आज फिर सफ़र पर निकलना है | अपने मूल घर बीकानेर जाएँगे | 24 को लौटेंगे | इस बीच यदि समय मिला और नेट की शरण में जाना हुआ तो शुक्रवार को रिलीज होने वाली फ़िल्मों की बात कर लेंगे,वरना इस बार वह बात नहीं हो पाएगी | तो आज बस इतना ही | अब आज्ञा दीजिए | ........ आज के आनंद की जय | ........... जय श्री राम |











   

गुरुवार, 15 जुलाई 2010

LAMHAA,UDAAN और TERE BIN LADEN की रिलीज:::फ़्लॉप की तिकड़ी

जय श्री राम ........... | आदरणीय मित्रो,लीजिए हम फिर हाज़िर हो गये हैं | अब बात करनी है-कल रिलीज होने वाली हिंदी फिल्मों की | कल की बात आज इस लिए कर रहे हैं क्यों कि १७-१८ जुलाई को भोपाल में ज्योतिष सम्मेलन के सिलसिले में आज अपराह्न रवाना होना है | लौटना होगा २० के मध्याह्न  पूर्व |  
रिलीज दिनांक के अंकीय समीकरण  
रिलीज दिनांक यानि कल का मूलांक ७ व भाग्यांक ८ है | यह युति अंक १,अंक २,अंक ४,अंक ७ व अंक ८  के लिए सर्वथा हानिकारक है | अंक ९ के लिए भी कोई ख़ास ठीक नहीं है | 
 LAMHAA
        संजय दत्त,बिपाशा बासु और कुनाल कपूर स्टारर इस फ़िल्म का अंक बनता है-६ | इस का वृहदंक है-१५ | अंक १,५ व ६ का त्रिकोण रिलीज डेट को कोई ख़ास पक्ष का नहीं है | निर्देशक राहुल ढोलकिया का अंक बनता है-४,जो की अंक ७ के साथ भावनाओं पर आघात व अंक ८ के साथ घर्षण पैदा करता है | इस का वृहदंक है-४० | इस का मूलांक-समीकरण ८-५ है,जो कि अस्थिरताकारक  व पितृदोषवर्द्धक है | फ़िल्म के दो निर्माता हैं | बंटी वालिया का अंक बनता है-३,जो कि अंक ७ का विरोधी है व ८ के साथ ग़लत निर्णय बताता है | इस का वृहदंक है-३० | इस का मूलांक-समीकरण ९-३ है | दूसरे निर्माता जसप्रीत सिंह वालिया का अंक बनता है-१ | इस का वृहदंक है-६४ | अंक १,४ व ६ का त्रिकोण अशुभ है | इस मूलांक-समीकरण बनता है ८-८-३,जो कि घोर अशुभ है | 
UDAAN
       इस फ़िल्म का अंक बनता है-८,जप कि अशुभ है | इस का वृहदंक बनता है-१७ | अंक १,७ व ८ का त्रिकोण भावनाओं पर आघात व इच्छापूर्ति में बाधा बताता है | निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी का अंक बनता है-६ | इस का वृहदंक बनता है-६० | इस मूलांक-समीकरण १-५ है | इन अंकों व युतियों के बारे में हम 'लम्हा' के वक़्त बात कर चुके हैं | फ़िल्म के तीन निर्माता हैं | अनुराग कश्यप का अंक बनता है-४,जो कि अशुभ है | इस का वृहदंक है-४० | इस का मूलांक-समीकरण १-३ है | अंक ७ व अंक ८ के साथ इन की युतियाँ अशुभ है | रोनी स्क्रूवाला का नक् बनता है-१ | इस का वृहदंक है-५५,जो कि अस्थिरताकारक है | इस का मूलांक-समीकरण ७-३ है,जो कि पारस्परिक विपरीतता लिये है | संजय सिंह का अंक बनता है-२,जो कि इच्छापूर्ति में समझौता बताता है | इस का मूलांक-समीकरण ३-८ है,जो कि निर्णयगत  विषमता बताता है | 
TERE BIN LADEN  
    इस फ़िल्म का अंक है-६ | इस का वृहदंक बनता है-४२ | अंक २,४ व ६ का त्रिकोण भावनात्मक व आर्थिक झटका बताता है | इस का मूलांक-समीकरण ७-८-९ है | निर्देशक अभिषेक शर्मा का अंक बनता है-४ | इस का वृहदंक है-४० | इस का मूलांक-समीकरण ६-७ है | फ़िल्म कि दो निर्माता हैं | पूजा शेट्टी देवड़ा का अंक बनता है-३ | इस का वृहदंक है-६६ | इस का मूलांक-समीकरण ६-५-१ है | दूसरी निर्माता आरती शेट्टी का अंक बनता है-५,जो कि अस्थिरताकारक है | इस का वृहदंक है-३२ | इस का मूलांक-समीकरण ९-५ है | यह अस्थिरता पर कुछ नियंत्रण कर लेता है | 
निष्कर्ष 
इस विश्लेषण से तो यह लगता है कि ये तीनों फ़िल्में फ़्लॉप की परिवार-वृद्धि ही करेंगी | तो मित्रो,आज बस इतना ही | अब मिलेंगे भोपाल ज्योतिष सम्मेलन के बाद २० जुलाई को दिन में | २० की रात को हम फिर ३ दिन के लिए सफ़र को निकल पड़ेंगे | अब आज्ञा दीजिए | ....... आज के आनंद की जय | .......... जय श्री राम | 





















धोनी की शादी के सन्दर्भ में 'shishya' की टिप्पणी का जवाब

जय श्री राम ........... | आदरणीय मित्रो,कल की पोस्ट में एक बात छूट गयी थी,आज उसे यहाँ जोड़ देते हैं | अभिषेक बच्चन ने ऑक्टोपस पॉल द्वारा फ़ुटबाल विश्व कप के मैचों की भविष्यवाणी को ले कर अपनी नादान टिप्पणी करते वक़्त यह नहीं जाना कि कितने ज्योतिषियों ने इन मैचों की भविष्यवाणी की थी और कितनों की सही निकली ? ज्योतिष के क्षेत्र में कई धुरंधर बैठे हैं | हम तो एक बहुत ही छोटे-से विद्यार्थी हैं | इन धुरंधरों की तो क्या कहें,हम ने ख़ुद तीसरे स्थान के मैच में जर्मनी व फाइनल में स्पेन के जीतने व मैच का फ़ैसला 1-0 या एक गोल के अंतर से होने की भविष्यवाणी की थी | फाइनल मैच वाली भविष्यवाणी के लिए आप 11 जुलाई का 'पीपुल्स समाचार' (भोपाल) देख सकते हैं | बिना यह जाने ही मुँह चला देना तो निहायत बेवकूफी की ही बात हुई ना |        
                 खैर,यह तो थी कल की बात | अब करते हैं आज की बात | 05 जुलाई की हमारी पोस्ट 'महेंद्र सिंह धोनी की शादी:हमारी भविष्यवाणी सही साबित' के सन्दर्भ में हमारे एक सुधी पाठक 'shishya' ने wordpress वाले ब्लॉग पर अपनी टिप्पणी दी है | 09 जुलाई की अपनी टिप्पणी में ये लिखते हैं---------
"श्री गणेश जी,
चिरंजीव धोनी करीब २९ साल के हैं तथा युवती साक्षी रावत उनसे कम से कम ७-८ साल छोटी हैं ज्यादा भी हो सकती हैं। ऐसे में मीडिया के शोर के साथ आपका भी हाँ में हाँ मिलाना थोड़ा हास्यास्पद लगता है कि धोनी ने अपनी बचपन की मित्र साक्षी से विवह कर लिया।
धोनी की जन्म कुण्डली तो आपने बाँच ली, क्यों न थोड़ा काम साक्षी की जन्म कुंडली पर भी कर लिया जाये।
आपको यह बात झूठ नहीं लगती कि धोनी और साक्षी बचपन के सखा हैं?
आपका ज्योतिष क्या कहता है? कब ये दोनों मिले होंगे?
मीडिया तो इस कदर मूर्ख है कि चैनल और अखबार तो ये भी छापते रहे हैं कि स्कूल के दिनों के मित्र, जैसे दोनों साथ साथ एक ही कक्षा में पढ़े हों!!
इनके उम्र के फासले से तो ऐसा लगता है कि जब धोनी किशोरावस्था में थे तभी से बचपन से किशोरावस्था में पाँव रखती साक्षी पर फिदा हो गये थे। आपको अब्सर्ड नहीं लगता मीडिया का ऐसा कहना। आप क्यों इस मामले में थोड़ी ढ़ंग की विवेचना करते?"
हम सब से पहले तो इस सजग भाव की टिप्पणी के लिए इन का धन्यवाद-ज्ञापन करेंगे | अब इन्होंने अपना असली नाम तो लिखा है नहीं,इस लिए हम इन को 'shishya' से ही संबोधित कर लेते हैं | तो बात यह है 'shishya' जी,कि हम ने साक्षी के लिए जो 'बचपन की मित्र' जुमला काम लिया,वह कोई यह तय कर के नहीं लिया है कि साक्षी धोनी से कितने साल छोटी है और ना हमारा मक़सद यह था | 'shishya' जी,आप तो हमारी भविष्यवाणी के स्वरुप से हट गये | हमारा उद्देश्य मीडिया द्वारा कही गयी बात की सत्यता परखना भी नहीं था | हम ने सिर्फ़ इतना ही कहा था कि धोनी कि शादी को ले कर कि गयी हमारी भविष्यवाणी 'यह' थी,और वह 'इस' प्रकार सही साबित हुई है | फिर भी आप ने इतने सचेतन-मना हो कर जो यह टिप्पणी की है,इस के लिए पुनश्च धन्यवाद | मित्रो,आप की सार्थक टिप्पणियों,प्रश्नों व सकारात्मक रुख का सदा स्वागत है |  
             अभी बस इतना ही | मिलते हैं थोड़ी ही देर में,कल रिलीज होने वाली हिंदी फिल्मों की भविष्यवाणी ले कर | अब आज्ञा दीजिए | ........... जय श्री राम |





बुधवार, 14 जुलाई 2010

छोटे बच्चन:::ज्योतिषियों का उपहास करने की धृष्टता न कीजिए

                जय श्री राम ......... | आदरणीय मित्रो,आज अभी जो बात आप से करने आये हैं,यह करना तो 8 जुलाई को ही चाहते थे,मगर किसी-न-किसी व्यस्तता के चलते नहीं कर पाये | बात है ही कुछ ऐसी कि जो दिल पर चोट करे | यह चोट व्यक्तिगत रूप से हम पर नहीं है,बल्कि ज्योतिषी समाज पर है | हाल ही में संपन्न फीफा फुटबाल  कप के कुछ मैचों के बारे में ऑक्टोपस पॉल द्वारा की गयी भविष्यवाणियों के सन्दर्भ में अमिताभ बच्चन के सुपुत्र अभिषेक बच्चन ने सोशल साईट 'ट्विटर' पर जुलाई माह के दूसरे सप्ताह के शुरूआती दिनों में अपने एक ट्विट में    लिखा---"हमारे सारे महान ज्योतिषाचार्य,जो कि टीवी चैनलों के द्वारा हमारे ऊपर अपने ज्ञान की बमबारी करते रहते हैं,आप सब सावधान हो जाइए ! एक ऑक्टोपस ने आप की चमक फीकी कर दी है | हा-हा-हा... |" 
                 अभिषेक की इस भाषा में तीव्र उपहास ध्वनित हो रहा है | इसे तथाकथित 'सेन्स ऑफ़ ह्यूमर' कह कर अनदेखा नहीं किया जा सकता | अब ज़रा यह भी पूछ लिया जाए कि अभिषेक ज्योतिष के बारे में कितना जानते हैं ? जो ज्योतिष का सींग-पूंछ भी नहीं जानते,वे भी फटाक-से बक देते हैं | ज्योतिष व ज्योतिषियों पर किसी भी क़िस्म की ऊल-जलूल टिप्पणी कर देना आजकल फ़ैशन हो गया है | जिस किसी ऐरे-गैरे-नत्थू-खैरे को देखो,मुँह उठाये आ रहा है-ज्योतिष का मज़ाक उड़ाने | कुछ टीवी चैनलों ने तो अपने पट्ठों के रूप में तथाकथित तर्कशास्त्री बिठा रखे हैं,जिन्हें यह ज्योतिष के बारे में तनिक भी ज्ञान नहीं हैं | ये पट्ठे तो यह मान कर बैठते हैं कि इन्हें ज्योतिष को न तो समझना है और न ही सार्थक चर्चा करनी है | इन की भैंस तो सफ़ेद है | लोग यह नहीं जानते कि कितनी साधना करनी पड़ती है,तब जा कर सधती है ज्योतिष | बराबर स्वाध्यायरत रहना पड़ता है | 
               अभिषेक बच्चन का ज्योतिष व ज्योतिषियों का इस प्रकार उपहास करना तो इन के प्रति घोर कृतघ्नता है | वे भूल गये क्या कि ज्योतिषियों के बताये उपायों से ही उन का ऐश्वर्या से लगभग 'न' वाला विवाह हो पाया |  उन के चाचा अजिताभ बच्चन कितने ज्योतिषियों के पास उनकी व ऐश्वर्या की कुण्डलियाँ लिये फिरे थे ! पिता के पाये व साये से अब तक निकल नहीं पाये अभिषेक की यह ट्विटर-टिप्पणी उन की नादानी की ही परिचायक है | 'विषयोग' वाली ऐश्वर्या के साथ संबंधों में भविष्य में जब कष्ट व दु:ख आएँगे,तब अभिषेक को इन्हीं ज्योतिषियों की शरण में ही आना पडेगा | हम तो यही कहेंगे कि --- 'छोटे बच्चन',ज्योतिषियों का उपहास करने की धृष्टता न कीजिए |  
              मित्रो,अभिषेक बच्चन के बहाने हम अपना यह सन्देश उन सभी मूढ़मतियों को देना चाहते हैं जो कि ज्योतिष व ज्योतिषियों के प्रति पूर्वाग्रहग्रस्त हैं | प्रभु उन्हें सन्मति प्रदान करे | आज बस इतना ही | अब आज्ञा दीजिए | ...... आज के आनंद की जय | ........... जय श्री राम |   




शुक्रवार, 9 जुलाई 2010

MILENGE MILENGE व RED ALERT की रिलीज:::फ़्लॉप की जुगलबंदी

जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो,आज रिलीज हो रही हैं दो फ़िल्में | अब तक फ़्लॉप की चक्की में बुरी तरह पिस रहे हमारे हिंदी फ़िल्मोद्योग को क्या ये फ़िल्में राहत दे पाएँगी ? आइए,तलाशते हैं जवाब इस प्रश्न का | 
आज के अंकीय समीकरण 
आज  का मूलांक 1,भाग्यांक 1,मासांक 7,चलित वर्षांक 3 तथा चलित अंक 2 व 7 है | यहाँ यह ध्यान दिए जाने वाली बात है कि अंक 3 व 7 में परस्पर विरोधी भाव है | चूँकि अंक 2 अंक 7 का मित्र है और अंक 9 अंक 3 का,इस लिए इन में भी परस्पर विरोधी भाव है | अंक 1 अंक 3 के साथ मित्रता भाव रखता है | 
MILENGE MILENGE    
      शाहिद कपूर और करीना कपूर स्टारर लम्बे समय से लटकी यह फ़िल्म अब जा कर रिलीज हो रही है | इस फ़िल्म का अंक बनता है-7 | इस का वृहदंक बनता है-52 | अंक 2,5 व 7 का त्रिकोण आज अशुभ है,क्यों कि चलित के अंक तो 2 व 7 है,किन्तु आज प्रधानता अंक 3 व अंक 9 की है,जब ये परस्पर शत्रु हैं | यह समन्वय भावनाओं पर चोट व इच्छा-पूर्ति में बाधा बताता है | इस वृहदंक का मूलांक-समीकरण 8-8 है | यह प्रबल हानिकारक है | अतः इस फ़िल्म को यहाँ तक की गणना में तो बट्टे खाते में डाल दीजिए | निर्देशक सतीश कौशिक का अंक बनता है-1,जो कि आज का भाग्यांक होने के कारण शुभ है | इस का वृहदंक है-37 | परस्पर विरोधी अंकों की युति के कारण यह घोर अशुभ है | इस का मूलांक-समीकरण 8-2 है | यहाँ अंक 8 की संगत से स्त्री अंक 2 पीड़ित है,इस कारण भावनाओं पर चोट और इच्छापूर्ति में बाधा बताता है | निर्माता बोनी कपूर का अंक बनता है-2 | यह स्त्री अंक भी आज पीड़ित  ही है | इस का वृहदंक बनता है-47 | अंक 2,4 व 7 का त्रिकोण स्त्री अंकों की प्रधानता वाला 'ग्रहण योग' बताता है | यह इच्छापूर्ति के मोर्चे पर समझौता बताता है | इस का   मूलांक-समीकरण 2-9 है | यहाँ अंक 9 की उपस्थिति से कुछ सकारात्मक ऊर्जा बनी है | यह इस फ़िल्म को तो फ़्लॉप होने से नहीं बचा सकती,मगर यह कर सकती है कि बोनी कपूर को इस फ़्लॉप से कोई ख़ास झटका न लगे |
RED ALERT -THE WAR WITHIN  
    इस फ़िल्म का अंक बनता है-8 | आज के मूलांक के साथ प्रबल विरोधी भाव व आज के भाग्यांक के साथ 'GODFATHER PROBLEM ' के कारण घोर अशुभ है | इस का वृहदंक है-71 | यहाँ आज का भाग्यांक मूलांक व चलित वर्षांक के विरोधी के साथ बैठा है,इस लिए आपसी खींचातानी है | इस का मूलांक-समीकरण 2-6-5-9-4 है | यहाँ अंक 2 की युति अशुभ है | अंक 5 निरपेक्ष है | अंक 6 अंक 3 के साथ है | अंक 9 शुभ है ही | अंक 4 उठापटक भरा पितृदोष बताता है | निर्देशक अनंत महादेवन का अंक बनता है-3,जो कि आज शुभ है | इस का वृहदंक बनता है-48 | अंक 3,4 व 8 का त्रिकोण अशुभ है | इस का मूलांक-समीकरण 7-5 है | यहाँ अंक 7 व 3 की  युति परस्पर विरोध भाव में है | अंक 5 निरपेक्ष है | ऐसे में यह मूलांक-समीकरण शुभ नहीं है | फ़िल्म के दो निर्माता हैं | पहले निर्माता टी.पी. अग्रवाल का अंक बनता है-5,जो कि आज निरपेक्ष है | इस का वृहदंक है-32 | अंक 2,3 व 5 का त्रिकोण अशुभ है | इस का मूलांक-समीकरण 4-8-2 है | यह युति भी अशुभ है | दूसरे निर्माता राहुल अग्रवाल का अंक बनता है-9,जो कि शुभ है | इस का वृहदंक बनता है-36 | यह भी शुभ है | इस का मूलांक-समीकरण 8-9 है | परस्पर विरोधी अंकों की उपस्थिति के कारण यह युति घोर अशुभ है |    
निष्कर्ष 
इस प्रकार आज की दोनों ही फ़िल्में अपने माथे पर फ़्लॉप का लेबल ही लगवाती दिख रही हैं | दुआ कीजिए कि अब आगे से फ़िल्में सफल के खाते में जाएँ,जिस से हमारा हिंदी फ़िल्मोद्योग मज़बूत हो | आज बस इतना ही | अब आज्ञा दीजिए | ........ आज के आनंद की जय | .......... जय श्री राम |




 

सोमवार, 5 जुलाई 2010

महेंद्र सिंह धोनी की शादी:::हमारी भविष्यवाणी सही साबित

            जय श्री राम ......... | आदरणीय मित्रो,मानसून पूर्व की बरसात कई जगहों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है | कुछ जगहों पर मानसून की बरसात भी आ गयी है | देश में समग्र रूप से मानसून की बरसात आने में अभी भी एक  दिन लग सकता है | यह बात हम अपनी पिछली पोस्ट में लिख ही चुके हैं | बरसात के बारे में हमारी पिछली पोस्ट पर हमारी एक सुधी पाठक अंजलि सिन्हा जी ने अपनी जिज्ञासा इस प्रश्न के रूप में व्यक्त की है --- "क्या सच में ये सब बता पाना संभव है ? " अंजलि जी,हाँ-यह सब बता पाना संभव है | यदि अपने विषय पर गहरी पकड़,पूर्ण समर्पण व सत्यनिष्ठा,गहन स्वाध्याय तथा अपने इष्ट व गुरु की समुचित कृपा हो तो यह भी संभव बन जाता है | 
            आज हम जो बात करने आये हैं,यह कहना तो कल ही चाहते थे,मगर कुछ आपातकालीन मामले देखने में उलझे होने में ही देर रात हो गयी | इस लिए आज वह बात करने आये हैं | भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की शादी कल हो गयी | देहरादून में अपनी बचपन की मित्र साक्षी सिंह रावत से धोनी ने शादी कर ली | धोनी की शादी को ले कर हम बहुत पहले ही भविष्यवाणी कर चुके थे | हमारी भविष्यवाणियाँ सही साबित होने के क्रम में यह सब से ताज़ा भविष्यवाणी है | जयपुर से प्रकाशित होने वाले दैनिक समाचार-पत्र  डेली न्यूज़ में पृष्ठ संख्या 14 पर 'अंक ज़ोन' के अंतर्गत अपने नियमित साप्ताहिक  कालम में शनिवार- 22 सितम्बर,2007 को महेंद्र सिंह धोनी के बारे में प्रकाशित अपने आलेख 'अभी और बुलन्दियाँ छूना है' हम ने  स्पष्टतः लिखा था --- ".........29 वें वर्ष तक धोनी की शादी भी हो जाएगी | ....... " | (इस पोस्ट के साथ उक्त आलेख की प्रति संलग्न है) | यहाँ यह बात ख़ास ध्यान देने योग्य है कि 07 जुलाई,1981 को जन्मे धोनी को 06 जुलाई,2010 को 29 वर्ष पूरे होने वाले हैं | लेकिन इस से मात्र  2 ही दिन पहले इन्होंने शादी कर ली | इस तरह हमारी यह भविष्यवाणी सर्वथा सही साबित हुई | तो मित्रो, हमारी भविष्यवाणियों के सही होने का यह क्रम जारी है |  हम तो बस इतना ही चाहते हैं कि घोटेवाले,माँ बगलामुखी और परम पूज्य गुरुदेव देवराहा बाबा की कृपा और आप का प्यार व आशीर्वाद सदा मिलता रहे |  अब आज्ञा दीजिए | ....... आज के आनंद की जय | .......... जय श्री राम |






शुक्रवार, 2 जुलाई 2010

बरसात की स्थिति:::अर्चना तिवारी जी के प्रश्न का उत्तर

जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो,जैसा कि अभी कुछ देर पहले हम ने अपनी पिछली पोस्ट में कहा था कि थोड़े अंतराल के बाद एक बहुत ही ख़ास बात करने लौटेंगे | तो लीजिए हम हाज़िर हैं | हमारी एक मित्र व शुभचिंतक अर्चना तिवारी जी ने शनिवार 26-06-2010 को प्रश्नवाचक स्वर में एक बात रखी है---"ये बताएँ कि बारिश कब होगी ? " | अर्चना जी ऐसा अच्छा प्रश्न रखने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद | लिखने और दिखने में यह महज एक छोटा-सा वाक्य है,किन्तु हमारे लिए बहुत ख़ास बात है | वैसे तो हमारे सभी पाठकों की बातें हमारे लिए सदा ही ख़ास होती हैं,किन्तु इस बात का महत्त्व इस किए भी बढ़ जाता है कि यह सम-सामयिक सन्दर्भ से सम्बन्धित है | हम तो ऐसे प्रश्नों का सदा ही स्वागत करते हैं | जिज्ञासा,शंका,समीक्षा अथवा स्वस्थ आलोचना का हम सम्मान करते हैं | आप सभी को पुनश्च आमंत्रण है कि आप अपने ऐसे प्रश्न यहाँ रख सकते हैं | हम ज्योतिष के क्षेत्र के 'तीसमार खाँ' नहीं हैं,किन्तु अपनी क्षमताओं के दायरे में आप के सवालों के जवाब देने की पूरी ईमानदार कोशिश करेंगे | हाँ,इतना ध्यान अवश्य रखिए कि प्रश्नं के पीछे आप की मंशा सृजनात्मक हो,ध्वंसात्मक नहीं | 
             तो आइए,अब शुरू करते हैं सिलसिला अर्चना जी की बात के जवाब का | मित्रो,वैसे तो हमारा भारतवर्ष भौगोलिक दृष्टि से इतना विविधतासंपन्न राष्ट्र है कि किसी एक नज़र से पूरे देश के लिए बरसात का कह पाना बहुत ही कठिन है | जिस दिन पूर्वोत्तर के किसी अंचल में बाढ़ आयी हुई हो,उसी दिन सुदूर पश्चिम में लोगों का हलक़ गर्मी के मारे सूख रहा हो,ऐसा भी हो सकता है | मगर एक समग्र ज्योतिषीय आकलन की बात करें तो देश में बरसात की स्थिति को ले कर भविष्यवाणी भी की जा सकती है | 
विश्लेषण एवं निष्कर्ष 
             मित्रो,बरसात के अंक हैं 2 व 7 | इन की जितनी समृद्ध अवस्था रहती है,बरसात उतनी ही सशक्तावास्था में होती है | चलित में ये अंक आरम्भ होते हैं 21 जून से,जो कि 20 जुलाई तक चलते हैं | 21 से 27 जून तक ये अंक संक्रमण के दौर से गुज़र रहे होते हैं | 28 जून से ये अंक अपने पूरे आवेग में आते हैं | अतः बरसात का स्वाभाविक समय 20 जून से शुरू होता है,जो कि 28 जून से परवान चढ़ता है | अब रही बात इस बार बरसात की | अभी चलित वर्षांक है-3 | यह बना है 2010 से | यह स्त्री अंक तथा पुरुष अंक की मध्यावस्था है,जो कि महाशून्य से आच्छादित है | जून मास का अंक 6 चलित वर्षांक 3 का मित्र अंक है | यह (अंक 6 ) भारत के स्वाधीनता दिवस व गणतंत्र दिवस,दोनों ही में भ्रष्ट है | अतः (पूर्व में चाहे जो कुछ होता रहा हो,मगर इस बार ) जून माह में बरसात रूठी रही | अब स्त्री अंकों की प्रधानता बनती है जुलाई मास के आरम्भ होने से,क्यों कि इस मास का अंक है-7 | हम पहले ही निवेदन कर चुके हैं कि यह बरसात का अंक है | मगर अभी इतना-सा पढ़ कर ज़्यादा उतावले मत होइए,क्यों कि ऐसा नहीं है जुलाई शुरू होते ही ज़बरदस्त बरसात होने लगे | जुलाई से तो स्त्री अंकों की बहुलता आरम्भ होती है | इन अंकों की तीव्रता जैसे-जैसे बढ़ती जाएगी,वैसे-वैसे बरसात की अवस्था बढ़ती जाएगी | अंक 2 व 7 का प्रथम वृहदंक बनता है-11 व 16 | अब इन्हें बरसात के आरंभिक समय 21 जून में जोड़ा जाए तो यह समयावधि बनती है---1 जुलाई से 6 जुलाई | यह बरसात की बिलकुल आरंभिक समयावधि ठहरती है | यानि यह तो तय रहा कि 1 जुलाई से पहले तो बरसात आने से रही | अब संक्रमण काल के बाद के समय में अंक 2 व 7 के इन प्रथम वुहदंकों को जोड़ें तो समयावधि ठहरती है---8 जुलाई से 13 जुलाई | अभी-अभी कुछ देर पहले ही हम ने यह कहा है कि भारतवर्ष की आज़ादी और लोकतांत्रिक अवस्था में अंक 6 भ्रष्ट है | अतः यह संभव है कि बरसात 6 जुलाई तक भी रूठी रहे | हाँ,स्त्री अंक 7 की तिगुनी प्रधानता के कारण 7 जुलाई से बरसात संभव है | वह दिन बुधवार है,जिस का अंक 5 है | यह प्रसरण का अंक है,इस कारण तब देश के कई भागों में एक साथ बरसात संभव है | हम ने अभी कुछ देर पहले वर्ष 2010 के सन्दर्भ में यह कहा है कि यह स्त्री अंक तथा पुरुष अंक की मध्यावस्था है,जो कि महाशून्य से आच्छादित है | आप इस का तात्पर्य जानना नहीं चाहेंगे ? इस का तात्पर्य यह है कि इस बार देश में बरसात की अवस्था असंग्रहनीय रहेगी | यानि कुछ जगहों पर तो पानी की माया समेटे से नहीं समेटी जाएगी (बाढ़),तो कुछ जगहों पर पानी आधा प्यासा रख देगा | हमारी इस बात को आप सामान्य ज्ञान द्वारा कही गयी,तथाकथित 'कोमन सेन्स' की बात कह कर मत टालिएगा | अभी भारतवर्ष की आज़ादी का वर्ष चल रहा है-63 वाँ | इस का अंक बनता है-9 | यह देश के नाम ('भारत' व 'इंडिया') के अंकों के अनुकूल है,इस कारण 15 अगस्त तक बरसात की स्थिति ठीक रह सकती है,इस में भी विशेषकर 31 जुलाई तक,क्यों कि इस के बाद मासांक 8 शुरू हो जाएगा,जो कि चलित कि अवस्था (बरसात की निरंतरता व घनत्व ) में बाधा डाल सकता है | 15 अगस्त के बाद की अवस्था के बारे में तो 30 दिसम्बर,2009 की पोस्ट 'वर्ष 2010: कैसा रहेगा भारत का भविष्य' में हम ने स्पष्ट रूप से कहा है---" ............ चूँकि 15 अगस्त के बाद अंक 1 (स्वाधीनता का 64 वाँ वर्ष ) आरम्भ होता है,इस लिए तब शासन को वर्षा की कमी  को ले कर बहुत परेशान होना पड़ सकता है | .......... " | इसी पोस्ट में हम ने कहा है---" ........... इस वर्ष देश में मानसून की स्थिति कमज़ोर रह सकती है | ........... |
            तो मित्रो,हमें उम्मीद है कि अर्चना जी के साथ-साथ आप सभी ने भी देश में बरसात की आगामी स्थिति को ले कर हमारे इस विश्लेषण को ध्यान से पढ़ा होगा | समय के सरकने के साथ इस का मिलान करते रहिएगा |               अंकज्योतिष के विद्यार्थी होने के नाते यह हमारा एक तुच्छ-सा प्रयास है | आप की प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा रहेगी | आज बस इतना ही | अब आज्ञा दीजिए | ......... आज के आनंद की जय | ........... जय श्री राम |






I HATE LUV STORYS की रिलीज़ ::: बॉक्स ऑफिस का LOVE नहीं मिल पाएगा

जय श्री राम ......... | आदरणीय मित्रो,आज रिलीज़ हो रही है बड़े बैनर की बहुप्रचारित यह फ़िल्म | 
आज के अंकीय समीकरण
आज का मूलांक 2 व भाग्यांक 3 है | चलितांक हैं-2  व 7 | ये २० जुलाई तक चलेंगे | मासांक 7 व चलित वर्षांक 3 है | अंक 7 व अंक 3 में पारस्परिक विरोध भाव है | अंक 2 अंक 7  का निकटतम मित्र है | अतः इस के साथ भी यह अंक 3 का विरोधी भाव है | अंक 9 अंक 3 का निकटतम मित्र है | अतः अंक 2  व 7 के साथ इस की युति का फल वही है,जो कि अंक 3 की युति का है | आज इन अंकों की ज़बरदस्त खींचातानी है | 
I HATE LUV STORYS---अंकीय विश्लेषण 
    फ़िल्म का अंक बनता है-6 | यह कुछ शुभ है | इस का वृहदंक बनता है-51 | अंक 1,5 व 6 का त्रिकोण ठीक-ठाक,मगर अस्थिरताग्रस्त व आशंकाग्रस्त शुभ है | इस का मूलांक समीकरण 1-6-6-2 है | शुभांकों के संयोग के कारण यह शुभ है | फ़िल्म के निर्माता तीन हैं | 'धर्मा प्रोडक्शन' की ओर से करण जौहर व हीरू यश जौहर तथा 'यू टी वी' की ओर से रोनी स्क्रूवाला हैं | करण जौहर का नामांक बनता है-9,जो कि आज खींचातानी में उलझा है | इस का वृहदंक 27 है,जो कि स्त्री अंकों की प्रधानता के कारण भावनात्मक झटका दे सकता है | इस का मूलांक समीकरण 2-7 है | इन अंकों की हम बात कर ही चुके हैं | 25-05-1972 को जन्मे करण का जन्म का मूलांक 7 व भाग्यांक ९ है | अंक ३ का मित्र होने के कारण अंक ९ का अंक 7 के साथ योग अशुभ है | करण को अभी ३९ वाँ वर्ष चल रहा है | यहाँ अंक बना-3 | यह शुभ अंकों का पारस्परिक मेल है,मगर गड़बड़ फिर वही हो रही है कि अंक 3 व 9 का करण के जन्म के मूलांक, मासांक व चलितांक 7 के साथ योग विरोधभावग्रस्त है | हीरो यश जौहर का अंक बनता है-3 | आज के सन्दर्भ में हम इस की बात कर चुके हैं | इस का वृहदंक है-48 | अंक 3,4 व 8 का त्रिकोण अशुभ है | अंक 4 व अंक 8 में परस्पर 'द्रोहात्मक युति' है | अंक 3 व अंक 8 की युति निर्णयगत त्रुटि बताता है | अंक 3 व अंक 4 का तालमेल पितृ अंकों की शुभ युति है | इस करण हीरू जी के नाम में इन के पति स्व.यश जौहर का नाम जुड़े होना शुभ है,क्यों कि पति पत्नी का पितृ-पुरुष भी होता है | हीरू जी के वृहदंक का मूलांक समीकरण 4-1-7 है | यहाँ पितृदोष के अंकों के साथ स्त्री अंक का योग भावनात्मक/इच्छापूर्ति में झटका देता है | रोनी स्क्रूवाला का अंक बनता है-1,जो कि आज ठीक-ठाक है | इस का वृहदंक है-55 | अंक 1 व अंक 5 के दोहराव का त्रिकोण आशंकाग्रस्त व अस्थिराताग्रस्त स्थिति बताता है | इस का मूलांक समीकरण 7-3 है | इस युति के बारे में हम पहले बता ही चुके हैं कि यह बहुत अशुभ है  | फ़िल्म के निर्देशक पुनीत मल्होत्रा का अंक बनता है-6,जिस का वृहदंक है-55 | इन दोनों ही अंकों के बारे में हम फ़िल्म के अंकों की चर्चा में बता चुके हैं | इस मूलांक समीकरण 6-9 | यह शुभांकों का मेल है | 
फ़िल्म के नायक इमरान खान का नामांक है-8,जो कि बहुत ही अशुभ है | इस का वृहदंक है-26 | अंक 2,6 व 8 का त्रिकोण आर्थिक व भावनात्मक झटका बताता है | यह कहानी,पटकथा,नायिका तथा ट्रीटमेंट के स्तर पर कमी बताता है | इस का मूलांक समीकरण 4-4 है | यहाँ पितृदोष के अंकों के दोहराव की अंक 8 के साथ प्रबल 'द्रोहात्मक युति' नितांत हानिकारक है | 13-01-1983 को जन्मे इमरान के जन्म का मूलांक 4 व भाग्यांक 8 है | इन में पारस्परिक प्रबल 'द्रोहात्मक युति' बन रही है | यहाँ विखंडन की अवस्था ज़्यादा हो जाती है,क्यों कि इमरान के जन्म का चलितांक भी 8 (धनात्मक) है | अंक 4 व अंक 8  आज के सन्दर्भ में बहुत अशुभ हैं | अभी इमरान को 28 वाँ वर्ष चल रहा है | इस का अंक बनता है-2,जो कि इन के भाग्यांक व जन्म के चलितांक के साथ तगड़ी 'GODFATHER PROBLEM' उत्पन्न करता है | फ़िल्म कि नायिका सोनम कपूर का नामांक बनता है-2,जो कि आज शुभ है | इस का वृहदंक है-47 | अंक 2,4 व 7 का त्रिकोण स्त्री अंकों के साथ पितृदोष के अंक के योग के कारण यह अशुभ है | इस का मूलांक समीकरण 2-9 है.जो कि आज के सन्दर्भ में शुभ है | 
निष्कर्ष
इस प्रकार उक्त विश्लेषण से तो यही लगता है कि यह फ़िल्म फ़्लॉप की तादाद ही बढ़ाएगी | इमरान खान से ज़्यादा फायदा इस फ़िल्म से सोनम कपूर को मिल सकता है | हाँ,दो बातें और | एक तो यह कि करण जौहर के लिए वर्ष 2010 का बचा वक़्त तथा इमरान खान के लिए 12-01-2011 तक का वक़्त ख़राब है | 
             मित्रो ,अभी बस इतना ही | अभी हम आज के आनंद की जय नहीं कहेंगे,क्यों कि हम कुछ अंतराल के बाद लौट रहे हैं एक बहुत ख़ास बात करने के लिए | .......... जय श्री राम |






शुक्रवार, 25 जून 2010

KRANTIVEER-THE REVOLUTION तथा LOVE.COM की रिलीज़

जय श्री राम ........... | आदरणीय मित्रो,राजस्थान में मानसून दस्तक देने की तैयारी में है | गर्मी के आगोश तप रहे जीवन को अगले कुछ ही दिनों में राहत मिल जाने की उम्मीद है | इस झुलसने का हल तो बहुत जल्दी निकल आने की आशा है,मगर हमारे हिंदी फिल्मोद्योग के फ़्लॉप की गर्मी में झुलसने से मुक्ति का कोई उपाय नहीं दिख रहा है | बड़े बज़ट की हों या फिर छोटे बज़ट की,फ़्लॉप फ़िल्मों का अम्बार लगता जा रहा है | इस सप्ताह भी हालात कोई अच्छे नहीं दिख रहे हैं | 
आज के अंकीय समीकर
आज का मूलांक-भाग्यांक 7 है | यह चलित वर्षांक का विरोधी है | यह चलित के समय ( अंक 2 व 7 ) के साथ 'प्रतिरूप युति' व 'सहोदर युति' रखता है | अब अंक 3 व अंक 7 की खींचातानी बढ़ गयी है | इस में अंक 7 ( साथ में 2 भी ) भारी पड़ता है | ये दोनों अंक (2 व 7 ) ही आपस में सहयोग करते हैं,शेष अंक इन के साथ इतना अच्छा सहयोग नहीं करते हैं | अंक 4 'ग्रहण योग' बनाता है | अंक 8 झटके देता है | अंक 5 संगतता के अनुसार ही फल देगा,तो अंक 6 कोई ख़ास शुभ नहीं है | अंक 1 अंक 3 का मित्र होने के कारण इन के साथ सहयोग का भाव नहीं रखता है |
KRANTIVEER-THE REVOLUTION  
  इस फ़िल्म का अंक बनता है-1,जो कि आज कोई ख़ास शुभ नहीं है | इस का वृहदंक बनाता है-73 | अंक 3 व 7  की आपसी खींचातानी के कारण यह अपेक्षित शुभ/फल नहीं दे पाएगा | इस का मूलांक समीकरण 6-5-8 है | यहाँ अंक 6 कोई ख़ास अच्छा नहीं है,अंक 8 झटके दे रहा है और अंक 5 संगत की विपरीतता के कारण अशुभ बन बैठा है | निर्माता शेखर शेट्टी का अंक बनता है-4,जो कि आज अशुभ है | यह आज 'ग्रहण योग' बनाता है | इन का वृहदंक बनता है-49 | अंक 4-9-4 का त्रिकोण आज अशुभ है | इस वृहदंक का मूलांक समीकरण 9-4 है | यह भी अशुभ है | अतः शेखर शेट्टी का भाग्य आज अशुभत्व में लिपटा है | निर्देशक मेहुल कुमार का अंक बनता है-2 | यह आज शुभ है | इस का वृहदंक बनाता है-38 | अंक 2-3-8 का त्रिकोण अशुभ है | इस का मूलांक समीकरण है 5-6 | आर्थिक दृष्टिकोण से यह कोई शुभ नहीं है | अतः यह विश्लेषण इस बात की ओर संकेत करता है कि यह फ़िल्म फ़्लॉप के खाते में ही जाती दिख रही है | 


LOVE.COM  
  इस फ़िल्म का अंक बनता है-8 | यह आज अशुभ है | इस का वृहदंक है-35 | अंक 3,5 व 8 का त्रिकोण आज अशुभ है | इस का मूलांक समीकरण है 3-5 | यह भी अशुभ है | अतः अशुभत्व बढ़ गया है | फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक विनोद मुखी का अंक बनता है-5,जो कि आज कोई ख़ास ठीक नहीं है | इस का वृहदंक है-41 | यह सीधे-सीधे पितृदोष बताता है | अंक 5 की संगत के कारण यह पितृदोष अस्थिरातागत है | इस का मूलांक समीकरण है 5-9 | यह युति अस्थिरातागत पितृदोष पर कुछ नियंत्रण  करती है | चूँकि विनोद मुखी निर्माता व निर्देशक की दोहरी भूमिका में है | अतः इन के अंक भी दोहरे अशुभ प्रभावी हैं | इस कारण यह फ़िल्म असफलता का ही मुँह देखती लग रही है | 
           तो मित्रो,आज फिर दो फ़्लॉप फ़िल्में ही हमारे हिंदी फिल्मोद्योग के खाते में आ रही हैं | आज बस इतना ही | अब आज्ञा दीजिए | ......... आज के आनंद की जय | ............ जय श्री राम |





शनिवार, 19 जून 2010

गुरुदेव देवराहा बाबा की पुण्यतिथि


 जय श्री राम ......... | आदरणीय मित्रो,आज आप से एक बहुत ही ख़ास बात करने का वादा किया था,सो वही निभाने आये हैं | आज हमारे गुरुदेव परमपूज्य देवराहा बाबा की पुण्यतिथि है | उन्होंने 19 जून,1990 को देह त्यागी थी | आज सुबह से आयोजन में लगे हुए थे | अब जा कर कुछ समय मिला है यह पोस्ट करने के लिए | देवराहा बाबा के बारे में यह कहा जाता है कि वे 'आय्व्तीत (AGELESS ) संत' थे | उन की आयु के बारे में किसी का कोई अनुमान नहीं है | हम पर तो उन की अहैतुकी कृपा सदैव बनी हुई है | हम तो उन के चरणों में सदैव ही यह निवेदन करते रहते हैं --- "तेरी आशिक़ी से पहले मुझे कौन जानता था,तेरे नाम ने बना दी मेरी ज़िन्दगी फ़साना " | हम तो यही कामना रखते हैं कि हम पर गुरुदेव की कृपा इस जन्म ही नहीं,अपितु जन्म-जन्मान्तर बनी रहे | आप सभी को भी परमपूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद मिले तथा मिलता रहे,यही कामना है | आज बस इतना ही | अब आज्ञा दीजिए | ......... आज के आनंद की जय | ........... जय श्री राम |  




शुक्रवार, 18 जून 2010

RAAVAN ::: स्वागत कीजिए एक और बड़ी फ़्लॉप का

जय श्री राम ............. | आदरणीय मित्रो,इस बार आप से बात करने में लम्बा अंतराल आ गया | आज भी अभी बस एक बात जल्दी-जल्दी कर के जाना है | कारण यह है कि कल आप से एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण बात करनी है | आज है शुक्रवार;और आप तो जानते ही हैं कि आज हम विशेष चर्चा करते हैं इस दिन रिलीज़ होने वाली नयी हिंदी फ़िल्म की | 
आज के अंकीय समीकरण
इस जून महीने में जो मूलांक है,वही भाग्यांक भी है | कारण यह है कि जून महीने का अंक 6 व वर्ष का अंक 3  मिल कर अंक 9 बनाते हैं | अब इस में कोई भी अंक जोड़ा जाए तो वापस वही अंक मिलेगा | आज  का मूलांक व भाग्यांक 9 है | मासांक अभी 6 है | शुक्रवार का अंक 6 होने के नाते यहाँ अंक 6 भारी पड़ रहा है | यह अंक 3,6 व 9 का समूह बन गया है | अंक चलित का अंक है-5 (धनात्मक ) |
RAAVAN
     इस फ़िल्म का अंक बनता है-7 | यह चलित वर्षांक 3 का विरोधी है,इस कारण आज के मूलांक-भाग्यांक 9 का भी विरोधी-सा हुआ,क्यों कि अंक 3  व 9 में गहरा मित्रता भाव है | इस का वृहदंक है-16 | अंक 1,6 व 7 का त्रिकोण 'पितृ-पुरुष यानि जहाज के कप्तान के लिए आर्थिक मोर्चे पर झटका /समझौता बताता है | फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक मणिरत्नम का नामांक है-1 | अंक 3 से मित्रता होने के कारण यह आज शुभ है | यह निर्देशक के रूप में प्रसिद्धि दिलाता है | इस का वृहदंक है-28 | अंक 1,2 व 8 का त्रिकोण 'पितृ-पुरुष' को भावनात्मक झटका/इच्छा-पूर्ति में बाधा बताता है | 02-06-1956 को जन्मे मणिरत्नम का मूलांक-भाग्यांक 2 है | यह आज के सन्दर्भ में पक्ष का नहीं है | इन का आयु अंक है-1 (55  वाँ वर्ष ) | यह आज शुभ है,विशेषकर निर्देशक के रूप में प्रसिद्धि के मामले में | अब बात करते हैं फ़िल्म के नायक-नायिका की | नायक अभिषेक  बच्चन का नामांक बनता है-4 | यह आज के संदर्श में अशुभ है | इस का वृहदंक बनता है-49 | अंक 1,4 व 9 का त्रिकोण प्रसिद्धिदायी,मगर पितृदोष  योग बनाता है | इस का अर्थ यह है कि जातक को पितृ-पुरुष के रूप में निराश होना पड़ता है,मगर उस की ख्याति में वृद्धि संभव है | इस वृहदंक का मूलांक समीकरण है 6-7 | यह जहाँ एक ओर आर्थिक पक्ष को दुष्प्रभावित करता है,वहीं दूसरी ओर भावनात्मक झटका भी देता है | 05-02-1976  को जन्मे अभिषेक का मूलांक 5 व भाग्यांक 3 है | ये दोनों ही अंक आज के सन्दर्भ में शुभ हैं | मगर इन अंकों के शुभत्व पर इन का आयु अंक 8 (35 वाँ वर्ष ) पानी फेर देता है | साथ ही अंक 3 फ़िल्म के अंक से विरोधी भाव रखता है | अतः अभिषेक को इस फ़िल्म से कोई (ख़ास फ़ायदे जैसा) फ़ायदा हो,ऐसा लग नहीं रहा | चूँकि अंक 3 पुरस्कार का है,इस लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में इन का नामांकन हो सकता है,मगर आयु अंक 8 के कारण शायद पुरस्कार न मिल पाए | फ़िल्म की नायिका ऐश्वर्या बच्चन का नामांक है-1,जो कि (सिर्फ़ आज के सन्दर्भ में) शुभ है | इस का वृहदंक है-46 | अंक 1,4 व 6 का त्रिकोण शुक्र को विखंडित करने वाला पुरुष दोष बनाता है | ऐश्वर्या के यहाँ यह दोष अपनी पूरी प्रबलता से विद्यमान है | यह दोष नामांक 1 के शुभत्व को कहीं बहुत पीछे छोड़ देता है | इस वृहदंक का मूलांक समीकरण 3-7 है | अंक 3 व 7 के पारस्परिक विरोधी भाव के कारण यह समीकरण भी ऐश्वर्या के लिए शुभ नहीं है | 15-11-1973 को जन्मीं ऐश का मूलांक 6 व भाग्यांक 1 है | ये अंक नामांक के दोषों के साथ पुरुष-शुक्र विखंडित करते हैं | ऐश का अब तक का समस्त जीवन इसी की परछाई है | इन के जन्म का चलित अंक 9 (ऋणात्मक) है |  इन का आयु अंक है-1 (37 वाँ वर्ष) | अब स्थिति यह बन गयी है कि ऐश का नामांक,भाग्यांक व आयु अंक;ये सभी 1 हैं | अभिषेक का आयु अंक 8 है | अतः यहाँ सीधे-सीधे 'पुरुष पितृदोष' की प्रबलता हो गयी है | यह प्रबलता भी द्रोहात्मक है | अतः ऐश को आगामी 15 नवम्बर तक पति के साथ फ़िल्म करनी ही नहीं चाहिए | इस का परिणाम अच्छा नहीं होगा | इस लिए इस फ़िल्म (RAAVAN ) का अंजाम भी अच्छा नहीं होगा | 
                         कुल मिला कर यह समस्त विश्लेषण हमें यह संकेत करता है कि मणिरत्नम कि यह बहुप्रचारित व बहुप्रतीक्षित फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई ख़ास करामत नहीं दिखा पाएगी,बल्कि यह निराश ही करेगी | मित्रो,यह विशेष ध्यान रहे कि हम यहाँ फ़िल्मों का विश्लेषण सिर्फ़ बॉक्स ऑफिस की (भारत व विदेशों में ) कमाई के सन्दर्भ में ही करते हैं | अन्य स्रोतों से फ़िल्म की कमाई को यहाँ विश्लेषण में सम्मिलित नहीं करते हैं | अतः हम तो यही कहेंगे कि स्वागत कीजिए एक बड़ी फ़्लॉप फ़िल्म का |    
                         कल आप से एक बहुत ही ख़ास बात करने उपस्थित होंगे | आज बस इतना ही | अब आज्ञा दीजिए | ......... आज के आनंद की जय | ............ जय श्री राम |





रविवार, 6 जून 2010

अशोक गहलोत :::तीन बार मुख्यमंत्री बनने के योग,मगर लगातार नहीं

जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो, लीजिए हम हाज़िर हैं आज की ख़ास बात करने | अब से 5 महीने पहले 05 जनवरी,2010 की पोस्ट 'भारतीय राजनीति:-भाग-4' में 'अशोक गहलोत'  के अंतर्गत  हम ने लिखा था --- "अद्भुत भाग्य के धनी अशोक गहलोत' | तब हम ने कहा था कि इस बात को फिर कभी विस्तार से बताएँगे | 
     नामांक-विश्लेषण 
                                 अशोक गहलोत का नामांक है-9 | इस का वृहदंक है-45 | अंक 4,5 व 9 का त्रिकोण 'अद्भुत पितृ-कृपा' बताता है | इन्हें इन अंकों वाले लोगों की विशेष कृपा प्राप्त रहती है | सोनिया गाँधी के यहाँ अंक 5 व 9 की प्रधानता है,इस लिए श्री गहलोत को उन की विशेष कृपा भी प्राप्त है | अंक 4 व 5 परिवर्तन,परिवर्द्धन व संशोधन बताता है | गहलोत को इन प्रक्रियाओं से हमेशा ही फ़ायदे के अच्छे योग हैं | इस वृहदंक का मूलांक समीकरण 9-9 है | यह राजनीति में प्रतिष्ठा-वृद्धि का प्रतीक है | यह चुनावी विजय भी दिलवाता है | इस मूलांक समीकरण के वृहदंकों का भी सूक्ष्म विश्लेषण कर लिया जाए | मित्रो,आज हम आप के सामने पहली बार किसी के मूलांक समीकरण का सूक्ष्म विश्लेषण कर रहे हैं | इस से आप यह जान सकेंगे कि यह सूक्ष्म विश्लेषण क्या और कैसे फल देता है ? अशोक गहलोत के मूलांक समीकरण के वृहदंक हैं-18 व 27 | अंक 18 'पितृ-द्रोह' बताता है | जिन लोगों ने निजी जीवन में इस का दंश झेल लिया होता है,उन्हें करियर में कम/नहीं झेलना पड़ता है | जिन के साथ ऐसा नहीं होता है,उन्हें करियर में ज़्यादा झेलना पड़ता है | जिन के यह पितृ-द्रोह बहुत ज़्यादा होता है,उन्हें हर रूप में झेलना पड़ता है | गहलोत के यहाँ यह पहले वाले रूप से कुछ ज़्यादा है | इन्हें पितृ-सुख अधिक या पर्याप्त रूप में नहीं मिला,यह बात तो सार्वजनिक रूप से सभी को पता है | इस लिए यह कहने में हमारा कोई ज्योतिषीय कमाल नहीं माना जाएगा | मगर एक बात ख़ास ग़ौर करने लायक है | अपनी इसी 'पितृ-द्रोह युति' के कारण अशोक गहलोत अपने पिता जी के नाम से बने ट्रस्ट को ले कर क़ानूनी परेशानी झेल रहे हैं | पितृ-दोष के वर्ष 2011 में इन की इस ट्रस्ट से सम्बन्धित परेशानियाँ बढ़ सकती हैं | यदि यह ट्रस्ट इन के पिता जी के नाम से नहीं होता तो इन्हें यह परेशानी नहीं झेलनी पड़ती | ख़ैर,यह बात तो इतनी विस्तार से इस लिए की कि आप को अशोक गहलोत के जीवन पर अंक 18 का प्रभाव समझाया जा सके | अंक 27 स्त्री अंकों का समूह है | इन का योग है-9 | यह त्रिकोण 'स्त्री-लाभ/कृपा' बताता है | इस लिए यह निश्चित रूप से माना का सकता है कि गहलोत के जीवन पर स्त्रियों की विशेष कृपा रही है व रहेगी | यह बात इन की पत्नी सुनीता जी,स्व.इंदिरा गाँधी व इन की नेता सोनिया जी को ले कर कही जा सकती है | इस लिए यह भी कहा जा सकता है कि सुनीता जी से शादी ने इन का भाग्योदय करवाया | प्राप्त प्रमाणों से यह सिद्ध भी होता है | यहाँ लगे हाथों एक बात यह भी कहते चलें कि हमें श्री गहलोत की शादी की दिनांक मिली है-27-11-1977 | इस के हिसाब से शादी का मूलांक-भाग्यांक बनता है 9-8,जो कि  इन के जीवन में सुनीता जी की विशिष्टता को देखते हुए सही नहीं लग रहा | हमारे कहने का तात्पर्य यह है कि इन के फेरों का समय संभवतः आधी रात के बाद का रहा होगा | तब दिनांक 28 हो गयी थी | ऐसे में शादी का मूलांक-भाग्यांक 1-9 हो गया,जो कि सही लग रहा है | हमारे पास इस बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं है | इन के नामांक के मूलांक समीकरण के वृहदंकों के इस सूक्ष्म विश्लेषण के पीछे हमारा हमारा उद्देश्य इन के यहाँ 'स्त्री-लाभ/कृपा' व 'पितृ-द्रोह युति' का प्रभाव बताना है | श्री गहलोत के इन नामांकों का स्वरूप-विश्लेषण बताता है कि इन का नामाक्षर (अ) इन के अनुकूल नहीं है | यह इन के बनते कामों में बाधा डालता है या उन्हें लटका देता है |       
      जन्मांक-विश्लेषण 
                                श्री गहलोत का जन्म 03 मई,1951 को हुआ | इन का जन्म का चलित अंक है-6 (धनात्मक) | इन की सूर्य राशि वृष है | यह थल त्रिकोण की प्रथम राशि है | इन का मूलांक 3,मासांक 5,वर्षांक 7,भाग्यांक 6 व संयुक्तांक भी 6 है | अभी इन्हें उम्र का 60 वाँ वर्ष चल रहा है | अतः यहाँ भी अंक 6 ही प्रभावी है | इन के शुभांक हैं-3 व 6 | कुछ कम अंशों में अंक 1 व 9 भी शुभ हैं | अंक 5 भी शुभत्व की ओर ही जाता है,मगर अंक 1 व 9 से बहुत कम (लगभग 55-60%) | इन के अशुभांक हैं-7 व 8 | साथ ही कुछ कम अंशों में अंक 2 व 4 भी अशुभ हैं | अंक 3,6 व 9 का एक समूह है | इन का अंक 3 विखंडित है | इस का तात्पर्य यह है कि इन का बृहस्पति व्यक्त नहीं,अव्यक्त है | इसी कारण इन के 'वाणी दोष'  है,जिस से उच्चारण में अस्पष्टता है | अंक 6 यानि शुक्र इन का भाग्यांक,जन्म का चलित अंक व संयुक्तांक भी है;यह विखंडित है,अंकों में भी और बॉडी लैंग्वेज में भी | इस लिए विखंडित शुक्र वाला व्यक्ति इन के लिए हमेशा परेशानी का सबब बना रहेगा | अभी इन्हें अंक 7 की दशा चल रही है,जो कि वर्ष 2012 तक रहेगी | यह दशा सब से पहले इन के जन्म से रही थी | उस के बाद दूसरी बार वर्ष 1979 से 1985 तक रही | तब इस के पूर्वार्द्ध यानि जून,1982 तक के समय ने गहलोत कि चुनावी विजय-यात्रा आरम्भ करवा दी | अब जब यह दशा तीसरी बार आरंभ हुई तो इस के पूर्वार्द्ध यानि जून,2009 तक के समय ने इन्हें मुख्यमंत्री बनवा दिया तथा लोकसभा चुनाव में राज्य से अपूर्व संख्या में सीटें भी दिलवा दीं | अंक 5 की दशा इन्हें दूसरी बार रही वर्ष 1986 से 1990 तक | इस ने गहलोत से उन का केन्द्रीय मंत्री पद छीन लिया | हाँ,मगर इन्हें पॉवर में बनाये रखा | अब यह दशा आरम्भ होगी वर्ष 2013 में | तब यह गहलोत से इन के पद/सत्ता की बलि ले लेगी | हाँ,यह दशा पूर्व ही की भाँति गहलोत को पॉवर में तो तब भी रखेगी | तभी तो हम ने इन्हें 'अद्भुत भाग्य का धनी' कहा है | 
      प्रमुख घटनाओं का विश्लेषण
                                अशोक गहलोत ने वर्ष 1974 (अंक 3) में आयु अंक 5 में एन.एस.यू.आई. के प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व संभाला | ये इस पद पर वर्ष 1979 (अंक 8) आयु अंक 1 तक रहे | वर्ष 1979 में ही ये जोधपुर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष बने | इस पद पर ये,वर्ष 1982 (अंक 2) आयु अंक 5 तक रहे | प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव के रूप में ये,वर्ष 1982 में रहे | कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में ये सब से पहले वर्ष 1985 (अंक 5) आयु अंक 8 से वर्ष 1989 (अंक 9) आयु अंक 3 तक रहे | दूसरी बार इस पद पर वर्ष 1994 (अंक 5) आयु अंक 7 से वर्ष 1997 (अंक 8) आयु अंक 2 तक रहे | तीसरी बार गहलोत ने यह पद वर्ष 1997 से वर्ष 1999 (अंक 8) आयु अंक ४ तक संभाला |  
                                 अशोक गहलोत वर्ष 1980 (अंक 9) आयु अंक 3 से वर्ष 1984 (अंक 4) आयु अंक 7 तक 7 वीं लोकसभा (अंक 7) के सदस्य रहे | वर्ष 1984 से वर्ष 1989 (अंक 9) आयु अंक 3 तक 8 वीं लोकसभा (अंक 8) के सदस्य रहे | वर्ष 1991 (अंक 2) आयु अंक 5 से वर्ष 1996 (अंक 7) आयु अंक 9 तक 10 वीं लोकसभा (अंक 1) के सदस्य रहे | वर्ष 1996 से वर्ष 1998 (अंक 9) आयु अंक 3 तक 11 वीं (अंक 2) लोकसभा के सदस्य रहे | वर्ष 1998 से  वर्ष 1999 (अंक 1) आयु अंक 4 तक 12 वीं लोकसभा (अंक 3) के सदस्य रहे | श्री गहलोत वर्ष 1999 से वर्ष 2003 (अंक 5) आयु अंक 8 तक 11 वीं विधानसभा (अंक 2) के सदस्य रहे | वर्ष 2003 से वर्ष 2008 (अंक 1) आयु अंक 4 तक 12 वीं विधानसभा (अंक 3) के सदस्य रहे | अब ये वर्ष 2008 से 13 वीं विधानसभा (अंक 4) के सदस्य हैं | 
                           गहलोत 02-09-1982 (मूलांक-2,भाग्यांक-4,आयु अंक-5) से 07-02-1984 ( मूलांक-7,भाग्यांक-4,आयु अंक-6) तक केन्द्रीय पर्यटन व नागरिक उड्डयन उपमंत्री के रूप में रहे | इस के बाद 31-10-1984 (मूलांक-4,भाग्यांक-9,आयु अंक-7) तक केन्द्रीय खेल राज्यमंत्री के रूप में रहे | इसी पद पर गहलोत पुनः 12-11-1984 (मूलांक-3,भाग्यांक-9) से 31-12-1984 (मूलांक-4,भाग्यांक-2) तक रहे | 31-12-1984 से 26-09-1985 (मूलांक-8,भाग्यांक-4,आयु अंक-8) तक इन्होंने पर्यटन व नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री के रूप कार्य किया | फिर 21-06-1991 (मूलांक-3,भाग्यांक-2,आयु अंक-5) से 18-01-1993 (मूलांक-9,भाग्यांक-5,आयु अंक-7) तक ये टैक्सटाइल्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में रहे | राजस्थान में गहलोत ने  जून,1989 (अंक-9) आयु अंक 3 तक शिवचरण माथुर सरकार में गृह व ज.स्वा.अ.विभाग का मंत्री-पद संभाला |
      मुख्यमंत्री के रूप में 
                            अशोक गहलोत ने राजस्थान के 21 वें (अंक 3) मुख्यमंत्री के रूप में 01-12-1998 को प्रातः 11:30 बजे शपथ ली |   इस का मूलांक-1,मासांक-3,वर्षांक-9 व भाग्यांक 4 है | तब इन्हें उम्र का 48 वाँ (अंक 3) वर्ष चल रहा था | तब चलित का अंक था-3 (ऋणात्मक ) | अंक 4 व 8 गहलोत के लिए अशुभ हैं | अंक 1,3 व 9 की अनुकूलता ने गहलोत को ताज तो दिला दिया,मगर आयु अंक में अंक 4 व 8 की युति तथा शपथ-ग्रहण के भाग्यांक 4 ने अगली बार इन के मुख्यमंत्री न बन पाने की नींव भी रख दी थी | जब आयु-अंक 8 (53 वाँ वर्ष) आया तो उस ने इन से ताज छीन लिया | ये 08-12-2003 तक इस पद पर रहे | यहाँ मूलांक-8 तथा भाग्यांक 7 है | आप ख़ुद ही देख लीजिए कि यहाँ भी गहलोत के अशुभ अंकों ने अपना कमाल दिखाया है | | गहलोत ने राजस्थान के 23 वें मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार पद की शपथ ली 13-12-2008,शनिवार को |
      क्या है भविष्य ?
                           दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में श्री गहलोत ने शपथ-ग्रहण का यह दिन क्यों चुना ? यह हमारी समझ के बाहर की बात है | यहाँ उन के लिए प्रबल अशुभ अंकों---मूलांक 4 तथा भाग्यांक 8 का सीधा-सा समीकरण बन रहा है | साथ ही शनिवार का अंक भी है-8 | अब अशुभ अंकों का यह जमावड़ा कैसे भला कर/करवा पाएगा ? इस शपथ-ग्रहण में ही यह बात सम्मिलित है कि श्री अशोक गहलोत की सरकार अगली बार नहीं बन पाएगी |  इस का तात्पर्य यह है कि अशोक गहलोत अगली बार यानि 14 वीं विधानसभा के चुनावों के बाद मुख्यमंत्री नहीं बन पाएँगे | गहलोत के अंक यह बताते हैं कि ये तीन बार मुख्यमंत्री-पद सुशोभित करेंगे,मगर विखंडित अंक 3 के कारण ऐसा लगातार नहीं हो पाएगा | अपनी उम्र के 69 वें वर्ष तक ये फिर से मुख्यमंत्री-पद पर आसीन हो सकते हैं | हाँ,एक ख़ास बात और | अशोक गहलोत के केंद्र में 6 बार मंत्री बनने के योग हैं | अब अगर केन्द्रीय खेल राज्यमंत्री के रूप में इन के 11 दिनों के अंतराल वाले कार्यकाल को एक माना जाए तो गहलोत अभी दो बार और केन्द्रीय मंत्री बनेंगे;और अगर उस कार्यकाल को दो माना जाए तो गहलोत अभी एक बार और केन्द्रीय मंत्री बनेंगे | 
                            अशोक गहलोत को अभी 60 वाँ वर्ष चल रहा है | 60 वें से 69 वें वर्ष का समय इन के लिए प्रतिष्ठा-वृद्धि का है | हाँ,इस यात्रा में इन्हें कुछ झटके भी लग सकते हैं | उम्र के 70 वें वर्ष से इन का ख़राब समय आरम्भ होगा,जो कि पार्टी आलाकमान के यहाँ इन्हें कमज़ोर करवा सकता है | यह भी हो सकता है कि तब तक आलाकमान ही बदल जाए और जो तब का आलाकमान होगा,वह इन के अनुकूल न हो | उस दौर में इन का स्वास्थय भी ख़राब रह सकता है | इन्हें स्त्रियों/परिवार की स्त्रियों/परिवार के लोगों से सम्बन्धित चिन्ताएँ रह सकती हैं | 
                             अशोक गहलोत के लिए उम्र का 61 वाँ वर्ष (अंक 7) तथा 62 वाँ वर्ष  (अंक 8) ख़राब रह सकता है | 61 वें वर्ष में कुछ झटके लग सकते हैं | मंत्रिमंडल में परिवर्तन भी करना पड़ सकता है | 62 वें वर्ष में इन के मुख्यमंत्री-पद को ख़तरा संभव है | यह ख़तरा आलाकमान/केन्द्रीय राजनीति/राज्य के बाहर अवस्थित लोगों के कारण हो सकता है | यह समय निकाल लिया तो गहलोत अपने पाँच साल पूरे कर लेंगे | 
       कौन ले सकता है जगह ?
                             अब जब कि हमारी गणना के मुताबिक यह लग रहा है कि अगली बार अशोक गहलोत मुख्यमंत्री नहीं बन पाएँगे;तो प्रश्न यह उठता है कि क्या इस का मतलब सिर्फ़ इतना ही है कि गहलोत ही मुख्यमंत्री नहीं बन पाएँगे,या फिर कांग्रेस सरकार भी नहीं बन पाएगी ? तो हमारा उत्तर यह है कि कांग्रेस की सरकार भी नहीं बन पाएगी | अगली भाजपा की बनेगी | गहलोत के स्थान पर मुख्यमंत्री-पद वह व्यक्ति बैठेगा जिस पर अंक 2,7 व 8 का प्रभाव होगा, साथ ही अंक 6 व 9 भी अच्छी स्थिति में होंगे | आइए,अब इस व्यक्ति के बारे में भी खुलासा हो जाए | वे व्यक्ति है-वसुंधरा राजे | 09 जनवरी,2010 की पोस्ट 'वसुंधरा राजे:फिर बनेंगी सुपर पॉवर' में हम ने साफ़-साफ़ लिखा है---"...इन्हें चलित दशा की तीसरी चौथाई जून,2012 से सितम्बर,2014 तक चलेगी | यह इन के लिए बहुत शुभ रहेगी | इसी अवधि में उम्र के 61 वें वर्ष में ये पुनः राजस्थान की मुख्यमंत्री बनेंगी | ..."
        श्री अशोक गहलोत के लिए सुझाव                 
                     (1) इस प्रकार योजना बनाएँ कि अगले विधानसभा चुनावों के परिणाम का कार्यक्रम 21 अक्टूबर से 20 नवम्बर के     बीच संपन्न हो जाए | तब हानि कम-से-कम होगी |   
                     (2) मुख्यमंत्री निवास का पता '8,सिविल लाइंस' से बदल कर '9,सिविल लाइंस' कर दिया जाए | 
                     (3) 'RAJASTHAN' की वर्तनी बदल कर 'RAAJASTHAN' या RAJASTTHAN' कर दी जाए | 
                              तो मित्रो,हमारा प्रयास तो यह रहा है कि  यह पोस्ट आज यानि 06-06-2010 को आप की सेवा में हाज़िर कर दी जाए,मगर हमें लगता है कि प्रक्रिया पूरी करते-करते हो सकता है कि घडी कुछ मिनट 07 तारीख़ से ले ले | आज बस इतना ही | ......... अब आज के आनंद की जय | ............ जय श्री राम |