अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

गुरुवार, 13 मई 2021

असम भारतीय जनता पार्टी में उथल-पुथल : कब होगी? क्या होगा तब?

जय श्री राम ......... आदरणीय मित्रो, आपकी सेवा में एक बार पुनः उपस्थिति हैं| अभी हम चर्चा करेंगे अपनी सटीक ठहरी भविष्यवाणी की| हमारी ‘कृपात्रयी’ (प.पू. गुरुदेव देवरहा बाबा, माँ बगलामुखी और घोटेवाले) और हमारी कुलदेवी माँ हिंगलाज भवानी की कृपा से आपके समक्ष असम के सन्दर्भ में भारतीय जनता पार्टी के बारे में एक ख़ास भविष्यवाणी क्र रहे हैं| भारतीय जनता पार्टी ने असम विधानसभा के हालिया चुनाव में पूर्ण बहुमत वाळी एक तगड़ी विजय प्राप्त की है और यह विजय इस राज्य में पार्टी के आत्मविश्वास को सातवें आसमान की तरफ ले गयी है| दिनांक 9 मई, 2021 रविवार को फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल को दिए गए फोनों साक्षात्कार में हमने असम में भारतीय जनता पार्टी को लेकर भविष्यवाणी पर कुछ बातें कहीं| वही बातें यहाँ इस पोस्ट में रख रहे हैं| भारतीय जनता पार्टी और असम के अंकों के साथ वर्तमान विधानसभा के अंकों का तुलनात्मक अध्ययन किया जाए तो यह बात देखने में आती है कि अप्रैल, 2023 से मई, 2024 अर्थात इस अवधि के जो 13 महीने हैं, इनमें असम भाजपा में बहुत बड़ी उठापटक देखने को मिल सकती है| यहाँ तक कि पार्टी की सरकार भी गिर सकती है या फिर पार्टी टूट भी सकती है तात्पर्य यह कि उक्त अवधि में पार्टी का कोई बड़ा नेता या कुछ उल्लेखनीय महत्वपूर्ण नेता पार्टी छोड़ सकते हैं और पार्टी तोड़ सकते हैं भारतीय जनता पार्टी के लिए उक्त समय यानी अप्रैल, 2023 से मई, 2024 का समय संकट का काल होगा और इसे लेकर प्रादेशिक नेतृत्व और राष्ट्रीय नेतृत्व को संभल कर काम करना चाहिए| 

                असम से संबंधित एक और विशिष्ट भविष्यवाणी हम लेकर आ रहे हैं आपके लिए हमारी अगली पोस्ट में, प्रतीक्षा कीजिए| ......... जय श्री राम

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें