अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 10 दिसंबर 2010

आज की रिलीज फ़िल्में: NO PROBLEM,BAND BAAJA BAARAAT

              जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो,आज रिलीज हो रही हैं तीन फ़िल्में| सीधे-सीधे शुरू करते हैं इन की बात|
रिलीज के समीकरण 
आज का मूलांक 1 तथा भाग्यांक 7 है| अभी चलित अंक 3 (ऋणात्मक) है| वर्षांक भी 3 है| यह आज के भाग्यांक 7 का विरोधी है,किन्तु मूलांक 1 का अच्छा मित्र है| भाग्यांक होने के कारण अंक 7 अपने समूह को तो शुभ फल देगा ही| हाँ,संगत के अनुसार इस शुभत्व में कमी-बेशी होती रहेगी| अंक 2 अंक 7 का सम-फलदायी है| अंक 5 सामान्य से कुछ ज़्यादा ठीक है| अंक 8 पितृ-द्रोह के साथ भावनात्मक झटकों व इच्छा-पूर्ति में समझौता करवाने वाला है| अंक 4 शुभ अंकों की संगत में अच्छा व अशुभ अंकों की संगत में बुरा है| अंक 6 व अंक 9 लाभकारी हैं|
  NO PROBLEM  
बतौर निर्माता अपनी पिछली फ़िल्मों में घाटे का शिकार रहे अनिल कपूर इस बार मसाला फ़िल्मों के धुरंधर निर्देशक अनीस बज़्मी के साथ आये हैं,मगर अकेले नहीं हैं| इन के साथ निर्माता के रूप में दो लोग और भी हैं---एक तो खानदानी फ़िल्मकार,मशहूर निर्देशक एच.एस.रवैल के पोते व बहुत ही क़ाबिल निर्देशक राहुल रवैल के बेटे रजत रवैल;दूसरे हैं डॉ. बी.के.मोदी| हम माफ़ी चाहते हैं कि इन के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं जानते| अनीस बज़्मी के यहाँ मूल कथा की बजाय ट्रीटमेंट पर अधिक बल दिया जाता है| इस फ़िल्म का अंक बनता है-7,जो कि आज शुभ है| इस वृहदंक है-43| अंक 3,4 व 7 का त्रिकोण तुलनात्मक रूप से हानिकारक है|
 इस का मूलांक समीकरण भी 3-4 है| जहाज के कप्तान और निर्देशक अनीस बज़्मी का अंक बनता है-7| यह आज शुभ है| इस का वृहदंक बनता है-43| इस की बात हम कर चुके हैं| इस का मूलांक समीकरण 1-6| यह आज शुभ है| रजत रवैल का अंक बनता है-5,जो कि आज सामान्य से ज़्यादा ठीक है| इस का वृहदंक है-23| अंक 2,3व 5 का त्रिकोण आज शुभ है| इस का मूलांक समीकरण 9-5 है| यह भी शुभ है| डॉ. बी. के.मोदी का अंक बनता है-8| यह प्रबल हानिकारक है| इस का वृहदंक है-26| अंक 2,6 व 8 का त्रिकोण आर्थिक मामलों में झटका देगा| इस का मूलांक समीकरण 6-2-2-7 है| यहाँ शुभ अंकों के वर्चस्व के कारण वृहदंक के त्रिकोण से होने वाला नुक्सान कुछ हद तक संतुलित हो जाता है| इन का नामांक बनता है-1,जो कि आज शुभ है| इस का वृहदंक बनता है-37| परस्पर विरोधी अंकों के मेल के कारण यह झटका देता है,मगर आज अनिल के साथ ऐसा नहीं होगा;क्योंकि आज का भाग्यांक और चलित मासांक व वर्षांक अंक 37 में बैठे हैं| अतः अनिल कपूर के लिए यह लाभकारी है| ऐसे योग बहुत कम ही बनते हैं| इन के वृहदंक का मूलांक समीकरण 1-9 है| यह अतीव शुभ फलदायी है| 24-12-1959 को जन्मे अनिल कपूर का जन्म का मूलांक व भाग्यांक 6 है| इन का आयु-अंक भी 6 (51वाँ वर्ष) है| अतः यह कहा जाना चाहिए कि अनिल ने अपनी फ़िल्म को अपने जन्मदिन से पहले रिलीज करने का निर्णय ले कर बहुत समझदारी भरा क़दम उठाया है| यहाँ शुक्र (अंक 6) की प्रधानता इस फ़िल्म को बहुत बड़ा आर्थिक लाभ देगी| यहाँ अनिल कपूर निर्माता और कलाकार के दोहरे रूप में हैं| इस लिए इन के अंक दोहरे रूप में प्रभावी हैं| फ़िल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों की भी बात कर ली जाए| संजय दत्त का नामांक बनता है-3,जो कि आज शुभ है| इस का वृहदंक है-30,जो कि अंक 3 का ही महाशून्यात्मक विस्तार है| इस का मूलांक समीकरण 3-9 है| यह प्रबल लाभदायक है| 29-07-1959 को जन्मे संजय दत्त का जन्म का मूलांक 2 व भाग्यांक 6 है| ये दोनों ही आज लाभकारी हैं| इन का आयु-अंक 7 (52 वाँ वर्ष) है| आज का भाग्यांक होने के कारण यह भी शुभ है| अक्षय खन्ना का नामांक बनता है-1,जो कि आज शुभ है| इस का वृहदंक है-37| इस की चर्चा हम कर चुके हैं| इस का मूलांक समीकरण 9-1 है| यह भी शुभ है| 28-03-1975 को जन्मे अक्षय खन्ना के जन्म का मूलांक 1 व भाग्यांक 8 है| इन में 'पितृ-द्रोह युति' है| आज यह अशुभ है,मगर इन के यहाँ अशुभ समीकरण कम व शुभ समीकरण ज़्यादा बनते हैं| इस लिए फ़िल्म के लिए लाभकारी प्रतिशत भी अधिक है| इन का आयु-अंक 9 (36 वाँ वर्ष) भी इन के लिए प्रतिष्ठा-वर्द्धक है| अतः यह कहा जा सकता है कि यह फ़िल्म सफल रहेगी और अनीस की पिछली हिट फ़िल्मों की लिस्ट में अपना नाम जोड़ लेगी|
BAND BAAJA BAARAAT  
इस फ़िल्म के साथ 'यशराज फ़िल्म्स' का नाम जुड़ा है| इस का अंक बनता है-5,जो कि आज सामान्य से कुछ ज़्यादा ठीक है| इस का वृहदंक बनता है-32| अंक 2,3 व 5 का त्रिकोण अपेक्षाकृत ठीक है| इस का मूलांक समीकरण 5-6-3 है| यह भी कुछ ठीक है| निर्माता आदित्य चोपड़ा का नामांक बनता है-२,जो कि शुभ है| इस का वृहदंक बनता है-38| यह ग़लत निर्णय का प्रतीक है| अतः यह फ़िल्म बनाने का आदित्य का निर्णय ग़लत सिद्ध हो सकता है| इस का मूलांक समीकरण 3-8 है| इस से वृहदंक  वाला फल ही पुष्ट होता है| 12-05-1971 को जन्मे आदित्य का जन्मा का मूलांक 3 व भाग्यांक 8 है| मूलांक तो आज लाभकारी है,मगर भाग्यांक प्रबल रूप से विरुद्ध है| यह आज के मूलांक (1) के साथ पितृ-द्रोह बताता है,तो आज के भाग्यांक के साथ भावनात्मक झटका| फ़िल्म के निर्देशक मनीष शर्मा का अंक बनता है-8| इस का वृहदंक बनता है-44| संगतता के कारण अंक 44 भी अंक 8 की ही भाँति आज प्रबल अशुभ है| इस का मूलांक समीकरण 1-7 है| यह कुछ रहत दे सकता है| अतः बहुत संभव है कि इस फ़िल्म के बुरे हश्र के बाद भी मनीष को फिर से निर्देशन के लिए फ़िल्म मिलाने में कोई ख़ास परेशानी ना हो| अनुष्का शर्मा वाली यह फ़िल्म पिट जाएगी| बॉक्स ऑफिस पर इस का हाल बुरा होगा| हाँ,मार्केटिंग के उस्ताद आदित्य इस का ख़र्चा-पानी तो अपनी कलाकारी से अन्य माध्यमों से निकाल ही लेंगे| जब आदित्य शाहरुख खान जैसे औसत दर्जे के कलाकार की मार्केटिंग कर उन्हें हिट करवा सकते हैं,तो इस फ़िल्म का ख़र्च निकालना इन के लिए कौनसी बड़ी बात है? मगर एक प्रश्न अवश्य उठता है कि यशराज फ़िल्म्स आख़िरकार ऐसी फ़िल्में बना ही क्यों रहा है?
निष्कर्ष
(1) 'NO PROBLEM' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता प्राप्त करेगी|
(2) अनिल कपूर निर्माता के रूप में चिपकी असफलता की पर्ची उतार फेंकेंगे|
(3) 'BAND BAAJA BARAAT' पिटेगी| यशराज फ़िल्म्स को फिर झटका लगेगा|

मित्रो,आज बस इतना ही| फिर मिलेंगे बहुत ही जल्द| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ......... आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें