अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

गुरुवार, 31 अक्तूबर 2013

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2013 : भाग-2 : भारतीय जनता पार्टी, राजनाथ सिंह व नरेन्द्र सिंह तोमर

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के सिलसिले में बात का दूसरा भाग| यह भविष्यवाणी दिनांक 27-03-2013 (बुधवार) से आरम्भ होकर 07-08-2013 (बुधवार) को पूर्ण हुई| अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित हमारे मासिक अख़बार 'अंक प्रभा' के सितम्बर माह के अंक में प्रकाशित हो चुकी है| इस सम्बन्ध में सीटवार भविष्यवाणी का हमारा कार्यक्रम 'चुनावी अंकगणित' E TV (म.प्र.-छ.ग.) से दिनांक 12-08-2013 से 11-09-2013 तक सोमवार से शुक्रवार को सायं 06:30 से 07 बजे प्रसारित हो चुका है|

भारतीय जनता पार्टी
स्थापना-दिनांक:-06-04-1980        नामांक:-2        मूलांक:-6       भाग्यांक:-1       
आयु अंक:-7 (34 वाँ वर्ष)          चलित दशा:-अंक 9 (दूसरी तिहाई-वर्ष 2011 से 2013 तक)
भाजपा का मूलांक 6 मध्य प्रदेश के आयु अंक 4 + राज्य के मूलांक 1 के साथ विरोधी युति तथा राज्य के भाग्यांक 6 के साथ प्रतिरूप युति बना रहा है| पार्टी का भाग्यांक 1 राज्य के मूलांक 1 के साथ प्रतिरूप युति, राज्य के भाग्यांक 6 के साथ विरोधी युति, राज्य के नामांक 8 के साथ पितृद्रोह युति तथा राज्य के आयु अंक 4 के साथ ग्रहण योग व पितृदोष युति बना रहा है| इसका आयु अंक 7 राज्य के नामांक 8 + राज्य के भाग्यांक 3 के साथ समभाव युति तथा राज्य के मूलांक 1 + राज्य के आयु अंक 4 स्वयं के नामांक 2 के साथ विरोधी युति बना रहा है| पार्टी का यह नामांक 2 इसके आयु अंक 7 का विरोधी है| पार्टी का भाग्यांक 1 स्वयं के मूलांक 6 + चुनावी वर्षांक 6 का विरोधी है| इसी प्रकार पार्टी की चलित दशा (अंक 9) पार्टी के मूलांक 6 + चुनावी वर्षांक 6 + राज्य के भाग्यांक 6 के साथ विरोधी युति बनाती है| इसके मूलांक 6 व भाग्यांक 1 वाली सभी युतियाँ वैसी ही हैं, जैसी कि मध्य प्रदेश राज्य के यहाँ हैं| इसका आयु अंक 7 चुनावी वर्षांक 6 + राज्य के भाग्यांक 6 + इसके मूलांक 6 के साथ मित्र युति बनाता है| यह स्थापना के चलित अंक 9 का विरोधी है| पार्टी का नामांक 2 इसके मूलांक 6 + राज्य के भाग्यांक 6 + राज्य के मूलांक 1 + पार्टी के भाग्यांक 1 का मित्र है| अतः अंकीय समीकरण तो यही बता रहे हैं कि भाजपा इस बार फिर मध्य प्रदेश की सत्ता पर अपना कब्ज़ा करने जा रही है|
  
राजनाथ सिंह
जन्म-दिनांक:-13-02-1950        नामांक:-9       मूलांक:-4     भाग्यांक:-3       
आयु अंक:-1 (64 वाँ वर्ष)         चलित दशा:-अंक 3 (वर्ष 2011 से 2013 तक)
इनकी चलित दशा (अंक 3) + भाग्यांक 3 राज्य के मूलांक 1 + राज्य के आयु अंक 4 के साथ समभाव युति; राज्य के नामांक 8 के साथ मित्र युति तथा राज्य के भाग्यांक 6 + चुनावी वर्षांक 6 के साथ प्रबल विरोधी युति बनाता है| इनकी यह चलित दशा (अंक 3) + भाग्यांक 3 इनके मूलांक 4 +  नामांक 9 के साथ समभाव में है| इनका आयु अंक 1 राज्य के मूलांक 1 के साथ प्रतिरूप युति, राज्य के भाग्यांक 6 के साथ विरोधी युति, राज्य के नामांक 8 के साथ पितृद्रोह युति तथा राज्य के आयु अंक 4 के साथ ग्रहण योग व पितृद्रोह युति बना रहा है| इनका मूलांक 4 राज्य के आयु अंक 4 के साथ प्रतिरूप युति, राज्य के भाग्यांक 6 + चुनावी वर्षांक 6 के साथ विरोधी युति, राज्य के नामांक 8 + इनके जन्म के चलित अंक 8 के साथ विखंडन युति तथा राज्य के मूलांक 1 के साथ ग्रहण योग व पितृदोष युति बना रहा है| इनका भाग्यांक 3 + चलित दशा (अंक 3) राज्य के भाग्यांक 6 + चुनावी वर्षांक 6 का प्रबल विरोधी है| इनका नामांक 9 भी राज्य के भाग्यांक 6 + चुनावी वर्षांक 6 का विरोधी है| इस प्रकार इनके अंक भाजपा कुछ तो लाभ दिलाते दिख रहे हैं| बहुत संभव है कि भाजपा इस बार अच्छा प्रदर्शन कर ले|

नरेन्द्र सिंह तोमर
जन्म-दिनांक:-12-06-1957       नामांक:-6       मूलांक:-3       भाग्यांक:-4       
आयु अंक:-3 (57 वाँ वर्ष)        चलित दशा:-अंक 4 (वर्ष 2012 से 2015 तक)

तोमर का भाग्यांक 4 राज्य के आयु अंक 4 के साथ प्रतिरूप युति, राज्य के भाग्यांक 6 + इनके नामांक 6 + चुनावी वर्षांक 6 के साथ विरोधी युति, राज्य के नामांक 8 के साथ विखंडन युति तथा राज्य के मूलांक 1 के साथ ग्रहण योग व पितृदोष युति बना रहा है| इनका मूलांक 3 + आयु अंक 3 राज्य के इनके नामांक 6 + चुनावी वर्षांक 6 + जन्म के चलित अंक 5 का प्रबल विरोधी है| इनके आयु अंक 3 व मूलांक 3 की प्रतिरूप युति लाभकारी है| इसलिए इनके अंक भाजपा को चुनाव-अभियान में बहुत ज्यादा लाभ पहुँचाएँगे| इनका भाग्यांक 4 चुनावी वर्षांक 6 + नामांक 6 का विरोधी है| यह सुख-भंग युति है| इसलिए इन्हें पार्टी के मुखिया के रूप में तगड़े असंतोष का सामना करना पड़ सकता है| अभी इन्हें भाग्यांक 4 की ही दशा चल रहा है| यह वर्ष 2015 तक चलेगी| यह बहुत शुभ रहेगी| इस दशा में तोमर केंद्र में मंत्री बन सकते हैं| इसी दशा में ये मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकते हैं|  
मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ............ जय श्री राम|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें