अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 1 नवंबर 2013

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2013 : भाग-4 : अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, दिल्ली के चुनावों में इस बार अरविन्द केजरीवाल की 'आम आदमी पार्टी' का शोर बहुत सुनायी दे रहा है| देख लेते हैं कि इनके अंक क्या कहते हैं? यह भविष्यवाणी दिनक 27-03-2013 (बुधवार) से आरम्भ होकर 12-08-2013 (सोमवार) को पूर्ण हुई| अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित हमारे मासिक अख़बार 'अंक प्रभा' के सितम्बर माह के अंक में प्रकाशित हो चुकी है| 




अरविन्द केजरीवाल
(आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष)
जन्म-दिनांक:-16-08-1968       नामांक:-4        मूलांक:-7        भाग्यांक:-3       
आयु अंक:-1 (46 वाँ वर्ष)        चलित दशा:-अंक 3 (वर्ष 2011 से वर्ष 2013 तक)
केजरीवाल का नामांक 4 दिल्ली के नामांक 9 के साथ समभाव युति, दिल्ली के भाग्यांक 6 + चुनावी वर्षांक 6 के साथ विरोधी युति, दिल्ली के आयु अंक 4 के साथ प्रतिरूप युति, दिल्ली की चलित दशा (अंक 3) + स्वयं के भाग्यांक 3 + स्वयं की चलित दशा (अंक 3) के साथ समभाव युति तथा दिल्ली के मूलांक 1 + स्वयं के आयु अंक 1 के साथ ग्रहण योग व पितृदोष युति बनाता है| इनका आयु अंक 1 दिल्ली के मूलांक 1 के साथ प्रतिरूप युति, दिल्ली के भाग्यांक 6 + चुनावी वर्षांक 6 के साथ विरोधी युति, दिल्ली के आयु अंक 4 के साथ ग्रहण योग व पितृदोष तथा दिल्ली की चलित दशा (अंक 3) के साथ समभाव युति बनाता है| इनका भाग्यांक 3 स्वयं की चलित दशा (अंक 3) + दिल्ली की चलित दशा (अंक 3) के साथ प्रतिरूप युति तथा दिल्ली के भाग्यांक 6 + चुनाई वर्षांक 6 के साथ प्रबल विरोधी युति, अपने मूलांक 7 के साथ प्रबल मित्र युति तथा अपने नामांक 4 के साथ समभाव युति बना रहा है| इनका मूलांक 7 स्वयं के नामांक 4 + दिल्ली के आयु अंक 4 + दिल्ली के मूलांक 1 + दिल्ली की चलित दशा (अंक 3) के साथ प्रबल मित्र युति तथा दिल्ली के भाग्यांक 6 + चुनावी वर्षांक 6 + स्वयं की चलित दशा (अंक 9) के साथ समभाव युति बनाता है| इनके जन्म के चलित अंकों में परस्पर ग्रहण योग व पितृदोष है| इसी प्रकार इनके आयु अंक 1 व नामांक 4 में भी ग्रहण योग व पितृदोष है| इनका आयु अंक 1 दिल्ली के आयु अंक 4 के साथ तथा इनका नामांक 4 दिल्ली के मूलांक 1 के साथ यही ग्रहण योग व पितृदोष युति बनाता है| अतः नेता व पार्टी के मुखिया के रूप में इनकी उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है| इनके मूलांक 7 व भाग्यांक 3 में मित्र भाव है| इसलिए अपने पक्ष में वातावरण बनाये रखने में कामयाब रह सकते हैं| इनके नामांक 4 व दिल्ली के भाग्यांक 6 + चुनावी वर्षांक 6 की विरोधी युति इनके लिए मुखिया के रूप में शुक्र-भंग युति है| अतः इन पर आर्थिक भ्रष्टाचार के आरोप लग सकते हैं| इनके भाग्यांक 3 की दिल्ली के भाग्यांक 6 + चुनावी वर्षांक 6 के साथ प्रबल विरोधी युति के कारण चुनाव-परिणाम इनके अनुकूल नहीं रहने के संकेत मिल रहे हैं| ये दिल्ली के मुख्यमंत्री नहीं बन पाएँगे|

 आम आदमी पार्टी
जन्म-दिनांक:-26-11-2012       नामांक:-6       मूलांक:-8       भाग्यांक:-6      
आयु अंक:-2 (दूसरा वर्ष)        चलित दशा:-अंक 5 (वर्ष 2013 से वर्ष वर्ष 2017 तक)
इस पार्टी का नामांक 6 + भाग्यांक 6 चुनावी वर्षांक 6 + दिल्ली के भाग्यांक 6 के साथ प्रतिरूप युति, दिल्ली की चलित दशा (अंक 3) के साथ प्रबल विरोधी युति, दिल्ली के आयु अंक 4 + दिल्ली के मूलांक 1 + दिल्ली के नामांक 9 के साथ विरोधी युति तथा स्वयं के भाग्यांक 8 + स्वयं की चलित दशा (अंक 5) के साथ समभाव युति तथा स्वयं के आयु अंक 2 + स्वयं के आयु अंक 7 के साथ मित्र युति बनाता है| यह आयु अंक 2 दिल्ली के मूलांक 1 + दिल्ली के आयु अंक 4 + दिल्ली की चलित दशा (अंक 3) + स्वयं चलित दशा (अंक 5) के साथ प्रबल मित्र युति + दिल्ली के भाग्यांक 6 + स्वयं के नामांक 6 + भाग्यांक 6 + दिल्ली के नामांक 9 के साथ समभाव युति बना रहा है| इसकी चलित दशा (अंक 5) स्वयं के मूलांक 9 + स्वयं के नामांक 9 + दिल्ली के नामांक 9 + दिल्ली की चलित दशा (अंक 3) के साथ प्रबल विरोधी युति, दिल्ली के मूलांक 1 + दिल्ली के आयु अंक 4 + स्वयं के आयु अंक 4 के साथ मित्र युति, दिल्ली के भाग्यांक 6 + चुनावी वर्षांक 6 के साथ समभाव
युति बना रही है| इस पार्टी का मूलांक 8 अपने नामांक 6 + अपने भाग्यांक 6 + दिल्ली के भाग्यांक 6 + चुनावी वर्षांक 6 के साथ समभाव युति, अपनी चलित दशा (अंक 5) के साथ विरोधी युति, अपने आयु अंक 2 + दिल्ली के नामांक 9 + दिल्ली की चलित दशा (अंक 3) के साथ मित्र युति, दिल्ली के मूलांक 1 के साथ पितृद्रोह युति तथा दिल्ली के आयु अंक 4 के साथ विखंडन युति बनाता है| ये युतियाँ इस पार्टी की सत्ता-प्राप्ति की उम्मीदों को धुल-धूसरित कर रही हैं| इन दोषकारी और द्रोहात्मक युतियों के कारण पार्टी के अन्दर असंतोष पैदा हो सकता है| अपने ही लोग या अपने से ही टूटे लोग ही बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं| इस पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी| यह पार्टी दिल्ली की सत्ता पर काबिज़ नहीं हो पाएगी| यह निर्णायक या 'किंगमेकर' की भूमिका में भी नहीं आ पाएगी|

मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ........... जय श्री राम|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें