अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

गुरुवार, 13 मई 2021

सर्वानंद सोनोवाल का राजयोग : अब केंद्र में

 जय श्री राम ......... आदरणीय मित्रो, आपकी सेवा में एक बार पुनः उपस्थिति हैं| अभी हम चर्चा करेंगे अपनी सटीक ठहरी भविष्यवाणी की| हमारी ‘कृपात्रयी’ (प.पू. गुरुदेव देवरहा बाबा, माँ बगलामुखी और घोटेवाले) और हमारी कुलदेवी माँ हिंगलाज भवानी की कृपा से हम अपनी अगली भविष्यवाणी के साथ उपस्थित हैं|

 असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के साथ बड़ी विचित्रता हुई| भारतीय जनता पार्टी ने हालांकि असम में विधानसभा चुनाव में फिर से विजय प्राप्त की, किंतु सर्वानंद सोनोवाल को मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया| उनकी अपेक्षा हेमंता बिस्वासरमा को मुख्यमंत्री के रूप में पसंद किया गया और बिस्वासरमा असम के मुख्यमंत्री बने| यहाँ सभी के मन में एक प्रश्न सामान्य रूप से उठता है कि क्या सर्वानंद सोनोवाल का राजनीतिक भविष्य समाप्त हो गया है? अब उनका क्या होगा? हमने इस मामले में गणना की, जिसे अब आपके सामने इस पोस्ट में बात रखने जा रहे हैं| यह बात हमने फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल को दिनांक 9 मई, 2021 (रविवार) को दियेये फ़ोनो-साक्षात्कार में कही है| सर्वानंद सोनोवाल के अंक इस चलित में केंद्रीकृत है| केंद्रीकृत अंको का तात्पर्य यह है कि इनकी दिशा राज्य से केंद्र की ओर| वर्ष 2016 में सर्वानंद सोनोवाल के अंक विकेंद्रीकृत थे अर्थात उनकी दिशा केंद्र से राज्य की ओर थी| उन विकेंद्रीकृत अंकों के प्रभाव के कारण सर्वानंद सोनोवाल तब केंद्र से राज्य में गये| अब वर्तमान में केंद्रीकृत अंकों के प्रभाव के कारण सर्बानंद सोनोवाल राज्य से केंद्र में आएँगे|  इसका तात्पर्य यह हुआ कि सोनोवाल केंद्र सरकार का हिस्सा बनेंगे| यदि केंद्र सरकार के गठन के अर्थात नरेंद्र मोदी की इस सरकार के शपथ लेने के अंकों और सर्बानंद सोनोवाल के अंकों को हम समीचीन रूप में तुलनाकृत स्वरूप में देखें तो यह गणना सामने आती है कि 20 अगस्त, 2021 तक सर्वानंद सोनोवाल के केंद्र सरकार में मंत्री पद प्राप्त करने के प्रबल योग हैं|  विस्तारित रूप में ये योग हालांकि 20 नवंबर तक चलेंगे, पर फिर भी 20 अगस्त 2021 तक सोनोवाल केंद्र सरकार में मंत्री पद पर विराजमान हो जाएँ तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए | मिलते हैं अगली पोस्ट में एक और भविष्यवाणी की चर्चा के साथ| ......... जय श्री राम| 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें