अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

गुरुवार, 31 अक्तूबर 2013

राजस्थान विधानसभा चुनाव-2013 : भाग-2 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, सोनिया गान्धी और डॉ. चन्द्रभान

जय श्री राम .............| आदरणीय मित्रो, यह है इस क्रम में अगली कड़ी| यह भविष्यवाणी दिनांक 27-03-2013 (बुधवार) से आरम्भ होकर 05-08-2013 (सोमवार) को पूर्ण हुई| अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित हमारे मासिक अख़बार 'अंक प्रभा' के सितम्बर माह के अंक में प्रकाशित हो चुकी है| इस सम्बन्ध में सीटवार भविष्यवाणी का हमारा कार्यक्रम 'चुनावी अंकगणित' E TV (राजस्थान) से दिनांक 12-08-2013 से 09-09-2013 तक सोमवार से शुक्रवार को रात्रि 09:30 से 10 बजे प्रसारित हो चुका है|  

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
स्थापना-दिनांक:-02-01-1978         नामांक:-3        मूलांक:-2       भाग्यांक:-1     
आयु अंक:-9 (36 वाँ वर्ष)        चलित दशा:-अंक 5 (वर्ष 2013 से 2017)
इस पार्टी का मूलांक 2 राजस्थान के भाग्यांक 2 + राज्य के आयु अंक 2 के साथ प्रतिरूप युति बनाता है| यह मूलांक 2 राजस्थान के नामांक 5 के साथ प्रबल मित्र युति बना रहा है| यह पार्टी के आयु अंक 9 के साथ विरोधी युति बना रहा है| अंक 9 चुनावी लड़ाई में विजय का है| अंक 2 की अंक 9 के साथ यह युति इस उद्देश्य में बाधा डालती है| इसका भाग्यांक 3 राजस्थान के मूलांक 3 के साथ मित्र भाव रखता है| इसका नामांक 3 + राजस्थान का मूलांक 3 इसके आयु अंक 9 के साथ प्रबल मित्र युति बना रहा है| इसकी चलित दशा (अंक 5) इसके आयु अंक 9 + इसके नामांक 3 + राजस्थान के मूलांक 3 के साथ विरोधी युति बनता है| इसका मूलांक 2 भाग्यांक 1 के साथ समान भाव में है| यह ठीक-ठाक है| इसके नामांक 3 तथा भाग्यांक 1 में भी यही समान भाव वाली युति है| इस पार्टी की चलित की दशा अशोक गहलोत वाली ही है| यह दशा पार्टी के आयु अंक 9 व स्थापना के चलित अंक 8 की विरोधी है| पार्टी की स्थापना का चलित अंक 8 भाग्यांक 1 के साथ पितृद्रोह युति बनाता है| यह युति सत्ता-प्राप्ति में बाधक बनती है| पार्टी की चलित दशा (अंक 5) भाग्यांक 1 की प्रबल मित्र है| कांग्रेस के लिए यह राहत की बात है| नामांक 3 की चलित दशा (अंक 5) का प्रबल विरोधी है| यह निर्णय को लेकर अनिश्चितता/भ्रम उत्पन्न करता है|
  
सोनिया गांधी
जन्म-दिनांक:-09-12-1946        नामांक:-9       मूलांक:-9       भाग्यांक:-5 
आयु अंक:-4 (67 वाँ वर्ष)       चलित दशा:-अंक 8 (वर्ष 2007 से 2014 तक)
इनका नामांक 9 + भाग्यांक 9 इनके भाग्यांक 5 + राजस्थान के नामांक 5 के साथ प्रबल विरोधी युति;   राजस्थान के भाग्यांक 2 + राजस्थान के आयु अंक 2 के साथ विरोधी युति तथा इनकी चलित दशा (अंक 8) के साथ मित्र युति बना रहा है| इनकी चलित दशा (अंक 8) राजस्थान के भाग्यांक 2 + राजस्थान के आयु अंक 2 के साथ मित्र युति तथा राजस्थान की चलित दशा (अंक 4) के साथ विखंडन युति बना रही है| इनका नामांक 9 + मूलांक 9 इनके भाग्यांक 5 का प्रबल विरोधी है| यह चुनावी वर्षांक 6 का भी विरोधी है| इनका भाग्यांक 5 इनकी चलित दशा (अंक 8) + नामांक 9 + मूलांक 9 का विरोधी है| ये युतियाँ अनिश्चितता की स्थिति बनाये रखती हैं, साथ ही वास्तविकता को लेकर भ्रम की स्थिति बनाये रखती है| इनका आयु अंक 4 भाग्यांक 5 का मित्र है| यह कुछ अनुकूलता बनता है| इनके नामांक 9 + मूलांक 9 के साथ यह समभाव रखता है| इनका आयु अंक 4 चुनावी वर्षांक 6 का विरोधी है| यह युति सुख/प्रसन्नता की अवस्था भंग करती है| इसलिए सोनिया गांधी के अंक कांग्रेस की कोई ख़ास मदद नहीं कर पाएँगे|
  
डॉ. चन्द्रभान
जन्म-दिनांक:-06-05-1952        नामांक:-4       मूलांक:-6       भाग्यांक:-1       
आयु अंक:-8 (62 वाँ वर्ष)   चलित दशा:-अंक 8 (वर्ष 2007 से 2014)
इनके नामांक 4 इनके भाग्यांक 1 के साथ ग्रहण योग व पितृदोष युति तथा राजस्थान की चलित दशा (अंक 4) के साथ प्रतिरूप युति बना रहा है| यह ग्रहण योग व पितृदोष युति मुखिया के रूप में चन्द्रभान के लिए परेशानियों की ओर संकेत कर रही है| इनका मूलांक 6 राजस्थान की चलित दशा (अंक 4) के साथ विरोधी युति तथा राजस्थान के भाग्यांक 2 + राजस्थान के आयु अंक 2 के साथ मित्र युति बना रहा है| इनका भाग्यांक 1 राजस्थान के भाग्यांक 2 + राजस्थान के आयु अंक 2 के साथ प्रबल मित्र युति बना रहा है| राजस्थान का मूलांक 3 इनके मूलांक 6 के साथ प्रबल विरोधी युति बना रहा है| इनका आयु अंक 8 + इनकी चलित दशा (अंक 8) राजस्थान की चलित दशा (अंक 4) + इनके नामांक 4 के साथ विखंडन युति बना रहा है| यह बताती है कि इन्हें पार्टी के मुखिया के रूप में न सिर्फ़ तगड़े असंतोष, बल्कि ज़बरदस्त बग़ावत का सामना भी करना पड़ सकता है| इनका भाग्यांक 1 मूलांक 6 + चुनावी वर्षांक 6 + जन्म के चलित अंक 6 का विरोधी है| यह आयु अंक 8 + चलित दशा (अंक 8) का प्रबल विरोधी है| अंक 1 व अंक 8 में पितृद्रोह युति बन रही है| अंक 1 नेतृत्वकर्ता/पितृपुरुष का अंक है| यह युति मुखिया के रूप में बहुत दु:ख देती है| अतः चंद्रभान को प्रदेशाध्यक्ष के रूप में टिकिट बाँटने व तत्सम्बन्धी अन्य कार्यों में इस बार बहुत परेशानी उठानी पड़ेगी| यह पितृद्रोह युति इच्छित सफलता पाने में बाधा उत्पन्न करती है| इनका नामांक 4 मूलांक 6 + भाग्यांक 1 का विरोधी तथा आयु अंक 8 का प्रबल विरोधी है| अंक 4 व अंक 1 की युति ग्रहण-योग बनाती है| अंक 4 व अंक 8 की युति पितृद्रोह युति के रूप में विखंडन करती है| ये युतियाँ कांग्रेस के विजयरथ के पथ में बड़ी बाधाएँ हैं| यही कहना पड़ेगा कि 'बहुत कठिन है डगर पनघट की'| यहाँ तक कि चन्द्रभान ख़ुद चुनाव हार सकते हैं| 
                  मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ............ जय श्री राम|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें