अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 12 अगस्त 2011

आज की रिलीज फ़िल्में : 'आरक्षण' लाज बचा लेगी बॉक्स ऑफिस की

जय श्री राम ..........| आदरणीय मित्रो, आज अन्य कामों में उलझे होने के कारण आज की रिलीज फ़िल्मों  की बात आपसे अब कर रहे हैं| वैसे आपको तो पता ही है कि आज की रिलीज फ़िल्मों की चर्चा हम 'दिशा चैनल' के अपने लाइव कार्यक्रम 'अंक प्रभा' में पिछले शनिवार यानि दिनांक 06-08-2011 को कर चुके हैं| आइए, सबसे पहले बात हो जाए आज के अंकीय समीकरणों की|  
रिलीज के समीकरण
रिलीज के दिन का मूलांक 3 व भाग्यांक 6 है| यह युति अंक 3, 6 व 9 के लिए विशेष शुभ है| अंक 1 के लिए भी ये समीकरण लाभकारी हैं| अंक 2 व 7 के लिए ये अंकीय समीकरण अशुभ हैं|
MUJHSE  FRAAANDSHIP  KAROGE  
इस फ़िल्म का अंक बनता है-2| यह अशुभ है| इसका वृहदंक बनता है-83| यह भी अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 6-3-2 रिलीज के अंकों के साथ शुभ युतियाँ बना रहा है| निर्माता आशिष पटेल का नामांक 8 रिलीज के भाग्यांक 6 शुक्रवार का मित्र होने के कारण शुभ है| इसका वृहदंक 35 भी शुभ है| इसी प्रकार इसका मूलांक समीकरण 9-8 भी शुभ ही है| फ़िल्म की निर्देशक नूपुर अस्थाना का नामांक बनता है-2| यह अशुभ है| इसका वृहदंक 47 भी अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 9-2 शुभ है|
परिणाम:-यह फ़िल्म भी बॉक्स ऑफिस पर निराश करेगी| हाँ, निर्माता आशिष पटेल के अंकों की शुभ अवस्था के कारण निर्माता अन्य तरीक़ों से लागत निकाल सकते हैं| 
AARAKSHAN
इस बहुप्रतीक्षित फ़िल्म का अंक बनता है-3| यह शुभ है| इसका मूलांक समीकरण 21 है| यह भी रिलीज के दिन शुभ है| फ़िल्म के एक निर्माता प्रकाश झा का नामांक है-2, जो कि अशुभ है| इसका वृहदंक 29 समान रूप से शुभ और अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 4-7 है| यह अशुभ है| 27-02-1952 को जन्मे प्रकाश झा का जन्म का मूलांक 9 व भाग्यांक 1 है| ये दोनों ही रिलीज के दिन शुभ अवस्था में हैं| इनका आयु अंक 6 (60 वाँ वर्ष) भी शुभ है| प्रकाश झा फ़िल्म के निर्देशक भी हैं, अतः इनके अंक दोहरे रूप में प्रभावी हैं| दूसरे निर्माता फ़िरोज़ नडियाडवाला का नामांक बनता है-7| यह अशुभ है| इसका वृहदंक बनता है-52| पारस्परिक विरोधी युति के कारण यह भी अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 7-9 समान रूप से शुभ-अशुभ है| अब बात करें फ़िल्म के कलाकारों की| अमिताभ बच्चन का नामांक 7 अशुभ है|इसका वृहदंक 43 शुभ है| इसका मूलांक समीकरण 9-7 समान लाभालाभ की अवस्था में है| 11-10-1942 को जन्मे अमिताभ बच्चन का जन्म का मूलांक 2 रिलीज के दिन अशुभ व भाग्यांक 1 शुभ है| इनका आयु अंक 6 (69 वाँ वर्ष) भी शुभ है| सैफ़ अली खान का नामांक 4 रिलीज के दिन समान रूप से शुभ-अशुभ है| इसका वृहदंक 31 शुभ है| इसका मूलांक समीकरण 4-5-4 भी रिलीज के दिन समान रूप से शुभ-अशुभ है|16-08-1970 को जन्मे सैफ़ का जन्म का मूलांक 7  अशुभ और भाग्यांक 5 समान रूप से लाभालाभ की अवस्था में है| एक और कलाकार मनोज बाजपेयी की बात कर ली जाए| इनका नामांक 5, वृहदंक 32 व मूलांक समीकरण 9-5, ये तीनों ही रिलीज के दिन समान लाभालाभ की अवस्था में है| 23-04-1969 को जन्मे मनोज बाजपेयी का जन्म का मूलांक 5 समान शुभ-अशुभ तथा भाग्यांक 7 अशुभ है| इनका आयु अंक 7 (43 वाँ वर्ष) भी अशुभ है|
परिणाम:-यह फ़िल्म बहुत बड़ी हिट तो नहीं रहेगी, मगर अच्छी सफल रह सकती है| यह जो कुछ भी कमाई करेगी, वह अमिताभ बच्चन के अंकों और प्रकाश झा के जन्मांकों के कारण ही करेगी|
PHHIR
इस फ़िल्म का अंक बनता है-3| यह शुभ है| इसका वृहदंक 21 भी शुभ है| इस फ़िल्म के तीन निर्माता हैं| पहले निर्माता सुरेन्द्र शर्मा का नामांक बनता है-8| यह अशुभ है| इसका वृहदंक 44 तथा मूलांक समीकरण 1-7 समान लाभालाभ में है| दूसरी निर्माता अमिता बिश्नोई का नामांक बनता है-8| इसकी बात हम कर चुके हैं| इसका मूलांक समीकरण 35 शुभ है| इसका मूलांक समीकरण 2-6 समान लाभालाभ की अवस्था में है| तीसरी निर्माता भागवंती गोबरानी का नामांक 7 अशुभ है| इसका वृहदंक 43 व मूलांक समीकरण 1-6 शुभ है| निर्देशक गिरीश धमीजा का नामांक 5 व वृहदंक 32 समान रूप से शुभ-अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 6-8 शुभ है|
परिणाम:-यह फ़िल्म सफल रह कर अपनी लगत निकाल सकती है|
तो मित्रो, आज का दिन हिंदी फ़िल्मों के बॉक्स ऑफिस के लिए अच्छा ही सन्देश लाएगा| आज बस इतना ही| कल आपके लिए एक बहुत ही ख़ास बात लेकर आपकी सेवा में हाजिर होंगे| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ........आज के आनंद की जय| .........जय श्री राम|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें