अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 16 सितंबर 2011

आज की रिलीज फ़िल्में : मज़ा नहीं आएगा

जय श्री राम .........| आदरणीय मित्रो, लीजिए आज सबसे पहले हाजिर है आज की रिलीज फ़िल्मों की बात| 
AZAAN 
इस फ़िल्म का अंक है-6| यह अशुभ है| इसका वृहदंक 15 भी अशुभ है| फ़िल्म के दो निर्माता हैं| एक निर्माता दलीप ताहिल का नामांक 4, वृहदंक 31 व मूलांक समीकरण 8-5 है| ये सभी अशुभ हैं| दूसरे निर्माता सचिन जोशी का नामांक 8 वृहदंक 35 व मूलांक समीकरण 9-8 है| ये सभी भी अशुभ हैं| निर्देशक प्रशांत चड्ढा का नामांक 3 व वृहदंक 48 अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 2-1 समान रूप से शुभाशुभ है| 
परिणाम:-पहले यह फ़िल्म 23-06-2011 को रिलीज होनी थी| तब यह साधारण सफल होनी थी| अब तो इसके पिटने की ही संभावना दिख रही है|
 
 
 
MAUSAM 
सुप्रसिद्ध अभिनेता पंकज कपूर के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म पर सब की नज़रें टिकी हैं| इस फ़िल्म का अंक बनता है-1| इसका वृहदंक है-19| ये दोनों ही अशुभ हैं| निर्माता शीतल विनोद तलवार का नामांक 3, वृहदंक 66 व मूलांक समीकरण 8-5-8 है| ये सभी अशुभ हैं| पंकज कपूर का नामांक 9 व मूलांक समीकरण 9-9 समान रूप से शुभाशुभ है| इसका वृहदंक 45 अशुभ है| 29-05-1954 को जन्मे पंकज कपूर का जन्म का मूलांक 2 शुभ व भाग्यांक 8 अशुभ है| इनका आयु अंक 4 (58 वाँ वर्ष) अशुभ है| कलाकारों में सोनम कपूर का नामांक 2 व मूलांक समीकरण 2-9 शुभ है| इसका वृहदंक 47 समान रूप से शुभ है| 09-06-1985 को जन्मीं सोनम का जन्म का मूलांक 9 व भाग्यांक 2 है|  इन का आयु अंक 9 (27 वाँ वर्ष) है| अंक 2 शुभ है| शाहिद कपूर का नामांक 1, वृहदंक 46 व मूलांक समीकरण 1-9 है| ये सभी अशुभ हैं| 25-02-1981 को जन्मे शाहिद का जन्म का मूलांक 7 शुभ व भाग्यांक 1 अशुभ है| इनका आयु अंक 4 (31 वाँ वर्ष) भी अशुभ है|
परिणाम:-यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता नहीं पाएगी| शाहिद कपूर के अंक इसका सबसे खराब पहलू है|
                        मित्रो, आज ही मिलते हैं दुबारा 'आज का अवतार' की बात लेकर| ...........जय श्री राम|
 
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें