अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2011

आज की रिलीज फ़िल्में: फ्लॉप की तिकड़ी

         जय श्री राम ...........| आदरणीय मित्रो, प्रकृति का रूप बदल रहा है;मगर मौसम में आ रहा यह बदलाव हिंदी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस-सीन में भी कोई बदलाव लाएगा या नहीं,यह देखना है| आज रिलीज हो रही हैं तीन फ़िल्में| इन में से एक 'एंजल' तो पिछले हफ्ते रिलीज होनी थी| तो आइए, सब से पहले करते हैं आज के अंकीय समीकरणों की बात|
         आज के अंकीय समीकरण 
         आज का मूलांक 2 व भाग्यांक 8 है| यह युति भावनात्मक झटका व इच्छा-पूर्ति में बाधा बताती है| साथ ही यह साझेदारी में हानि बताती है| आज अंक 1, 2, 4, 8 व 9 के लिए मामला ख़राब है| अंक 6 के लिए हानि योग है| अंक 7 के लिए अंक 2 वाली ही स्थिति है| अंक 5 की स्थिति आज डावांडोल अधिक है| अंक 4 के साथ विखंडन की स्थिति है|
        PATIALA HOUSE
        निर्माताओं की लम्बी-चौड़ी फेहरिश्त वाली इस फिल्म का अंक बनता है-9| यह अक्षय कुमार का जन्म का मूलांक है, मगर परेशानी यह है कि अभी अक्षय का आयु-अंक इन के विपरीत है और आज के समीकरण फिल्म के इस अंक के विपरीत हैं| अतः यह अंक आज अशुभ है| इस का वृहदंक 45 व मूलांक समीकरण 1-8 है| ये दोनों भी आज अशुभ हैं| फिल्म के कुल जमा छह निर्माता हैं| पहले निर्माता निखिल अडवानी फिल्म के निर्देशक भी हैं| निखिल का नामांक बनता है-8| इस का वृहदंक 35 व मूलांक समीकरण 8-9 है| ये सभी आज अशुभ हैं| 28-04-1971 को जन्मे निखिल का जन्म का मूलांक 1 व भाग्यांक 5 है| ये दोनों ही आज के अंकीय समीकरण के साथ विपरीत बैठते हैं| निखिल का आयु-अंक (40 वाँ वर्ष) आज के अंकों के साथ विखंडन कर रहा है| निखिल को चाहिए कि ये अपने नाम को 'NIKKHIL' लिखें| अक्षय कुमार के साथ निखिल की मैचिंग नहीं है| इस लिए जब तक निखिल अपने नाम की वर्तनी नहीं बदलेंगे, तब तक अक्षय के साथ उन का सफल फ़िल्म दे पाना संभव नहीं दिखता| निखिल के अंक दोहरे रूप में प्रभावी हैं| दूसरे निर्माता भूषण कुमार का नामांक 6 है| आज इस के आर्थिक झटके का योग है| इस का वृहदंक 42 व मूलांक समीकरण 9-6 है| ये दोनों भी अशुभ हैं| 28 नवम्बर को जन्मे (इन का जन्म का वर्ष हमें उपलब्ध नहीं है) भूषण कुमार का जन्म का मूलांक 1 है| यह आज के भाग्यांक के साथ 'द्रोहात्मक युति' बनाता है, जो कि अशुभ है| तीसरे निर्माता मुकेश तलरेजा का अंक बनाता है-6| इस का वृहदंक 42 व मूलांक समीकरण 7-8 है| ये दोनों भी आज अशुभ हैं| चौथे निर्माता किशन कुमार का अंक बनता है-5| इस का वृहदंक 32 व मूलांक समीकरण 8-6 है| ये दोनों भी आज हानिकारक हैं| पाँचवें निर्माता ज़ोएब स्प्रिंगवाला का अंक बनता है-9| इस का वृहदंक 54 व मूलांक समीकरण 3-6 है| ये तीनों ही आज अशुभ हैं| छठे निर्माता के रूप में अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना हैं| इन का नामांक बनता है-8| इस का वृहदंक 44 व वृहदंक समीकरण 7-1 है| ये दोनों ही आज झटकेदार हैं| 29-12-1974 को जन्मीं ट्विंकल का जन्म का मूलांक 2 व भाग्यांक 8 है| यही युति आज के अंकों की है| इन का आयु-अंक 1 (37 वाँ वर्ष) आज के भाग्यांक 8 के साथ पितृ-द्रोह उत्पन्न करता है| फ़िल्म 'TEES MAAR KHAN' की भविष्यवाणी के समय हम ने कहा भी था कि ट्विंकल के यहाँ 'पुरुष पितृदोष' है| इस के कारण इन्हें न तो अपने पति के काम में दखल देना चाहिए और न ही पति के लिए कोई फ़िल्म ही बनानी चाहिए| इन्हें अपने पति के काम से दूर रहना चाहिए| ट्विंकल ने यह फ़िल्म साझेदारी में बनायी है, जबकि आज साझेदारी के अंक भ्रष्ट हैं| ट्विंकल को चाहिए कि ये अपने नाम में 'TWINKLE' को 'TWINKKLE' लिखें| 
         फ़िल्म के नायक अक्षय कुमार का नामांक है-1| इस का वृहदंक 28 व मूलांक समीकरण 4-6 है| आज ये तीनों ही अशुभ हैं| 09-09-1967 को जन्मे अक्षय का जन्म का मूलांक 9 व भाग्यांक 5 है| ये दोनों ही आज हानिकारक हैं| कोढ़ में खाज यह है कि अभी अक्षय को उम्र का 44 वाँ वर्ष चल रहा है, जिस का अंक बनता है-8| यह आज तगड़ी 'स्पार्किंग' पैदा करता है| अतः यह फ़िल्म तो क्या 08 सितम्बर, 2011 तक अक्षय कुमार की कोई भी फ़िल्म हिट होती नहीं दिख रही है| हाँ, किसी निर्माता, निर्देशक या साथी कलाकारों के अंकों की बहुत तगड़ी कृपा हो तो थोड़ी बहुत सफलता मिल सकती है| फ़िल्म की नायिका अनुष्का शर्मा का नामांक बनता है-3| इस का वृहदंक 39 व मूलांक समीकरण 5-7 है| ये तीनों ही आज अशुभ हैं| 01-05-1988 को जन्मीं अनुष्का का जन्म का मूलांक 1 व भाग्यांक 5 है| ये दोनों ही आज शुभ नहीं हैं| इन के आयु-अंक 5 (23 वाँ वर्ष) का हाल भी ऐसा ही है|
          अतः यह फ़िल्म फ्लॉप के खाते में ही जाती दिख रही है| 'चांदनी चौक टू चाइना' के बाद निखिल के साथ अक्षय को यह दूसरा बड़ा झटका लगेगा| हाँ, यदि यह फ़िल्म एक सप्ताह बाद यानि इस महीने 18 तारीख़ को रिलीज की जाती तो बॉक्स ऑफिस पर इस की कहानी कुछ और ही रहती; मगर... यही तो भाग्य है|
           ANGEL
           सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के निर्देशन में यह तीसरी फ़िल्म है| इस का अंक बनता है-8| इस का वृहदंक बनता है-17| ये दोनों ही आज तगड़े अशुभ हैं| नाम एक ही शब्द का होने के कारण इस का कोई मूलांक समीकरण नहीं है| गणेश आचार्य का अंक है-9| इस का वृहदंक 36 व मूलांक समीकरण 4-5 है| ये तीनों ही आज हानिकारक हैं| चूँकि गणेश निर्देशक के साथ-साथ फ़िल्म के निर्माता भी हैं, इस लिए इन के अंक दोहरे रूप में प्रभावी हैं| अतः यह फ़िल्म गणेश आचार्य को बड़ा झटका देते हुए तगड़ी फ्लॉप की लिस्ट में अपना नाम जुड़वाती दिख रही है|
          AASHIQUI.IN  
          इस फ़िल्म का अंक बनता है-7| इस का वृहदंक बनता है-34| ये दोनों ही आज अशुभ हैं| इस मूलांक समीकरण 1-6 है| यह लगभग बराबरी का मामला है| फ़िल्म के दो निर्माता हैं| पहले निर्माता अमित छेड़ा का अंक बनता है-6| यह आज शुक्र भंग के कारण आर्थिक झटका देने वाला है| इस का वृहदंक 33 व मूलांक समीकरण 1-5 है| ये दोनों भी आज अशुभ हैं| दूसरे निर्माता शशिकांत छेड़ा का अंक 8, वृहदंक 53 व मूलांक समीकरण 3-5 है| ये सभी आज हानिकारक हैं| फ़िल्म के निर्देशक शंखदीप का अंक बनता है-8| इस का वृहदंक बनता है-44| ये दोनों ही आज अशुभ है| अतः यह फ़िल्म फ्लॉप ही होती दिख रही है|
           मित्रो, यह तो कथा-कहानी हुई आज की रिलीज फिल्मों की| अगली पोस्ट के रूप में 'अंक प्रभा' के जनवरी, 2011 के पृष्ठ संख्या 6 ले कर कल उपस्थित होंगे| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ........आज के आनंद की जय| ........... जय श्री राम|



           
   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें