अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 2 सितंबर 2011

'THAT GAIRL IN YELLOW BOOTS' की रिलीज : निराश करेगी

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, लीजिए अब बात करते हैं आज की रिलीज फ़िल्म की| कई एतराज के क़ाबिल सीन वाली आज की फ़िल्म बनायी है अनुराग कश्यप ने| 
THAT  GAIRL  IN  YELLOW  BOOTS
इस फ़िल्म का अंक बनता है-5| यह रिलीज के दिन अशुभ है| इसका वृहदंक है-77| यह शुभ युतियाँ बना रहा है| एक ही शब्द में नाम होने के कारण इसका मूलांक समीकरण नहीं है| फ़िल्म के निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप हैं| इनका नामांक बनता है-3| इसका वृहदंक बनता है-39| इसका मूलांक समीकरण बनता है-9-3| ये तीनों ही रिलीज के अंकों के साथ समान लाभालाभ की अवस्था में हैं| 10-09-1972 को जन्मे अनुराग कश्यप का जन्म का मूलांक 1 व भाग्यांक 2 है| रिलीज का मूलांक होने के कारण इनका भाग्यांक (2) तो शुभ है, किन्तु मूलांक 1 समान लाभालाभ की अवस्था में है| इनका आयु अंक 3 (39 वाँ वर्ष) है| इस अंक के रिलीज के अंकों के साथ समीकरण की बात हम कर ही चुके हैं| फ़िल्म के कलाकारों में प्रमुख हैं अनुराग कश्यप की पत्नी कल्कि कोएच्लिन| इनका नामांक बनता है-4| यह अशुभ है| इसक वृहदंक बनता है-40| रिलीज के दिन यह अंक भी अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 9-4 है| यह रिलीज के दिन जितना शुभ है, उतना ही अशुभ| 09-01-1983 को जन्मीं कल्कि का जन्म का मूलांक 9 व भाग्यांक 4 है| अंक 9 समान रूप से शुभाशुभ है, जबकि अंक 4 अशुभ है| इनका आयु अंक 2 (29 वाँ वर्ष) शुभ है| नसीरुद्दीन शाह का नामांक 1 समान रूप से शुभाशुभ है| इसका वृहदंक है-55 तथा मूलांक समीकरण 5-5 है| ये दोनों घोर अशुभ हैं|
परिणाम:-फ़िल्म असफल रह कर निराश करेगी|
                 मित्रो, आज बस इतना ही| कल तो फिर से मिलना ही है| ......... आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम| 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें