अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

बुधवार, 31 अगस्त 2011

आज की रिलीज फ़िल्में : 'बॉडीगार्ड' कामयाब रहेगी

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, सबसे पहले तो ईद की शुभकामना| परम पिता परमात्मा आप के जीवन में सदा आनंद व्याप्त रखें| ...लीजिए अब बात करते हैं आज रिलीज होने वाली फ़िल्मों की बात| 
रिलीज के समीकरण
रिलीज के दिन का मूलांक 4 व भाग्यांक 7 है| यह युति नकारात्मक ऊर्जा वाले विरोधी अंकों की उपस्थिति में मानसिक आघात पहुँचाती है|
BOL
इस फ़िल्म का अंक बनता है-3| यह अशुभ है|  इसका वृहदंक 12 है| यह शुभ है| निर्माता के रूप में पहले बैनर SHOMAN  PRODUCTION का अंक बनता है-9| यह समान लाभालाभ की अवस्था में है| इसका वृहदंक 72 व मूलांक समीकरण 7-2 शुभ है| दूसरे बैनर GEO  FILMS का अंक बनता है-7| इसका वृहदंक 34 व मूलांक समीकरण 6-1 है| ये तीनों ही शुभ हैं| निर्देशक शोएब मंसूर का नामांक 2 शुभ है| इसका वृहदंक 47 भी शुभ है| इसका मूलांक समीकरण 9-2 भी रिलीज के अंकों के साथ शुभ युतियाँ बना रहा है|
परिणाम:-यह फ़िल्म औसत सफल रह सकती है|









BODYGUARD 
सलमान खान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री की इस बहुप्रतीक्षित फ़िल्म का अंक बनता है-3| इसका वृहदंक है-30| ये दोनों ही अशुभ हैं| अतुल अग्निहोत्री का नामांक बनता है-7| यह शुभ है| इस का वृहदंक 43 समान लाभालाभ की अवस्था में है| यही हाल इसके मूलांक समीकरण 5-2 का है| 24-06-1970 को जन्मे अतुल का जन्म का मूलांक 6 अशुभ व भाग्यांक 2 शुभ है| इनका आयु अंक 6 (42 वाँ वर्ष) भी अशुभ है|  दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक सिद्दीक़ी ने इस फ़िल्म का निर्देशन किया है| इनका नामांक 7 शुभ है| इसका वृहदंक 25 समान रूप से शुभ-अशुभ है| फ़िल्म के नायक सलमान खान का नामांक 3 व वृहदंक 30 अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 8-4 भी अशुभ है| 27-12-1965 को जन्मे सलमान का जन्म का मूलांक 9 शुभ है| इनका भाग्यांक 6 तथा आयु अंक 1 (46 वाँ वर्ष) भी शुभ है| फ़िल्म की नायिका करीना कपूर का नामांक 3 तथा वृहदंक 48 अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 3-9 समान लाभालाभ की अवस्था में है| 21-09-1980 को जन्मीं करीना का जन्म का मूलांक 3-भाग्यांक 3 अशुभ है| इनका आयु अंक 4 (31 वाँ वर्ष) शुभ है|
परिणाम:-यह फ़िल्म सफल रहेगी तथा अपने निर्माता को निराश नहीं करेगी, उसके चेहरे पर मुस्कान ला देगी| हाँ, यह जितनी भी कमाई करेगी, वह सलमान के अंकों के करण ही करेगी| करीना इस फ़िल्म का सबसे बड़ा कमज़ोर पहलू रहेंगी|   
                 मित्रो, आज इतना ही| कल फिर मिलेंगे, तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ......... आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें