अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

रविवार, 8 मई 2011

इस बार की रिलीज फ़िल्में

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, आज करते हैं इस बार की रिलीज फ़िल्मों की बात| वैसे आप इस माह रिलीज होने वाली फ़िल्मों के बारे में भविष्यवाणी आप हमारे अखबार 'अंक प्रभा' के मई के अंक में पढ़ सकते हैं|
रिलीज के समीकरण
रिलीज के दिन का मूलांक-भाग्यांक 6 है| चलित अंक 6 (धनात्मक) है| इनकी युतियाँ अंक 3, 6 व 9 के लिए शुभ हैं| अंक 8 से अंक 6 की मित्रता होने के कारण उसके लिए भी शुभत्व की स्थिति है|
HUNTED-3 D
इस फिल्म का अंक 9 व वृहदंक 63 है| ये दोनों ही शुभ हैं| इसका मूलांक समीकरण 2-7 है| यह अशुभ है| निर्माता व निर्देशक विक्रम भट्ट का नामांक है-5 | यह लगभग बराबर की स्थिति में है| इसका वृहदंक 32 व मूलांक समीकरण 7-7 है| ये दोनों ही अशुभ हैं| 27-01-1969 को जन्मे विक्रम भट्ट का जन्म का मूलांक 9 व भाग्यांक 8 है| ये दोनों ही शुभ हैं| इनका आयु अंक 7 (43 वाँ वर्ष) है| यह अशुभ है| निर्माता व निर्देशक, दोनों की भूमिका में होने के कारण विक्रम भट्ट के अंक दोहरे रूप में प्रभावी हैं| अतः इस विश्लेषण से यह लगता है कि यह फ़िल्म औसत सफलता पा लेगी तथा विक्रम भट्ट को निराश नहीं करेगी|
LUV KA THE END
इस फ़िल्म का अंक है-1 | यह लगभग बराबर की स्थिति में है| इसका वृहदंक है-46| यह अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 6-3-5-5 शुभ अंकों की बहुलता के कारण लाभकारी है| निर्माता आशिष पाटिल का अंक है-८| यह शुभ है. इसका वृहदंक 35 व मूलांक समीकरण 9-8 है| ये दोनों ही अशुभ हैं| निर्देशक बम्पी का अंक है-3| इसका वृहदंक है-21| ये दोनों ही शुभ हैं| इस प्रकार यह फ़िल्म फ्लॉप के खाते में ही जाती दिख रही है|
         आज तो बस इतना ही| अब आज्ञा दीजिए| ........आज के आनंद की जय| ...........जय श्री राम|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें