अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

गुरुवार, 31 अक्तूबर 2013

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2013 : भाग-1 : 'मध्य प्रदेश' राज्य व शिवराज सिंह चौहान

जय श्री राम ........... | आदरणीय मित्रो, आइए, अब बात शुरू करते हैं मध्य प्रदेश| आगे बढ़ने से पहले आपको यह बता दें कि यह भविष्यवाणी दिनांक 27-03-2013 (बुधवार) से आरम्भ होकर 07-08-2013 (बुधवार) को पूर्ण हुई| अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित हमारे मासिक अख़बार 'अंक प्रभा' के सितम्बर माह के अंक में प्रकाशित हो चुकी है| इस सम्बन्ध में सीटवार भविष्यवाणी का हमारा कार्यक्रम 'चुनावी अंकगणित' E TV (म.प्र.-छ.ग.) से दिनांक 12-08-2013 से 11-09-2013 तक सोमवार से शुक्रवार को सायं 06:30 से 07 बजे प्रसारित हो चुका है|  
मध्य प्रदेश
निर्माण-दिनांक:-01-11-1956      नामांक:-8        मूलांक:-1        भाग्यांक:-6    
आयु अंक:-4 (58 वाँ वर्ष)        चलित दशा:-अंक 3 (वर्ष 2011 से 2013 तक)
मध्य प्रदेश के मूलांक 1 व भाग्यांक 6 में परस्पर विरोधी युति है| इसका आयु अंक 4 इसके भाग्यांक 6 + चुनावी वर्षांक 6 का विरोधी है| यह युति सुख-भंग की अवस्था की द्योतक है| यह विखंडित शुक्र की युति है| इसलिए इस बार विखंडित शुक्र वाले लोग परास्त होंगे| इसका आयु अंक 4 मूलांक 1 का भी विरोधी है| यह ग्रहण योग है, साथ ही यह पितृ दोष भी बताता है| राज्य का नामांक 8 मूलांक 1 के साथ पितृद्रोह की युति बनाता है| अंक 1 नेता/मुखिया का है| इसलिए राज्य के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को इस बार अधिक प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है| इसकी चलित दशा (अंक 3) चुनावी वर्षांक 6 + राज्य के भाग्यांक 6 की विरोधी है| यह निर्णयगत कठिनाई बताती है| इस राज्य का नामांक 8 आयु अंक 4 के साथ विखंडन युति बनाता है| यह शुभ नहीं है| इसलिए चुनाव के दौरान कुछ बड़ी अप्रिय घटनाएँ हो सकती है|
  
शिवराज सिंह चौहान
जन्म-दिनांक:-05-03-1959       नामांक:-5       मूलांक:-5        भाग्यांक:-5      
आयु अंक:-1 (55 वाँ वर्ष)       चलित दशा:-अंक 3 (वर्ष 2011 से 2013 तक)
शिवराज सिंह चौहान का मूलांक 5 + भाग्यांक 5 + नामांक 5 राज्य के निर्माण के चलित अंक 9 के साथ विरोधी युति, राज्य के मूलांक 1 + राज्य के आयु अंक 4 के साथ मित्र युति, राज्य के नामांक 8 + राज्य के भाग्यांक 6 के साथ समभाव युति बना रहा है| इनकी चलित दशाएँ मध्य प्रदेश की चलित दशाओं के साथ समानता रखती हैं, मगर एकांतर क्रम में| इनका आयु अंक 1 राज्य के मूलांक 1 के साथ प्रतिरूप युति, राज्य के भाग्यांक 6 के साथ विरोधी युति, राज्य के आयु अंक 4 के साथ ग्रहण योग व पितृदोष युति तथा राज्य के नामांक 8 के साथ पितृद्रोह युति बना रहा है| इनके जन्म का चलित अंक 3 इनके नामांक 5 + मूलांक 5 + भाग्यांक 5 का प्रबल विरोधी है| यही हाल इनकी चलित दशा (अंक 3) का है| यह दशा (अंक 3) राज्य के भाग्यांक 6 के साथ प्रबल विरोधी युति बना रही है| अंक 3 चुनावी वर्षांक 6 का भी विरोधी है| चुनावी वर्षांक 6 के साथ इनका नामांक 5 + मूलांक 5 + भाग्यांक 5 समभाव में है| इसलिए इन महत्त्वपूर्ण अंकों की बड़ी भूमिका नहीं होगी| ऐसे में इस बार के चुनाव में शिवराज सिंह के अंक महत्त्वपूर्ण भूमिका नहीं निभा पाएँगे| ये भाजपा के लिए ख़ास मददगार नहीं रहेंगे|
मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ............ जय श्री राम|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें