अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

मंगलवार, 15 जनवरी 2013

कौन बनेगा प्रधानमन्त्री? भाग-4

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी इस रेस का घोड़ा माना जा रहा है| देखें, इनके अंक क्या कहते हैं?

शिवराज सिंह : परिवर्तन तो है, मगर प्रधानमन्त्री वाला नहीं

जन्म-दिनांक:-05-03-1959
मूलांक:-5              भाग्यांक:-5              आयु अंक:- (54 वाँ वर्ष)               नामांक:-5               जन्म काचलित अंक:-3 (+)              चलित दशा:-3 (वर्ष 2013 तक)
इनका मूलांक-भाग्यांक-नामांक 5 है| इसने शिवराज के अस्थिरता चपलता ला दी है| जन्म के चलित अंक 3 (+) ने इन्हें बहुत अच्छी भाषण-कला का स्वामी बना दिया| इनके स्त्री अंक ख़राब हैं| इन ख़राब स्त्री अंकों के साथ अंक 3 की युति के कारण इनका ओष्ठ-सञ्चालन समुचित नहीं है; साथ ही इनके विश्वस्तों/मित्रों का मामला भी गड़बड़ाया रहता है| अंक 3 के साथ अंक 5 की बहुलता स्थान-परिवर्तन तो करवा सकती है, मगर सरताज नहीं बना सकती; क्योंकि इसमें निर्णयात्मक रूप से प्रबल अस्थिरता रहती है| आगामी विधानसभा और संभावित लोकसभा चुनाव के समय शिवराज को 55 वाँ वर्ष चल रहा होगा| इसका अंक बनता है-1| यह नेतृत्वगत दुर्बलता भी पैदा कर सकता है| इस कारण आगामी विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज मुख्यमंत्री-पद से विदा हो जाएँ तो अचम्भा नहीं होना चाहिए| अब यहाँ एक प्रश्न खड़ा होता है कि अगर शिवराज के अंक यदि इतने ही असहयोगी हैं तो फिर 'भाजपा के फिर से चुनाव जीतने' वाली हमारी भविष्यवाणी का क्या होगा? वह कैसे सम्भव होगी? तो इसका जवाब देते हैं मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्षनरेन्द्र सिंह तोमर के अंक| उनके अंक भाजपा को फिर से विजय दिलवाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाएँगे| मूलांक 3, भाग्यांक 4, नामांक 6 (जन्म-दिनांक 12-06-1957) वाले तोमर का तब आयु अंक 3 (57 वाँ वर्ष) होगा| ये सब अंक भाजपा के लिए बहुत लाभकारी रहेंगे| अगर शिवराज फिर से मुख्यमंत्री बन भी गयेतो उम्र का 56 वाँ वर्ष यानि 05-03-2014 से 04-03-2015 तक का समय इन पर भरी पड़ेगा| वह इनके पद कीबलि ले सकता है| शिवराज सिंह चौहान के जीवन में इन ख़राब स्त्री अंकों की बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका है| इन्हीं अंकों के कारण इनका उमा भारती की भाजपा में वापसी को लेकर विरोध रहा| अब इन्हीं अंकों के कारणइनके पद-त्याग के बाद उमा भारती फिर से मुख्यमंत्री बनेंगी; भले ही इसमें कुछ अन्तराल भी जाए| उमाभारती के अलावा नरेन्द्र सिंह तोमर मुख्यमंत्री बन सकते हैं| इन स्त्री अंकों की इस ख़राब अवस्था के कारण ही इनके स्थान पर या इनकी किसी छोड़ी सीट से इनकी पत्नी या परिवार की महिला को चुनाव लड़ाया जा सकता है (वह जीत भी सकती है)| अंकों की ये युतियाँ शिवराज सिंह का स्थान बदल कर दिल्ली ले जासकती हैं, मगर प्रधानमंत्री के रूप में नहीं, मंत्री या किसी और रूप में|
                    मिलते हैं इस श्रृंखला के अगले भाग के साथ| ............ जय श्री राम|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें