अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

गुरुवार, 31 अक्तूबर 2013

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2013 : भाग-3 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, सोनिया गान्धी व कान्ति लाल भूरिया

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है इस क्रम की तीसरी कड़ी| यह भविष्यवाणी दिनांक 27-03-2013 (बुधवार) से आरम्भ होकर 07-08-2013 (बुधवार) को पूर्ण हुई| अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित हमारे मासिक अख़बार 'अंक प्रभा' के सितम्बर माह के अंक में प्रकाशित हो चुकी है| इस सम्बन्ध में सीटवार भविष्यवाणी का हमारा कार्यक्रम 'चुनावी अंकगणित' E TV (म.प्र.-छ.ग.) से दिनांक 12-08-2013 से 11-09-2013 तक सोमवार से शुक्रवार को सायं 06:30 से 07 बजे प्रसारित हो चुका है|
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
स्थापना-दिनांक:-02-01-1978         नामांक:-3        मूलांक:-2       भाग्यांक:-1     
आयु अंक:-9 (36 वाँ वर्ष)           चलित दशा:-अंक 5 (वर्ष 2013 से 2017)
कांग्रेस का भाग्यांक 1 राज्य के मूलांक 1 के साथ प्रतिरूप युति, राज्य के भाग्यांक 6 के साथ विरोधी युति, राज्य के नामांक 8 के साथ पितृद्रोह युति तथा राज्य के आयु अंक 4 के साथ ग्रहण योग व पितृदोष युति बना रहा है| पार्टी का मूलांक 6 स्वयं के नामांक 3 + स्वयं के आयु अंक 9 + राज्य निर्माण के चलित अंक 9 + राज्य के आयु अंक 4 के साथ विरोधी युति तथा चुनावी वर्षांक 6 के साथ प्रतिरूप युति बना रहा है| इसी प्रकार पार्टी का आयु अंक 9 पार्टी के मूलांक 6 + चुनावी वर्षांक 6 + राज्य के भाग्यांक 6 के साथ विरोधी युति बनाती है| पार्टी का यह नामांक 3 इसकी चलित दशा (अंक 5) का विरोधी है| इसका मूलांक 2 इसकी चलित दशा (अंक 5) के साथ प्रबल मित्र युति बना रहा है| यह पार्टी के आयु अंक 9 के साथ विरोधी युति बना रहा है| अंक 9 चुनावी लड़ाई में विजय का है| अंक 2 की अंक 9 के साथ यह युति इस उद्देश्य में बाधा डालती है| इसका नामांक 3 राज्य के नामांक 8 के साथ मित्र भाव रखता है| इसका नामांक 3 इसके आयु अंक 9 के साथ प्रबल मित्र युति बना रहा है| इसकी चलित दशा (अंक 5) इसके आयु अंक 9 + इसके नामांक 3 + राजस्थान के मूलांक 3 के साथ विरोधी युति बनता है| इसका मूलांक 2 भाग्यांक 1 के साथ समान भाव में है| यह ठीक-ठाक है| इसके नामांक 3 तथा भाग्यांक 1 में भी यही समान भाव वाली युति है| इसकी चलित दशा पार्टी के आयु अंक 9 व स्थापना के चलित अंक 8 की विरोधी है| पार्टी की स्थापना का चलित अंक 8 भाग्यांक 1 के साथ पितृद्रोह युति बनाता है| यह युति सत्ता-प्राप्ति में बाधक बनती है| पार्टी की चलित दशा (अंक 5) भाग्यांक 1 की प्रबल मित्र है| कांग्रेस के लिए यह राहत की बात है| नामांक 3 की चलित दशा (अंक 5) का प्रबल विरोधी है| यह निर्णय को लेकर अनिश्चितता/भ्रम उत्पन्न करता है| इसलिए कांग्रेस प्रदर्शन को लेकर स्वयं कांग्रेसी भी अनिश्चितता/भ्रम में रह सकते हैं|

सोनिया गांधी
जन्म-दिनांक:-09-12-1946        नामांक:-9       मूलांक:-9       भाग्यांक:-5 
आयु अंक:-4 (67 वाँ वर्ष)       चलित दशा:-अंक 8 (वर्ष 2007 से 2014 तक)
सोनिया गांधी का भाग्यांक 5 राज्य के निर्माण के चलित अंक 9 के साथ विरोधी युति, राज्य के मूलांक 1 + राज्य के आयु अंक 4 के साथ मित्र युति, राज्य के नामांक 8 + राज्य के भाग्यांक 6 के साथ समभाव युति बना रहा है| इनका आयु अंक 4 राज्य के आयु अंक 4 के साथ प्रतिरूप युति, राज्य के भाग्यांक 6 + इनके नामांक 6 + चुनावी वर्षांक 6 के साथ विरोधी युति, राज्य के नामांक 8 के साथ विखंडन युति तथा राज्य के मूलांक 1 के साथ ग्रहण योग व पितृदोष युति बना रहा है| इनका नामांक 9 + मूलांक 9 राज्य के भाग्यांक 6 + चुनावी वर्षांक 6 का विरोधी है| यह अंक 9 इनकी चलित दशा (अंक 8) के साथ मित्र युति बना रहा है| इनकी चलित दशा (अंक 8) स्वयं के आयु अंक अंक 4 के साथ विखंडन युति बना रही है| इनका नामांक 9 + मूलांक 9 इनके भाग्यांक 5 का प्रबल विरोधी है| इनका भाग्यांक 5 इनकी चलित दशा (अंक 8) + नामांक 9 + मूलांक 9 का विरोधी है| ये युतियाँ जहाँ चुनावी लड़ाई में पराजय गले में डालती हैं, वहीँ अनिश्चितता की स्थिति बनाये भी रखती हैं, साथ ही वास्तविकता को लेकर भ्रम में रखती हैं| इनका आयु अंक 4 भाग्यांक 5 का मित्र है| यह कुछ अनुकूलता बनाता है| इनके नामांक 9 + मूलांक 9 के साथ यह समभाव रखता है| इनका आयु अंक 4 चुनावी वर्षांक 6 का विरोधी है| यह युति सुख/प्रसन्नता की अवस्था भंग करती है| इसलिए सोनिया गांधी के अंकों से कांग्रेस को कोई विशेष लाभ की स्थिति नहीं बन रही है|

कान्ति लाल भूरिया
जन्म-दिनांक:-01-06-1950         नामांक:-1          मूलांक:-1         भाग्यांक:-4       
आयु अंक:-1 (64 वाँ वर्ष)          चलित दशा:-अंक 3 (वर्ष 2011 से 2013 तक)

भूरिया का भाग्यांक 4 राज्य के आयु अंक 4 के साथ प्रतिरूप युति, राज्य के भाग्यांक 6 + इनके नामांक 6 + चुनावी वर्षांक 6 के साथ विरोधी युति, राज्य के नामांक 8 के साथ विखंडन युति तथा राज्य के मूलांक 1 के साथ ग्रहण योग व पितृदोष युति बना रहा है| इनका नामांक 1 + मूलांक 1 + आयु अंक 1 राज्य के मूलांक 1 के साथ प्रतिरूप युति, राज्य के भाग्यांक 6 + चुनावी वर्षांक 6 के साथ विरोधी युति, राज्य के नामांक 8 के साथ पितृद्रोह युति तथा राज्य के आयु अंक 4 के साथ ग्रहण योग व पितृदोष युति बना रहा है| इनका नामांक 1 + मूलांक 1 + आयु अंक 1 भाग्यांक 4 के साथ ग्रहण योग व पितृदोष + चलित दशा (अंक 3) के साथ समभाव युति बनाता है| इनकी चलित दशाएँ शिवराज सिंह की चलित दशाओं से ठीक-ठीक समानता रखती हैं| अन्य अंकों की विषम स्थिति के कारण इनके अंक शिवराज सिंह के अंकों के सामने दुर्बल हैं| इनकी चलित दशा (अंक 3) राज्य के मूलांक 1 + राज्य के आयु अंक 4 के साथ समभाव युति; राज्य के नामांक 8 के साथ मित्र युति तथा राज्य के भाग्यांक 6 + चुनावी वर्षांक 6 के साथ प्रबल विरोधी तथा राज्य के भाग्यांक 6 + चुनावी वर्षांक 6 के साथ प्रबल विरोधी युति बनाता है| इनका भाग्यांक 4 इनके नामांक 1 + मूलांक 1 + आयु अंक 1 + चुनावी वर्षांक 6 का विरोधी है| अंक 1 नेता/मुखिया का है| अंक 4 इसके साथ ग्रहण योग बनता है, साथ ही पितृदोष भी उत्पन्न करता है| इसलिए मुखिया के रूप में भूरिया पार्टी को विजय नहीं दिलवा पाएँगे| इसके साथ ही सुख-भंग योग के कारण इन्हें पार्टी में तगड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है|
मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ............ जय श्री राम|
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें