अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 23 सितंबर 2011

आज की रिलीज फ़िल्में : ठीक-ठाक

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, लीजिए अब हाजिर है आज की रिलीज फ़िल्में|
MAUSAM 
सुप्रसिद्ध अभिनेता पंकज कपूर के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म पर सब की नज़रें टिकी हैं| इस फ़िल्म का अंक बनता है-1| यह लाभालाभ की सामान अवस्था में है| इसका वृहदंक है-19| यह शुभ है| इस फिल्म के दो निर्माता हैं| एक निर्माता शीतल विनोद तलवार का नामांक 3 व  वृहदंक 66 शुभ है| इसका मूलांक समीकरण 8-5-8 अशुभ है| दूसरे निर्माता इरोस के मुखिया सुनील लुल्ला का  नामांक 7 अशुभ है| इसका वृहदंक 34 तथा मूलांक समीकरण 9-7 शुभ है| निर्देशक पंकज कपूर का नामांक 1 व वृहदंक 37 समान रूप से शुभाशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 8-1 अशुभ है| 29-05-1954 को जन्मे पंकज कपूर का जन्म का मूलांक 2 व भाग्यांक 8 अशुभ है| इनका आयु अंक 4 (58 वाँ वर्ष) समानावस्था में है| कलाकारों में सोनम कपूर का नामांक 2 अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 2-9 शुभ है| इसका वृहदंक 47 अशुभ है| 09-06-1985 को जन्मीं सोनम का जन्म का मूलांक 9 शुभ व भाग्यांक 2 अशुभ है|  इन का आयु अंक 9 (27 वाँ वर्ष) शुभ है| शाहिद कपूर का नामांक 1 समान रूप से शुभाशुभ है| इसका वृहदंक 46 व मूलांक समीकरण 1-9 शुभ है| 25-02-1981 को जन्मे शाहिद का जन्म का मूलांक 7 अशुभ व भाग्यांक 1 शुभाशुभ की समान अवस्था में है| इनका आयु अंक 4 (31 वाँ वर्ष) भी शुभाशुभ की समान अवस्था में है|
परिणाम:-यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी सफलता नहीं पाएगी| इसे कामचलाऊ सफलता मिल सकती है|
HUM  TUM  SHABANA 
इस फ़िल्म का अंक बनता है-2| इसका वृहदंक है-47| ये दोनों ही अशुभ हैं| इसका मूलांक समीकरण 6-5-9 शुभ है| इसके तीन निर्माता हैं| पहले निर्माता सुनील चैनानी का नामांक 4 व वृहदंक 40 अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 9-4 समान रूप से शुभाशुभ है| दूसरे निर्माता समीर श्रीवास्तव का नामांक 3 शुभ है| इसका वृहदंक 48 व मूलांक समीकरण 2-1 अशुभ है| तीसरे निर्माता सुभाष डावर का नामांक 3 व वृहदंक 39 शुभ है| इसका मूलांक समीकरण 7-5 लाभालाभ की समान अवस्था में है| निर्देशक सागर बल्लारी का नामांक 5 शुभ है| इसका वृहदंक 23 व मूलांक समीकरण 1-4  लाभालाभ की समान अवस्था में है| कलाकारों में तुषार कपूर का नामांक 5, वृहदंक 50 व मूलांक समीकरण 5-9 शुभ है| 20-11-1976 को जन्मे तुषार का जन्म का मूलांक 2 अशुभ व भाग्यांक 9 शुभ है| इनका आयु अंक 8 (35 वाँ वर्ष) अशुभ है| मिनिषा लाम्बा का नामांक 7 अशुभ है, जबकि वृहदंक 34 व मूलांक समीकरण 5-2 लाभालाभ की समान अवस्था में है| 18-01-1985 को जन्मीं मिनिषा का जन्म का मूलांक 9 शुभ व भाग्यांक 6 समान शुभाशुभ है| इनका आयु अंक 9 (27 वाँ वर्ष) शुभ है| श्रेयस तलपडे का नामांक १ समान शुभाशुभ है| इनका वृहदंक 46 व मूलांक समीकरण 2-8 अशुभ है| 27-01-1976 को जन्मे श्रेयस का जन्म का मूलांक 9 शुभ व भाग्यांक 6 समान शुभाशुभ है| इनका आयु अंक 9 (36 वाँ वर्ष) शुभ है| 
परिणाम:-फ़िल्म का भविष्य सुखद नहीं दिखता| तुषार कपूर को इससे ख़ास फ़ायदा हो सकता है|
SAHEB  BIWI  AUR  GANGSTER 
इस फ़िल्म का अंक बनता है-7| यह अशुभ है| इसका वृहदंक 61 लाभालाभ की समान अवस्था में है| इसका मूलांक समीकरण 7-1-9-8 अशुभ है| इसके दो निर्माता हैं| पहले निर्माता राहुल मित्र का नामांक 6 समान शुभशुभ है| इसका वृहदंक 33 शुभ है| इसका मूलांक समीकरण 8-7 अशुभ है| दुसरे निर्माता तिग्मांशु धूलिया का नामांक 7 अशुभ है| इसका वृहदंक 52 व मूलांक समीकरण 5-2 समान रूप से शुभाशुभ है| 03-07-1967 को जन्मे तिग्मांशु का जन्म का मूलांक 3 शुभ व भाग्यांक 6 समान शुभशुभ है| इनका आयु अंक 9 (45 वाँ वर्ष) शुभ है| तिग्मांशु फ़िल्म के निर्देशक भी हैं, इसलिए इनके अंक दोहरे रूप में प्रभावी हैं| कलाकारों में माही गिल का नामांक 8, वृहदंक 26 व मूलांक समीकरण 7-1 अशुभ है| 19-12-1975 को जन्मीं माही का जन्म का मूलांक 1 समान शुभशुभ व भाग्यांक 8 अशुभ है| इनका आयु अंक 9 (36 वाँ वर्ष) शुभ है|    
परिणाम:-फ़िल्म औसत सफल रह सकती है| तिग्मांशु को इस फ़िल्म से ख़ास फ़ायदा हो सकता है|
SHAKAL  PE  MAT  JA 
इस फ़िल्म का अंक बनता है-3| यह शुभ है| इसका वृहदंक 21 अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 6-4-9-2 शुभ है| फ़िल्म के पहले निर्माता दीपक जालान का नामांक 9 व वृहदंक 36 शुभ है| इसका मूलांक समीकरण 7-2 प्रबल अशुभ है| दूसरे निर्माता के रूप में सरिता जालान हैं| इनका नामांक 5 शुभ है| इसका वृहदंक 23 व मूलांक समीकरण 3-2 समान रूप से शुभशुभ है| निर्देशक शुभ का नामांक 7 अशुभ है| इसका वृहदंक 16 लाभालाभ की समान अवस्था में है| 
परिणाम:-फ़िल्म औसत सफल रह कर लागत वसूल कर सकती है|
                           मित्रो, अभी कुछ ही देर में मिलते हैं 'आज का अवतार' लेकर| ............ जय श्री राम|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें