अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

बुधवार, 28 जनवरी 2015

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2014 : हमारी भविष्यवाणी अपूर्व रूप से सही साबित

जय श्री राम ............ आदरणीय मित्रो, हमारी 'कृपात्रयी' (प. पू. गुरुदेव देवरहा बाबा, माँ बगलामुखी और घोटेवाले) की कृपा से हमारी भविष्यवाणियों के सही होने का क्रम जारी है| इसी क्रम में अब बात करते हैं हरियाणा विधानसभा के अक्टूबर, 2014 में हुए विधानसभा चुनाव की| ये चुनाव इस अर्थ में कुछ हटकर थे कि हमारी भविष्यवाणी हमारे ब्लॉगों पर दिनांक 15 अक्टूबर, 2014 (बुधवार) को प्रकाशित हुई थी| आइए, हमारी भविष्यवाणी के दायरे में देखते हैं इन चुनावों के परिणामों को|
सत्ता के एक प्रमुख दावेदार ओम प्रकाश चौटाला जेल में थे, तो भाजपा ने हरियाणा जनहित कांग्रेस से नाता तोड़ लिया था| मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा क्या पिछली बार वाला करिश्मा दोहरा पाएँगे, यह प्रश्न भी मुँह फाड़े खड़ा था| कांग्रेस की अंतर्कलह उसे कितना नुकसान पहुँचा पाती है, यह बात प्रमुख थी; तो यह बात भी बहुत मायने रखती थी कि भाजपा में आये दल-बदलू उसे कितना लाभ पहुँचाएँगे? ऐसे में इस चुनावी चौसर पर पासे किसके पक्ष में पड़ेंगे, यह बात बहुत बड़ी रोचकता ग्रहण कर चुकी थी| इस बारे में
# हमने कहा था:-"इस बार दलगत और व्यक्तिगत, दोनों ही रूपों में सत्ता-परिवर्तन तो होने जा रहा है यानी शासक दल व व्यक्ति, दोनों ही बदल सकते हैं|"
* हुआ यह:-दलगत और व्यक्तिगत, दोनों ही रूपों में सत्ता-परिवर्तन हो गया| इस बार नये व्यक्ति के रूप में मनोहर लाल खट्टर व नये दल के रूप में भाजपा ने सत्ता संभाली|
# हमने कहा था:-"भाजपा सबसे बड़ा दल बन सकती है|"
* हुआ यह:-भाजपा सबसे बड़ा दल बनी|
# हमने कहा था:-"भाजपा सरकार बनाने की दौड़ में सबसे आगे रह सकती है|"
           हमने इस पोस्ट के अतिरिक्त कुछ और पोस्ट में भी हरियाणा के इस बार के मुख्यमंत्री या सरकार को लेकर भविष्यवाणी की थी| 05 जनवरी, 2014 को 'आज की हस्ती' स्तम्भ के अंतर्गत आई इन एल डी प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के जन्म-दिन 01 जनवरी, 1935 के सन्दर्भ में उनके बारे में चर्चा करते हुए हमने लिखा था-"आगामी विधानसभा चुनावों के बाद मुख्यमंत्री नहीं बन पाएँगे|" ऐसा ही हुआ| चौटाला मुख्यमंत्री नहीं बन पाये| इसी पोस्ट में हमने लिखा था-"विधानसभा चुनावों में पार्टी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है|" इन चुनावों में चौटाला की पार्टी ने 19 सीटें पायीं और दूसरे स्थान पर रही|
          इसी प्रकार 30 सितम्बर, 2014 को 'आज की हस्ती' स्तम्भ के अंतर्गत हरियाणा जनहित कांग्रेस प्रमुख कुलदीप बिश्नोई के जन्म-दिन 22 सितम्बर, 1968 के सन्दर्भ में उनके बारे में चर्चा करते हुए हमने लिखा था-"विधानसभा चुनावों के बाद मुख्यमंत्री नहीं बन पाएँगे|" ऐसा ही हुआ| बिश्नोई मुख्यमंत्री नहीं बन पाये| इसी पोस्ट में हमने लिखा था-"पार्टी का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रह पाएगा|" इन चुनावों में बिश्नोई की पार्टी को पिछली बार की 06 के मुकाबले मात्र 02 सीटें मिलीं|
          इसी प्रकार 30 सितम्बर, 2014 को ही 'आज की हस्ती' स्तम्भ के अंतर्गत हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्म-दिन 15 सितम्बर, 1947 के सन्दर्भ में उनके बारे में चर्चा करते हुए हमने लिखा था-"मुख्यमंत्री-पद से विदाई हो जाएगी|" हुआ भी ऐसा ही| 10 वर्षों से राज कर रहे हुड्डा की चुनावों के बाद मुख्यमंत्री-पद विदाई हो गयी|
         अब आप ही देख लीजिए कि हरियाणा विधानसभा के इस बार के चुनावों को लेकर हमने कितने रूपों में कैसे-कैसे भविष्यवाणी की और वह कितनी सही साबित हुई|
        अगली पोस्ट में सही साबित भविष्यवाणियों का यह क्रम जारी रहेगा| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ............ जय श्री राम|  
   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें