अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 1 नवंबर 2013

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2013 : भाग-2 : भारतीय जनता पार्टी, राजनाथ सिंह व रामसेवक पैकरा

जय श्री राम .............| आदरणीय मित्रो, अब बात कर लेते हैं भाजपाई खेमे की| यह भविष्यवाणी दिनांक 27-03-2013 से (बुधवार) आरम्भ होकर 07-08-2013 (बुधवार) को पूर्ण हुई| अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित हमारे मासिक अख़बार 'अंक प्रभा' के सितम्बर माह के अंक में प्रकाशित हो चुकी है| इस सम्बन्ध में सीटवार भविष्यवाणी का हमारा कार्यक्रम 'चुनावी अंकगणित' E TV (म.प्र.-छ.ग.) से दिनांक 12-08-2013 से 07-09-2013 तक सोमवार से शुक्रवार को सायं 06:30 से 07 बजे प्रसारित हो चुका है|



भारतीय जनता पार्टी
स्थापना-दिनांक:-06-04-1980        नामांक:-2        मूलांक:-6       भाग्यांक:-1       
आयु अंक:-7 (34 वाँ वर्ष)      चलित दशा:-अंक 9 (दूसरी तिहाई-वर्ष 2011 से 2013 तक)
भाजपा का मूलांक 6 चुनावी वर्षांक 6 के साथ प्रतिरूप युति, राज्य के मूलांक 1 + राज्य के नामांक 1 के साथ विरोधी युति, राज्य के भाग्यांक 5 + राज्य के आयु अंक 5 + राज्य की चलित दशा (अंक 8) के साथ समभाव युति बनाता है| भाजपा का मूलांक 6 राज्य की चलित दशा (अंक 9) के साथ विरोधी युति तथा स्वयं के आयु अंक 7 के साथ मित्र
युति बना रहा है| पार्टी का भाग्यांक 1 राज्य के मूलांक 1 + राज्य के नामांक 1 के साथ मित्र युति तथा राज्य के भाग्यांक 5 + राज्य के आयु अंक 5 के साथ मित्र युति तथा राज्य की चलित दशा (अंक 8) के साथ पितृद्रोह युति बनाता है| इसका आयु अंक 7 राज्य के भाग्यांक 5 + राज्य के आयु अंक 5 के साथ प्रबल मित्र युति, स्वयं के नामांक 2 के साथ विरोधी युति तथा राज्य की चलित दशा (अंक 8) के साथ मित्र युति बना रहा है| पार्टी का भाग्यांक 1 मूलांक 6 + चुनावी वर्षांक 6 का विरोधी है| इसका नामांक 2 इसके मूलांक 6 + चुनावी वर्षांक 6 का मित्र है| यह भाग्यांक 1 के साथ समभाव है| यह नामांक 2 आयु अंक 7 का विरोधी है| यह नामांक 2 राज्य की चलित दशा (अंक 8) के साथ मित्र युति बनाता है| इसी प्रकार पार्टी की चलित दशा (अंक 9) राज्य के आयु अंक 5 + राज्य के भाग्यांक 5 + पार्टी के मूलांक 6 + चुनावी वर्षांक 6 के साथ विरोधी युति तथा राज्य की चलित दशा (अंक 8) के साथ मित्र युति बनाती है| पार्टी का आयु अंक 7 चुनावी वर्षांक 6 + इसके मूलांक 6 के साथ मित्र युति बनाता है| यह स्थापना के चलित अंक 9 का विरोधी है| इस प्रकार अंकीय समीकरण भाजपा के लिए जीत की राह अपेक्षाकृत सरल बताते हैं|
 
राजनाथ सिंह
जन्म-दिनांक:-13-02-1950       नामांक:-9       मूलांक:-4     भाग्यांक:-3       
आयु अंक:-1 (64 वाँ वर्ष)   चलित दशा:-अंक 3 (वर्ष 2011 से 2013 तक)
राजनाथ सिंह का आयु अंक 1 राज्य के मूलांक 1 + राज्य के नामांक 1 के साथ मित्र युति, राज्य के भाग्यांक 5 + राज्य के आयु अंक 5 के साथ मित्र युति तथा राज्य की चलित दशा (अंक 8) के साथ पितृद्रोह युति बना रहा है| इनका नामांक 9 स्वयं के मूलांक 6 + भाग्यांक 6 के साथ विरोधी युति, राज्य के भाग्यांक 5 + राज्य के आयु अंक 5 के साथ प्रबल विरोधी युति, राज्य के मूलांक 1 + राज्य के नामांक 1 के साथ समभाव युति तथा राज्य की चलित दशा (अंक 8) के साथ मित्र युति बनाता है| इनकी चलित दशा (अंक 3) + भाग्यांक 3 राज्य के भाग्यांक 5 + राज्य के आयु अंक 5 के साथ के साथ प्रबल विरोधी युति, चुनावी वर्षांक 6 के साथ प्रबल विरोधी युति तथा राज्य की चलित दशा (अंक 8) के साथ मित्र युति बनाता है| इनकी यह चलित दशा (अंक 3) + भाग्यांक 3 इनके मूलांक 4 +  इनके नामांक 9 + राज्य के निर्माण के चलित अंक 9 के साथ समभाव में है| इनका मूलांक 4 राज्य के भाग्यांक 5 + राज्य के आयु अंक 5 के साथ प्रबल मित्र युति, राज्य की चलित दशा (अंक 8) के साथ विखंडन युति तथा राज्य के मूलांक 1 + राज्य के नामांक 1 के साथ ग्रहण योग व पितृदोष बना रहा है| इनका भाग्यांक 3 चुनावी वर्षांक 6 का प्रबल विरोधी है| इनका नामांक 9 भी चुनावी वर्षांक 6 का विरोधी है| इस प्रकार इनके अंक भाजपा को लाभ तो दिलाएँगे, मगर कोई धाकड़ नहीं|
 
रामसेवक पैकरा
(प्रदेश भाजपा अध्यक्ष)
जन्म-दिनांक:-07-02-1962        नामांक:-3        मूलांक:-7      भाग्यांक:-9       
आयु अंक:-7 (52 वाँ वर्ष)        चलित दशा:-अंक 9 (दूसरी तिहाई वर्ष 2011 से वर्ष 2013 तक)
पैकरा का मूलांक 7 + आयु अंक 7 इनके मूलांक 3 + राज्य के भाग्यांक 1 + राज्य के आयु अंक 1 + राज्य के मूलांक 1 + राज्य के नामांक 1 के साथ प्रबल मित्र युति, स्वयं के भाग्यांक 9 + स्वयं की चलित दशा (अंक 9) + राज्य की चलित दशा (अंक 8) के साथ समभाव युति बनाता है| इनका मूलांक 3 राज्य के मूलांक 1 + राज्य के नामांक 1 के साथ समभाव युति, राज्य के भाग्यांक 5 + राज्य के आयु अंक 5 + चुनावी वर्षांक 6 के साथ प्रबल विरोधी युति, राज्य की चलित दशा (अंक 8) के साथ मित्र युति, स्वयं के भाग्यांक 9 + स्वयं की चलित दशा (अंक 9)
के साथ प्रबल मित्र युति बनाता है| अंक 3 व अंक 9 की युति चुनावी लड़ाई में निर्णय को पक्ष में करवाता है| अंक 8 लोकतंत्र का है| अतः इस लड़ाई में इनका पलड़ा भारी रहेगा| इनका भाग्यांक 9 इनके आयु अंक 7 + इनके मूलांक 7 का विरोधी है| यह नैकट्य सुख-भंग युति है| अतः इनके निकट के/महत्त्वपूर्ण लोग चुनाव हार सकते हैं| अपनी पक्षधर युतियों की बहुलता के कारण पैकरा इस बार स्वयं भी चुनाव जीत सकते हैं, साथ ही इनकी पार्टी को अधिक अनुकूलता रह सकती है|

मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ............ जय श्री राम|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें