अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 26 अगस्त 2011

आज की रिलीज फ़िल्में : फ्लॉप की जुगलबंदी

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, लीजे आज सबसे पहले आपकी सेवा में प्रस्तुत है आज रिलीज हो रही फ़िल्में|
रिलीज के समीकरण
रिलीज के दिन का मूलांक 8 व भाग्यांक 2 है| यह बहुत विभ्रमजनक युति है| अब चलित समय अंक 5 (ऋणात्मक) है| 
CITKABREY-SHADES  OF  GREY
इसका अंक बनता है-1| यह रिलीज के अंकों के साथ अशुभ युति बना रहा है| इसका वृहदंक 73 भी अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 8-3-6-2 शुभ है| फ़िल्म के निर्माता सुनीत अरोड़ा का नामांक 4 व वृहदंक 40 अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 1-3 भी अशुभ है| सुनीत अरोड़ा निर्देशक भी हैं, इसलिए इनके अंक दोहरी भूमिका में हैं| फ़िल्म के प्रमुख कलाकार भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन का नामांक 9, वृहदंक 27 व मूलांक समीकरण 1-8, ये तीनों ही अशुभ हैं| 17-07-1971 को जन्मे रवि किशन का जन्म का मूलांक 8 अशुभ व भाग्यांक 6 शुभ है| इनका आयु अंक 5 (41 वाँ वर्ष) भी अशुभ है|
परिणाम:-इस फ़िल्म के बॉक्स ऑफिस पर पिटने के आसार हैं|
MR. BHATTI  ON  CHUTTI 
इस फ़िल्म का अंक बनता है-4| यह अशुभ है| इसका वृहदंक 58 भी अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 6-8-3-5 समान लाभालाभ की अवस्था में है| निर्माता के रूप में दो लोग हैं| एक निर्माता अश्वनी चोपड़ा का नामांक बनता है-3| यह अशुभ है| इसका वृहदंक 48 व मूलांक समीकरण 4-8 भी अशुभ है| दूसरे निर्माता ज्ञान खरंद का नामांक 4, वृहदंक 31 व मूलांक समीकरण 1-3, ये तीनों ही अशुभ है| फ़िल्म के निर्देशक करण राज़दान का नामांक 4, वृहदंक 31 व मूलांक समीकरण 22 है| ये सभी अशुभ हैं|
परिणाम:-यह फ़िल्म फ्लॉप के खाते में ही जाती दिख रही है|
                मित्रो, अभी तो इतना ही| दिन में मिलते हैं फिर से 'आज का अवतार' लेकर| ............ जय श्री राम|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें