अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 22 मई 2015

लोकसभा चुनाव 2014 : हमारी भविष्यवाणी सही साबित भाग-9 : राजनाथ सिंह : जीते; मन्त्री बने, मगर प्रधानमन्त्री नहीं

जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो, लोकसभा चुनाव सम्पन्न हुए एक वर्ष बीत चुका है| केन्द्र की एन डी
ए सरकार अपनी वर्षगाँठ मना रही है| इस अवसर पर हम भी इस सम्बन्ध में अपनी सही साबित कुछ भविष्यवाणियों की बात कर लेते हैं| लोकसभा चुनाव की वर्षगाँठ का अवसर होने के कारण यह बात 'अवधिपार' भी नहीं होगी| हमारी 'कृपात्रयी' (प.पू. गुरुदेव देवरहा बाबा, माँ बगलामुखी और घोटेवाले) की कृपा से 'लोकसभा चुनाव 2014' में हमारी कई भविष्यवाणियाँ सही रही हैं| भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश की लखनऊ सीट से विजयी हुए, केन्द्र में गृहमन्त्री जैसे बड़े पद पर भी आसीन हुए, मगर प्रधानमन्त्री नहीं बन पाये| हमने इसकी भविष्यवाणी कर दी थी| अपने ब्लॉगों पर दिनांक 14 फरवरी, 2014 को 'आज की हस्ती' स्तम्भ के अन्तर्गत राजनाथ सिंह के जन्म-दिन 13 फरवरी के सन्दर्भ में चर्चा करते हुए हमने साफ़-साफ़ कहा था---"लोकसभा चुनाव जीत सकते हैं| प्रधानमन्त्री नहीं बन पाएँगे| लोकसभा चुनावों के बाद केन्द्र सरकार में मन्त्री-पद पा सकते हैं|" आप स्वयं ही देख लीजिए कि यह बात कितनी सही साबित हुई| 
                    मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ............. जय श्री राम|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें