अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

गुरुवार, 31 अक्तूबर 2013

राजस्थान विधानसभा चुनाव-2013 : भाग-3 : भारतीय जनता पार्टी, राजनाथ सिंह व वसुंधरा राजे

जय श्री राम ...........| आदरणीय मित्रो, यह इस शृंखला की अगली कड़ी| यह भविष्यवाणी दिनांक 27-03-2013 (बुधवार) से आरम्भ होकर 05-08-2013 (सोमवार) को पूर्ण हुई| अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित हमारे मासिक अख़बार 'अंक प्रभा' के सितम्बर माह के अंक में प्रकाशित हो चुकी है| इस सम्बन्ध में सीटवार भविष्यवाणी का हमारा कार्यक्रम 'चुनावी अंकगणित' E TV (राजस्थान) से दिनांक 12-08-2013 से 09-09-2013 तक सोमवार से शुक्रवार को रात्रि 09:30 से 10 बजे प्रसारित हो चुका है|
भारतीय जनता पार्टी
स्थापना-दिनांक:-06-04-1980        नामांक:-2        मूलांक:-6       भाग्यांक:-1        आयु अंक:-7 (34 वाँ वर्ष)      चलित दशा:-अंक 9 (दूसरी तिहाई-वर्ष 2011 से 2013 तक)
भाजपा का मूलांक 6 राजस्थान की चलित दशा (अंक 4) के साथ विरोधी युति तथा स्वयं के नामांक 2 + राजस्थान के भाग्यांक 2 + राजस्थान के आयु अंक 2 + आयु अंक 7 के साथ मित्र युति बना रहा है| पार्टी का भाग्यांक 1 राजस्थान के भाग्यांक 2 + राजस्थान के आयु अंक 2 + स्वयं के नामांक 2 + आयु अंक 7 के साथ प्रबल मित्र युति तथा राजस्थान के नामांक 5 के साथ मित्र युति बना रहा है| इसका आयु अंक 7 राजस्थान के नामांक 5 + राजस्थान के मूलांक 3 के साथ प्रबल मित्र युति तथा राजस्थान के भाग्यांक 2 + राजस्थान के आयु अंक 2 + स्वयं के नामांक 2 के साथ विरोधी युति बना रहा है| पार्टी का भाग्यांक 1 मूलांक 6 + चुनावी वर्षांक 6 का विरोधी है| इसी प्रकार पार्टी की चलित दशा (अंक 9) पार्टी के मूलांक 6 + चुनावी वर्षांक 6 के साथ विरोधी युति बनाती है| भाजपा और वसुंधरा राजे की चलित दशा समान चलती है| ऐसे ही समरूप योग अशोक गहलोत व कांग्रेस में भी हैं| इसके मूलांक 6 व भाग्यांक 1 वाली सभी युतियाँ वैसी ही हैं, जैसी कि डॉ. चन्द्रभान के यहाँ हैं| आयु अंक 7 चुनावी वर्षांक 6 + मूलांक 6 के साथ मित्र युति बनाता है| यह स्थापना के चलित अंक 9 का विरोधी है| नामांक 2 मूलांक 6 का मित्र है| यह भाग्यांक 1 के साथ समभाव है| यह नामांक 2 आयु अंक 7 का विरोधी है| अतः भाजपा की राह बहुत आसानी नहीं है| थाली में सजी सफलता नहीं मिलेगी| राजस्थान के आयु अंक 2 व पार्टी के आयु अंक 7 की आपसी खींचातानी भाजपा को दु:ख देगी, मगर इस पार्टी के भाग्यांक 1 की सशक्तावस्था के कारण मामला संभल जाएगा क्योंकि यह भाग्यांक 1 राजस्थान के आयु अंक 2 व पार्टी के आयु अंक 7, दोनों ही का प्रबल मित्र है|

राजनाथ सिंह
जन्म-दिनांक:-13-02-1950       नामांक:-9       मूलांक:-4     भाग्यांक:-3       
आयु अंक:-1 (64 वाँ वर्ष)   चलित दशा:-अंक 3 (वर्ष 2011 से 2013 तक)
इनकी चलित दशा (अंक 3) + भाग्यांक 3 राजस्थान के मूलांक 3 के साथ प्रतिरूप युति; राजस्थान के भाग्यांक 2 + आयु अंक 2 के साथ मित्र युति तथा राजस्थान के नामांक 5 + चुनावी वर्षांक 6 के साथ प्रबल विरोधी युति बनाता है| इनकी यह चलित दशा (अंक 3) + भाग्यांक 3 इनके मूलांक 4 +  नामांक 9 + राजस्थान के निर्माण के चलित अंक 9 के साथ समभाव में है| इनका मूलांक 4 राजस्थान के भाग्यांक 2 + राजस्थान के आयु अंक 2 के साथ मित्र युति व राजस्थान की चलित दशा (अंक 4) के साथ प्रतिरूप युति बना रहा है| राजस्थान की चलित दशा (अंक 4) + इनका मूलांक 4 चुनावी वर्षांक 6 + इनके आयु अंक 1 का विरोधी तथा जन्म के चलित अंक 8 का प्रबल विरोधी है| अंक 4 व अंक 1 की युति ग्रहण योग बनाती है| अंक 4 व अंक 8 की युति विखंडन करती है| इनका भाग्यांक 3 चुनावी वर्षांक 6 का प्रबल विरोधी है| इनका नामांक 9 भी चुनावी वर्षांक 6 का विरोधी है| इसलिए इनके अंकों की विपरीतता का खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ेगा| अतः भाजपा को वर्ष 2003 के चुनावों की तरह भारी बहुमत मिलता नहीं दिख रहा|

 वसुंधरा राजे
जन्म-दिनांक:-08-03-1953      नामांक:-7        मूलांक:-8        भाग्यांक:-2      
आयु अंक:-7 (61 वाँ वर्ष)       चलित दशा:-अंक 9 (दूसरी तिहाई-वर्ष 2011 SE 2013 तक)

इनका नामांक 7 + आयु अंक 7 राजस्थान के मूलांक 3 + राजस्थान के नामांक 5 + इनके जन्म के चलित अंक 3 + मूलांक 8 के साथ मित्र युति बनाता है| अंक 7 अंक 3 के साथ अनुकूलता की स्थिति में पक्ष में निर्णय करवाता है| अंक 7 अंक 8 के साथ कुछ अनपेक्षित उठापटक कर सकता है| यह निकट के दायरे में दु:ख/ झटके देता है| इनका नामांक 7 + आयु अंक 7 इनके भाग्यांक 2 + राजस्थान के आयु अंक 2 + राजस्थान के भाग्यांक 2 के साथ 'नैकट्य सुख भंग युति' बनाता है| इस प्रकार की दोहरी युतियों के कारण इस बार इनके निकट के/ख़ास कुछ लोग चुनाव हार सकते हैं| इनका भाग्यांक 2 मूलांक 8 के साथ मित्र युति बनाता है| इनका भाग्यांक 2 + नामांक 7 + आयु अंक 7 चुनावी वर्षांक 6 के साथ मित्र युति बनाता है| इनकी चलित दशा (अंक 9) चुनावी वर्षांक 6 + राजस्थान के नामांक 5 + राजस्थान के आयु अंक 2 + राजस्थान के भाग्यांक 2 के साथ विरोधी युति, राजस्थान के निर्माण के चलित अंक 9 के साथ प्रतिरूप युति तथा राजस्थान के मूलांक 3 के साथ प्रबल मित्र युति बनाती है| राजस्थान का भाग्यांक 2 + राजस्थान का आयु अंक 2 राजस्थान की चलित दशा (अंक 4) + इनके मूलांक 4 के साथ मित्र युति बना रहा है| इनका मूलांक 4 राजस्थान की चलित दशा (अंक 4) के साथ प्रतिरूप युति बना रहा है| ये युतियाँ सफलता के मार्ग को अपेक्षाकृत सरल बनाती हैं| 
मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ............ जय श्री राम|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें