गुरुवार, 13 मई 2021

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव-2021 : हमारी भविष्यवाणी सही साबित

 जय श्री राम ......... आदरणीय मित्रो, आपकी सेवा में एक बार पुनः उपस्थिति हैं| अभी हम चर्चा करेंगे अपनी सटीक ठहरी भविष्यवाणी की| हमारीकृपात्रयी’ (.पू. गुरुदेव देवरहा बाबा, माँ बगलामुखी और घोटेवाले) और हमारी कुलदेवी माँ हिंगलाज भवानी की कृपा से हमारी भविष्यवाणियों के सटीक ठहरने का क्रम जारी है| हमने अपने ब्लॉगों पर 5 अप्रैल, 2021 (सोमवार) की पोस्ट की भविष्यवाणी यह कहा था कि हमने इस राज्य के लिए कहा था कि अन्नाद्रमुक, भारतीय जनता पार्टी उसके सहयोगी दल के गठबंधन को सत्ता  नहीं मिलेगी| अन्नाद्रमुक के हाथ से सत्ता छिन जाएगी और 10 वर्षों के लगातार वनवास के बाद द्रमुक उसके सहयोगी दलों के गठबंधन को सत्ता प्राप्ति होगी तथा एम. के. स्टालिन इस गठबंधन के मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता के शीर्ष पर स्थापित होंगे| देखा जा सकता है कि तमिलनाडु में यही हुआ| इस सुदूर दक्षिण के राज्य में विधानसभा चुनाव के बारे में हमारी भविष्यवाणी शत प्रतिशत सही ठहरी| वहाँ द्रमुक गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज हुआ है और अन्नाद्रमुक के गठबंधन को सत्ता से बाहर होना पड़ा है| एम. के. स्टालिन ने द्रमुक गठबंधन के मुखिया के रूप में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है| मिलते हैं अगली पोस्ट में एक और भविष्यवाणी के सटीक ठहरने की चर्चा के साथ| .......... जय श्री राम

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

फ़िल्म EK DIN : कितने दिन चलेगी?

https://youtu.be/HKKW4m9Wb88?si=Fm2uIsRJl0QZUylF