अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 4 जून 2010

'RAAJNEETI' की रिलीज़: ज़्यादा मज़ा नहीं आएगा

जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो,आप से बात किये बहुत दिन हो गये | पिछले शुक्रवार की रिलीज़ फ़िल्म के बारे में भी बात नहीं हो पायी थी | साथ ही राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार और इस के मुखिया श्री अशोक गहलोत के भविष्य के बारे में भी बात करनी थी,वह भी नहीं कर पाये | यह बात अब हम 6 जून को करेंगे | आज बात करते हैं एक बड़ी रिलीज़ की | यह है प्रकाश झा की फ़िल्म 'राजनीति' | लेकिन इस 'राजनीति' की बिसात पर सब से पहले बिछाते हैं आज के अंकीय समीकरणों के मोहरे | 
आज के अंकीय समीकरण 
आज का मूलांक व भाग्यांक 4 है | चलित मासांक 6 व चलित वर्षांक 3 है | कैलेण्डर का चलित अंक है-5 (धनात्मक) | आप को पता ही है कि शुक्रवार का अंक है-6 | आज के अंकीय समीकरण अंक 1 व 4 के अधिक पक्ष में हैं | अंक 4 के साथ शुभांकों के योग के कारण अंक 1 के साथ यहाँ 'पितृ-प्रभाव' है,पितृ-दोष नहीं | अंक 2 व 7 के साथ आज के अंक अशुभ युति बना रहे हैं | यह भावनाओं पर आघात व इच्छाओं के साथ समझौता बताती है | 
RAAJNEETI
   इस फ़िल्म का नामांक बनता है-7,जो कि आज के अंकों के साथ भावनाओं पर आघात बताता है | यह दिल पर चोट कर रहा है | इस का वृहदंक है-25 | अंक 2,5 व 7 की युति ठीक-ठाक है | यहाँ चन्द्रमा व बुध की युति 'पुत्र-द्रोह' बनती है | चूँकि चलित अंक 5 ही है,इस लिए यहाँ कुछ लाभ की स्थिति है | प्रकाश झा फ़िल्म के निर्माता तथा निर्देशक,दोनों ही भूमिकाओं में हैं,इस लिए इन के अंक दोहरे रूप में प्रभावकारी हैं | इन का नामांक है-2,जो कि आज ठीक नहीं है | यह बना है 29 से | अंक 2 के दोहराव के कारण यह युति अंक 9 की उपस्थिति के बाद भी कोई ख़ास शुभ फलदायी नहीं है | हाँ,अंक 9 के कारण प्रतिष्ठा-वृद्धि अवश्य हो सकती है | इन के वृहदंक का मूलांक समीकरण है 4-7,जो कि आज नितांत ही भावनात्मक झटका देने वाला है | यह समुचित इच्छा-पूर्ति में बाधा पैदा करता है | 27-02-1951 को जन्मे झा का जन्म का मूलांक 9,मासांक 2,वर्षांक 8,भाग्यांक 1 व संयुक्तांक 3 है | उम्र का 59 वाँ वर्ष चलने के कारण इन का आयु अंक हुआ-5 | भाग्यांक की अनुकूलता के कारण यह फ़िल्म झा को कुछ फ़ायदा अवश्य दे सकती है,मगर अन्य अंकों की विपरीतता के कारण इन की प्रतिष्ठा और सफलता,दोनों ही दुष्प्रभावित हो सकती हैं | फ़िल्म के एक नायक अजय देवगन का नामांक है-3 | इस का वृहदंक है-30,जिस का मूलांक समीकरण 4-6 है | यहाँ शुक्र विखंडित हो गया है,मगर अंक 4 की उपस्थिति लाभ देगी | 02-04-1969 को जन्मे अजय देवगन जन्म का मूलांक 2 इन के ख़िलाफ़ जाता है,मगर इन का भाग्यांक 4 इन के पक्ष में जाता है | इसी तरह जन्म का मासांक 4 पक्ष में,तो वर्षांक ८ ख़िलाफ जाता है | दूसरे नायक रणबीर कपूर का नामांक है-4,जो कि आज शुभ है | इस का वृहदंक है-40 | यह भी शुभ है | इस का मूलांक समीकरण है 4-9 | यह भी अनुकूल है | 28-09-1982 को जन्मे रणबीर का जन्म का मूलांक 1 आज शुभ है | इन का आयु अंक 1 (28 वाँ वर्ष ) भी शुभ है | नायिका कटरीना कैफ़ का नामांक है-1,जो कि आज शुभ है | इस का वृहदंक है-28 | यहाँ अंक 2 व 8 की युति इच्छा-पूर्ति में तगड़ी बाधा बताती  है | इस का मूलांक समीकरण है 7-3 | ये दोनों अंक पारस्परिक विरोध भाव रखते हैं तथा आज के सन्दर्भ में लाभ कम,हानि ज़्यादा देंगे |  16-07-1984 को जन्मी कटरीना का जन्म का मूलांक आज अंक 2 ही की तरह भावनात्मक झटका देने वाला है | यही हाल मासांक का भी है | वर्षांक 4 व भाग्यांक 9 की अनुकूलता प्रतिष्ठा-वृद्धि करवा सकती है | 
                  अतः यह उक्त विश्लेषण के आधार पर यह कहा जा सकता है कि यह फ़िल्म ठीक-ठाक ही चल पाएगी,कोई बड़ी हिट साबित नहीं होगी | प्रकाश झा इस से चर्चा ज़रूर पा सकते हैं,मगर यह फ़िल्म इन की प्रतिष्ठा को दुष्प्रभावित भी कर सकती है | अजय देवगन,रणबीर कपूर और कटरीना को अच्छी प्रशंसा मिल सकती है | अंक 4 व अंक 9 के प्राधान्य के कारण इस फ़िल्म के निर्देशक,नायक,खलनायक,सिनेमेटोग्राफर,स्टंट मास्टर व अंक 9 वाली कटरीना को पुरस्कार मिल सकते हैं | हाँ,अंक 2,7 व 3 की अनुकूलता नहीं होने के कारण इस की कथा,पटकथा,संवाद,संगीत व गीत पक्ष को ले कर तगड़ी कमियाँ निकली जा सकती हैं या तगड़ी आलोचना हो सकती है | कुल मिला कर इस 'राजनीति' से हिंदी फिल्मोद्योग को ज़्यादा मज़ा नहीं आएगा | आज बस इतना ही | अब आज्ञा दीजिए | .........  आज के आनंद की जय | ............ जय श्री राम |   





1 टिप्पणी:

  1. जय श्री राम.... आपकी जानकारी बहुत अच्छी लगी.... मुझे तो फिल्म देखे हुए.... १८ साल हो गए हैं..... मुझे यही नहीं पता कि रणबीर कपूर कौन है.... ? फ़िल्मी सितारों में एक अमिताभ बच्चन का नाम सुना है... एक सलमान , एक आमिर और शाहरुख़.... ओम् पूरी.... बस यही ८/१० नाम हैं...जिनका सुना है....

    जवाब देंहटाएं