अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 22 जून 2012

लिएंडर पेस का साथी खिलाड़ी का विवाद : हमारी भविष्यवाणी सही साबित

                     जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, अब बात हो जाए हमारी एक और सही साबित हुई भविष्यवाणी की| हमारी 'कृपात्रयी' (प.पू.गुरुदेव देवरहा बाबा, माँ बगलामुखी और घोटेवाले) की कृपा से हम एक बार फिर सही रहे हैं| हालिया दिनों में लन्दन ओलम्पिक में लिएंडर पेस के साथ जोड़ी बनाने के मामले को लेकर तगड़ी किच-किच हुई है| पहले महेश भूपति और बाद में रोहन बोपन्ना ने पेस के साथ जोड़ी बनाने से मना कर दिया| इससे भारतीय टेनिस संघ की बहुत किरकिरी हुई| हमने ऐसे विवाद की तरफ़ साफ़ इशारा पहले ही कर दिया था| लिएंडर पेस के जन्म-दिन के सन्दर्भ में E TV के अपने साप्ताहिक कार्यक्रम 'अंक प्रभा' के 17 जून, 2012 के एपिसोड में 'सप्ताह के सिकंदर' के अंतर्गत और अपने ब्लॉगों पर 'आज की हस्ती' स्तम्भ में 18 जून, 2012 को  हमने साफ़-साफ़ कहा था---"वर्ष 2012 की आयु-अवधि अनुकूल कम-प्रतिकूल ज़्यादा है|... साथी खिलाडी के मुद्दे पर विवाद संभव है|" पेस के बारे में हमारी यह भविष्यवाणी सही साबित होने में हफ़्ता भर भी नहीं लगा| इससे आगे हम जो कह चुके हैं, अब उसके सही होने की बारी है| आगे हमने कह रखा है---"ओलम्पिक में निराश होना पड़ सकता है| सफलता का ग्राफ गिर सकता है|" 
                     मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ............ जय श्री राम|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें