अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शनिवार, 4 दिसंबर 2010

इस बार की रिलीज फ़िल्में ::: खट्टा-मीठा

जय श्री राम ............  आदरणीय मित्रो,इस हफ़्ते रिलीज हो रही हैं चार फ़िल्में| इन की बात तो करेंगे ही,किन्तु उस से फले एक बात फ़िल्म 'GUZAARISH'  के बारे में| एकाध मित्रों ने लिख है कि यह फ़िल्म सुपर हिट है| किसी ने तो विदेश से लिखा है कि वहाँ सुपर हिट है| इस सम्बन्ध में हमारा यही कहना है कि वे लोग सिर्फ़ अपने शहर या किसी मल्टीप्लेक्स के आधार पर धारणा न बनाएँ| हमारा संजय लीला भंसाली से कोई बैर नहीं है,किन्तु बात हमारी भविष्यवाणी से जुडी है,इस लिए इतना कह रहे हैं| बाज़ार के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों से अनभिज्ञ अपने ऐसे दोस्तों को हम बता दें कि ट्रेड पंडितों का यह आकलन है कि इस फ़िल्म ने अपने निर्माताओं को लगभग चालीस करोड़ का घाटा दिया है| रहा सवाल विज्ञापनबाज़ी का,तो उसे छोड़िए| विज्ञापनों के जरिये तो 'ACTION REPLAY' जैसी लुटी-पिटी फ़िल्म को भी उस के लोग सुपर हिट बता रहे हैं| हाँ,एक बात और| एक फ़िल्म-विशेषज्ञ के रूप में हम ने वर्षों तक फ़िल्मों से सम्बन्धित स्तम्भ और आलेख भी लिखे हैं| उस नाते यह कहना चाहेंगे कि 'गुज़ारिश' में भंसाली ने 'ये तेरा जिक्र है,या इत्र है ...' गाने का फिल्मांकन में जो कचरा किया है,उसे देखते हुए उन्हें इस अपने इस मुगालते से बाहर आ जाना चाहिए कि वे इस मामले में बहुत बड़ी तोप हैं| दूसरी बात फ़िल्म का संगीत 'फ़िल्म संगीत' ना हो कर किसी प्राईवेट एलबम का संगीत लगता है| इस लिए अपने उन चुनिन्दा मित्रों को हम यह सन्देश देना चाहेंगे कि वे पहले हमारी भविष्यवाणी का सन्दर्भ और बाज़ार की रिपोर्ट देख लें तथा फिर अपनी टिप्पणी दें तो सभी के लिए श्रेयस्कर रहेगा| इस मामले में जल्दबाजी से काम न लें| फिर हम यहाँ जो भविष्यवाणी करते हैं,वह सिर्फ़ बॉक्स ऑफिस के सन्दर्भ में ही होती है| वैसे तो फ़िल्म-निर्माता के लिए कमाई के आज-कल अनेक माध्यम हैं|
रिलीज के समीकरण 
आइए,अब बात शुरू करते हैं इस बार की रिलीज फ़िल्मों की| सब से पहले तो रिलीज के दिन के समीकरण| इस दिन का मूलांक 3 व भाग्यांक 9 है| चलित अंक ३ (ऋणात्मक) है और वर्षांक भी यही है| इस कारण अंक 3 व 9 के लिए बहुत शुभावस्था है| चूँकि अंक 6 इन का निकट का मित्र है,इस लिए इस के लिए भी  शुभावस्था है| अंक 1 अंक 3 का मित्र है,इस लिए यह भी लाभ की अवस्था में रहेगा| अंक 7 के लिए प्रबल अशुभ स्थिति है| अंक 2 इस का निकट का मित्र है,इस लिए उस के लिए भी लगभग इतनी ही अशुभ स्थिति है| अंक 5 ठीक-ठाक से कुछ अधिक शुभावस्था में है| अंक 8 अशुभ है| अंक 4 संगतता के अनुसार शुभाशुभ बनेगा|

KHELEIN HUM JEE JAAN SEY 
 यह आशुतोष गोवारीकर की चुपके-से बनायी 'बड़ी' मानी जाने वाली फ़िल्म है| ऐतिहासिक प्रसंग पर आधारित इस फ़िल्म का अंक बनता है-6,जो कि शुभ है| इस का वृहदंक है-69| यह भी शुभ है| इस का मूलांक समीकरण 8-6-2-8-9 है| इस में शुभ अंकों की उपस्थिति न्यून है,इस कारण यह समीकरण अपेक्षाकृत दुर्बल  है| फ़िल्म के तीन निर्माता हैं| पहली निर्माता आशुतोष गोवारीकर की पत्नी सुनीता गोवारीकर हैं| इन का अंक बनता है-4| यह शुभ है क्योंकि अपने वृहदंक (49) में यह अंक 9 की संगत में है| इस वृहदंक का मूलांक समीकरण 2-2 है| स्त्री अंकों की प्रधानता के कारण यह अशुभ है| दूसरे निर्माता हैं-अजय बिजली| इन का अंक बनता है-3,जो कि शुभ है| इस का वृहदंक है-12| अंक 1 की उपस्थिति और त्रिकोण में शीर्ष पर अंक 3 के कारण यह शुभ है| इस वृहदंक का मूलांक समीकरण 4-8 है| यह नितांत अशुभ है| तीसरे निर्माता संजय के. बिजली का अंक बनता है-9,जो कि शुभ है| इस का वृहदंक है-36| यह भी शुभ है| इस का मूलांक समीकरण 8-2-8 है| यह प्रबल विपरीत है| इस ने अंक 36 तथा अंक 9 के लगभग सारे शुभत्व पर पानी फेर दिया| निर्देशक आशुतोष का नामांक बनता है-9| इस का वृहदंक है-63| इस का मूलांक समीकरण 7-2 है| यहाँ स्त्री अंकों की उपस्थिति ने अंक 9 तथा अंक 63 का शुभत्व समाप्त-प्राय: कर दिया है| 15-02-1964 को जन्मे आशुतोष का जन्म का मूलांक 6 व भाग्यांक 1 है| ये दोनों ही शुभ है| इन का आयु-अंक 2 (47 वाँ वर्ष) है| यह इन के ख़िलाफ़ जाता है| बहुत अच्छा रहता कि ये अपनी फ़िल्म 14 फ़रवरी,2011 के बाद रिलीज करते| तब इन्हें अच्छी सफलता मिल सकती थी| नायक अभिषेक बच्चन का नामांक 4| यह शुभ है क्योंकि इस का वृहदंक 49 है| इस का मूलांक समीकरण 6-7 है| यह कोई ख़ास पक्ष का नहीं है| 05-02-1976 को जन्मे अभिषेक का जन्म का मूलांक 5 व भाग्यांक 3 है| ये दोनों ही अंक शुभ हैं| इन का संयुक्तांक 7,जो कि अशुभ है| इन का आयु-अंक 8 (35 वाँ वर्ष) भी इन के लिए बहुत नुकसानदायक है| 04 फरवरी,2011 अभिषेक के अपने अंकों के दम पर इन की किसी भी फ़िल्म को अच्छी सफलता नहीं मिलनी है| इस अवधि में तो इन की कोई फ़िल्म ठीक-ठाक भी चल जाए तो वह साथ वालों के अंकों का ही कमाल हो सकता है| फ़िल्म की नायिका दीपिका पादुकोण का नामांक बनता है-1,जो कि शुभ है| इस का वृहदंक है-64| यह भी ठीक है| इस का मूलांक समीकरण 8-2 है| यह नितांत अशुभ है| 05-01-1986 को जन्मीं दीपिका का जन्म का मूलांक 5 तथा भाग्यांक 3 है| इन की बात हम अभिषेक के यहाँ कर चुके हैं| इन अक आयु-अंक 7 (25 वाँ वर्ष) इन के खिलाफ जाता है| दीपिका का संयुक्तांक 4 है| यह रिलीज के समीकरणों में भले ही अशुभ है,मगर इस का एक बड़ा फ़ायदा यह है कि दीपिका को इस फ़िल्म के 'पितृपुरुष' यानि आशुतोष की कृपा मिले और वे इन्हें फिर से अपनी किसी फ़िल्म में ले सकते हैं| अतः ऐसा लगता है कि यह फ़िल्म ठीक-ठाक प्रदर्शन कर ले तो इसी में संतोष कर लिया जाना चाहिए| यह कोई बड़ी हिट नहीं होगी| हाँ,यह संभव है कि यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही बुरी रहे,मगर बुरी लगेगी नहीं| इसे अच्छी समीक्षा/टिप्पणी/प्रशंसा मिल सकती है| हाँ,अंक 3 तथा स्त्री अंकों की दुर्बलता के कारण इस फ़िल्म का संगीत निराश कर सकता है|       

RAKTACHARITRA-2
  इस फ़िल्म का अंक बनता है-4| यह शुभ है क्योंकि इस का वृहदंक है-31| अंक 1 व 3 परस्पर मित्र हैं,साथ ही रिलीज के दिन के  समीकरण में ये दोनों शुभ हैं| इस का मूलांक समीकरण 2-2 है| यह अशुभ है| स्त्री अंकों के दोहराव से अंक 4 व 32 का शुभत्व भी लगभग क्षीण हो गया है| अंक 2 स्टोरी ट्रीटमेंट का भी होता है| इस कारण इस फ़िल्म को स्टोरी और उस के ट्रीटमेंट के मामले में तारीफ़ मिल सकती है| अंक 4 'पितृपुरुष' का भी है| इस फ़िल्म के निर्देशक होने के कारण रामगोपाल वर्मा 'पितृपुरुष' हैं,नायक होने के नाते विवेक ओबेराय 'पितृपुरुष' ठहरे और कथात्मक परिदृश्य के अनुसार शत्रुघ्न सिन्हा (एन.टी.रामाराव की केन्द्रीय भूमिका के कारण) 'पितृपुरुष' हुए| वर्मा की बात आगे करेंगे| विवेक के यहाँ पितृ अंक अत्यंत दुर्बलावस्था में हैं| यही कारण है कि इन का फ़िल्मी करियर शुरू होने के साथ ही इन के प्रथम 'पितृपुरुष' (पिता) सुरेश ओबेराय का फ़िल्मी करियर ठप्प हो गया| फिर इन्हें पहला अवसर देने वाले रामगोपाल वर्मा के साथ इन की खटपट हो गयी| अब ये फिर से अपने उसी प्रारंभिक फ़िल्मी पितृपुरुष के साथ आये हैं| यह स्थिति विवेक के लिए कोई सुखद नहीं रहने वाली है| हाँ,फ़िल्म के अपने पितृ अंकों के कारण इन्हें कुछ तारीफ़ भले ही मिल जाए| अब बात करते हैं फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा की| 07-04-1962 को जन्मे वर्मा का जन्म का मूलांक 7 व भाग्यांक 2 है| रिलीज के समीकरण में ये दोनों ही अशुभ हैं| मूलांक-भाग्यांक में स्त्री अंकों कि अंक ९ के समय में प्रधान उपस्थिति के कारण ही वर्मा का अपनी फ़िल्मों कि नायिकाओं के साथ 'एक ख़ास तरह का प्रेम-सम्बन्ध' रहता है| इन का आयु-अंक 4 (49 वाँ वर्ष) है| यह ठीक है| वर्मा का नामांक बनता है-2| इस की चर्चा ही चुकी है| इस का वृहदंक बनता है-47| यह रिलीज के समीकरणों में शुभावस्था में नहीं है| यहाँ ग्रहण योग बनता है,जो कि मानस पर अँधेरा कर देता है| इस कारण व्यक्ति सही निर्णय नहीं कर पाता है| अंक 4 पितृ अंक है| स्त्री अंक 7 के साथ इस का योग फ़िल्म के पितृ पुरुषों यानि नायक व निर्देशक के लिए हानिकारक है| इस वृहदंक का मूलांक समीकरण 2-9 है| चूँकि अंक 9 अंक 8 के साथ क्लाइमेक्स का भी होता है| यहाँ अंक 8 की अनुपस्थिति में अंक 9 के कारण बहुत संभव है कि फ़िल्म का उपसंहार दमदार न रहे या ज्यादा पसंद न किया जाए|  अतः इस फ़िल्म का भाग्य इस के पहले भाग से कोई अधिक  भिन्न नहीं रहेगा| इस फ़िल्म की भूमिका के लोभ में अपने फ़िल्मी जीवन में (संभवतः) पहली मूंछ मुंडवाना शत्रुघ्न सिन्हा के लिए लाभदायक नहीं रहेगा| यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस निराश ही करती दिख रही है|

PHAS GAYE RE OBAMA 
 इस फ़िल्म का अंक बनता है-4,जिस का वृहदंक बनता है-49 | यह समीकरण शुभ है| इस का मूलांक समीकरण 8-1-7-6 है| विपरीत युतियों के कारण यह शुभ कम और अशुभ ज़्यादा है| इस फ़िल्म के निर्माता अशोक पाण्डेय का अंक बनता है-6,जो कि शुभ है| इस का वृहदंक है-42| यह भी शुभ है| इस का मूलांक समीकरण 9-6 है| यह प्रबल शुभ है| निर्देशक सुभाष कपूर का अंक है-5| यह ठीक-ठाक से कुछ अधिक शुभ है| इस का वृहदंक है-59,जिस का मूलांक समीकरण 5-9 है| ये दोनों ही शुभ हैं| अतः यह फ़िल्म निर्माता को निराश नहीं करेगी तथा अपनी लागत निकाल लेगी,ऐसा लगता है| 
निष्कर्ष 
(1) 'KHELEIN HUM JEE JAAN SEY' ठीक-ठाक प्रदर्शन कर ले तो इसी में संतोष कर लिया जाना चाहिए| यह कोई बड़ी हिट नहीं होगी| 
(2)  'KHELEIN HUM JEE JAAN SEY' बॉक्स ऑफिस पर भले ही बुरी रहे,मगर बुरी लगेगी नहीं| इसे अच्छी समीक्षा/टिप्पणी/प्रशंसा मिल सकती है|
(3) 04-02-2011 तक अभिषेक बच्चन के अपने अंकों के दम पर इन की कोई भी फ़िल्म सफल नहीं हो सकती|
(4) दीपिका को आशुतोष अपनी किसी आगामी फ़िल्म में भी ले सकते हैं|
(5) 'RAKTACHARITRA-2' भाग्य इस के पहले भाग से कोई अधिक  भिन्न नहीं रहेगा| इस फ़िल्म की भूमिका के लोभ में अपने फ़िल्मी जीवन में (संभवतः) पहली मूंछ मुंडवाना शत्रुघ्न सिन्हा के लिए लाभदायक नहीं रहेगा| यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस निराश ही करती दिख रही है| 
(6) 'PHAS GAYE RE OBAMA' अपनी लागत वसूल कर लेगी| निर्माता को निराश नहीं करेगी| 

तो मित्रो,अभी तो बस इतना ही| कल आप की सेवा में अख़बार 'अंक प्रभा' सम्बन्धी विशेष निवेदन ले कर उपस्थित होंगे| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| आज के आनंद की जय....... | जय श्री राम .........|

1 टिप्पणी: