अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 5 अगस्त 2011

आज की रिलीज फ़िल्में : निराश करेंगी

               जय श्री राम ..........| आदरणीय मित्रो, अब करते हैं आज की दूसरी बात यानि आज की रिलीज फ़िल्मों की चर्चा|
रिलीज के समीकरण
रिलीज के दिन का मूलांक 5 व भाग्यांक 8 है| यह अंक 1, 2, 4, 7, 8 व 9 के साथ अशुभ है| चलित का समय है- अंक 1 व 4|
CHALA  MUSSADDI-OFFICE  OFFICE
इस फ़िल्म का अंक बनता है-4| इसका वृहदंक बनता है-103| ये दोनों ही रिलीज के दिन के अंकों के साथ अशुभ युतियाँ बना रहे हैं| इसका मूलांक समीकरण 4-8-5-5 है| यह समान लाभालाभ की अवस्था में है| एफ सी. मेहरा परिवार की बनायी इस फ़िल्म के तीन निर्माता हैं| पहले हैं-राजीव मेहरा| इनका नामांक बनता है-1| यह अशुभ है| इसका वृहदंक 28 है| यह भी रिलीज के अंकों के साथ अशुभ युतियाँ बना रहा है| इसका मूलांक समीकरण 2-8 भी अशुभ है| राजीव मेहरा फ़िल्म के निर्देशक भी हैं| इसलिए इन के अंक दोहरी भूमिका में प्रभावी हैं| दूसरे निर्माता के रूप राजेश मेहरा हैं| इनका नामांक 7 है| इसका वृहदंक 34 तथा मूलांक समीकरण 8-8 है| ये दोनों ही रिलीज के दिन अशुभ युतियाँ बना रहे हैं| तीसरे निर्माता उमेश मेहरा का नामांक 4 व वृहदंक 40 है| ये दोनों ही अशुभ हैं| इसका मूलांक समीकरण 5-8 है| यह शुभ है|
परिणाम:-अशुभ युतियों की अधिकता के कारण यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन करेगी|
STAYING  ALIVE 
 इस फ़िल्म का अंक बनता है-7| यह अशुभ है| इसका वृहदंक 34 भी अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 9-7 रिलीज के अंकों के साथ समान लाभालाभ की अवस्था में है| इस फ़िल्म के निर्माता पुलकेश भौमिक का नामांक 5 है| यह रिलीज के दिन का मूलांक होने के कारण शुभ है| इसका वृहदंक 59 व मूलांक समीकरण 5-9 है| ये दोनों ही रिलीज की अंकीय युतियों के साथ शुभ युतियाँ बना रहे हैं| निर्देशक अनन्त महादेवन का नामांक बनता है-3| इसका वृहदंक है-48| ये दोनों ही रिलीज के दिन अशुभ हैं|  इसका मूलांक समीकरण 7-5 है, जो कि शुभ है|
परिणाम:-शुभ युतियों की कमी के कारण यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रहे, इसकी संभावना कम ही है| यह बॉक्स ऑफिस पर निराश कर सकती है|
BY  CHANCE  MILTA  HAI  CHANCE
इस फ़िल्म का अंक बनता है-4, जो कि रिलीज के अंकों के साथ अशुभ युतियाँ बना रहा है| इसका वृहदंक 67 रिलीज के दिन समान लाभालाभ की अवस्था में है| इसका मूलांक समीकरण 3-4-4-7-4 अशुभ है| फ़िल्म के निर्माता जवाहर लाल बाफना का नामांक 5 रिलीज के दिन का मूलांक होने के कारण शुभ है| इसका वृहदंक 45 अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 6-8 शुभ है| निर्देशक रमेश मोदी का नामांक 9 शुभ है| इसका वृहदंक 36 समान शुभाशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 2-7 अशुभ है| फ़िल्म की नायिका ग्रेसी सिंह का नामांक 9 शुभ है| इसका व्रुँहदंक 27 अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 1-8 भी रिलीज के अंकों के साथ अशुभ युतियाँ बना रहा है| 20-07-1980 को जन्मीं ग्रेसी सिंह का जन्म का मूलांक 2 व भाग्यांक 9 है| इनका मूलांक अशुभ तथा भाग्यांक रिलीज के दिन शुभ है| इनका आयु अंक 5 (32 वाँ वर्ष) रिलीज के दिन का मूलांक होने के कारण शुभ है|
परिणाम:-इस फ़िल्म के लिए भी शुभ की बजाय अशुभ युतियाँ अधिक बन रही हैं, अतः यह भी बॉक्स ऑफिस पर निराश कर सकती है|
WARNING
इसका अंक बनता है-5, जो कि रिलीज के दिन शुभ है| इसका वृहदंक 23 है| यह लाभालाभ की समान अवस्था में है| एक ही शब्द में नाम होने के कारण इसका मूलांक समीकरण नहीं बनता है| इस फ़िल्म के निर्माता हैं-राम कुदाले| इनका नामांक बनता है-1| यह रिलीज के दिन अशुभ है| इसका वृहदंक 28 भी अशुभ है| इसी प्रकार इसका मूलांक समीकरण 7-3 भी रिलीज के दिन अशुभ है| निर्देशक कारण राज़दान का नामांक 4 रिलीज के दिन अशुभ है| इसका वृहदंक 31 भी हानिकारक है| इसका मूलांक समीकरण 2-2 भी करण राज़दान के विरुद्ध है|
परिणाम:-यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर पिटती ही दिख रही है| यह फ़िल्म अपने पैसा निर्माता/वितरकों को निराश करेगी|  
I  AM  KALAM
इस फ़िल्म का अंक बनता है-8| यह रिलीज के दिन अशुभ है| इसका वृहदंक 17 भी अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 1-5-2 शुभ कम, अशुभ ज़्यादा है| फ़िल्म की निर्देशक नीला माधब पांडा का नामांक 1 अशुभ है| इसका वृहदंक 46 जितना शुभ है, उतना ही अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 1-8-1 अशुभ है| फ़िल्म में गुलशन ग्रोवर की अहम भूमिका है| सो इन के अंकों की भी बात कर ली जाए| इनका नामांक बनता है-6| यह शुभ है| इसका वृहदंक 51 रिलीज के इनकों के साथ अशुभ युतियाँ बना रहा है| इसका मूलांक समीकरण 8-7 भी अशुभ है|
परिणाम:-यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर निराश करेगी|
             मित्रो, अब इसका क्या किया जाए कि आज की पाँचों फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर लुढकने वाली हैं| उम्मीद करते हैं कि अगले हफ्ते ऐसा न हो| अब दीजिए विदा| .........आज के आनंद की जय| ............जय श्री राम|

   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें