रविवार, 3 अक्टूबर 2010

बिहार विधानसभा चुनाव-2010:::भाग-4---भाजपा और नितिन गडकरी के अंक

जय श्री राम ........... | आदरणीय मित्रो,बिहार विधानसभा के होने जा रहे चुनावों के सिलसिले में कल हम ने जनता दल (यू) और इस के राष्ट्रीय अधक्ष शरद यादव के अंकों की बात की थी | आज हम करने जा रहे हैं भारतीय जनता पार्टी और इस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के अंकों की |                                                                                                भारतीय जनता पार्टी 
नामांक:---18+13+16=9+4+7=20=2  स्थापना:---06-04-1980=6+4+9=28=1   11:40 AM  दिल्ली    संयुक्तांक:---3           सूर्य राशि:---मेष / अग्नि-1             चलित:---अंक  9 (+) 

                भाजपा का नामांक 2,मूलांक 6,भाग्यांक 1,संयुक्तांक 3 व स्थापना का चलित अंक 9 (+) है | 'मूलांक-वर्षांक पद्धति' के अनुसार इस पार्टी के लिए अगला महत्त्वपूर्ण वर्ष 2013 है | पार्टी को अभी स्थापना का 31 वाँ वर्ष चल रहा है | अत: आयु अंक बना- 4 | यह पितृदोष का अंक है तथा पार्टी के भाग्यांक (1) का मित्र है | अतः वैसे तो कुछ परिणाम में पूरे वर्ष 2011 में ही,मगर अभी 05-04-2011 तक भाजपा को पितृ अंकों वाले लोगों/दलों के साथ से लाभ रहेगा | चलित वर्षांक है- 3 | यह भाजपा के मूलांक (6) का मित्र तथा संयुक्तांक (3) का प्रतिरूप है | यह बिहार में मतदान के सभी चरणों के चलित अंक (9) से मित्रता भाव तथा मतगणना के चलित अंक (3) से प्रतिरूप भाव रखता है | भाजपा की स्थापना का चलित अंक (9) मतदान के चलित अंक (9) से प्रतिरूप भाव तथा मतगणना के चलित अंक (3) से मित्रता भाव रखता है | पितृ अंकों की प्रधानता के कारण भाजपा इस वर्ष अपने प्रभुत्व (वोट-प्रतिशत/सीटों) में वृद्धि करेगी | इसी प्रभाव से यह सत्ता में भागीदारी तो पा जाएगी,मगर पितृ अंकों की कुछ दोष-अवस्था के कारण प्रमुखता/मुखिया की स्थिति में नहीं आ पाएगी | इसी कारण अपने वरिष्ठ साझेदार के साथ तालमेल/कार्यभार-वितरण/पदों के बंटवारे को ले कर समस्या हो सकती है | 
                 मतदान के पहले चरण का मूलांक (3) + दिन-अंक (3)  भाजपा के संयुक्तांक (3) के साथ 'प्रतिरूप युति',मूलांक (6) + चलित अंक (9) + भाग्यांक (1) के साथ  'मित्र युति' बनाता है | इस चरण में 47 (2) सीटें है | अंक 2 भाजपा के भाग्यांक (2) का प्रतिरूप है | दूसरे चरण का मूलांक-भाग्यांक ठीक-ठीक भाजपा वाले ही हैं | यहाँ मूलांक (6) भाजपा के मूलांक (6) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा संयुक्तांक (3) + चलित अंक (9) + भाग्यांक (1) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | इस चरण का भाग्यांक (1) + एक दिन-अंक (1) भाजपा के भाग्यांक (1) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा आयु-अंक (4) + मूलांक (6) + चलित अंक (9) + संयुक्तांक (3) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | दूसरा दिन-अंक (4) आयु-अंक (4) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा भाग्यांक (1) के साथ 'मित्र युति' बनाता है |  तीसरे चरण का मूलांक (1) भाजपा के भाग्यांक (1) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा आयु-अंक (4) + मूलांक (6) + चलित अंक (9) + संयुक्तांक (3) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | दिन-अंक (3) भाजपा के संयुक्तांक (3) के साथ 'प्रतिरूप युति',मूलांक (6) + चलित अंक (9) + भाग्यांक (1) के साथ  'मित्र युति' बनाता है | इस चरण में 48 (3) सीटें हैं | अंक 3 की बात हम कर ही चुके हैं | चौथे चरण का मूलांक 1 तथा भाग्यांक 6 है | इन अंकों की चर्चा हम दूसरे चरण में कर चुके हैं | इस चरण का एक दिन-अंक (2) भाजपा के नामांक (2) के साथ 'प्रतिरूप युति' व दूसरा दिन-अंक (7) 'मित्र युति' बनाता है | इस चरण में 42 (6) सीटें हैं | अंक 6 की बात हम कर ही चुके हैं | पाँचवें चरण का मूलांक (9) + दिन-अंक (9) भाजपा के चलित अंक (9) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा मूलांक (6) + संयुक्तांक (3) + भाग्यांक (1) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | इस चरण में 35 (8) सीटें हैं | मतदान के छठे चरण का मूलांक (2) भाजपा  के नामांक (2) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा भाग्यांक (7) इस के साथ 'मित्र युति' बनाता है | इस चरण में 26 (8) सीटें हैं | मतगणना के दिन का मूलांक 6 और भाग्यांक 2 है | इन अंकों की बात भी हम कर चुके हैं |  
                                  नितिन गडकरी
नामांक:---16+14=30=3    ज.दि.:---27-05-1957=9+5+4=36=9   संयुक्तांक:---3   जन्म-चलित:---5 (+)  आयु-अंक:---9 (54 वाँ )  सूर्य राशि:---मिथुन  चलित दशा:---अंक 2 (वर्ष 2011 तक )
भाजपा अध्यक्ष बने :---19-12-2009=1+3+2=24=6 


                  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी का नामांक 3 है | इस का वृहदंक 30 है | यह अंक 3 का ही 'महाशून्य विस्तार' है | इस का मूलांक समीकरण 7-5 है | अंक 7 अंक 3 का विरोधी है,इस लिए गडकरी कभी-कभी परस्पर उलझाव वाले काम कर लेते हैं | अंक 5 इन की बॉडी लैंग्वेज में बहुत ही ज़्यादा भ्रष्ट है | अतः नेतृत्वगत/वाणीगत /निर्णयगत अस्थिरता (फिसलन) का बहुत योग है | इन का जन्म का मूलांक व भाग्यांक 9,संयुक्तांक 3 तथा जन्म का चलित अंक 5 (+) है | इन की सूर्य राशि 'मिथुन' है | इन्हें अभी उम्र का 54 वाँ वर्ष चल रहा है,इसलिए आयु-अंक भी 9 हुआ | यह बहुत ही शुभ है | इस में भी 19-12-2010 तक का समय विशेष प्रतिष्ठा-वर्द्धक है | इस समयावधि में होने वाले चुनावों में इन की पार्टी की सीटें बढ़ेंगी | इन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व सम्भाला 19-12-2009 को | इस का मूलांक 1 व भाग्यांक 6 हुआ | यह भाजपा के अंकों का 'व्यतिरूप' है | यह मामला राजनाथ सिंह वाला ही है,मगर एक अंतर बहुत बड़ा है | राजनाथ सिंह के यहाँ ये अंक जन्मांक के रूप में थे,जब कि गडकरी के यहाँ ये अंक भाजपा अध्यक्ष के रूप में | अतः गडकरी को अपने बेहद मज़बूत जन्मांक-नामांक के कारण यश ही मिलेगा,भले ही वह किसी और के पकाये का फल हो | इन्हें अभी अंक 2 की दशा चल रही है | यही दशा जद (यू) को भी चल रही है | यही अंक नीतीश,शरद और बिहार के यहाँ प्रभावी रूप में है | अतः उक्त तीनों के साथ गडकरी के अंक अपने सुयोग का फल भाजपा को अवश्य देंगे | मतदान के सभी चरणों का चलित अंक 9 (-) इन के मूलांक (9) + भाग्यांक (9) + आयु-अंक (9) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा नामांक (3) + संयुक्तांक (3) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | मतदान के पहले चरण का मूलांक (3) +दिन-अंक (3) + गडकरी के नामांक (3) + संयुक्तांक (3) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा मूलांक (9) + भाग्यांक (9) + आयु-अंक (9) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | इस चरण का भाग्यांक (7) अंक 3 का विरोधी है,इस कारण अंक ९ का भी विरोधी है | अतः इस चरण में कुछ तगड़े झटके लग सकते हैं,हालांकि पक्ष के समीकरण अधिक प्रबल हैं | इस चरण की सीटें 47 (2) हैं | अंक २ इन की चलित दशा का प्रतिरूप है | मतदान के दूसरे चरण का मूलांक (6) इन के मूलांक (9) + भाग्यांक (9) + आयु-अंक (9) + नामांक (3) + संयुक्तांक (3) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | इस चरण का भाग्यांक (1) इन के मूलांक (9) + भाग्यांक (9) + आयु-अंक (9) + नामांक (3) + संयुक्तांक (3) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | इस चरण में कुल 45 (9) सीटें हैं | अंक 9 अंक 3 का मित्र भी है | अतः यह चरण इन के लिए शुभ रह सकता है | मतदान के तीसरे चरण का मूलांक 1 इन के मूलांक (9) + भाग्यांक (9) + आयु-अंक (9) + नामांक (3) + संयुक्तांक (3) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | दिन-अंक (3) नामांक (3) + संयुक्तांक (3) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा मूलांक (9) + भाग्यांक (9) + आयु-अंक (9) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | इस चरण का भाग्यांक (5) गडकरी के जन्म के चलित के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाता है | इस चरण में 48 (3) सीटें हैं | इस कारण यह चरण इन के लिए अच्छा रह सकता है | मतदान का चौथे चरण के मूलांक + भाग्यांक के समीकरण वे ही हैं,जो कि दूसरे चरण के हैं | एक दिन-अंक (2) चलित दशा (अंक 2) के साथ 'प्रतिरूप युति' व दूसरा दिन-अंक (7) इस के साथ 'मित्र युति' बनाता है | इस चरण की सीटें 42 (6) हैं | अंक 6 अंक 3 व अंक 9 का मित्र है | इसलिए यह चरण गडकरी के लिए शुभ है | मतदान के पाँचवें चरण का मूलांक (9) + दिन-अंक (9) इन के नामांक (3) + संयुक्तांक (3) के साथ 'मित्र युति' तथा मूलांक (9) + भाग्यांक (9) + आयु-अंक (9) के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाता है | इस चरण का भाग्यांक (5) इन के जन्म के चलित अंक (5) के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाता है | इस चरण में कुल 35 (8) सीटें हैं | इस लिए कुछ झटकों के बाद भी यह चरण गडकरी के लिए बहुत अनुकूल रह सकता है | मतदान के छठे और अंतिम चरण का मूलांक (2) गडकरी की चलित दशा (अंक 2) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा चरण का भाग्यांक (7) चलित दशा के साथ 'मित्र युति' बनाता है | यह भाग्यांक (7) अंक 3 (अंक 9 का भी) विरोधी है | इस चरण के दिन शनिवार का अंक 8 है | इस चरण में 26 (8) सीटें हैं | अंक 8 अंक 9 से विरोध भाव रखता है | यह अंक 3 के साथ युति से चुनाव/निर्णय/चयन सम्बन्धी उलझनें/संकट पैदा करता है | मतगणना का मूलांक (6) इन के मूलांक (9) + भाग्यांक (9) + आयु-अंक (9) + नामांक (3) + संयुक्तांक (3) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | मतगणना का भाग्यांक (2) इन की चलित दशा (अंक 2) के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाता है | इस के बुधवार का दिन-अंक (5) गडकरी के जन्म के चलित (अंक 5) के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाता है |                               
                       मित्रो आज इतना ही | कल हम फिर से आप की सेवा में उपस्थित होंगे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और इस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के अंकों की | अब आज्ञा दीजिए | ........ आज के आनंद की जय | ........... जय श्री राम | 


शनिवार, 2 अक्टूबर 2010

बिहार विधानसभा चुनाव-2010 ::: भाग-3 ---जनता दल (यू) और शरद यादव के अंक

जय श्री राम ......... | आदरणीय मित्रो,बिहार विधानसभा चुनाव-२०१० आप की सेवा में आज हम उपस्थित हैं जनता दल (यू) और इस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के अंकों का विश्लेषण ले कर |    

                                       जनता दल (यूनाइटेड)                                            

नामांक:---13+08+25=4+8+7=46=1   स्थापना-दिनांक:---30-10-2003=3+1+5=9   संयुक्तांक:---1   चलित अंक:---9 (+)           आयु-अंक:---7 वाँ + 8 वाँ       चलित दशा:--- अंक 2 (वर्ष 2011 तक)
               जनता दल (यू) का नामांक 1 है | इस का वृहदंक 46 है | अंक 1,4 व 6 का त्रिकोण पितृदोष-ग्रस्त शुक्र बताता है | इस का मूलांक समीकरण 4-8-7 है | यह निकट के लोगों/दलों में पितृसत्तात्मक लोकतांत्रिक संघर्ष में उठापटक बताता है | दल पर वर्चस्व को ले कर शरद यादव + नीतीश कुमार की जार्ज फर्नांडीज के साथ हुआ संघर्ष इसी का परिणाम था | अच्छी बात यह है कि नीतीश कुमार और शरद यादव,दोनों ही दाढ़ी रखते हैं | इस से अंक 8 तथा कुछ हद तक अंक 4 की नकारात्मकता का परिहार हो जाता है | नीतीश की दाढ़ी लगभग सारी सफ़ेद है,इस कारण अंक 4,अंक 8 तथा अंक 2 (7 भी) के बीच कुछ खींचातानी हो जाती है | इसी के कारण साथियों/साझेदारों/गठबंधन के सहयोगियों के साथ मतभेद गहरा जाते हैं | मगर यह भी बहुत बड़ा सच है कि नीतीश के अंक ऐसे हैं कि बिना साझेदारों के इन का काम चल भी नहीं सकता | इस लिए भले ही चाहे कितनी ही खींचातानी हो जाए,नीतीश को भाजपा के साथ चलना ही होगा |  जद (यू) का मूलांक ३ तथा भाग्यांक 9 है | इस की स्थापना का चलित अंक 9 (-) है | अंक 3 व अंक 9 दोनों परस्पर गहरे मित्र हैं | यह मूलांक (3) चलित वर्षांक (3) व मतगणना के चलित अंक (3) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा मतदान के सभी चरणों के चलित अंक (9) व दल की स्थापना के चलित अंक 9 (-) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | जद (यू) का भाग्यांक (9) मतगणना के चलित अंक 9 (-) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा मतदान के सभी चरणों के चलित अंक 3 (-) व चलित वर्षांक (3) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | इस दल को अभी अंक 2 की दशा चल रही है | यही अंक बिहार का नामांक भी है | 29 अक्टूबर,2010 तक दल को 7 वाँ वर्ष चल रहा है यानि इस का आयु-अंक 7 है | यह अंक निकटता/भागीदारी/गठबंधन/विश्वास का भी है | यह अंक इस के मूलांक (3) तथा भाग्यांक (9) का विरोधी है | इसी कारण जद (यू) को अपने गठबंधन के सहयोगियों के साथ तनाव का सामना करना पड़ सकता है | दल को कुछ तगड़ी खींचातानी झेलनी पड़ सकती है | इस के कुछ प्रमुख लोग दल छोड़ कर जा सकते हैं | चूँकि अंक 3 निर्वाचित लोगों का  भी होता है,इस लिए दल छोड़ कर जाने वाले ये लोग वर्तमान विधायक/सांसद/विधान परिषद्-सदस्य/दल के प्रमुख पदाधिकारी हो सकते हैं | 30 अक्टूबर,2010 से दल का आयु-अंक 8 आरम्भ हो जाएगा | यह अंक दल के भाग्यांक (9),नामांक (1),संयुक्तांक (1),नीतीश व शरद के मूलांक (1) व संयुक्तांक (4 व 9) के साथ विखंडन उत्पन्न करता है | इस लिए यह आयु-अंक प्रतिकूल है | अंक 8 मतगणना के चलित अंक (9) के साथ विखंडन पैदा करता है | इस लिए मतगणना वाले दिन जद (यू) को कुछ निर्णयगत विषमता का सामना करना पड़ सकता है | यह विषमता कुछ अनपेक्षित झटकों के रूप में हो सकती है |
         मतदान के पहले चरण का मूलांक (3) + दिन-अंक (3) दल के मूलांक (3) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा नामांक (1) + भाग्यांक (9) + संयुक्तांक (1) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | इस चरण का भाग्यांक (7) दल के आयु-अंक (7) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा चलित दशा (अंक 2) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | इस चरण की सीटें 47 (2) हैं | अंक 2 इस दल की चलित दशा का प्रतिरूप है | इसलिए यह चरण अनुकूल है | मतदान के दूसरे चरण का मूलांक (6) दल के मूलांक (3) + भाग्यांक (9) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | इस चरण का भाग्यांक (1) + एक दिन-अंक (1) दल के नामांक (1) + संयुक्तांक (1) के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाता है तथा दूसरा दिन-अंक (4) दल के नामांक (1) + संयुक्तांक (1) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | इस चरण की सीटें 45 (9) हैं | अंक 9 इस दल के मूलांक (3) + नामांक (1) + संयुक्तांक (1) का मित्र है | ये समीकरण इस चरण को दल के अनुकूल बनाते हैं | मतदान के तीसरे चरण का मूलांक (1) दल के नामांक (1) + संयुक्तांक (1) के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाता है | दिन-अंक (3) दल के मूलांक (3) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा नामांक (1) + भाग्यांक (9) + संयुक्तांक (1) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | इस चरण की सीटें 48 (3) हैं | अंक 3 इस दल के मूलांक (3) का प्रतिरूप तथा नामांक (1१) + संयुक्तांक (१) का मित्र है | अतः यह चरण अनुकूल है | मतदान के चौथे चरण के मूलांक-भाग्यांक की युतियाँ वे ही हैं,जो कि दूसरे चरण में हैं | इस चरण का एक दिन-अंक (2) चलित दशा (अंक 2) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा दूसरा दिन अंक (7) इस के साथ 'मित्र युति' बनाता है | इस चरण की सीटें 42 (6) हैं | अंक 6 दल के मूलांक (3) तथा नामांक (1) + संयुक्तांक (1) का मित्र है | यह चरण भी जद (यू) के अनुकूल ठहरता है | मतदान के पाँचवें चरण का मूलांक (9) + दिन-अंक (9) मूलांक (3) + नामांक (1) + संयुक्तांक (1) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | इस चरण की सीटें 35 (8) हैं | अंक 8 इस दल के नामांक (1) + संयुक्तांक (1) के साथ विखंडन उत्पन्न करता है | इस कारण इस चरण में जद (यू) को अनुकूलता के साथ ही कुछ 'ख़ास' झटके भी लग सकते हैं | मतदान के छठे चरण का मूलांक (2) चलित दशा (2) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा भाग्यांक (7) चलित दशा के साथ 'मित्र युति' बनाता है | यह चरण भी इस दल के लिए अच्छा रह सकता है | मतगणना का मूलांक 6 दल के मूलांक (3) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा नामांक (1) + संयुक्तांक (1) के साथी 'मित्र युति' बनाता है | इस दिन का भाग्यांक (2) चलित दशा (2) के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाता है | इस चरण की सीटें 26 (8) हैं | अंक 8 के समीकरण की बात हम अभी-अभी कर ही चुके  हैं | मतगणना का मूलांक (6) इस दल के मूलांक (3) + नामांक (1) + संयुक्तांक (1) का मित्र है | इस दिन का भाग्यांक (2) इस दल की चलित दशा (2) का प्रतिरूप है | अतः मतगणना के दिन भी जद (यू) को अनुकूलता दिख रही है |  
  
                             शरद यादव                                                                                 ज.दि.:---01-07-1947=1+7+21=1+7+3=29=2      संयुक्तांक:---4    आयु-अंक:---1 (64 वाँ वर्ष)       नामांक:---16+13=29=2   
चलित अंक:---2 (+),7 (-)        चलित दशा:---6 (वर्ष 2010 तक)

              जनता दल (यूनाइटेड ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का नामांक 2,मूलांक 1,मासांक 7,भाग्यांक 2 और संयुक्तांक 4 है | इन के  जन्म का चलित 2  (+) व 7  (-) है | इन्हें अभी 64 वाँ वर्ष चल रहा है | इस कारण इन का आयु-अंक 1ठहरा | बिहार की ही भाँति इन्हें भी अंक 6 की दशा चल रही है | वर्ष 2010  इस दशा का अंतिम वर्ष है | अत: अंक 1,4 व 6 का त्रिकोण बिहार की ही भाँति इन के लिए भी प्रभावी है | इन का आयु-अंक (1) मूलांक (1) के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाता है | अत: अनुकूल है | भाग्यांक 1 वाली भाजपा के साथ तालमेल से लाभ में रहेंगे | नीतीश कुमार तथा शरद यादव के मूलांक-भाग्यांक में 'प्रतिरूप युति' तथा नामांक में 'मित्र युति' है | इस लिए अनुकूलता है | इन का साथ अभी लंबा व सफलतापूर्वक चलेगा | मतदान के सभी चरणों का चलित अंक (9) + मतगणना के दिन का चलित अंक (3) + चलित वर्षांक (3) शरद के मूलांक (1) + आयु-अंक (1) + चलित दशा (अंक 6) के साथ 'मित्र युति' बनाता है |    
          मतदान के पहले चरण का मूलांक (3) + दिन-अंक (3) शरद  की चलित दशा (6) + मूलांक (1) + आयु-अंक (1) के साथ 'मित्र युति' बनाता हैं | इस चरण का भाग्यांक (7) शरद के भाग्यांक (2) + नामांक (2)  + जन्म के एक चलित अंक (2) के साथ मित्र युति' तथा जन्म के दूसरे चलित अंक (7) के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाता हैं | दूसरे चरण का मूलांक (6) चलित दशा के साथ (6) 'प्रतिरूप युति' बनाता है | इस चरण का भाग्यांक (1) + इसी चरण का एक दिन-अंक (1) शरद के मूलांक (1) + आयु-अंक (1) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा संयुक्तांक (4) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | इस चरण का दूसरा दिन-अंक (4) शरद के संयुक्तांक (4) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा मूलांक (1) + आयु-अंक (1) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | तीसरे चरण का मूलांक (1) + इसी चरण का दिन-अंक (3) शरद के मूलांक (1) + आयु अंक (1) के साथ 'मित्र युति' बनाता हैं | यह तालमेल अनुकूल है | इस चरण का भाग्यांक (5) असमंजस/ऊहापोह/अनिश्चितता उत्पन्न करता है | यह कुछ उच्चाटन करवा सकता है | चौथे चरण के मूलांक-भाग्यांक के समीकरण दूसरे चरण वाले ही हैं | इस चरण का एक दिन-अंक (2) शरद के भाग्यांक (२) + नामांक (2) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा दूसरा दिन-अंक (7) इन्हीं अंकों के साथ 'मित्र युति' बनाता है | पाँचवें चरण का मूलांक (9) + दिन-अंक (9) शरद की चलित दशा (6) + मूलांक (1) + आयु-अंक (1) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | यह शुभ है | इस चरण का भाग्यांक (5) असमंजस/ऊहापोह/अनिश्चितता उत्पन्न करता है | छठे चरण का मूलांक (2) शरद के नामांक (2) + भाग्यांक (2) + जन्म के एक चलित अंक (2) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा जन्म के दूसरे चलित अंक (7) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | इस चरण का भाग्यांक (7) इन के जन्म के एक चलित अंक (7) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा नामांक (2) + भाग्यांक (2) + जन्म के दूसरे चलित अंक (2)  के साथ 'मित्र युति' बनाता है | अत: इस दोहरे सामंजस्य के कारण इस चरण में प्रबल पक्षधरता की स्थिति बनती है | मतदान का दिन-अंक (8) कुछ 'रंग में भंग' कर सकता है | मतगणना के दिन का मूलांक (6) शरद की चलित दशा (6) के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाता है | यह मूलांक शरद के मूलांक (1) + आयु-अंक (1) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | इस दिन का भाग्यांक (2) शरद के नामांक (2) + भाग्यांक (2) व जन्म के एक चलित अंक (2) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा जन्म के दूसरे चलित अंक (7) के साथ 'मित्र युति' बनाता है |  अत: ये समीकरण तो पक्ष के बन रहे हैं | मतगणना का दिन-अंक (5) दोपहर डेढ़ से साढ़े तीन बजे तक कोई ख़ास क़िस्म की अनिश्चितता उत्पन्न कर सकता है | मतदान के सभी छहों चरणों का चलित अंक (9) तथा मतगणना का चलित अंक (3) शरद यादव के आयु अंक (1),मूलांक (1) तथा चलित दशा (6) के साथ 'मित्र युति' बनाते हैं | अत: शुभ हैं |
            मित्रो,आज बस इतना ही | कल फिर मिलेंगे भारतीय जनता पार्टी और इस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के अंकों का विश्लेषण ले कर | अब आज्ञा दीजिए | ......... आज के आनंद की जय | ............. जय श्री राम |

शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2010

'ROBOT','ANJAANA ANJAANI',KHICHDI-THE MOVIE' और 'BENNY AND BABLOO' की रिलीज

जय श्री राम ..........| आदरणीय मित्रो,पिछले दो सप्ताह से कोई हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हो रही थी | आज एक साथ चार फ़िल्में रिलीज हो रही हैं | तो बिना वक़्त गँवाए सीधे शुरू करते हैं बात |
आज के अंकीय समीकरण
आज का मूलांक १ तथा भाग्यांक ५ है | चलित का अंक ६ (-) है | चलित वर्ष तो आप को पता ही है-अंक ३ | आज अंक १,३ व ९ मूलांक १ के मित्र हैं,इस लिए शुभ फलदायी हैं | अंक ६ अंक ३ व ९ का मित्र होने के कारण अपेक्षाकृत शुभ है | अंक ४ अंक १ का मित्र होने के कारण शुभ है,मगर यह साथ ही पितृदोष और ग्रहण योग भी बनाता है | अंक ५ डावांडोल स्थिति उत्पन्न करता है | यह संगत के अनुसार फल देता है | आज अंक ८ GODFATHER PROBLEM पैदा कर रहा है,जो कि शुभ नहीं है | यहाँ यह ध्यान रहे कि उक्त समीकरण अपने अनुकूल अंकों की संगत में अधिक शुभ/कम अशुभ तथा प्रतिकूल अंकों की संगत में अधिक अशुभ/कम शुभ रहेंगे |
ROBOT  
   इस फिल्म का अंक बनता है-४,जो कि आज के मूलांक के साथ पितृदोष पैदा करता है | साथ ही आज के भाग्यांक के साथ अशुभ युति बनाता है | ये बातें फिल्म के निर्माता,निर्देशक और नायक के खिलाफ जाती हैं | इस का वृहदंक है-२२ | यह अशुभ है,चूँकि कि यहाँ स्त्री अंकों के दोहराव से पितृ अंक बना है,इस लिए इस फिल्म की नायिका इस का कमज़ोर पक्ष रहेगी | फिल्म के निर्देशक शंकर का अंक बनाता है-१,जो की आज शुभ है | इस का वृहदंक है-१९ | यह भी शुभ है | निर्माता कलानिधि मारन का अंक बनाता है-९,जो की शुभ है,तथा होड़/परीक्षा/कसौटी के मामले में विजय श्री दिलाता है | इस का वृहदंक है-३६ | यह भी शुभ है | इस का मूलांक समीकरण ५-४ है,जो की अशुभ है | फिल्म के नायक रजनीकांत का नामांक है-१,जो की आज शुभ है | इस का वृहदंक है-२८ | यह अह्सुभ है | यह नायिका पक्ष के कमज़ोर होने को बताता है | १२-१२-१९५० को जन्मे रजनीकांत का मूलांक ३ तथा भाग्यांक भी ३ है | इन के जन्म का चलित अंक ३ (-) तथा संयुक्तांक ४ है | रजनीकान्त पितृदोष वाले हैं | इसी कारण वे 'मराठी' हो कर भी 'तमिल' परिवेश में अतिशय सफल हुए | यदि वे अपने पितृ परिवेश (मराठी)} में ही रहते तो कभी सफल नहीं होते | पितृदोष   ने इन का पीछा दक्षिण में भी नहीं छोड़ा | 'शिवाजी राव गायकवाड़' से 'रजनीकांत' बने तो यहाँ इन का संयुक्तांक ४ बन गया | रजनीकांत का आयु-अंक ६ (उम्र का ६० वाँ वर्ष ) है | यह आज अत्यंत शुभ युति बना रहा है,क्योंकि इस के साथ के अंक परस्पर मित्र व शुभ हैं | नायिका ऐश्वर्या बच्चन का नामांक १ है,जो कि आज शुभ है | इस का वृहदंक ४६ है | यह अशुभ है,क्योंकि यह पितृदोष-ग्रस्त शुक्र है | यह आर्थिक पक्ष को दुष्प्रभावित करता है | इस वृहदंक का मूलांक समीकरण ३-७ है | यह अशुभ है,क्योंकि ये दोनों अंक परस्पर विरोधी हैं | अतः फिल्म के विश्लेषण में सब से बुरा पक्ष सामने आ रहा है-ऐश्वर्या का | अन्य सभी के अंकों का अधिकतर प्रतिशत शुभ है | इस लिए यह फिल्म हिट रहेगी,मगर हिंदी में नहीं | कारण यह है कि 'हिंदी' का अंक बनाता है-७,जिस का वृहदंक है-२५ | ये दोनों ही स्त्री अंक हैं,जो कि यहाँ नायिका के हैं | ये अंक फिल्म,निर्माता,निर्देशक और नायक;सभी के किए हानिकारक है |
ANJAANA ANJAANI  
   इस फिल्म का अंक बनता है-३,जो कि आज शुभ है | इस का वृहदंक है-३० | यह भी शुभ है | इस का मूलांक समीकरण ६-६ है,जो कि ठीक-ठाक है | निर्माता साजिद नडियाडवाला का अंक बनता है-१,जो कि आज शुभ है | इस का वृहदंक है-३७ | परस्पर विरोधी अंकों के साथ के कारण यह अशुभ है | इस का मूलांक समीकरण १-९ है,जो कि शुभ है | निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का अंक बनता है-9,जो कि शुभ है | इस का वृहदंक बनता है-४५ | अंक ४,५ और ९ का त्रिकोण झटका देता है | इस का मूलांक समीकरण २-७ है | आज स्त्री अंक खराब होने के कारन यह समीकरण अशुभ है | नायक रणबीर कपूर का नामांक है-४,जो कि आज पितृ दोष बनाता है | यह नायक यानि रणबीर के लिए अशुभ है | इस का वृहदंक ४० है | यह भी अशुभ है | इस का मूलांक समीकरण ४-९ है | अंक ९ की सशक्त उपस्थिति के कारण यह शुभ है | २८-०९-१९८२ को जन्मे रणबीर का मूलांक १ व भाग्यांक ३ है | इन का आयु-अंक २ (२९ वाँ साल) है | इन का संयुक्तांक ७ | भाग्यांक तथा संयुक्तांक की युति अशुभ है | नायिका प्रियंका चोपड़ा का नामांक बनाता है-२,जो कि आज अशुभ है | इस का वृहदंक है-४७ | दोहरे ग्रहण योग के कारण यह दोहरा नुकसानदायक है | इस का मूलांक समीकरण ३-८ है,जो कि अशुभ है | यह निर्णय-गत विषमता बताता है | इस फिल्म के लिए प्रियंका को लिया जाना ग़लत निर्णय सिद्ध होगा | १८-०७-१९८२ को जन्मीं प्रियंका का मूलांक ९ व भाग्यांक ९ है | ये दोनों ही शुभ हैं | भाग्यांक का वृहदंक है-३६ | यह भी शुभ है | इन का आयु-अंक २ (२९ वाँ साल) है | स्त्री अंक होने के कारण आज यह अशुभ है | अतः यह फिल्म सफल होती नहीं दिख रही है | यह फ्लॉप रह सकती है | हाँ,इस फिल्म से रणबीर को अवश्य फ़ायदा मिलेगा |
'KHICHDI-THE MOVIE'      
  इस फिल्म का अंक बनता है-४,जो कि आज अशुभ है | इस वृहदंक बनता है-५८ | यह भी अशुभ है | इस का मूलांक समीकरण ३-५-५ अस्थिरता बताता है | निर्माता जमनादास मजीठिया का अंक बनता है-६,जो कि आज ठीक-ठाक है | इस का मूलांक समीकरण २-४ है | यह ग्रहण योग-ग्रस्त होने के कारण अशुभ है | निर्देशक आतिश कपाड़िया का अंक है-६ | इस का वृहदंक है-३३ | यह आज शुभ है | इस का मूलांक समीकरण ६-९ है | यह भी आज शुभ है | अतः अपने निर्देशक आतिश के अंकों की पूरी और निर्माता जमनादास के अंकों की कुछ अनुकूलता के कारण यह फिल्म निर्माता के लिए घाटे का सौदा नहीं रहेगी | यह अपनी लागत निकाल लेगी |
'BENNY AND BABLOO'
  इस फिल्म का अंक बनता है-५ | यह आज अस्थिरता पैदा करता है | यह शुभ नहीं है | इस का वृहदंक है-४१,जो कि पितृदोषग्रस्त ग्रहण योग बनाने के कारण अशुभ है | इस का मूलांक समीकरण ९-१-४ है | यह अपेक्षाकृत शुभ है | निर्माता उमेश चौहान का अंक बनता है-१,जो कि आज शुभ है | इस वृहदंक है-५५ | संगत में प्रतिकूलता के कारण यह अशुभ है | इस का मूलांक समीकरण ५-५ है | इस में भी वृहदंक ५५ वाली ही बात है | निर्देशक युनुस सजवाल का अंक है-१,जो कि आज शुभ है | इस का वृहदंक ३७ है | परस्पर विरोधी अंकों के कारण यह अशुभ है | इस मूलांक समीकरण ३-७ है | यहाँ वही वृहदंक ३७ वाली ही बात है | अतः ख़िलाफ़ अधिक समीकरण बनने के कारण के.के.मेनन,रिया सेन और राजपाल यादव स्टारर इस फिल्म को असफलता का मुँह देखना पडेगा |
निष्कर्ष 
(१) 'ROBOT' बड़ी हिट हो सकती है,मगर हिंदी में तो नहीं |
(२) 'ANJAANA ANJAANI' को असफलता का ही मुँह देखना पड़ेगा | 
(३) 'KHICHDI-THE MOVIE' लागत निकाल लेगी |
(४) 'BENNY AND BABLOO' फ्लॉप रहेगी |
तो मित्रो,आज बस इतना ही | कल फिर मिलेंगे,नगर याद है ना-कल क्या ले कर मिलेंगे ? कल हम आप की सेवा में शरद यादव और जनता दल (यू) के अंकों का विश्लेषण ले कर हाजिर होंगे | अब आज्ञा दीजिए | ......... आज के आनंद की जय | ............ जय श्री राम |


   

बिहार विधानसभा चुनाव-2010 :::भाग-2 ---नीतीश कुमार के अंक


 जय श्री राम ........... | आदरणीय मित्रो,बिहार विधानसभा के इन चुनावों के सिलसिले में हम ने कल 'बिहार',मतदान एवं मतगणना के अंकों का विश्लेषण किया था | आज बात करते हैं बिहार के निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अंकों की |
                                            नीतीश कुमार 
नामांक:---19+15=34=7         ज.दि.:---01-03-1951=1+3+16=1+3+7=20=2     संयुक्तांक:---9 
आयु-अंक:---6 (60 वाँ वर्ष)       चलित अंक:---3 (+)    चलित दशा:---अंक 7 (वर्ष 2012 तक)

                  नीतीश कुमार का नामांक 7,मूलांक 1,भाग्यांक 2 तथा संयुक्तांक है | इन के जन्म का चलित अंक ३ (+) है | इन का आयु-अंक 6 है क्योंकि इन्हें 60 वाँ वर्ष चल रहा है | इन्हें अभी अंक 7 की दशा चल रही है | यह दशा वर्ष 2012 तक चलेगी | यह दशा नीतीश के नामांक (7) की 'प्रतिरूप दशा' तथा भाग्यांक (2) की 'मित्र दशा' है | अतः शुभ है | यह दशा बताती है कि वर्ष 2012 तक तो नीतीश का राज चलेगा | इन के जन्म का चलित अंक (3) चुनावी वर्षांक (3) + मतगणना के दिन के चलित अंक (3) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा मतदान के सभी चरणों के चलित अंक (9) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | इन का आयु अंक (6) बिहार के मूलांक (6) के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाता है,वहीं इन का भाग्यांक (2) बिहार के नामांक (2) के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाता है | इन का मूलांक (1) बिहार के संयुक्तांक (1) के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाता है तथा मतदान के सभी चरणों के चलित अंक (9) + मतगणना के दिन के चलित अंक (3) + चलित वर्षांक (3) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | इन का आयु-अंक (6) भी मतदान के चरणों के चलित अंक (9) + मतगणना के दिन के चलित अंक (3) + चलित वर्षांक (3) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | इन का संयुक्तांक (9) मतदान के चरणों के चलित अंक (9) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा मतगणना के दिन के चलित अंक (3) + चलित वर्षांक (3) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | मूलांक 6 व भाग्यांक 1 वाली भाजपा के साथ गठबंधन से ये निश्चित रूप से लाभ की स्थिति में रह सकते हैं | इन का नामांक (7) इन के भाग्यांक (2) व बिहार के नामांक (2) का निकटतम मित्र है,किन्तु यहाँ यह बात ख़ास ध्यान दिये जाने लायक़ है कि अंक 7 चलित दशा के अंक (3) + मतगणना के दिन के चलित अंक (3) का विरोधी है | इस लिए कुछ परेशानी तो होगी | चूँकि अंक 3 वाणी,नेतृत्व,सम्प्रेषण,निर्णय,तालमेल का है | इस लिए नीतीश चुनाव में कोई विवादास्पद बयान दे सकते हैं,ग़लत निर्णय ले सकते हैं,सहयोगी दल/दलों के साथ तालमेल को ले कर समस्या आ सकती है या फिर अपने ही दल के साथियों/सहयोगियों के साथ विवाद/खींचातानी संभव है | नीतीश व इन के पार्टी अध्यक्ष शरद यादव के मूलांक-भाग्यांक में 'प्रतिरूप युति' तथा नामांक में 'मित्र युति' है | इसलिए अनुकूलता है | इन की जुगलबंदी अच्छी चलेगी |                                                                                    पहले चरण का मूलांक (3) + पहले चरण का दिन-अंक (3)  नीतीश के मूलांक (1) + आयु-अंक (6) + संयुक्तांक (9) के साथ 'मित्र युति' बनाता हैं | इस चरण का भाग्यांक (7) नीतीश के नामांक (7) + चलित दशा (7) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा इन के भाग्यांक (२) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | दूसरे चरण का मूलांक (6) इन के आयु-अंक (6) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा जन्म के चलित अंक (3) + संयुक्तांक (9) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | दूसरे चरण का भाग्यांक (1)  नीतीश के मूलांक (1)  के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाता है | इस चरण का एक दिन-अंक (1) इन के मूलांक (1) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा दूसरा दिन-अंक (4) 'मित्र युति' बनाता हैं | तीसरे चरण का मूलांक (1) नीतीश के मूलांक (1) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा जन्म के चलित (3) + आयु-अंक (6) + संयुक्तांक (9) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | तीसरे चरण का भाग्यांक (5) असमंजस/ऊहापोह/अनिश्चितता उत्पन्न करता है | चौथे  चरण के मूलांक-भाग्यांक के समीकरण दूसरे चरण वाले ही हैं | इस चरण का एक दिन-अंक (2) नीतीश के भाग्यांक (2)  के साथ 'प्रतिरूप युति' व नामांक (7) + चलित दशा (7) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | इसी चरण दूसरा दिन-अंक (7) चलित दशा (7) + नामांक (7) के साथ 'प्रतिरूप युति' व भाग्यांक (2) के साथ 'मित्र युति' बनाता हैं |  पाँचवें चरण का मूलांक (9) + दिन-अंक (9) नीतीश के संयुक्तांक (9) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा जन्म के चलित (3) + आयु अंक (6)  के साथ 'मित्र युति' बनाता है | इस चरण का भाग्यांक (5) असमंजस/ऊहापोह/अनिश्चितता उत्पन्न करता है | छठे चरण का मूलांक (2) नीतीश के भाग्यांक (2) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा नामांक (7) + चलित दशा (7) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | इस चरण का भाग्यांक (7) इन के नामांक (7) + चलित दशा (7)  के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा नामांक (2) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | अत: इस दोहरे सामंजस्य के कारण इस चरण में प्रबल पक्षधरता की स्थिति बनती है | मतदान का दिन-अंक (8) कुछ झटके भी दे सकता है | मतगणना के दिन का मूलांक (6) नीतीश के आयु-अंक (6) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा संयुक्तांक (9) + जन्म के चलित अंक (3) चलित दशा के साथ 'मित्र युति' बनाता है | इस दिन का भाग्यांक (2) नीतीश के भाग्यांक (2) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा नामांक (7) + चलित दशा (7) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | अत: ये समीकरण लाभदायक हैं | अतः नीतीश इस चुनाव में फायदे में ही रहेंगे | इन्हें दोहरा संतोष मिल सकता है कि जहाँ एक एक तो इन के प्रतिद्वंद्वी चित-से ही हो जाएँगे,वहीं दूसरी ओर ये मुख्यमंत्री का ताज पहन लेंगे | हाँ.इन्हें यदि कोई समस्या (अगर इस बात को समस्या माना जाए तो) यह हो सकती है कि इन के सहयोगी दल भाजपा की सीटें बढ़ अभी की तुलना में बढ़ जाएँगी | 
                   तो मित्रो,आज बस इतना ही | कल बात करेंगे जनता दल (यूनाईटेड) और इस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के अंकों की | अब आज्ञा दीजिए | ....... अभी 'आज के आनंद की जय' नहीं कहेंगे,क्योंकि अभी थोड़ी देर में आज रिलीज होने वाली फिल्मों की बात ले कर आप की सेवा में फिर उपस्थित होंगे | ......... जय श्री राम |





गुरुवार, 30 सितंबर 2010

बिहार विधानसभा चुनाव-2010:::भाग-1---बिहार,मतदान एवं मतगणना के अंक

जय श्री राम .......... | आदरणीय मित्रो,कल की पोस्ट में हम ने आप से निवेदन किया था कि  आज से हम बिहार विधानसभा के आगामी विधानसभा चुनाव की भविष्यवाणी चरणबद्ध रूप में उपस्थित करेंगे | तो लीजिए,हाजिर हैं हम अपने वादे के मुताबिक़इस भविष्यवाणी का पहला भाग ले कर | आज हम बात करेंगे 'बिहार' राज्य और इस चुनाव के मतदान तथा मतगणना के अंकों की | हम हर विश्लेषण में सम्बंधित व्यक्ति/दल के जन्मांक-नामांक के मूल अंक भी दे रहे हैं,जिस से आप को सारी बात समझाने में ज्यादा आसानी हो सके |

                                                                   बिहार
नामांक-:---11=2                  निर्माण-तिथि:---15-08-1947=6+8+3=35=8                       संयुक्तांक:---1
आयु अंक:---1 (64 वाँ वर्ष )   चलित:---1(+),4 (-)   सूर्य राशि:---सिंह   चलित दशा:---अंक 6 (वर्ष 2010 तक)

                इस वर्ष मध्य अक्टूबर से मध्य नवम्बर की समयावधि में बिहार विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं | समूचे देश की निगाहें इन चुनावों पर लगी हैं | निवर्तमान विधानसभा भी लंबित रूप में बन पायी थी | फरवरी,2005 में हुए चुनावों में बिहार को त्रिशंकु विधानसभा मिली थी | नवम्बर,2005 में फिर से चुनाव हुए | हम ने इन दोनों ही विधानसभा चुनावों की भविष्यवाणी की थी,और हमारी उक्त दोनों भविष्यवाणियाँ सही रही थीं | अब सब को यह जिज्ञासा है कि यह विधानसभा अब अपने नये जन्म/रूप में कैसी रहेगी ?
               भारतवर्ष की ही भाँति बिहार का भी अंक 6 (शुक्र) विखंडित है | स्थापना का 64 वाँ वर्ष चलने के कारण इस का आयु-अंक 1 ठहरा | यह नेतृत्व/सरकार/सत्ता का अंक है | इस का वृहदंक है--64 | यहाँ अंक 6 पितृ अंक 4 से युति में होने के कारण पीड़ित है | यहाँ अंक 1,4 व 6 का त्रिकोण विखंडित शुक्र की बात की ही पुष्टि करता है | अतः इस बार के चुनाव में ऐसे दल/व्यक्ति लाभ की अवस्था में रहेंगे,जिन के यहाँ अंक 1,4,6 व 9 की प्रधानता है | 'वर्षांक-वर्षांक पद्धति' से वर्ष 2010 बिहार के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है | यहाँ से बिहार बहुत ख़ास स्वरुप ग्रहण करेगा,जो कि अगले 18 वर्षों तक कोई बहुत बड़ा 'समूह-वाचक' अथवा 'विचारधारा-वाचक' परिवर्तन नहीं करेगा | हाँ,यह परिवर्तन 'व्यक्तिवाचक' हो सकता है | वर्ष 2010 का यह चुनाव बिहार के भाग्यांक (8 ) के विरोधी अंक 1 के 'आयु-अंक रूप' में हो रहा है | अंक 8 लोकतंत्र का है | अंक 1 के साथ इस की वर्तमान युति कुछ उठापटक भरी स्थापनाओं को दृढ़ता से निरंतर कर देगा | बिहार का नामांक 2 है | इस का निकटतम मित्र है---अंक 7 | चलित वर्षांक है ---3 | अंक 3 तथा अंक 7 परस्पर विरोधी हैं | इस कारण अंक 3 बिहार के मूलांक 6 का मित्र होने के बाद भी यहाँ विषम भूमिका में ही रहेगा | अंक चुनाव के परिणाम/मतगणना का चलित अंक भी 3 ही है | इस कारण चुनाव-परिणाम के अगले 3 से 7 दिनों में कुछ ख़ास उठापटक संभव है | चूँकि अंक 3 निर्णय/मित्रता/दिशा-निर्देश का है,इसलिए यह उठापटक सरकार बनाने को ले कर साथ चल रहे दलों/उन के नेतृत्व/आपसी समीकरणों को ले कर संभव है | बिहार के नामांक 2 का वृहदंक है-11 | यहाँ डी पुरुष अंकों से एक स्त्री अंक बना है | अतः ऐसे दलों/व्यक्तियों को ख़ास लाभ संभव है,जिन के यहाँ अंक 1 व अंक 2 की प्रधानता है | चूँकि अंक 2 साझेदारी/गठबंधन का भी है,इस लिए यदि ऐसे दल/व्यक्ति साथ हो कर चुनाव लड़ेंगे तो अधिक लाभ उठा सकते हैं |
                                              मतदान तथा मतगणना
चलित:---अंक 9 (-)

(1) पहला चरण:---21-10-2010=3+1+3=7          गुरुवार=3                   सीटें:---47=2

(2) दूसरा चरण:---24-10-2010=6+1+3=1          रविवार=1(+),4(-)        सीटें:---45=9

(3) तीसरा चरण:---28-10-2010=1+1+3=5         गुरुवार=3                   सीटें:---48=3

(4) चौथा चरण:---01-11-2010=1+2+3=6          सोमवार=2(+),7(-)       सीटें:---42=6

(5) पाँचवाँ चरण:---09-11-2010=9+2+3=14=5   मंगलवार=9                सीटें:---35=8

(6) छठा चरण:---20-11-2010=2+2+3=7           शनिवार=8                  सीटें:---26=8

मतगणना

दिनांक:---24-11-2010=6+2+3=11=2  चलित:---अंक 3 (-)     बुधवार=5           कुल सीटें=243=9

विश्लेषण
            मतदान के सभी चरणों का चलित अंक 9 (-) है | प्रथम चरण का मूलांक (3) तथा भाग्यांक (7) परस्पर विरोधी हैं | इस चरण का दिन-अंक (3-गुरुवार) है | अंक 3 यहाँ तिहरी भूमिका में आ गया है---(1) मतदान का मूलांक (2) मतदान का दिन-अंक व (3) चलित वर्षांक | इस प्रकार अंक 3 की युतियाँ अंक (7)पर भारी पड़ती हैं | अतः अंक 3,6 व 9 वाले अधिक लाभ में रहेंगे | इस चरण का भाग्यांक (7) बिहार के नामांक (2) का मित्र है | इस चरण की सीटें हैं---47 | इस का मूलांक बनता है-2 | यहाँ अंक 2 व 7 पितृदोष के अंक 4 के साथ 'दोहरा ग्रहण-योग' बना रहे हैं | अतः इस चरण में अंक 7 (अंक 2 भी) की प्रधानता वालों को कुछ अनपेक्षित झटके लग सकते हैं | किन्तु यहाँ यह बात ख़ास ध्यान देने की है कि जो दल/व्यक्ति अंक 3,6 व 9 की संगत में हैं,उन्हें ये झटके नहीं झेलने नहीं पड़ेंगे | उन्हें तो लाभ मिल सकता है | मतदान के दूसरे चरण का मूलांक 6 तथा भाग्यांक 1 है | मतदान के दिन रविवार के अंक हैं---1(+) व 4(-) | इस प्रकार अंक 1 यहाँ दोहरी भूमिका में आ गया है | ये दोनों ही अंक (1 व 6) अंक 3 के मित्र हैं | अतः इस चरण में अंक 1,3,6 व 9 वाले दल/व्यक्ति लाभ में रहेंगे | चूँकि अंक 4 अंक 1 का 'समूहगत मित्र' है,इसलिए इस अंक वाले भी अपेक्षाकृत लाभ में रहेंगे | इस चरण की सीटें हैं---45=9 | अतः अंक 3,6 व 9 की लाभावस्था बलिष्ठ हो जाती है | मतदान के तीसरे चरण का मूलांक 1 व भाग्यांक 5 है | अंक 1 के समीकरण वे ही हैं,जिन की चर्चा हम दूसरे चरण में कर चुके हैं | अंक 5 यथास्थिति सूचित करता है | मतदान के दिन गुरुवार का अंक है---3 | इस चरण की सीटें हैं ---48=3 | यहाँ अंक 4 व 8 की अंक 3 के साथ लोकतांत्रिक परंपरागत/विगत स्वरूप के ही फिर से निर्णीत/निर्वाचित होने को सूचित करता है | मतदान के चौथे चरण का मूलांक 1 तथा भाग्यांक 6 है | इस युति की स्थानगत सामान्य चर्चा हम मतदान के दूसरे चरण में कर चुके हैं | इस चरण के मतदान के दिन सोमवार के अंक हैं---2(+),7(-) | इस चरण की सीटें हैं---42=6 | अंक 2,4 व 6 का यह त्रिकोण 'ग्रहण-योगग्रस्त शुक्र' दर्शाता है,जिस का तात्पर्य यह है कि ऐसे दल/व्यक्ति,जिन नामांकों,जन्मांकों या बॉडी लैंग्वेज में अंक 6 भ्रष्ट है,वे अधिक लाभ में रहेंगे | मतदान के पाँचवें चरण का मूलांक 9 तथा भाग्यांक 5 है | इस चरण के दिन मंगलवार का अंक भी 9 ही है | अतः यहाँ इस का तिहरा प्रभाव बन गया है---(1) मतदान का मूलांक (2) मतदान का दिन-अंक व (3) मतदान का चलित | यह अंक चुनावी लड़ाई/राजनीति/वर्चस्व का है | अंक 9 अंक 3 व अंक 6 का मित्र है | अतः इन अंकों वाले लाभ में रहेंगे | इस चरण में सीटें हैं---35=8 | इस कारण यह संभव है कि कुछ सीटों पर उठापटक/उलटफेर भरे परिणाम देखने को मिले | मतदान के छठे और आख़िरी चरण का मूलांक 2 व भाग्यांक 7 है | ये परस्पर प्रगाढ़ मित्र हैं | यहाँ इन अंकों वाले ख़ास लाभ की स्थिति में होने चाहिए,मगर चलित वर्षांक तथा मतदान के चलित के विपरीत होने के कारण 'लाभ-भंग अवस्था' बन रही है | मतदान के दिन शनिवार का अंक 8 उलटफेर का है | इस चरण की सीटें हैं=26=8 | इस कारण यह चरण बहुत उलटफेर वाला या झटकेदार रह सकता है | मतगणना का मूलांक 6 तथा भाग्यांक 2 है | इस दिन-बुधवार का अंक 5 है | यह यथास्थिति तथा डावांडोल का है | यह यथास्थिति नेतृत्व को लेकर व्यक्तिगत रूप में अधिक तथा दलगत रूप में कुछ कम रह सकती है | यहाँ चलित का अंक बदल कर 3 (-) हो जाता है | यह मतगणना के मूलांक (6) का मित्र है,किन्तु भाग्यांक (2) के मित्र अंक 7 का विरोधी है | यहाँ अंक 3,6,9 तथा अंक 1 वाले दल/व्यक्ति अधिक लाभ में रह सकते हैं | अंक 2 व अंक 7 की प्रधानता वालों को झटके लग सकते हैं,किन्तु यदि वे अंक 3,6,9 तथा अंक 1 वालों के साथ होंगे तो झटकों से निकल कर लाभ की अवस्था में आ सकते हैं |
             मित्रो,आज बस इतना ही | कल बात करेंगे निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अंकों की | रहिएगा हमारे साथ | अब आज्ञा दीजिए | ......... आज के आनंद की जय | ........... जय श्री राम |

बुधवार, 29 सितंबर 2010

बिहार विधानसभा चुनाव,2010::: हमारी नज़र से

जय श्री राम .......... | आदरणीय मित्रो,बिहार विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं | पिछली बार फरवरी-मर्च,२००५ में हरियाणा तथा झारखंड के साथ हुए चुनावों के बाद त्रिशंकु विधानसभा बिहार के गले पड़ी थी | इस के बाद नवम्बर-दिसंबर,२००५ में फिर से चुनाव हुए | हम ने उक्त दोनों ही चुनावों की भविष्यवाणी की थी | हमारी ये भविष्यवाणियाँ सही रही थीं | अब इस बार भी हम आप की सेवा में इन चुनावों की भविष्यवाणी करने जा रहे हैं | इस बार हम ने भविष्यवाणी की गहराई बढ़ा दी है | बहुत विस्तार से व्यक्तिगत और दलगत स्तर पर विश्लेषण किया है | आप की सेवा में यह भविष्यवाणी चरण-बद्ध रूप में कल से अविकल प्रस्तुत की जाएगी | आप इसे बराबर पढ़िएगा और अपने विचारों से अवगत ज़रूर करवाइएगा | तो मिलते हैं कल | आज बस इतना ही | अब आज्ञा दीजिए | .......आज के आनंद की जय | ........... जय श्री राम |

शनिवार, 25 सितंबर 2010

म.प्र.नेता-प्रतिपक्ष जमुना देवी का निधन:::हम ने पहले ही संकेत कर दिया था

  जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो,कल १00 वीं पोस्ट डालते वक़्त सोचा तो यही था कि अब कुछ दिन रुक कर ही मिलेंगे,कल हुए एक दुर्घटनाक्रम ने आज ही रू-ब-रू होने के लिए मजबूर कर दिया | मध्यप्रदेश की नेता-प्रतिपक्ष जमुना देवी का ८० वर्ष की आयु में कल प्रातः छह बजे निधन हो गया | उन का जाना न सिर्फ कांग्रेस,बल्कि मध्यप्रदेश की राजनीति के लिए बहुत बड़ा आघात है | पेट के कैंसर से पीड़ित जमुना देवी गत चार महीनों से बीमार थीं | हम ने जमुना देवी के कमज़ोर होने तथा विपक्ष के प्रभुत्व में कमी की ओर पहले ही संकेत कर दिया था | ३० दिसंबर,२००९ की अपनी पोस्ट 'वर्ष २०१० में मध्यप्रदेश' में हम ने लिखा था --- " नामांक ८ की इस के साथ युति विपक्ष के प्रभुत्व में कमी भी बताती है | साथ ही विपक्ष में स्त्री पक्ष के प्रभुत्व में कमी और पारस्परिक तालमेल में कमी भी बताती है | इसलिए कांग्रेस में जमुना देवी का प्रभाव कम हो सकता है | "
      मित्रो,इस वर्ष जमुना देवी लगभग निष्क्रिय-सी रही हैं | स्वास्थ्य-समस्या के चलते वे कुछ नहीं कर पायीं | यहाँ तक कि विगत जुलाई में आहूत विधानसभा सत्र में उन का काम उपनेता ने संभाला | अब जाहिर बात है कि  नेता की निष्क्रियता से प्रतिपक्ष के प्रभुत्व में कमी तो आनी ही थी | जमुना देवी की बीमारी और उन के देहावसान से कांग्रेस में स्त्री पक्ष को कमज़ोर ही हुआ है |    
      अभी बस इतना ही | अब आज्ञा दीजिए | ....... आज के आनंद की जय | ......... जय श्री राम |

शुक्रवार, 24 सितंबर 2010

१०० वीं पोस्ट ::: आशीर्वाद दीजिए


जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो,कल हम ने आप से निवेदन किया था कि आज की यह पोस्ट हमारे इस BLOGSPOT वाले ब्लॉग की 100 वीं पोस्ट के रूप में होगी | तो लीजिए हाज़िर है आप की सेवा में यह पोस्ट | 23 नवम्बर,2009 को इस ब्लॉग की पहली पोस्ट स्वागतार्थ थी | तब से अब तक 10 महीनों के इस सफ़र में 7000 से ज़्यादा पाठक और 83 समर्थक/अनुसरणकर्ताओं के आशीर्वाद के साये तले यह ब्लॉग निरंतर आगे बढ़ रहा है | इसे आरम्भ करते समय से हम यह कहते आ रहे हैं कि इस ब्लॉग के समर्थकों/अनुसरणकर्ताओं को उन के मूलांक का अंकज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित विश्लेषण नि:शुल्क भेजा जाएगा | अब तक यह प्रक्रिया तैयारी के चरण में थी | अब तैयार है | हमारे सभी समर्थकों/अनुसरणकर्ताओं से यह निवेदन है कि आप हमें अपने जन्म का पूर्ण विवरण (दिन,दिनांक,समय व स्थान) तथा ई मेल पता भेजें | हमें आप के जन्म-विवरण में अगर कोई और बात भी ख़ास लगी,तो वह भी आप की सेवा में रख देंगे | हाँ,हम आप को यह सारी जानकारी निजी तौर पर आप के ई मेल से ही देंगे,सार्वजनिक रूप से यहाँ नहीं | अभी यह सुविधा हमारे WORDPRESS और MEDIA CLUB OF INDIA वाले ब्लॉगों पर नहीं है | जब कभी अनुकूलता हुई तो वहाँ भी यह सुविधा आरम्भ करने का प्रयास करेंगे | आप को इस ब्लॉग पर कोई कमी अथवा आवश्यकता जान पड़े तो हमें अवश्य बताइएगा | हम यह बात खुले तौर पर स्वीकारते रहे हैं कि हम ब्लॉगिंग  के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं जानते | जो कुछ सीखा है,वह यहीं लिखते-लिखते ही सीखा है | मित्रो,आप इस बात पर गर्व कर सकते हैं कि आप के आशीर्वाद से फल-फूल रहे अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित हमारे ये तीनों ब्लॉग सर्वथा अनूठे और यूनिक हैं | दो बातें और | पहली बात ---कुछ मित्रों को यहाँ का टिप्पणी मोडरेशन अखरता है,मगर ऐसा करना बहुत ज़रूरी हो गया था | आरम्भ में तीनों ही ब्लॉग इस से मुक्त थे,मगर कुछ लोगों ने इन्हें अपनी खाला का खेत समझ लिया कि गधों की तरह जब चाहा-जैसे चाहा,उल-जुलूल कुछ भी लिख मारा | यह हमारी मेहनत का सरासर अपमान था | अभी भी हम लगभग हर टिप्पणी प्रकाशित करते हैं,भले ही हम टिप्पणीकर्ता के विचारों से सहमत हों कि ना हों | आप सार्थक रूप में सोद्देश्यपूर्ण ढंग से अपने विचार रखिए | सदा स्वागत है | आप कोई सुझाव दे सकते हैं | यदि आप हमारे विषय (अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज) से सम्बन्धित किसी भी बिंदु पर जानकारी चाहते हैं तो निर्द्वंद्व भाव से हमें लिखिए | आप की हर बात हमें शिरोधार्य है | दूसरी बात---हम ने ब्लॉगों पर नि:शुल्क परामर्श बंद कर दिया है | बार-बार इस सूचना के बाद भी कुछ पाठक इस का आग्रह कर हमें शर्मिंदा करते हैं | कृपया ऐसा न करें | ज्योतिष हमारे लिए पूर्ण-कालिक कर्म है | आप जिस से जीवन के लिए मार्ग-दर्शन जैसी अत्यंत महत्त्वपूर्ण बात की अपेक्षा करते हैं,उस के लिए सेवा-शुल्क देने की आदत भी डालिए | मुफ़्तखोरी की आदत सभ्य लोगों को शोभा नहीं देती | 
            अब करते हैं वह बात,जिस के लिए हम ने कल की पोस्ट में आप से वादा किया था कि वह जान कर आप का दिल खिल उठेगा | वह बात यह है कि घोटेवाले,माँ बगलामुखी और परम पूज्य गुरुदेव देवराहा बाबा के आशीर्वाद से हम एक मासिक पत्र का प्रकाशन नवम्बर माह से आरम्भ करने जा रहे हैं | 'अंक प्रभा' नाम का यह पत्र अंकज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित देश का एकमात्र पत्र होगा | अभी तो यह मासिक रूप में प्रकशित होगा,मगर फरवरी,२०११ से यह पाक्षिक रूप में प्रकशित होगा | जयपुर से प्रकशित होने वाले इस पत्र के सम्पादक का दायित्व श्री कैलाश प्रज्ञ संभालेंगे | प्रधान सम्पादक का दायित्व आप के इस मित्र कुमार गणेश को मिला है | इस पत्र को भी आपके आशीर्वाद रुपी प्राण-वायु की आवश्यकता रहेगी | इस पत्र से सम्बन्धित अन्य विशिष्ट और विस्तृत जानकारी बहुत जल्द आप की सेवा में रखेंगे |
            आज बस इतना ही | अब आज्ञा दीजिए | ......... आज के आनंद की जय | ......... जय श्री राम |

गुरुवार, 23 सितंबर 2010

लुधियाना ज्योतिष सम्मेलन :::18-19 सितम्बर,2010

जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो,आज जो बात आप से करने जा रहे हैं,वह परसों या कल भी की जा सकती थी | आज पर टालने की एक ख़ास वजह है | दस महीने की उम्र में BLOGSPOT वाले इस ब्लॉग की यह ९९ वीं पोस्ट है | अध्यात्म और परा विद्याओं में अंक ९ का विशेष महत्त्व है | ९९ में अंक ९ दोहरी भूमिका में बैठा है | अब आप यह भी कह सकते हैं कि भई,इस बात का पोस्ट परसों,कल या आज डालने से क्या सम्बन्ध ? परसों या कल की हालत में भी पोस्ट तो ९९ वीं ही रहती न | मित्रो,बात यहाँ तक तो सही है,किन्तु जो आज के अंक हैं,वे परसों या कल कहाँ से आते ? आज का मूलांक ५ तथा भाग्यांक ८ है | लेखन,ज्योतिष और लिपिबद्धता के लिए अंक ५ का आशीर्वाद होना बहुत ज़रूरी है | साथ ही आज गुरुवार है,जिस अंक है-३ | ज्योतिष और लेखन में इस की भूमिका भी बहुत महत्त्वपूर्ण है | अंक ८ अंक ५ व अंक ३ के साथ बैठ कर भविष्य-कथन क्षमता प्रबल करता है | तो अब आप समझ ही गए हो नगे यह चर्चा आज करने का तात्पर्य | इस चर्चा का विस्तार से उल्लेख करने के पीछे कारण यह है कि यह ब्लॉग पढ़ कर अंक ज्योतिष सीखने वाले हमारे मित्र इन समीकरणों को आसानी से समझ सकें |
                आज आप से बात करनी है-लुधियाना ज्योतिष सम्मेलन की | यह सम्मेलन विगत १८ और १९ तारीख को भाई रंधीर सिंह नगर के आई ब्लाक के सामुदायिक केंद्र में आयोजित हुआ | पहले दिन तो बिलकुल फ्लॉप रहा | दूसरे दिन स्थिति अपेक्षाकृत ठीक रही | पहले दिन हमारे व्याख्यान का विषय वही रहा,जो कि अभी पिछली जुलाई में भोपाल में था | दूसरे दिन हमारे व्याख्यान का विषय था---" जन्मांक त्रिकोण " | यह सर्वथा नवीन था | यह हमारे ही शोध का परिणाम है |
               मित्रो,अंक ज्योतिष में अंक कुंडली से जातक का व्यक्तित्व-विश्लेषण तथा उस से सम्बन्धित भविष्य-कथन भी किया जा सकता है | जन्मांक त्रिकोण से भी ऐसा ही किया जा सकता है |
  जातक के जन्म की दिनांक के दोनों अंकों का योग कर लीजिए | जैसे---किसी की जन्म-दिनांक १८ है तो इस का मूलांक हुआ---१+८=९ | यह त्रिकोण के 'A' हुआ | अब जातक के जन्म के महीने को लीजिए | यदि किसी के जन्म का महीना अक्टूबर है तो उस का मूलांक हुआ---१+०=१ | यह 'B' हुआ | इसी प्रकार जातक के जन्म का वर्षांक लेना है | यह शताब्दी सहित लेना है | जैसे---जातक का जन्म १९७४ में हुआ है तो मूलांक हुआ---१+९+७+४=२१=३ | यह 'C' हुआ | अब यदि इस जातक के निजी जीवन के बारे में बात करनी है तो 'A' और 'B'  को लीजिए | इन की युति की संगतता और असंगतता पर विचार कीजिए | यहाँ अब एक और त्रिकोण बनता है---'A','B' और इन के योग से प्राप्त होने वाले मूलांक का | इस त्रिकोण को हम 'आधार उपत्रिकोण' कहेंगे | यहाँ 'A' और 'B' के योग से प्राप्त मूलांक भाग्यांक जितना महत्त्वपूर्ण होता है | यदि जातक के करियर के बारे में बात करनी है,तो 'A' और 'C' को काम लेते हैं | इन की संगतता और असंगतता देखी जाती है | यहाँ 'A' और 'C' और इन के योग से प्राप्त होने वाले मूलांक से एक उपत्रिकोण बनता है | इसे 'वाम शीर्ष उपत्रिकोण' कहते हैं | इस से जातक के करियर यानि नौकरी/व्यवसाय के बारे में जाना जा सकता है | यदि जातक के सामाजिक/पारिवारिक जीवन के बारे में जानना है तो 'B' और 'C' की संगतत और असंगतता पर विचार किया जाता है | इन दोनों और इन के योग से प्राप्त मूलांक से बनने वाले उपत्रिकोण का विश्लेषण किया जाता है | इस उपत्रिकोण को 'दक्षिण शीर्ष उपत्रिकोण' कहते हैं | यहाँ उल्लेखित पारिवारिक जीवन निजी जीवन से भिन्न है | इस प्रकार इस जन्मांक त्रिकोण से जातक के बारे में बहुत कुछ विश्लेषित और भविष्यवाचित किया जा सकता है |
           मित्रो,आज तो बस इतना ही | कल ब्लॉगपोस्ट  वाले हमारे ब्लॉग की १०० वीं पोस्ट के रूप में हम आप के साथ एक बहुत ही बड़ी और दिल ख़ुश कर देने वाली बात करेंगे | अब आज्ञा दीजिए | ........ आज के आनंद की जय | .......... जय श्री राम |


शुक्रवार, 17 सितंबर 2010

' PAA ' और ' 3 IDIOTS ' को पुरस्कार ::: हमारी भविष्यवाणी सही साबित

जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो,आज कोई हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है | इस लिए आज हम दूसरी बात करेंगे | वैसे यह बात कल की जा सकती थी,मगर फिर सोचा कि अब जब शुक्रवार एक ही दिन बाद है तो फिर यह बात कल से आज पर टाल दी | कल के समाचारों में आप ने देखा ही होगा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा छायी हुई थी | सुप्रसिद्ध फिल्मकार रमेश सिप्पी की अध्यक्षता वाली ज्यूरी ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को फिल्म 'पा' के लिए 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' का पुरस्कार घोषित किया |  वर्ष 1990 में मुकुल एस.आनंद की फिल्म 'अग्निपथ' तथा वर्ष 2005 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' के बाद अमिताभ बच्चन को इस श्रेणी का यह तीसरा पुरस्कार है | फिल्म 'पा' को कुल 4 पुरस्कार मिले हैं | इस के अलावा राजकुमार हीरानी की फिल्म '3 इडियट्स' को भी 'सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म' का पुरस्कार दिया गया है | यहाँ यह चर्चा नितांत प्रासंगिक रहेगी कि हम ने इस बारे में पहले कह दिया था | फिल्म 'पा' के लिए हमारी 04-12-2009 तथा '3 इडियट्स' के लिए 29-12-2009 की ब्लॉग पोस्ट देखें |
         ईश्वर की कृपा और आप का प्यार सदा इसी भाँति बना रहे,इसी कामना के साथ;आज बस इतना ही | अब मिलेंगे लुधियाना ज्योतिष सम्मलेन (18-19 सितम्बर) के बाद | तब तक के लिए आज्ञा दीजिए | ......... आज के आनंद की जय | ............ जय श्री राम |
  


 

शुक्रवार, 10 सितंबर 2010

' DABANGG ' ::: स्वागत कीजिए एक सुपर हिट का

          जय श्री राम ........... | आदरणीय मित्रो,आज रिलीज हो रही है एक बहु प्रतीक्षित फ़िल्म-'दबंग' | सलमान खान की इस फ़िल्म पर आम आदमी ही नहीं,बल्कि ख़ुद फ़िल्मोद्योग की भी उत्सुक निगाह है | यहाँ हम वरिष्ठ पत्रकार व फ़िल्म निर्माता प्रीतीश नंदी की उस बात का उल्लेख करना चाहेंगे जो उन्होंने 'दैनिक भास्कर' में विगत सप्ताह अपने आलेख में कही | नंदी जी कहना था कि वर्तमान में एकमात्र सलमान खान ही ऐसे हीरो हैं,जिन की 'स्टार छवि' है | वे परंपरागत नायक-छवि का बहुत ही सशक्त प्रतिनिधित्व करते हैं | 
    आज के अंकीय समीकरण  
           आज का मूलांक 1 व भाग्यांक 4 है | यह पितृ दोष की युति है | अभी चलित अंक 5 (ऋणात्मक) है | वर्षांक तो आप को ज्ञात है ही | जिन के यहाँ पितृ दोष निवारण की स्थिति है,उन के लिए तो आज के मूलांक-भाग्यांक की युति लाभदायक है,मगर जिन के यहाँ यह स्थिति नहीं है,उन्हें झटके झेलने पड़ सकते हैं | 
      DABANNG  
           इस फ़िल्म का अंक बनता है-1,जो कि आज बहुत शुभ है | कारण यह है कि यह अंक जहाँ आज के मूलांक के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाता है,वहीं आज के भाग्यांक के साथ 'मित्रता युति' | इस का वृहदंक है-19 | अंक 1 के दोहराव और अंक 9 का त्रिकोण 'नायकत्व विजय' का सूचक है | जिस का तात्पर्य यह है कि फ़िल्म के पितृ पुरुषों यानि नायक,निर्देशक और निर्माता की विजय | निर्देशक अभिनव कश्यप का अंक बनता है-1,जिस की बात हम ने अभी-अभी ही की है | इस का वृहदंक है-37 तथा मूलांक समीकरण 7-3 है | पारस्परिक विरोध भाव वाले अंकों की युति के कारण ये दोनों ही (37 व 7-3) अशुभ हैं | इस फ़िल्म से अरबाज़ खान निर्माण के क्षेत्र में पदार्पण कर रहे हैं | इन का नामांक है-9,जो कि शुभ है | इस का वृहदंक है-27 | अंक 2,7 व 9 का त्रिकोण भावनात्मक सुख-प्रदाता है | यदि इस में परिजनों का सहयोग हो तो भाव-घनत्व बढ़ जाता है,क्यों कि अंक 2 व 7 परिवार/परिजन के भी हैं | अरबाज़ के साथ ऐसा ही है | इन्होंने अपने परिजन (भाई ) के साथ फ़िल्म बनायी है | वृहदंक 27 का मूलांक समीकरण 5-4 है | यह चलित अंक व आज के भाग्यांक की युति है,जो कि पारंपरिकता/विरासत की छवि  से लाभ देती है | इस फ़िल्म में सलमान की ठेठ पारंपरिक /भूमिका छवि ही है | 04-08-1967 को जन्मे अरबाज़ खान का जन्म का मूलांक 4 व भाग्यांक 8 है | यह युति बहुत ही विस्फोटक और अशुभ है | मासांक है-8 | उम्र का 44 वाँ वर्ष होने के कारण इन का आयु अंक है-8 | इस कारण इस की अशुभता बढ़ गयी है,मगर अरबाज़ इस के प्रकोप से बच गये हैं | बच ही नहीं गये हैं,बल्कि वे तो लाभ की स्थिति में हैं और वह भी न सिर्फ़ इस फ़िल्म के मामले में,बल्कि परिवार के मामले में भी | कैसे ? यह बहुत ही रोचक बात है | आम आदमी ही नहीं,बल्कि अंक ज्योतिष सीखने वालों के लिए भी यह बात बहुत रुचिकर है | अंक 4 व अंक 8 की युति 'विखंडन युति' कहलाती है | जन्म का मासांक 8 होने से इस की तीव्रता बढ़ गयी है | यह विखंडन पितृ दोष के रूप में होता है | यह दोष जिस परिमाण में होता है,विखंडन उसी परिमाण में घातक होता है | इस का सब से बड़ा तोड़ यह होता है कि ऐसा व्यक्ति छोटा हो कर भी अपने से बड़े भाई से बड़े काम करे या बड़ी/वरिष्ठ/पितृ-पुरुष की भूमिका निभाए | अरबाज़ ने 'अपनी फ़िल्म में अपने बड़े भाई को लिया है' यानि निर्माता होने के नाते ये बड़ी/वरिष्ठ/पितृ-पुरुष की भूमिका में आ गये | अतः 'विखंडन युति' का तोड़ हो गया | यही फ़िल्म अरबाज़ यदि किसी और व्यक्ति को ले कर बनाते तो असफलता का मुँह देखना पड़ता | यह तो बात हुई फ़िल्म की | अब बात करते हैं पारिवारिक मोर्चे की | यहाँ भी अरबाज़ छोटे होने के बाद भी 'अपने बड़े भाई सलमान' से पहले ही शादी कर चुके हैं | अतः सुखी हैं | यहाँ लगे हाथों एक बात और भी कर लें | सलमान अपने जीवन में जो स्त्री-पीड़ा व दांपत्य-अभाव झेल रहे हैं,यह उन के परिवार का स्त्री-पितृत्व-दोष है | इन के पिता सलीम खान को भी यह झेलना पड़ा,मगर उस का रूप दूसरा था | उन्हें दो तरह से यह झेलना पड़ा | (1)  उन के ससुर यानि सलमान के नाना जी ने सलीम जी को अपने आख़री वक़्त से पहले कभी स्वीकार नहीं किया | (यह बात सलीम साहब ने 'दैनिक भास्कर' में अपने आलेख में ख़ुद बतायी) (2) सलमान की माता जी से प्रेम-विवाह के बाद भी दूसरी बीवी लाना यानि हेलन से शादी | कारण भले ही कुछ भी रहा हो | सलमान को भी यह दोष झेलना पड़ रहा है | पत्नी/प्रेमिका के मोर्चे पर वे सदैव पीड़ित रहेंगे | इस के अलावा स्त्री के अन्य रूपों से सलमान को सदैव लाभ और लगाव रहेगा | ख़ैर,यह तो अरबाज़ की युति के बहाने से सलमान की भी बात हो गयी | इस मामले में विस्तार से बात फिर कभी करेंगे या फिर सलमान का परिवार कहेगा तो कर लेंगे | 
              फ़िल्म के नायक सलमान खान का नामांक है-3,जो कि आज के मूलांक का मित्र होने के कारण शुभ है | इस का वृहदंक है-30 | यह भी शुभ है | इस का मूलांक समीकरण 8-4 है | यह वही अरबाज़ वाली 'विखंडन युति' है | इसी के कारण सलमान सदैव विरोधाभासी छवि के शिकार रहते हैं तथा इसी के कारण इन का विवादों से चोली-दामन का साथ है | 27-12-1965 को जन्मे सलमान के जन्म का मूलांक 9 व भाग्यांक 6 है | आज के साथ ये दोनों ही 'शुभत्व योग' बना रहे हैं | इन के भाग्यांक का वृहदंक है-33,जो कि आज शुभ है | सलमान को अभी ४५ वाँ वर्ष चल रहा है.इस लिए आयु अंक हुआ-9 | यह भी शुभ है | इन के जन्म का चलित है-अंक 8 (ओज) | इस के साथ जन्म के मूलांक की युति सलमान को क़ानून के साथ आँख-मिचौनी का खेल करवाती रहेगी | इसी युति के कारण यह फ़ायदा भी है कि सलमान मवाली, माफ़िया, टपोरी, उद्दंड, पुलिसवाला, आवारा आदि की भूमिका में ज़्यादा सफलता पा सकते हैं | इन्हें ये ही भूमिकाएँ ज़्यादा करनी चाहिए | फ़िल्म की नायिका सोनाक्षी सिन्हा का नामांक है-6,जो कि आज अपेक्षाकृत शुभ है | इस का वृहदंक है-42 | अंक 2,4 व 6 का त्रिकोण कुछ अशुभ है | इस का मूलांक समीकरण 9-6 है | इस का शुभत्व अंक 2,4 व 6 के त्रिकोण के अशुभत्व को संतुलित कर देता है | 02-06-1987 को जन्मीं तथा इस फ़िल्म से अपना करियर आरम्भ करने वाली सोनाक्षी का जन्म का मूलांक 2 व भाग्यांक 6 है | इन अंकों के कारण ही सोनाक्षी का सौंदर्य अद्भुत है | अंक 2 आँखों तथा अंक 6 सोंदर्य का प्रतिनिधि है | इस कारण सोनाक्षी की आँखें बहुत सुन्दर व बोलती हुई यानी अत्यंत सशक्त अभिव्यक्ति वाली हैं | हाँ,सोनाक्षी को नथली (नोज़ रिंग) और छोटी पहननी चाहिए | अंक 2 नायिका का होने के कारण सोनाक्षी को कुछ लाभ में रखेगा | उम्र का 24 वाँ वर्ष होने के कारण इन का आयु अंक है-6 | अंक 6 की बात हम कर चुके हैं | 
निष्कर्ष 
(1) यह फ़िल्म सुपर हिट रह सकती है | 
(२) 'WAANTED' से बना सलमान का दबदबा जारी रह सकता है | 
(3) सोनाक्षी सिन्हा को इस फ़िल्म से बड़ा लाभ मिल सकता है | उम्र के 25 वें वर्ष में भी इन की कोई फ़िल्म सुपर हिट हो सकती है |

गुरुवार, 2 सितंबर 2010

' MALLIKA ',' EMOTIONAL ATYACHAR ' और ' WE ARE FAMILY ' की रिलीज

 जय श्री राम ........... | आदरणीय मित्रो,सब से पहले तो आप से इस बात के लिए क्षमा चाहेंगे कि पिछले सप्ताह रिलीज फ़िल्मों की आप से चर्चा नहीं कर पाये | आइन्दा ऐसा अंतराल ना आये,इस की भरपूर कोशिश करेंगे |  आज रिलीज हुई और होने वाली फ़िल्मों की चर्चा से पहले दो ख़ास बातें करेंगे | पहली बात तो यह है कि हम ने अपना एक साहित्यिक ब्लॉग शुरू किया है | इस का पता है---http://kumarganeshekighazalen-nazmen.blogspot.com | इस के नाम के मुताबिक़ ही इस में आप को हमारी कही ग़ज़लें और नज़्में पढ़ने को मिलेंगी | ज़्यादातर रचनाएँ तो हिन्दुस्तानी (आप चाहें तो उर्दू मिली हिंदी या हिंदी मिली उर्दू भी कह सकते हैं ) में ही होंगी,मगर कभी-कभी हिंदी और राजस्थानी की रचनाएँ भी मिल जाएँगी | यहाँ लगते हाथों थोड़ी-सी चर्चा हमारे साहित्यिक स्वरुप की उन मित्रों के लिए कर ली जाए,जो कि इस बारे में नहीं जानते हैं | ... यह कह पाना तो बहुत कठिन है कि किसी ने काव्य-रचना कब आरम्भ की ? यह ठीक वैसी ही बात है कि जैसे कोई यह कहे कि उसे इतने बजे नींद आयी | अगर उसे नींद आ गयी तो उस ने घड़ी कब देखी,और घड़ी देख रहा था तो भला नींद में कैसे था ? ... काव्य तो ईश्वर की कृपा से सुपात्र पर बरसता ( नाजिल होता) है | हाँ,हम यह कह सकते हैं कि हम ने उस काव्य को काग़ज़ पर कब से सहेजना शुरू किया | ... तो म ने हिंदी में इस काव्य को वर्ष 1984 की वसंत पंचमी से,उर्दू में वर्ष 1989 से और राजस्थानी में वर्ष 1992 से काग़ज़ों में सहेजना शुरू किया | तब से हमारी काव्य-रचनाएँ कई पत्र-पत्रिकाओं, आकाशवाणी, कवि-सम्मेलनों, कवि-गोष्ठियों और मुशायरों के माध्यम से लोगों तक पहुँचती रही हैं | ... तो आप हमारे इस साहित्यिक ब्लॉग http://kumarganeshekighazalen-nazmen.blogspot.com  को अपना वैसे ही आशीर्वाद प्रदान करने पधारिए,जैसे इस ज्योतिषीय ब्लॉग को प्रदान कर रहे हैं | 
               यह तो थी आज की पहली ख़ास बात | अब करते हैं आज की दूसरी ख़ास बात | हमारे ' wordpress ' वाले ब्लॉग पर 'लफंगे परिंदे' फ़िल्म की पोस्ट में हम ने उस से भी पिछले सप्ताह रिलीज फ़िल्म 'HELP' के सन्दर्भ में लिखा था---" पिछले सप्ताह ‘पीपली लाइव’ के साथ ही रिलीज हुई थी बोबी देओल और प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म -’HELP’ | हम समयाभाव के कारण यहाँ उस की चर्चा नहीं कर पाये,हालांकि यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘HELPLESS’ पड़ी ‘HELP-HELP’ चिल्ला रही है | जब-जब प्रियंका और बोबी जैसी तथा अभिनय का ‘अ’ भी न जानने वाली छद्म प्रतिभाओं को बेकार के भाव दे कर सिर पर चढ़ाया जाएगा,तो फ़िल्मों का यही हश्र होगा | " इसी सन्दर्भ में हमारे एक सुधी पाठक SHASHI ARYA ने लिखा है---" Help में प्रियंका चोपड़ा नहीं है बल्कि मुग्धा गोडसे है। बाबी देयोल जरुर कमजोर अभिनेता हैं परन्तु प्रियंका चोपड़ा को ऐसा लिखना कि उन्हे अभिनय की ए बी सी डी नहीं आती उचित नहीं होगा। शायद समयाभाव के कारण आप फिल्में नहीं देख पाते हैं अतः आप ऐसी टिप्पणी कर गये जिसका आधार बहुत कमजोर है। आशा है आप टिप्पणी को सही परिपेक्ष्य में लेंगे। " इस बारे में हम यह कहना चाहेंगे कि यह बात बिलकुल सही है कि 'HELP' फ़िल्म की नायिका प्रियंका चोपड़ा नहीं,बल्कि मुग्धा गोडसे हैं | इस सम्बन्ध में हम से प्रियंका चोपड़ा लिखा जाना 'स्लिप ऑफ़ पेन' मात्र ही है | आप इसी सन्दर्भ में ले कर हमारी यह त्रुटि क्षमा कर दीजिए | रही बात हमारे फ़िल्म देख पाने या ना देख पाने की बात,तो हम बहुत ही विनम्र-भाव से यह उल्लेखित करना चाहेंगे कि अभी ज्योतिषीय विषयों से सम्बन्धित व्यस्तताओं के बहुत ज़्यादा बढ़ने से ठीक पहले तक हम फ़िल्मों पर आलेख और स्तम्भ लिखा करते थे | इस बात को थोडा ही समय बीता है,सदियाँ नहीं | फ़िल्मों के बारे में हमारी समझ और राय को तब भी बहुत अहमियत मिलती थी और अब भी मिलती है | हम आकाशवाणी बीकानेर के अपने कार्यक्रम-प्रस्तोता के काल में फ़िल्म संगीत के एनसाइक्लोपीडिया माने जाते थे | हमारे कई उद्घोषक और एंकर बन्धु अक्सर फ़िल्मों के मामले हम से जानकारी लेते रहते थे | अभी भी इस स्थिति में कोई ख़ास अंतर नहीं आया है | इस लिए SHASHI  आप का यह कहना सही नहीं है कि हम समयाभाव के कारण फ़िल्में नहीं देख पाते और उसी झौंक में प्रियंका चोपड़ा के बारे में कच्ची टिप्पणी कर गये | ऐसा नहीं है दोस्त | हम ने ऐसा अपनी पूरी जानकारी से किया है और हम इस पर पूरी तरह क़ायम हैं | प्रियंका चोपड़ा 'प्रायोजित प्रतिभा' है,जिसे हम अपनी उस पोस्ट में 'छद्म प्रतिभा' कहा था | अपने होंठों में फुलावट वाले इंजेक्शन लगवा कर प्रचार व प्रायोजित प्रशंसा के बल पर फ़िल्में पा लेना ही प्रियंका का अब तक का सफ़र है | ज़रा यह तो बताइए कि प्रियंका ने अपनी 'तथाकथित अभिनय प्रतिभा' के बल पर कौनसी फ़िल्म सफल बनायी है ? रहा सवाल मुग्धा गोडसे जैसी 'तथाकथित प्रतिभाओं' का,तो हमारे मेहरबानो,एक बात भली भाँति समझ लीजिए कि 'कास्टिंग काउच परीक्षा' उत्तीर्ण कर लेना नायिका बनने के लिए पर्याप्त पात्रता है | हिंदी फ़िल्म उद्योग का दुर्भाग्य जब-जब प्रबल होता है,तब-तब मुग्धा गोडसे जैसी 'सूगली' लड़कियाँ भी नायिका बन जाती हैं | आप इस 'सूगली' शब्द का अर्थ राजस्थानी भाषा जानने वाले अपने किसी परिचित से पूछ लीजिएगा | हम यहाँ जान-बूझ कर नहीं लिख रहे हैं | और जहाँ तक रही बात SHASHI  का यह कहना कि हम उन की टिप्पणी को सही परिप्रेक्ष्य में लेंगे;तो हम यही कहना चाहेंगे कि आप अपनी बात यहाँ अवश्य कहिए, भले ही चाहे वह बात हमारे विचारो से मिले-ना मिले, चाहे वह हमें सुहाये-ना सुहाये | हम ने यहाँ 'टिप्पणी-समीक्षक' तो मात्र अभद्र भाषा की गन्दगी से बचने के लिए लगाया है,आप की बात पर रोक लगने के लिए नहीं | आप की राय और विचारों का सदा हार्दिक स्वागत है | आप अगर किसी विषय विशेष पर हमारे विचार जानने चाहें तो वह भी हमें लिखिए | हम अपनी सीमाओं में आप की मांग पूरी करने की  भरपूर कोशिश करेंगे |
तो मित्रो,ये तो थीं आज की सब से पहले की दो ख़ास बातें | आप भी सोच रहे होंगे कि रिलीज फ़िल्मों कि चर्चा से पहले यह तो बहुत ही लम्बी बात हो गयी,मगर ये आपस की बातें भी तो बहुत ज़रूरी हैं | इन्हीं से तो आप के साथ जीवंत जुडाव रहता है | हम इकतरफ़ा  ढंग से अपनी बात कह कर निकल जाने के सख्त ख़िलाफ़ हैं | 
आज रिलीज फ़िल्मों की बात हमें दोहरे रूप में करनी पड़ेगी | एक फ़िल्म परंपरा तोड़ कर आज ही यानि गुरुवार को रिलीज कर दी गयी है,जब कि दो फ़िल्में कल रिलीज होने जा रही है | इस करण हम रिलीज के अंकीय समीकरणों की बात एक साथ ना कर,उस फ़िल्म के साथ अलग-अलग करेंगे |
WE ARE FAMILY      
     'यशराज फ़िल्म्स' का बैनर ही अपने-आप में बहुत बड़ा है,और फिर ऐसे में फ़िल्म में काजोल देवगन व करीना कपूर का होना उसे और भी बड़ा बना देता है | यह फ़िल्म शुक्रवार को रिलीज किये जाने की परंपरा तोड़ कर आज ही रिलीज कर दी गयी है | आज का मूलांक २ व भाग्यांक ५ है | चलितांक है-५ (धनात्मक) | आज के मूलांक-भाग्यांक की युति मानसिक अस्थिरता,स्त्रीगत अस्थिरता,साझेदारी में किये काम में झटका आदि बताती है | आज अंक १, ३ व ९ ठीक-ठीक शुभ हैं | इस फ़िल्म का अंक बनता है-१ | इस का वृहदंक है-३७ | पारस्परिक विरोधी अंकों की उपस्थिति के कारण यह वृहदंक अशुभ है | इस मूलांक समीकरण २-८-९ है,जो कि बराबर शुभाशुभ है | फ़िल्म की एक निर्माता हीरू यश जौहर का अंक है-३ | इस का वृहदंक है-४८,जो कि अशुभ है | इस का मूलांक समीकरण ४-१-७ है | यहाँ स्त्री अंक के साथ पितृ दोष वाले अंकों की उपस्थिति है | इस का मतलब यह है कि अगर कोई स्त्री पितृ भूमिका में है तो झटका लगेगा | निर्माता होने के नाते हीरू जी इसी भूमिका में हैं,इस लिए यह बात फ़िल्म के सफल होने के ख़िलाफ़ जाती है | दूसरे निर्माता करण जौहर का नामांक है-९ | इस का वृहदंक है-२७,जो कि आज शुभ है | इस का मूलांक समीकरण २-७ है | यह भी शुभ है | करण का जन्म का मूलांक-७ व भाग्यांक ४ है | हम यहाँ पहले ही यह निवेदन कर चुके हैं कि स्त्री पितृ दोष के कारण कारण को अपनी माताजी के साथ फ़िल्म प्रोड्यूस करने से बचना चाहिए | अभी करण  को ३९ वाँ वर्ष चल रहा है,जो कि चलित वर्ष का ही अंक रखता है तथा यह अंक करण के अंकों के विरुद्ध है | अतः वर्ष २०१० में (विशेषकर २५ मई के बाद) तो इन की बनायी फ़िल्म को सफलता मिलती दिख नहीं रही है | फ़िल्म के निर्देशक सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा का अंक है-१ | इस का वृहदंक है-६४,जो की शुक्र भंग बताता है | इस का सीधा-सा प्रभाव फ़िल्म के बॉक्स ऑफिस प्रभाव पर पड़ता है | इस का मूलांक समीकरण २-८-९ है | यहाँ स्त्रीगत उठा-पटक व मानसिक विचलन आ रहा है | सारी फ़िल्म ही स्त्री प्रधान है,इस लिए यह समीकरण फ़िल्म के ख़िलाफ़ जाता है | वैसे तो फ़िल्म का भाग्य इन बातों से सामने आ गया है,मगर क्यों ना यह बात समेटने से पहले फ़िल्म की नायिकाओं के अंकों की भी बात कर ली जाए | काजोल देवगन का नामांक है-2,जो कि आज पक्ष का है | इस का वृहदंक है-३८,जो कि ग़लत फैसला बताता है | हो सकता है कि काजोल को भविष्य में यह फ़िल्म करने का पछतावा हो | इस का मूलांक समीकरण ५-६ है | यहाँ अंक २,५ व ६ का त्रिकोण डावाँडोल की स्थिति के साथ भावनात्मक संतुलन बनाना यानि कि किसी की भावनाओं का सम्मान करना बताता है | बहुत संभव है कि काजोल ने यह फ़िल्म सिर्फ़ करण जौहर की भावनाओं का सम्मान करने मात्र के लिए ही कर ली है | ०५-०८-१९७५ को जन्मीं काजोल के जन्म का मूलांक-५ व भाग्यांक-८ है | यहाँ मूलांक काम-चलाऊ पक्ष में तो भाग्यांक जबरदस्त विरुद्ध है | काजोल का अभी आयु अंक ९ (३६ वाँ वर्ष) है | फ़िल्म की दूसरी नायिका करीना कपूर का नामांक है-३ | इस वृहदंक है-४८,जो की अशुभ है | इस का मूलांक समीकरण ३-९ है | २१-०९-१९८० को जन्मीं करीना का जन्म का मूलांक-भाग्यांक ३ है | इन का आयु अंक ३ (३० वाँ वर्ष) है | यहाँ भी अंक ३ है,जिस की बात हम कर चुके हैं | अतः इस फ़िल्म को कोई अच्छी सफलता मिलती नहीं दिख रही है | अच्छी सफलता तो छोडिए,इसे तो साधारण सफलता भी मिल जाए तो बड़ी बात होगी | 
MALLIKA      
    इस का अंक बनता है-६,जो कि रिलीज डेट का भाग्यांक तथा मूलांक का मित्र है | इस लिए शुभ है | इस का वृहदंक है-१५ | यह भी समर्थक/मित्र अंकों कि उपस्थिति के कारण शुभ है | फ़िल्म के निर्माता का नाम हमें नहीं मिल पाया,इस लिए निर्देशक की ही बात करेंगे | निर्देशक विल्सन लुईस का अंक है-९,जो कि आज बहुत शुभ है | इस का वृहदंक है-४५ | अंक ४,५ व ९ का त्रिकोण उठा-पटक के बाद पितृ पुरुष को लाभ देता है,इस लिए यह वृहदंक शुभ है | इस मूलांक समीकरण ७-२ है,जो कि अशुभ है | अतः अधिकांश समीकरणों के पक्ष के होने के कारण यह फ़िल्म निर्माता को झटका नहीं देगी तथा अपनी लागत निकाल लेगी | 


EMOTIONAL ATYACHAR  
 इस का अंक है-१,जो कि रिलीज डेट के मोलांक का मित्र है तथा भाग्यांक के साथ भी सद्भाव रखता है | इस का वृहदंक है-५५,जो कि अपनी अस्थिरता के कारण अशुभ है | इस का मूलांक समीकरण १-९ | अंक ९ व अंक १ के दोहराव का त्रिकोण बहुत ही शुभ है | फ़िल्म के निर्माता विनय गुट्टे ही निर्देशक भी हैं | अतः इन के अंक दोहरे रूप में प्रभावी होंगे | इन का अंक है-९,जो कि बहुत ही शुभ है | इस का वृहदंक है-३६ | यह रिलीज के मूलांक-भाग्यांक कि युति होने के कारण भी बहुत शुभ है | इस का मूलांक समीकरण ५-४ है | इस के बारे में फ़िल्म 'MALLIKA' की चर्चा में हम बता चुके हैं | अतः यह विश्लेषण बताता है कि यह फ़िल्म भी अपनी लागत निकाल लेगी तथा निर्माता को रुलाएगी नहीं | 
निष्कर्ष 
(१)  WE ARE FAMILY   'यशराज फ़िल्म्स' को एक और झटका दे सकती है |
(२) इस फ़िल्म को साधारण सफलता भी मिल जाए तो बड़ी बात है | 
(३) छोटी फ़िल्में होने के बाद भी 'MALLIKA' और 'EMOTIONAL ATYACHAR' औसत सफलता पा कर अपनी लागत लेंगी |  
मित्रो, आज बस इतना ही | अब आज्ञा दीजिए | और हाँ,हमारे साहित्यिक ब्लॉग को अपना आशीर्वाद देना मत भूलिएगा | पता तो पता है ना ? लीजिए,फिर हाजिर है--http://kumarganeshekighazalen-nazmen.blospot.com | ......... आज के आनंद की जय | ............ जय श्री राम | 






  

शुक्रवार, 20 अगस्त 2010

'लफंगे परिंदे':::'यशराज फ़िल्म्स' को एक और झटका

जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो,पिछले सप्ताह 'पीपली लाइव' के साथ ही रिलीज हुई थी बोबी देओल और प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म -'HELP' | हम समयाभाव के कारण यहाँ उस की चर्चा नहीं कर पाये,हालांकि यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर 'HELPLESS' पड़ी 'HELP-HELP' चिल्ला रही है | जब-जब प्रियंका और बोबी जैसी तथा अभिनय का 'अ' भी न जानने वाली छद्म प्रतिभाओं को बेकार के भाव दे कर सिर पर चढ़ाया जाएगा,तो फ़िल्मों का यही हश्र होगा |  इस सप्ताह रिलीज हो रही है---'लफंगे परिंदे' | 'लागा चुनरी में दाग़' जैसी फ़्लॉप फ़िल्म दे कर अपनी और 'यशराज फ़िल्म्स' के बैनर की चुनरी में दाग़ लगने वाले प्रदीप सरकार की यह फ़िल्म इस बार उन की नाक कटाने से बचाएगी या फिर 'लफंगी' साबित होगी;आइए,जानते हैं अपने विश्लेषण से |
आज के अंकीय समीकरण 
आज का मूलांक 2 व भाग्यांक 4 है | ये 'ग्रहण योग' बनाते हैं | अभी चलित अंक हैं-1 व 4 | आज इस का अंतिम दिन है | कल से चलित में अंक 5 का समय शुरू होगा | आज का मूलांक-भाग्यांक समीकरण उन लोगों के लिए दिल तोड़ने वाला या इच्छाओं/मेहनत से कम फल देने वाला है,जिन के यहाँ अंक 2,4,7 या 8 ख़राब है | अंक 3 या अंक 1 की बलिष्ठता की स्थिति में लाभ की अवस्था बलवती हो जाती है | 
अंकीय विश्लेषण
     फ़िल्म का अंक बनता है-9,जो कि आज शुभ है | इस का वृहदंक है-54 | अंक 4 व अंक 9 की युति उठापटक बताती है,जब कि अंक 5 की उपस्थिति से अनिश्चितता/डावाँडोलपन बढ़ गया है | इस का मूलांक समीकरण 9-9 है,जो कि आज शुभ है | फ़िल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा का नामांक बनता है-2 | इस का वृहदंक है-38 तथा मूलांक समीकरण  3-8 है | यहाँ अंक 3 व अंक 8 की युति ग़लत निर्णय बताती है | अतः आदित्य के लिए इस कास्ट के यह फ़िल्म बनने का निर्णय अंततोगत्वा ग़लत सिद्ध होगा | 21-05-1971 को जन्मे आदित्य का जन्म का मूलांक-3,भाग्यांक-8 व चलितांक-5 है | ऐसे लोग महत्त्वपूर्ण निर्णय अकेले लेने पर ग़लती कर बैठते हैं | आदित्य अभी उम्र के 40 वें वर्ष में चल रहे हैं | इस कारण इन का आयु अंक हुआ-4 | इन के जन्म के मूलांक का वर्ष होने के कारण चलित वर्ष 2010 इन के लिए शुभ है,किन्तु अंक 4 का दोष इस शुभत्व पर भारी पड़ रहा है | आदित्य के लिए जीवन के 40 वें से 49 वें वर्ष तक का समय बहुत झटकेदार रहेगा | कारण यह है कि इन के अंक 4,यानि 'पितृ अंक' ख़राब है | वैसे तो यह वर्ष 2006 से ही ख़राब होना शुरू हो गया,मगर अब 40 वें से 49 वें वर्ष तक ज्यादा दुःख देगा | इस पर भी अगला कैलेण्डर वर्ष भी अंक 4 का ही (2011) है | अतः यह समय आदित्य को और भी झटके दे सकता है | इस दृष्टि से भी आदित्य की इस फ़िल्म को मजेदार सफलता मिलना या सफलता भी मिलना टेढ़ी खीर ही नज़र आती है | फ़िल्म के निर्देशक प्रदीप सरकार का अंक बनता है-8,जो की आज अशुभ है | अंक 2 के साथ यह भावनात्मक झटका देता है तथा अंक 4 के साथ 'घर्षण-युति' के कारण विपरीतता उत्पन्न हो रही है | प्रदीप सरकार का वृहदंक है-44 | यह भी आज अशुभ है,क्यों कि अंक 8 की संगत के कारण यह दोहरे घर्षण वाला हो गया है | इस का मूलांक समीकरण 6-2 है | यह युति आर्थिक झटके से भावनात्मक चोट बताती है | फ़िल्म के नायक नील नितिन मुकेश का नामांक है-1,जो कि आज पितृदोष पैदा कर रहा है | इस का वृहदंक है-55,जो कि अस्थिरता प्रबल कर रहा है | इस का मूलांक समीकरण 5-6-7 है | यहाँ मिश्रित योग के कारण लगभग बराबर की स्थिति बन रही है | 15-01-1982 को जन्मे नील का जन्म का मूलांक-6,भाग्यांक-9 व चलितांक-8 (ओज) है | वर्ष 2010 इन के लिए कुछ अनुकूल है;मगर ज़्यादा नहीं,क्यों कि इन का आयु-अंक 2 (29 वाँ वर्ष) है | नील का नामांक व संयुक्तांक चलित अंकों अनुकूल होने के कारण कुछ लाभ की स्थिति बनती है | फ़िल्म की नायिका दीपिका पादुकोण का नामांक बनता है-1 | इस के बारे में हम नील नितिन के समय बात कर चुके हैं | इस का वृहदंक बनता है-64 | अंक 1,4 व 6 के त्रिकोण में 'नायकत्व'/प्रमुखत्व' और 'अर्थ'; दोनों ही भ्रष्ट हो जाते हैं | ऐसे में इस फ़िल्म को दीपिका से या दीपिका को इस फ़िल्म से लाभ मिलता नहीं दिख रहा | इस वृहदंक का मूलांक समीकरण 8-2 है,जो कि 'नायकत्व'/'प्रमुखत्व दोष' के साथ-साथ भावनात्मक आघात भी बताता है | 05-01-1986 को जन्मीं दीपिका का जन्म का मूलांक-5,भाग्यांक-3 व चलितांक 8 (ओज) है | चलित वर्ष भाग्यांक का अनुकूल है | इन का आयु अंक 7 (25 वाँ वर्ष) है | अंक 7 व अंक 3 के पारस्परिक विरोध के कारण इन के लिए अनुकूलता काम,प्रतिकूलता ज़्यादा है | 
निष्कर्ष
 (1) फ़िल्म को साधारण सफलता भी मिल जाए तो बड़ी बात है | 
(2) प्रदीप सरकार के लिए यह फ़िल्म बुरी साबित होगी | यशराज के लिए इन का साथ अशुभ है | इस लिए ये दोनों मिल कर यदि फिर से कोई फ़िल्म बनाते हैं तो उस का भी सफल होना मुश्किल है |
(3) नील नितिन मुकेश को इस फ़िल्म से फायदा  होगा |
(4) दीपिका को इस फ़िल्म से कोई ख़ास फ़ायदा नहीं होगा | 
                     तो मित्रो,आज बस इतना ही | अब आज्ञा दीजिए | ......... आज के आनंद की जय | ............ जय श्री राम |             

शुक्रवार, 13 अगस्त 2010

'PEEPLI LIVE' :::राहत देगी

जय श्री राम ........... | आदरणीय मित्रो,कल रात से बरस रही बरसात आज भी दिन के साथ जुगलबंदी कर रही है | समूचे जयपुर पर हरियाली की चादर छाये जा रही है | ऐसे में इस बरसात में नहाने का आनंद ही कुछ और है | हम यह आनंद लेने में कोई कसार नहीं छोड़ रहे हैं | अपना तो उसूल यह है कि " ... मौसम का मज़ा लेना आदत है पुरानी,सीखा ही नहीं हम ने बरसात में घर जाना ... " | आसमान से तो बारिश की शक्ल में राहत बरस रही है,मगर सफलता को तरस रहे बॉक्स ऑफिस पर इस हफ़्ते कलेक्शन की राहत बरसेगी या नहीं,यह देखते हैं | आज रिलीज हो रही है आमिर खान की बनायी फ़िल्म 'PEEPLI   LIVE ' |
आज के अंकीय समीकरण 
आज का मूलांक 4 व भाग्यांक ६ है | मासांक 8 व चलित अंक 1 व 4 है | आज अंक 1 व 4 की युतियाँ शुभ हैं | अंक 6 भी शुभ है | अंक 1 व अंक 6 का मित्र होने के कारण अंक 3 भी शुभ है | अंक 9 की भी थोड़ी कम,मगर यही स्थिति है | यदि इन अंकों के साथ अंक 8 की युति बनती है तो वहाँ विखंडन उत्पन्न होता है,जो कि शुभ नहीं है | आज के मूलांक-भाग्यांक 4-6 की युति सामान्य रूप से आर्थिक विखंडन बताती है | अंक 4 परंपरा/विरासत/मुख्य धारा/परिपाटी/लीक का है | अतः इन से हट कर कोई काम किया जाए तो वहाँ आर्थिक विखंडन नहीं झेलना पडेगा | अंक 2 व 7 के साथ युति अशुभ है | अंक 8 की संगत से शुभत्व में नकारात्मकता का समावेश हो जाता है |
फ़िल्म का अंकीय विश्लेषण 
   इस फ़िल्म का अंक बनता है-9,जो कि आज शुभ है | इस का वृहदंक बनता है-45 | यह आज अशुभ है | अंक 4,5 व 9 का त्रिकोण शुभ है | अंक 9 के कारण अंक 4-5 की युति का नकारात्मक प्रभाव नियंत्रित हो गया है | इस का मूलांक-समीकरण 3-6 है | यह शुभ है | चूँकि इन अंकों का अंतिम रूप अंक 9 प्राप्त होता है,इस लिए यह शुभत्व बढ़ गया है | ऊपर आज के अंकीय समीकरणों में हम ने एक बात का ख़ास जिक्र किया है कि यदि परंपरा/विरासत/मुख्य धारा/परिपाटी/लीक से हट कर काम किया जाए तो आज आर्थिक विखंडन नहीं झेलना पड़ेगा | हिंदी फिल्मोद्योग की मुख्य धारा मसाला फ़िल्में या शुद्ध मनोरंजक फ़िल्में हैं | आमिर खान की यह फ़िल्म इस लीक से हट कर है | इस लिए इसे आर्थिक विखंडन नहीं झेलना पडेगा,बल्कि यह एक अच्छी-ख़ासी सफल फ़िल्म का ख़िताब भी पा सकती है | फ़िल्म की निर्देशक अनुषा रिज़वी का अंक बनता है-2 | यह आज अशुभ है | इस का वृहदंक है-38 | अंक 3 व 8 की युति अशुभ है | इस का मूलांक समीकरण 3-8 है | यह भी अशुभ है | अनुषा को अपने नाम में 'RIZWI' को 'RIZAWII' लिखना चाहिए | फ़िल्म के दो निर्माता हैं | किरण राव का अंक बनता है-3 | यह शुभ है | इस का वृहदंक बनता है-21 | यह मिश्रित फलदायी है | इस का मूलांक-समीकरण 2-1 है | इस का फल भी मिश्रित है | आमिर खान का नामांक बनता है-4,जो कि आज शुभ है | इस का वृहदंक है-22,जो कि आज अशुभ है | इस का मूलांक-समीकरण 9-4 है | यह लीक तोड़ने से लाभ बताता है | साथ ही 'असंलग्न पितृपौरुष' बताता है | इस का तात्पर्य यह है कि जो फ़िल्म का पितृपुरुष है,वह फ़िल्म का (पर्दे पर) भाग नहीं है | आमिर खान इस फ़िल्म के पितृपुरुष ( निर्माता ) तो हैं,मगर कास्ट का हिस्सा नहीं है | इस लिए यहाँ लाभ की स्थिति बनती है | 14 मार्च,1965 को जन्मे आमिर का मूलांक-5,भाग्यांक-2 व संयुक्तांक-6 है | इन का आयु अंक 1 (46 वाँ वर्ष ) है | यहाँ अंक 1,4 व 6 प्रबल शुभत्व निर्मित कर रहे हैं | 
निष्कर्ष 
(1) सफलता को तरसते बॉक्स ऑफिस को यह फ़िल्म राहत देगी |
(2) यह फ़िल्म अच्छी-ख़ासी सफलता अर्जित कर सकती है |
(3) निर्माता-द्वय को लाभ के साथ प्रतिष्ठा-वृद्धि भी दे सकती है |
(4) निर्देशक अनुषा रिज़वी के अंक आज कोई ख़ास शुभ नहीं हैं | इस लिए संभवतः इन्हें उम्मीद जितना लाभ न हो पाए |
                तो मित्रो,आज बस इतना ही | अब आज्ञा दीजिए | ........ अब आज के आनंद की जय | ............ जय श्री राम |