अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 1 नवंबर 2013

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2013 : भाग-1 : 'छत्तीसगढ़' राज्य व डॉ. रमण सिंह

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, अब क्रम आरम्भ करते हैं छत्तीसगढ़ की बातों का| यह इसकी पहली कड़ी| हाँ, हम आपको यह भी बताते चलें कि यह भविष्यवाणी दिनांक 27-03-2013 से (बुधवार) आरम्भ होकर 07-08-2013 (बुधवार) को पूर्ण हुई| अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित हमारे मासिक अख़बार 'अंक प्रभा' के सितम्बर माह के अंक में प्रकाशित हो चुकी है| इस सम्बन्ध में सीटवार भविष्यवाणी का हमारा कार्यक्रम 'चुनावी अंकगणित' E TV (म.प्र.-छ.ग.) से दिनांक 12-08-2013 से 07-09-2013 तक सोमवार से शुक्रवार को सायं 06:30 से 07 बजे प्रसारित हो चुका है| 


छत्तीसगढ़
निर्माण-दिनांक:-01-11-2000       नामांक:-1         मूलांक:-1         भाग्यांक:-5      
आयु अंक:-5 (14 वाँ वर्ष)      चलित दशा:-अंक 8 (वर्ष 2009 से वर्ष 2014 तक)
छत्तीसगढ़ का मूलांक 1 + नामांक 1 इसी के भाग्यांक 5 + आयु अंक 5 का मित्र है| अंक 1 मुखिया/नेता का है तथा अंक 5 यथास्थिति का है| राज्य की स्थापना के चलित अंक 9 के साथ मूलांक 1 + नामांक 1 समभाव युति बनाता है| राज्य का भाग्यांक 5 + आयु अंक 5 इसकी चलित दशा 8 + निर्माण के चलित अंक 9 का विरोधी है| ये युतियाँ आग्नेय-विखंडन की हैं| इसलिए चुनाव के दौरान अग्निकांड/गोलीबारी/बम-विस्फोट की घटनाएँ सम्भव है| राज्य का मूलांक 1 + नामांक 1 इसकी चलित दशा (अंक 8) का प्रबल विरोधी पितृद्रोह युति तथा चुनावी वर्षांक 6 के साथ विरोधी युति बनाता है| अंक 1 मुखिया/नेता का है| अतः राज्य के मुखिया (डॉ. रमन सिंह) को तगड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है| यह परेशानी प्रशासनिक मोर्चे पर सम्भव है|
 
डॉ. रमन सिंह
जन्म-दिनांक:-15-10-1952      नामांक:-9       मूलांक:-6        भाग्यांक:-6       
आयु अंक:-8 (62 वाँ वर्ष)       चलित दशा:-अंक 8 (वर्ष 2009 से वर्ष 2014 तक)
रमन सिंह का मूलांक 6 + भाग्यांक 6 + जन्म का चलित अंक 6 चुनावी वर्षांक 6 के साथ प्रतिरूप युति, राज्य के मूलांक 1 + राज्य के नामांक 1 के साथ विरोधी युति, इनके आयु अंक 8 + इनकी चलित दशा (अंक 8) + राज्य की चलित दशा (अंक 8) + राज्य के भाग्यांक 5 + राज्य के आयु अंक 5 के साथ समभाव युति बनाता है| अंक 6 की उक्त युतियाँ जातक को चुनावी लड़ाई में धन सम्बन्धी चक्रव्यूह में उलझा देती हैं| अतः रमन सिंह के ख़िलाफ़ आर्थिक भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा बन सकता है| इनका नामांक 9 स्वयं के मूलांक 6 + भाग्यांक 6 के साथ विरोधी युति, राज्य के भाग्यांक 5 + राज्य के आयु अंक 5 के साथ प्रबल विरोधी युति तथा राज्य के मूलांक 1 + राज्य के नामांक 1 के साथ समभाव युति बनाता है| इनका आयु अंक 8 + इनकी चलित दशा (अंक 8) राज्य की चलित दशा (अंक 8) के साथ प्रतिरूप युति, राज्य के भाग्यांक 5 + राज्य के आयु अंक 5 के साथ विरोधी युति तथा राज्य के मूलांक 1 + राज्य के नामांक 1 के साथ पितृद्रोह युति बनाता है| अतः राज्य के 'पितृपुरुष' यानी मुख्यमंत्री के रूप में रमन सिंह को ख़ास परेशानी झेलनी पड़ सकती है| अंक 1 प्रशासन का भी होता है| अतः यह परेशानी प्रशासनिक मोर्चे पर हो सकती है| इनकी चलित दशाएँ छत्तीसगढ़ राज्य की चलित दशाओं के ठीक-ठीक समान हैं| इसलिए छत्तीसगढ़ के मुखिया पड़ पर रहते रमन सिंह के विरुद्ध आर्थिक भ्रष्टाचार कितना ही बड़ा मुद्दा बन जाए, बिगड़ेगा कुछ नहीं| इनके नामांक 9 और चलित दशा (अंक 8) के बीच मित्र युति है| अंक 8 लोकतंत्र का है| अंक 9 चुनावी लड़ाई व विजय का है| अतः यह लोकतान्त्रिक चुनावी लड़ाई डॉ. रमन सिंह के अनुकूल रह सकती है|

मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ............. जय श्री राम|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें