अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 1 नवंबर 2013

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2013 : भाग-3 : भारतीय कांग्रेस, सोनिया गान्धी व डॉ. चरण दास महन्त

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है कांग्रेसी खेमे की बात| यह भविष्यवाणी दिनांक 27-03-2013 से (बुधवार) आरम्भ होकर 07-08-2013 (बुधवार) को पूर्ण हुई| अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित हमारे मासिक अख़बार 'अंक प्रभा' के सितम्बर माह के अंक में प्रकाशित हो चुकी है| इस सम्बन्ध में सीटवार भविष्यवाणी का हमारा कार्यक्रम 'चुनावी अंकगणित' E TV (म.प्र.-छ.ग.) से दिनांक 12-08-2013 से 07-09-2013 तक सोमवार से शुक्रवार को सायं 06:30 से 07 बजे प्रसारित हो चुका है|



भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
स्थापना-दिनांक:-02-01-1978         नामांक:-3        मूलांक:-2       भाग्यांक:-1     
आयु अंक:-9 (36 वाँ वर्ष)        चलित दशा:-अंक 5 (वर्ष 2013 से 2017)
कांग्रेस का भाग्यांक 1 राज्य के मूलांक 1 + राज्य के नामांक 1 के साथ मित्र युति, स्वयं की चलित दशा (अंक 5) + राज्य के भाग्यांक 5 + राज्य के आयु अंक 5 के साथ मित्र युति तथा राज्य की चलित दशा (अंक 8) के साथ पितृद्रोह युति बना रहा है| पार्टी का आयु अंक 9 चुनावी वर्षांक 6 के साथ विरोधी युति, स्वयं की चलित दशा (अंक 5) + राज्य के भाग्यांक 5 + राज्य के आयु अंक 5 के साथ प्रबल विरोधी युति, राज्य के मूलांक 1 + राज्य के नामांक 1 के साथ समभाव युति तथा राज्य की चलित दशा (अंक 8) के साथ मित्र युति बनाता है| पार्टी का नामांक 3 स्वयं की चलित दशा (अंक 5) + राज्य के भाग्यांक 5 + राज्य के आयु अंक 5 + चुनावी वर्षांक 6 के साथ प्रबल विरोधी युति तथा राज्य की चलित दशा (अंक 8) के साथ मित्र युति बनाता है| इसका नामांक 3 इसके आयु अंक 9 + राज्य के निर्माण के चलित अंक 9 के साथ समभाव में है| इस पार्टी का मूलांक 2 राज्य के भाग्यांक 5 + राज्य के आयु अंक 5 + स्वयं की चलित दशा (अंक 5) के साथ प्रबल मित्र युति बना रहा है| यह मूलांक 2 पार्टी के आयु अंक 9 के साथ विरोधी युति बना रहा है| अंक 9 चुनावी लड़ाई में विजय का है| अंक 2 की अंक 9 के साथ यह युति इस उद्देश्य में बाधा डालती है| इसका भाग्यांक 3 इसके आयु अंक 9 के साथ प्रबल मित्र युति बना रहा है| इसका मूलांक 2 भाग्यांक 1 के साथ समान भाव में है| यह ठीक-ठाक है| इसके नामांक 3 तथा भाग्यांक 1 में भी यही समान भाव वाली युति है| इसकी चलित दशा (अंक 5) इसके आयु अंक 9 व स्थापना के चलित अंक 8 की विरोधी है| पार्टी की स्थापना का चलित अंक 8 स्वयं के भाग्यांक 1 + राज्य के मूलांक 1 + राज्य के नामांक 1 के साथ पितृद्रोह युति बनाता है| यह युति सत्ता-प्राप्ति में बाधक बनती है| पार्टी की चलित दशा (अंक 5) भाग्यांक 1 की प्रबल मित्र है| कांग्रेस के लिए यह राहत की बात है| अतः अंकीय समीकरण तो यह बता रहे हैं कि कांग्रेस के लिए सत्ता इस बार भी दूर की कौड़ी ही सिद्ध होगी| छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को लगातार तीसरी बार सत्ता से बाहर रहना पड़ेगा|


सोनिया गांधी
जन्म-दिनांक:-09-12-1946        नामांक:-9       मूलांक:-9       भाग्यांक:-5 
आयु अंक:-4 (67 वाँ वर्ष)       चलित दशा:-अंक 8 (वर्ष 2007 से 2014 तक)
सोनिया गांधी का नामांक 9 + मूलांक 9 चुनावी वर्षांक 6 + इनके भाग्यांक 6 के साथ विरोधी युति, राज्य के भाग्यांक 5 + राज्य के आयु अंक 5 के साथ प्रबल विरोधी युति, राज्य के मूलांक 1 + राज्य के नामांक 1 के साथ समभाव युति तथा राज्य की चलित दशा (अंक 8) + स्वयं की चलित दशा (अंक 8) के साथ मित्र युति बनाता है| इनका आयु अंक 4 राज्य के भाग्यांक 5 + राज्य के आयु अंक 5 के साथ प्रबल मित्र युति, राज्य की चलित दशा (अंक 8) के साथ विखंडन युति तथा राज्य के मूलांक 1 + राज्य के नामांक 1 के साथ ग्रहण योग व पितृदोष बना रहा है| इनका नामांक 9 + मूलांक 9 इनके भाग्यांक 5 का प्रबल विरोधी है| यह चुनावी वर्षांक 6 का भी विरोधी है| इनका भाग्यांक 5 इनकी राज्य की चलित दशा (अंक 8) + इनकी चलित दशा (अंक 8) + इनके नामांक 9 + इनके मूलांक 9 का विरोधी है| ये युतियाँ अनिश्चितता की स्थिति बनाये रखती हैं, साथ ही वास्तविकता को लेकर भ्रम की स्थिति बनाये रखती है| इनका आयु अंक 4 भाग्यांक 5 + राज्य के आयु अंक 5 + राज्य के भाग्यांक 5 का मित्र है| यह कुछ अनुकूलता
बनाता है| इनके नामांक 9 + मूलांक 9 के साथ यह समभाव रखता है| इनका आयु अंक 4 चुनावी वर्षांक 6 का विरोधी है| यह युति सुख/प्रसन्नता की अवस्था भंग करती है| इसलिए सोनिया गांधी के अंक भी कांग्रेस को सत्ता में नहीं लौटा पाएँगे|


डॉ. चरण दास महन्त
(प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष)
जन्म-दिनांक-13-12-1954        नामांक:-6      मूलांक:-4      भाग्यांक:-8      
आयु अंक:-5 (59 वाँ वर्ष)      चलित दशा:-अंक 4 (वर्ष 2012 से वर्ष 2015 तक)
महन्त का नामांक 6 चुनावी वर्षांक 6 के साथ प्रतिरूप युति, स्वयं के मूलांक 4 + राज्य के मूलांक 1 + राज्य के नामांक 1 के साथ विरोधी युति, इनके भाग्यांक 8 + राज्य की चलित दशा (अंक 8) + राज्य के भाग्यांक 5 + राज्य के आयु अंक 5 के साथ समभाव युति बनाता है| इनके जन्म का चलित अंक 3 चुनावी वर्षांक 6 + इनके आयु अंक 5 का प्रबल विरोधी है| इनका भाग्यांक 8 राज्य की चलित दशा (अंक 8) के साथ प्रतिरूप युति, राज्य के भाग्यांक 5 + राज्य के आयु अंक 5 के साथ विरोधी युति तथा राज्य के मूलांक 1 + राज्य के नामांक 1 के साथ पितृद्रोह युति बनाता है| अतः पार्टी के 'पितृपुरुष' यानी अध्यक्ष के रूप में चरण दास महन्त को बहुत कष्ट उठाने पड़ सकते हैं| इनका मूलांक 4 + इनकी चलित दशा (अंक 4) राज्य के भाग्यांक 5 + राज्य के आयु अंक 5 के साथ प्रबल मित्र युति, राज्य की चलित दशा (अंक 8) + स्वयं के भाग्यांक 8 के साथ विखंडन युति तथा राज्य के मूलांक 1 + राज्य के नामांक 1 के साथ ग्रहण योग व पितृदोष बना रही है| इसलिए इन्हें पार्टी के अंदरूनी असंतोष-विरोधों का सामना करना पडेगा| ये इन्हीं में उलझ कर रह जाएँगे| इनका आयु अंक 5 राज्य की चलित दशा (अंक 8) + इनके भाग्यांक 8 + इनके नामांक 9 + इनके मूलांक 9 का विरोधी है| ये युतियाँ कोई पक्षकारी नहीं कही जाती हैं| ये युतियाँ परिवर्तन के लिए महत्त्वपूर्ण/निर्णायक नहीं हैं| यह यथास्थिति बनाए रखने में ही सहायक रहती है| अतः इनके नेतृत्व में कांग्रेस का सफलता पाना टेढ़ी खीर है|

मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ............. जय श्री राम|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें