गुरुवार, 18 नवंबर 2010

'अंक प्रभा' का विमोचन


जय श्री राम| आदरणीय मित्रो,एक अंतराल के बाद आज बात हो रही है| एक शुक्रवार को कोई हिंदी फ़िल्म रिलीज नहीं हुई| उस के अगले शुक्रवार को जब 'ACTION REPLAY' रिलीज हुई,तब हम बीकानेर थे और ऐसी हालत में थे कि पोस्ट डाल ही नहीं सके| फिर अगले शुक्रवार को कोई फ़िल्म रिलीज ही नहीं हुई| इन सब के साथ अख़बार 'अंक प्रभा' के विमोचन की तैयारियों में भी लगे हुए थे| इसी चक्कर में हाल ही में हुई ज़बरदस्त राजनीतिक उठापटक से सम्बन्धित अपनी भविष्यवाणी सही साबित होने की पोस्ट भी नहीं डाल सके| आज जब अख़बार 'अंक प्रभा' के विमोचन-कार्यक्रम के फोटो मिले हैं तो यह पोस्ट डालने बैठे हैं| घोटेवाले,माँ बगलामुखी और परम पूज्य गुरुदेव देवराहा बाबा की कृपा और आप की शुभकामनाओं के साये में अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित भारत के पहले अख़बार 'अंक प्रभा' का विमोचन विगत 14 नवम्बर को हुआ| कार्यक्रम में श्री दक्षिणमुखी बालाजी धाम,हाथोज (जयपुर) के अधिष्ठाता महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 बालामुकुंदाचार्य जी महाराज और श्री जीण माता धाम (सीकर) के अधिष्ठाता संत श्री लाल बाबा जी महाराज का सान्निध्य था| मुख्य अतिथि 'दिशा' चैनल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री माधवकांत मिश्रा थे| कार्यक्रम की अध्यक्षता का दायित्व प्रख्यात ज्योतिषी और राजस्थान विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डॉ. विनोद शास्त्री पर था| विशिष्ट अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व आयुर्वेद मंत्री श्री जोगेश्वर गर्ग और रामगढ़ (अलवर) के विधायक श्री ज्ञानदेव आहूजा थे| 
        अतिथियों का रोली से तिलक सुश्री जयश्री ने और देशभक्ति की जीवन्त प्रतीक व महाराणा प्रताप के अपूर्व जीवट की साक्षी हल्दी घाटी की माटी से सुश्री ज्योति ने किया| सर्वप्रथम अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया| 'अंक प्रभा' के विधि मार्गदर्शक श्री राजदीपक रस्तोगी ने आगंतुकों का ससम्बोधन स्वागत किया| 'अंक प्रभा' के प्रधान सम्पादक के नाते हम ने इस अखबार के कलेवर के बारे में खुलासा किया| हम ने निवेदन किया कि अभी बिहार विधानसभा चुनावों के कारण यह 'श्रीगणेश अंक' इसी पर आधारित है| आगामी अंक विहार विधानसभा चुनाव-परिणाम तथा विमोचन-कार्यक्रम पर आधारित होगा| इस कारण हमारे तयशुदा नियमित स्तम्भ निलंबित रहेंगे| उस के बाद के अंकों में 'आमुख कथा' में प्रमुख भविष्यवाणी,'प्रसंगवश' में धर्म/अध्यात्म/परा विद्या से जुड़ा मुद्दा,सरल उपायों के रूप में 'न्यूमेरो टिप्स','भविष्यवाणी फ्लैशबैक' में हमारी विगत सफल भविष्यवाणी (फ़िल्म सम्बन्धी भविष्यवाणियों को छोड़ कर),'अंक ज्योतिष सीखें',आगामी माह में जन्मदिन वाली प्रमुख हस्तियों के बारे में भविष्यवाणी 'शख्सियत' में,आगामी माह में रिलीज होने वाली हिंदी फ़िल्मों की बॉक्स ऑफिस भविष्यवाणी 'सिनेमा संसार' में,इसी शीर्षक में 'फ्लैशबैक' में हिंदी फ़िल्मों के बारे में हमारी विगत भविष्यवाणी,'करियर' में यह बताया जाएगा कि किस नौकरी के लिए किन अंकों और कैसी बॉडी लैंग्वेज वाले व्यक्ति आवेदन करें? साथ ही जिन के अनुकूलता कम है,वे क्या करें कि जिस से अनुकूलता-प्रतिशत बढ़ जाए? पाठकों की समस्याओं का नि:शुल्क समाधानपरक परामर्श दिया जाएगा| जिन्हें अपनी जन्म-दिनांक सही-सही ज्ञात नहीं है,उन्हें उन की फोटो देख कर परामर्श दिया जाएगा| मीडिया-जगत में बॉडी लैंग्वेज के आधार पर परामर्श देने वाला 'अंक प्रभा' पहला एवं एकमात्र पत्र है|
मुख्य अतिथि श्री माधवकांत मिश्रा ने डॉ. कुमार गणेश 369 की भविष्यवाणियों के सफलता-प्रतिशत का जिक्र करते हुए कहा कि अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज के क्षेत्र में और अधिक प्रयासों की आवश्यकता है| अद्याक्ष डॉ. विनोद शास्त्री ने 'अंक प्रभा' का स्वागत करते हुए कहा कि इस महती प्रयास को पर्याप्त प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए| विशिष्ट अतिथिद्वय श्री जोगेश्वर गर्ग और श्री ज्ञानदेव आहूजा ने 'अंक प्रभा' के प्रति अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त कीं| सन्निधिद्वय संत श्री लाल बाबा और बालमुकुन्दाचार्य जी महाराज ने 'अंक प्रभा' को अपना आशीर्वाद प्रदान किया| संत श्री लाल बाबा ने श्री जीण माता की चुनरी डॉ. कुमार गणेश 369 को ओढायी| 'अंक प्रभा' परिवार की ओर से अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट किये गये| मंच-संचालन युवा वास्तुविद श्री आर.के. सुतार ने किया|
मित्रो,आज तो बस इतना ही| कल आप की सेवा में दो आलेख लेकर हाजिर होंगे| अब आज्ञा दीजिए| ......... आज के आनंद की जय| ........... जय श्री राम|

बुधवार, 10 नवंबर 2010

अखबार ' अंक प्रभा ' का विमोचन

मान्यश्रेष्ठ,
              परम हर्ष के साथ आप से यह निवेदन कर रहे हैं कि घोटेवाले,माँ बगलामुखी एवं परम पूज्य गुरुदेव देवराहा बाबा की कृपा से अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित भारत के पहले अखबार
                                                                     ' अंक प्रभा '
                                                            का विमोचन होने जा रहा है|
                                                इस में आप की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है|
                                                                विमोचन-कार्यक्रम
                                                  दिन व दिनांक: रविवार,14 नवम्बर,2010
                                                            समय: दिन में 03:30 बजे
                  स्थान: हरियाणा भवन,'दैनिक भास्कर' परिसर के पास वाली गली,जवाहर लाल नेहरू मार्ग,जयपुर
                                                                   सन्निधित्रयी
                                                     महाराजश्री श्री योगेश चन्द्र मिश्रा जी
                                                       अधिष्ठाता,श्री पीताम्बर पीठ,गोनेर
                                                                संत श्री लाल बाबा जी
                                                       अधिष्ठाता,श्री जीण माता धाम,सीकर
                                             महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री बालमुकुन्दाचार्य जी
                                               अधिष्ठाता,श्री दक्षिणमुखी बालाजी धाम,हाथोज
                                                                        अध्यक्ष
                                                     डॉ.विनोद शास्त्री,प्रख्यात ज्योतिर्विद
                                                                   मुख्य अतिथि
                                श्री माधवकांत मिश्र,मुख्य कार्यकारी अधिकारी,दिशा चैनल (धार्मिक)
                                                                     विशिष्ट अतिथिद्वय
                               श्री अर्जुन राम मेघवाल                                      श्री ज्ञानदेव आहूजा
                                     सांसद,बीकानेर                                      विधायक,रामगढ़ (अलवर)
                                                                   मंच-संचालन
                                                    श्री आर.के.सुतार,प्रख्यात वास्तुविद
                                 कैलाश प्रज्ञ                                                       डॉ.कुमार गणेश 
                                 सम्पादक                                                         प्रधान सम्पादक
                 9351568944,9672494178                             9929842668,9024179535
                                                            ankprabha@gmail.com              
                  अख़बार का कार्यालय: 101/156,रवि मार्ग,पटेल मार्ग,मानसरोवर,जयपुर-302020        
 

शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2010

आज की रिलीज फ़िल्में:::पाँच फ्लॉप इकट्ठी

जय श्री राम ........... | आदरणीय मित्रो,अखबार 'अंक प्रभा' की विशेष सेवा में लगे होने के कारण पिछले हफ़्ते रिलीज हुई फ़िल्मों की बात हम आप की सेवा में नहीं कर पाये थे| इस के लिए हम माफ़ी चाहेंगे| ... आज कुल जमा पाँच फ़िल्में रिलीज हो रही हैं| 
आज के अंकीय समीकरण 
आज का मूलांक 4 तथा भाग्यांक 8 है| अंक 1,4,8 व 9 के लिए अशुभ योग हैं| आज का मूलांक 4 स्त्री अंक 2 के दोहराव से बना है| अतः अंक 2 के लिए भी विषमता ही है| अंक 5 तीव्र अस्थिरता लिये है| अंक 7 की स्थिति अंक 2 का सहोदर होने के कारण वैसी ही है| अंक 6 भ्रष्ट है | अन्य अंकों की संगत से शुभाशुभ अवस्था कम-ज़्यादा होगी| 
RAKTACHARITRA:भाग्य विचित्र 
इस फ़िल्म का अंक बनता है-2| यह आज ख़राब है| इस का वृहदंक है-29| स्त्री अंक 2 को प्रतिष्ठावर्द्धक अंक 9 का साथ मिला है| अंक 2 स्टोरी ट्रीटमेंट का भी होता है| इस कारण इस फ़िल्म को स्टोरी और उस के ट्रीटमेंट के मामले में तारीफ़ मिल सकती है| फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा भी अंक बनता है-2| इस की चर्चा हम अभी-अभी कर ही चुके हैं| इस का वृहदंक बनता है-47| यहाँ ग्रहण योग बनता है,जो कि मानस पर अँधेरा कर देता है| इस कारण व्यक्ति सही निर्णय नहीं कर पाता है| अंक 4 पितृ अंक है| स्त्री अंक 7 के साथ इस का योग फ़िल्म के पितृ पुरुषों यानि नायक व निर्देशक के लिए हानिकारक है| इस वृहदंक का मूलांक समीकरण 2-9 है| इस युति की बात भी हम कर चुके हैं| अतः इस फ़िल्म का भाग्य विचित्र ही कहा जाएगा| खींचातानी के बाद भी यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास नहीं कर पाएगी,निराश ही करेगी| 
JHOOTHA HI SAHI:यह भी ख़ूब कही 
इस फ़िल्म का अंक बनता है-1,जो कि आज अशुभ है| इस का वुहदंक है-46| पितृ अंक 4 की संगत में अंक ६ होने के कारण शुक्र पीड़ित हो गया है| अंक 1,4 व 6 का त्रिकोण यह बताता है कि फ़िल्म के पितृ पुरुषों यानि नायक तथा निर्देशक को अंक 6 यानि शुक्र (धन) के मामले में निराश होना पड़ेगा| नायक जॉन अब्राहम का अंक 6 भ्रष्ट है,तभी तो वे महाभ्रष्ट शुक्र वाली बिपाशा के साथ सम्बन्ध बनाये हुए है| निर्देशक अब्बास टायरवाला का शुक्र भी भ्रष्ट है| इस कारण फ़िल्म के वृहदंक के त्रिकोण की नकारात्मकता बढ़ गयी है| इस का मूलांक समीकरण 3-6-1 है| ये सभी अंक आज दुर्बलावस्था में हैं| निर्माता मधु मंतेना का अंक बनता है-9,जो कि आज अशुभ है| इस का वृहदंक है-45| राहू और बुध की यह युति अस्थिरता बताती है| इस का मूलांक समीकरण 2-7 है| यहाँ दोनों स्त्री अंक (2 व 7) दुर्बल हैं| निर्देशक अब्बास टायरवाला का अंक बनता है-5,जो कि आज अस्थिरता सूचक है| 
HISSS:टांय-टांय फिस्स 
मल्लिका शेरावत की इस फ़िल्म का अंक बनता है-6,जो कि आज भ्रष्ट है| इस का वृहदंक बनता है-15| अंक 1 आज अशुभ है| अंक 5 आज अस्थिरता वाला है| फ़िल्म के दो निर्माता हैं| एक निर्माता विक्रम सिंह का अंक बनता है-6| इस का वृहदंक बनता है-33| यह ठीक-ठाक है| इस का मूलांक समीकरण 7-8 है| यह युति भावनात्मक झटका देती है तथा उम्मीद तोड़ती है| दूसरे निर्माता गोविन्द मेनन का अंक बनता है-7, जो कि आज झटके देगा| इस का वृहदंक बनता है-52| स्त्री अंक 2 आज दुर्बल है| अंक 5 की बात हम कर ही चुके हैं| इस का मूलांक समीकरण 8-8,जो कि आज घोर अशुभ है| बतौर कप्तान फ़िल्म की कमान जेनिफर चेम्बर्स लिंक के हाथों में है| इन का अंक बनता है-2,जो कि आज दुर्बल है| इस का वृहदंक है-74,इस की चर्चा अंक 47 में हम कर ही चुके हैं| इस का मूलांक समीकरण बनता है 5-7-8 | यह स्पार्किंग पैदा करता है,जो कि आज झटके देगा| अतः इस फ़िल्म को असफलता का ही मुँह देखना पड़ेगा,ऐसा लगता है| 
DUS TOLA:यूँ कि-ये कौन बोला 
इस फ़िल्म का अंक बनता है-1,जो कि आज अशुभ है| इस का वृहदंक बनता है-28| यह भावनात्मक झटका देता है,साथ ही उम्मीदें तोड़ता है| इस का मूलांक समीकरम 4-6 है| इस युति की चर्चा हम पहले कर चुके हैं| फिल्मे के तीन निर्माता हैं| एक निर्माता सुषमा रेड्डी का अंक बनता है-2,जो कि आज दुर्बल है|इस का वृहदंक है-38| यह ग़लत निर्णय बताती है| इस का मूलांक समीकरण 4-7 है| इस की बात हम कर चुके हैं| दूसरे निर्माता संजय भट्टाचार्य का अंक बनता है-6,जो कि आज भ्रष्ट है| इस का वृहदंक है-42| यह युति ग्रहण योग बना रही है| इस का मूलांक समीकरण 3-3 है | अंक 3 के दोहराव की बात हम वृहदंक 33 में कर ही चुके हैं| तीसरे निर्माता कुंवर प्रज्ञ आर्य का अंक बनता है-6| इस का भी वृहदंक बनता है-42| इस का मूलांक समीकरण 4-5-6 है| यहाँ शुक्र भ्रष्ट की अस्थिर युति बन रही है,जो कि नितांत अशुभ है| निर्देशक अजोय वर्मा का अंक बनता है-6| इस का वृहदंक है-24| इस का मूलांक समीकरण 1-5 है| अंक 1 व अंक 5 की युति की चर्चा हम फ़िल्म 'HISSS' के नामांक में कर चुके हैं| अतः यह फ़िल्म भी फ़्लॉप के ही खाते में जाती दिख रही है|








PAAN SINGH TOMAR:ज़्यादा लम्बी नहीं है उमर
इस फ़िल्म का अंक बनता है-5,जो कि आज अस्थिरता का प्रतिनिधि है| इस का वृहदंक है-50| इस का फल भी अंक 5 वाला ही है| इस का मूलांक समीकरण 6-8-9 है| यह शुक्र कि प्रबल भ्रष्टावस्था बताता है| इस फ़िल्म के निर्माता का नाम हमें उपलब्ध नहीं हो पाया,अतः हम सिर्फ़ निर्देशक के अंकों की ही बात करेंगे| निर्देशक तिग्मांशु धूलिया का अंक बनता है-8,जो कि आज विस्फोटक समीकरण बनाता है| इस का वृहदंक है-53,जो कि निर्णयगत अस्थिरता बताता है| इस का मूलांक समीकरण 6-2 है| यह कुछ लचीला है| अतः कुछ राहत की बात है,मगर इतनी भी नहीं कि अन्य अंकों की विपरीतता संतुलित हो जाए|                 
निष्कर्ष
(1) उक्त पाँचों ही फ़िल्में फ़्लॉप के खाते में जाती दिख रही हैं|
(2) 'रक्तचरित्र' को कथा,अभिनय तथा स्टोरी ट्रीटमेंट के मामले में तारीफ़ मिल सकती है|
(3) मल्लिका शेरावत के शोर वाली 'हिस्स' सिर्फ़ शोर ही रह जाएगी |

शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2010

'DO DOONI CHAAR' और 'CROOK' की रिलीज

जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो,आज अब समय कम बचा है,इस लिए अन्य कोई बात न करते हुए सीधे-से बात करते हैं आज रिलीज हो रही फिल्मों की | 
आज के अंकीय समीकरण 
आज का मूलांक ८ व भाग्यांक ३ है | यह अंक ३ को भ्रष्ट कर रहा है | अंक १ व ९ के लिए आज मिश्रित फल है | अंक ४ के लिए आज अशुभ योग अधिक हैं | अंक ५ भी आज अशुभ ही है | अंक २ व ७ भावनात्मक आघात देने वाले हैं | 
DO DOONI CHAAR:निराश नहीं करेगी 
 इस फिल्म का अंक है-२,जो कि आज अशुभ है | इस का वृहदंक है-४७ | यह भी अशुभ है | इस का मूलांक समीकरण २-६-३ है | यह ठीक-ठाक है | निर्माता अरिंदम चौधुरी का अंक है-३,जो कि आज शुभ है | इस का वृहदंक है-५७ | यह भी शुभ है | इस का मूलांक समीकरण ९-३ है | यह भी शुभ है | निर्देशक हबीब फ़ैसल का अंक है-१ | इस का वृहदंक है-२८ | यह अशुभ है तथा भावनात्मक झटका देगा | अतः अंक १ मिश्रित फलदायी है | नायक ऋषि कपूर का अंक ७,जो कि आज नुकसानदायक है | इस का वृहदंक है-५२ | यह अस्थिरता रखता है | इस का मूलांक समीकरण ७-९ है | अंक ७ आज के भाग्यांक ३ तथा अंक ९ आज के अंक ८ के साथ विरोध भाव रखता है | अतः अशुभ है | नायिका नीतू कपूर का अंक है-३,जो कि आज का भाग्यांक ही है | इस का वृहदंक है-३९ | यह भी शुभ है | इस का मूलांक समीकरण ३-९ है | यह भी शुभ है | अतः इस निष्कर्ष के आधार पर यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म भले ही कोई बहुत बड़ी हित ना रहे,मगर निराश नहीं करेगी तथा साथ ही प्रशंसा भी पाएगी | 
CROOK:ठीक-ठाक रहेगी
इस फिल्म का अंक है-३,जो कि आज शुभ है | इस का वृहद्फंक है-२१ | अंक १ व अंक २ के आज के मूलांक-भाग्यांक के साथ समीकरण अशुभ हैं | निर्माता महेश भट्ट का अंक है-३,यह आज शुभ है | इस का वृहदंक है-३९,जो कि शुभ है | इस का मूलांक समीकरण ५-७ है | अंक ५ व अंक ७ के आज के अंकों के साथ शुभ योग नहीं हैं | निर्माता मोहित सूरी का अंक है-६ | आज शुक्र भंग है,इस लिए यह आज अशुभ है | इस वृहदंक ३३ तथा मूलांक समीकरण ३-३ है | ये दोनों ही आज ठीक हैं | नायक इमरान हाशमी का अंक है-१,जो कि आज मिश्रित फलदायी है | इस का वृहदंक है-३७ | परस्पर विरोधी अंकों कि युति के कारन यह आज अशुभ है | इस का मूलांक समीकरण ९-१ है | यह आज अशुभ है | नायिका नेहा शर्मा का अंक है-५,जो कि आज अशुभ है | इस का वृहदंक है-३२ | यह भी आज अशुभ ही है | इस का मूलांक समीकरण ७-७ है | यह भावनात्मक झटका देगा | अतः नेहा को इस फिल्म से कोई ख़ास फायदा नहीं मिलेगा | 
निष्कर्ष 
(१) 'दो दूनी चार' औसत सफल रह सकती है | निर्माता अरिंदम चौधुरी और ऋषि कपूर और नीतू कपूर के अंकों के कारण तारीफ और अच्छी समीक्षा मिल सकती है | 
(२) 'क्रुक' ठीक-ठाक रह जाए तो भी बहुत है | 
         तो मित्रो,आज बस इतना ही | अब आज्ञा दीजिए | ......... आज के आनंद की जय | ........... जय श्री राम | 




गुरुवार, 7 अक्टूबर 2010

बिहार विधानसभा चुनाव-2010 :::भाग-8 ---किसे कितनी सीटें + कौन बनेगा मुख्यमंत्री ?

 जय श्री राम ........... | आदरणीय मित्रो,बिहार विधानसभा चुनावों के सिलसिले में कल हम ने रामविलास पासवान के अंकों का विश्लेषण किया था | इसी क्रम में समापन के रूप में आज हम यह बात करेंगे कि प्रमुखत: किस दल को कितनी सीटें मिल सकती हैं,और किस के सिर पर मुख्यमंत्री का सेहरा सजेगा ?

                                                        किसे कितनी सीटें ?
                                        जनता दल (यूनाइटेड ):---              80-85
                                        भाजपा:---                    60-65
                                        राष्ट्रीय जनता दल:---            50-55
                                        कांग्रेस:---                     08-12
                                        लोकजनशक्ति पार्टी(पासवान):---   05-08
                                            मुख्यमंत्री कौन ?
                    अब तक का सारा विश्लेषण पढ़ने के बाद इतना संकेत तो आप भी पा गये हैं कि आगामी चुनावों के बाद किस दल/गठबंधन की सरकार बनेगी ? राजस्थानी भाषा की एक कहावत है कि ''घोड़ी चढ़े जिको ई तोरण मारे'' | इस का मतलब है कि जो अभियान का मुखिया होता है,सफलता की वरमाला पहनने का हक़दार भी वही होता है | जाहिर-सी बात है कि जब जद (यू) और भाजपा नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ कर सब से ज़्यादा सीटें (बहुमत) पा रहे हैं,तो मुख्यमंत्री का ताज भी नीतीश को ही मिलना है | इस बार के चुनाव के बाद रोचक बात यह रहेगी कि नीतीश के साथ इस होड़ में लालू,कांगेरस,राबड़ी या कोई और नहीं,बल्कि ख़ुद नीतीश ही होंगे | हाँ,यह संभव है कि उन का 'नायब' यानि उपमुख्यमंत्री बदल जाए | इस लिए यदि इस बार उपमुख्यमंत्री के रूप में सुशील कुमार मोदी की जगह कोई और दिखाई दे तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए | जैसा की इस भविष्यवाणी के अत्यारंभ में हम ने लिखा है --- " 'वर्षांक-वर्षांक पद्धति' से वर्ष 2010 बिहार के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है | यहाँ से बिहार बहुत ख़ास स्वरुप ग्रहण करेगा,जो कि अगले 18 वर्षों तक कोई बहुत बड़ा 'समूह-वाचक' अथवा 'विचारधारा-वाचक' परिवर्तन नहीं करेगा | हाँ,यह परिवर्तन व्यक्तिवाचक हो सकता है | " इस बार के चुनाव बिहार की राजनीति में बहुत दूर तक का फ़ैसला इकट्ठा ही कर देंगे | अतः हमारे हिसाब से इस बार के इन चुनावों के बाद लालू प्रसाद यादव,रामविलास पासवान आदि नीतीश के सभी समकालीन हमेशा के लिए सत्ता की दौड़ से बाहर हो जाएँगे | ये अब कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएँगे | हाँ,ये सत्ता में भागीदारी पा सकते हैं,मगर तब ही कि जब भाजपा या जद (यू) के साथ आ जाएँ | तब तो ये केंद्र की आगामी सत्ता में भी भागीदारी पा सकते हैं | वर्ष 2028 तक 'समूहवाचक/विचारधारावाचक परिवर्तन' नहीं होने से तात्पर्य यह है कि जो समूह/गठबंधन/विचारधारा इस बार सत्ता में आएगी,कम-ओ-बेश वही वर्ष 2028 तक रह सकती है | हाँ,इस बीच इन का नेतृत्वकारी व्यक्ति बदल सकता है |      
                         तो मित्रो, बिहार विधानसभा के इन चुनावों के बारे में हम अपनी बात आज पूरी कर चुके हैं | हम ने अब तक के कार्यकाल में इस बार सर्वाधिक गहराई से राजनीतिक विश्लेषण किया है | अब गेंद घोटेवाले,माँ बगलामुखी और परम पूज्य गुरुदेव देवराहा बाबा के पाले में हैं | इन की कृपा रहेगी और हम सदा की भाँति इस बार भी सही ठहरेंगे | आज बस इतना ही | अब आज्ञा दीजिए | ......... आज के आनंद की जय | .......... जय श्री राम |

बुधवार, 6 अक्टूबर 2010

बिहार विधानसभा चुनाव-2010:::भाग-7 ---रामविलास पासवान के अंक

जय श्री राम ........... | आदरणीय मित्रो,बिहार विधानसभा चुनाव-2010 के सिलसिले में कल हम ने राष्ट्रीय जनता दल और इस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के अंकों की बात की थी | आज हम बात करेंगे रामविलास पासवान के अंकों की | एक बात विशेष रूप से निवेदन कर दें कि हम ने यहाँ सिर्फ़ रामविलास पासवान के अंकों का विश्लेषण किया है,इन की पार्टी 'लोक जनशक्ति पार्टी' की नहीं;क्योंकि हमारी दृष्टि में यह अनावश्यक था | यह पार्टी वैसे भी 'वन मैन शो' है |                                                                                                                         रामविलास पासवान
नामांक:---21+24=45=9        ज.दि.:---05-07-1946=5+7+2=14=5      संयुक्तांक:---5               आयु-अंक:---2 (65 वाँ वर्ष)    चलित अंक:---1 (+),4 (-)   चलित दशा:---अंक 8         सूर्य राशि:---कर्क 
             रामविलास पासवान का नामांक 9,मूलांक 5,भाग्यांक 5 तथा संयुक्तांक 5 है | इन के जन्म के चलित अंक 1 (+) व 4 (-) है | इन्हें अभी 62 वाँ वर्ष चल रहा है | इस कारण इन का आयु-अंक 2 है | इन्हें अंक 8 की दशा चल रही है,जो कि वर्ष 2014 तक चलेगी | इस दशा का मध्यमान वर्ष 2010 है | यह दशा इन के लिए अच्छी नहीं है | मतदान के सभी चरणों का चलित अंक (9) इन के नामंक (9) के साथ 'प्रतिरूप युति' व जन्म के एक चलित अंक (1) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | मतगणना के दिन का चलित अंक (3) + चलित वर्षांक (3) पासवान के उक्त अंकों के साथ 'मित्र युति' बनाता है |  
            पहले चरण का मूलांक (३) + पहले चरण का दिन-अंक (3) + दूसरे चरण का मूलांक (6) + दूसरे चरण का भाग्यांक (1) + दूसरे चरण का एक दिन-अंक (1) + तीसरे चरण का मूलांक (1) + तीसरे चरण का दिन-अंक (3) + तीसरे चरण का सीट अंक (3) + चौथे चरण का मूलांक (1) + चौथे चरण का भाग्यांक (6) + चौथे चरण का सीट अंक (6) + मतगणना के दिन का मूलांक (6) पासवान के नामांक (9) के साथ 'मित्र युति' बनाता है |    
             पहले चरण का मूलांक (3) + पहले चरण का दिन-अंक (3) + दूसरे चरण का मूलांक (6) + तीसरे चरण का दिन-अंक (3) + दूसरे चरण का सीट अंक (9) + चौथे चरण का भाग्यांक (6) + चौथे चरण का सीट अंक (6) + मतदान के पाँचवें चरण के मूलांक (9) + पाँचवें चरण के दिन-अंक (9) + मतगणना के दिन का मूलांक (6) पासवान के जन्म के एक चलित अंक (1) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | हालांकि यह युति कोई ख़ास असरकारी नहीं है | पहले चरण का सीट अंक (2) + चौथे चरण का एक दिन अंक (2) + छठे चरण का मूलांक (2) + मतगणना के दिन का भाग्यांक (2) पासवान के आयु-अंक (2) के साथ प्रतिरूप युति' तथा पहले चरण के भाग्यांक (7) + छठे चरण के भाग्यांक (7) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | पासवान के यहाँ स्त्री अंक 2 ख़राब है | इस कारण ही इन के वैवाहिक जीवन का स्वरूप विखंडित (दो शादियाँ) है | यह अंक साझेदारी/गठबंधन का भी है | इस का परम मित्र होने के कारण अंक 7  भी पासवान के लिए खराब है | अतः इन अंकों को ले कर बनीं उक्त दोनों युतियाँ पासवान के लिए हानिकारक ही हैं |  तीसरे चरण का भाग्यांक (5) + पाँचवें चरण का भाग्यांक (5) + मतगणना का दिन-अंक (5) पासवान के मूलांक (5) + भाग्यांक (5) + संयुक्तांक (5) के साथ 'प्रतिरूप युति' बनती है | यह अस्थिरता/डावांडोल/यथास्थिति बताती है | अतः पासवान की स्थिति अच्छी नहीं रहेगी | वे अपनी हालिया सीटें (10) फिर से पा लें,तो यही इन की बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जानी चाहिए | पाँचवें चरण का सीट अंक (8) + छठे चरण का दिन-अंक (8) + छठे चरण का सीट अंक (8) पासवान के नामांक (9) + जन्म के एक चलित अंक (4) के साथ 'व्यति युति' और जन्म के एक अन्य चलित अंक (1) के साथ 'द्रोहात्मक युति',मूलांक (5) + भाग्यांक (5) + संयुक्तांक (5) के साथ प्रबल अस्थिरता योग,चलित दशा (अंक 8) के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाता है | ये समस्त युतियाँ पासवान के लिए हानिकारक हैं | पासवान वाली अंक 8 की ही चलित दशा लालू प्रसाद यादव को भी चल रही है | इस कारण इन दोनों ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जो गठबंधन किया है,यह दोनों के ही लिए बुरा साबित होगा | एक कहावत है न कि 'अंधा अंधे ठेलिया,दोनों कूप पड़ंत' | पासवान के अंक स्पष्ट रूप से यह बताते हैं कि ये बिहार के मुख्यमंत्री कभी नहीं बन सकते |  
                  तो मित्रो,आज बस इतना ही | कल इस शृंखला की अंतिम कड़ी के रूप में हम इस बात की चर्चा करेंगे कि प्रमुखत: किस दल को कितनी सीटें मिल सकती हैं तथा मुख्यमंत्री का ताज किस के माथे पर होगा ? अब आज्ञा दीजिए | ........ आज के अननद की जय | .......... जय श्री राम | 


मंगलवार, 5 अक्टूबर 2010

बिहार विधानसभा चुनाव-२०१०:::भाग-6---राष्ट्रीय जनता दल और लालू प्रसाद यादव के अंक



जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो,बिहार विधानसभा चुनाव-2010 के सिलसिले में हम ने कल  बात की थी कांग्रेस और इस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी के अंकों की | आज हम बात करेंगे राष्ट्रीय जनता दल और इस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के अंकों की | 
                                                      राष्ट्रीय जनता दल 


नामांक:---20+13+08=41=5       स्थापना:---05-07-1997=5+7+8=38=2    संयुक्तांक:---7               चलित अंक:---2,7    आयु-अंक:--- 5 (14 वाँ वर्ष)   चलित दशा:---अंक 7  (वर्ष 2012 तक)
      राजद का नामांक 5,मूलांक 5,भाग्यांक 2 तथा संयुक्तांक 7 है | इस की स्थापना के चलित अंक 2  (+) व 7 (-) है | इसे स्थापना 14 वाँ वर्ष चल रहा है,इसलिए इस का आयु-अंक 5 हुआ | इसे अभी अंक 7 की दशा चल रही है | यह वर्ष 2012 तक चलेगी | इस के भाग्यांक (2) + संयुक्तांक (7) तथा स्थापना के चलित अंकों (2  व 7) में 'प्रतिरूप युति' बन रही है | इस के साथ ही चलित दशा (अंक 7) को भी जोड़ा जा सकता है | ये समीकरण चलित वर्षांक (3) + मतदान के सभी छहों चरणों के चलित अंक (9) + मतगणना के दिन के चलित अंक (3) के साथ विरोधाभाव रखने के कारण हानिकारक हैं | 
                      मतदान के तीसरे चरण का भाग्यांक (5) + पाँचवें चरण का भाग्यांक (5) + मतगणना का दिन-अंक (5) राजद के  नामांक (5) + भाग्यांक (5) + आयु-अंक (5) के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाता है | इस युति के फल के बारे में हम बात कर चुके हैं | पहले चरण का भाग्यांक (7) + चौथे चरण का एक दिन-अंक (7) + छठे चरण का भाग्यांक (7) राजद के संयुक्तांक (7) + चलित दशा (अंक 7) + स्थापना के एक चलित अंक (7) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा भाग्यांक (2) + स्थापना के दूसरे चलित अंक (2) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | चौथे चरण का एक दिन-अंक (2) + छठे चरण का मूलांक (2) + मतगणना का भाग्यांक (2)  राजद के भाग्यांक (2) + स्थापना के दूसरे चलित अंक (2) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा राजद के संयुक्तांक (7) + चलित दशा (अंक 7) + स्थापना के एक चलित अंक (7) 'मित्र युति' बनाता है |  राजद का नामांक (5) + भाग्यांक (5) + आयु-अंक (5) मिल कर अंक 5 की तिहरी युति बनाते हैं | यह युति यथास्थिति/डावांडोल/अस्थिरता बताती है | अतः राजद की यथास्थिति व जूझने वाली हालत है | राजद के अपने अंक तो बहुत बुरी अवस्था में हैं | इस कारण अगर इस दल को कोई फ़ायदा होगा भी तो वह लालू के अंकों के कारण ही होगा | 
                              लालू प्रसाद यादव


नामांक:---13+19+13=45=9                    ज.दि.:---11- 06-1948=2+6+4=30=3                    संयुक्तांक:--- 3                    चलित अंक :--- 5 (+)         आयु-अंक:---9 (63 वाँ वर्ष )                      चलित दशा:--- अंक ८ (वर्ष 2014 तक)
                                                                                  
                  लालू प्रसाद यादव का नामांक 9,मूलांक 2,भाग्यांक 3,संयुक्तांक 3,चलित अंक 5 और आयु-अंक 9 है | इन का नामांक (9) + आयु-अंक (9) मतदान के चलित अंक (९) के साथ 'प्रतिरूप युति' व मतगणना के चलित अंक (3) + चलित वर्षांक (3) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | इन का भाग्यांक (3) + संयुक्तांक (3) मतदान के चलित (9) के साथ 'मित्र युति' तथा मतगणना के चलित अंक (3) + चलित वर्षांक (3) के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाता है | मतदान के पहले चरण का मूलांक (3) + आयु-अंक (3) + तीसरे चरण का दिन-अंक (3) लालू के भाग्यांक (3) + संयुक्तांक (3) के साथ 'प्रतिरूप युति',पाँचवें चरण का मूलांक (9) + दिन-अंक (9) लालू के नामांक (9) + आयु-अंक (9) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा छठे चरण का मूलांक (2) + मतगणना के दिन का भाग्यांक (2) लालू के मूलांक (2) के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाता है | पहले चरण का भाग्यांक (7) + छठे चरण का भाग्यांक (7) लालू के मूलांक (2) के साथ 'मित्र युति',पहले चरण का मूलांक (3) + पहले चरण का दिन-अंक (3) + दूसरे चरण का मूलांक (6) + दूसरे चरण का भाग्यांक (1) + दूसरे चरण का एक दिन-अंक (1) + तीसरे चरण का मूलांक (1) + चौथे चरण का मूलांक (1) + चौथे चरण का भाग्यांक (6) + मतगणना के दिन का मूलांक (6) लालू के नामांक (9) + आयु-अंक (9) के साथ 'मित्र युति' तथा पाँचवें चरण का मूलांक (9) + पाँचवें चरण का दिन-अंक (9) + पहले चरण का मूलांक (3) + पहले चरण का दिन-अंक (3) + दूसरे चरण का मूलांक (6) + दूसरे चरण का भाग्यांक (1) + दूसरे चरण का एक दिन-अंक (1) + तीसरे चरण का मूलांक (1) + चौथे चरण का मूलांक (1) + चौथे चरण का भाग्यांक (6) + मतगणना के दिन का मूलांक (6) लालू के नामांक (9) + आयु-अंक (9) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | पाँचवें चरण का भाग्यांक (5) + मतगणना का दिन-अंक (5) लालू के जन्म के चलित अंक (5) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | मतदान के छठे चरण का दिन अंक (8) लालू की चलित दशा (अंक 8) के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाता है,जो कि विस्फोटक है | मतदान के दूसरे चरण का सीट अंक 9 (45 सीटें) + तीसरे चरण का सीट अंक 3 (48 सीटें) + चौथे चरण का सीट अंक 6 (42 सीटें) लालू के लिए अपेक्षाकृत शुभ है | इन में भी दूसरे चरण का एक दिन-अंक (4) पितृ दोष का है,इस लिए कुछ नुकसान पहुँचा सकता है | मतदान के पहले चरण का सीट अंक (2) + पाँचवें चरण का सीट अंक (8) + छठे चरण का सीट अंक (8) + छठे चरण का दिन-अंक (8)  लालू के लिए अशुभ है | इन में तगड़े झटके लग सकते हैं | लालू के लिए अंक 2 नकारात्मक प्रभाव रखता है | इस के ख़राब होने के से इस का सहोदर अंक 7 भी लालू के लिए ख़राब है | इस कारण मतदान के पहला चरण + चौथा चरण थोड़ा-बहुत,मतगणना का दिन आधा और छठा चरण समूचा ही लालू के लिए झटकेदार रह सकता है | अंक 2 का भाव-प्रभाव-विस्तार पत्नी,परिवार,परिवार की स्त्रियों,स्त्री-वर्ग,निकट-जन,प्रियजन,विश्वस्तजन,साझेदारी,भागीदारी तक है | इसी कारण लालू के परिवार में स्त्रियों की संख्या अतिशय है | इसी अंक 2 की त्तात्कालिक प्रभावोत्पादकता मी अवधि में लालू ने अपनी पत्नी को अपनी राजनीतिक वारिस बना दिया,मगर इस की बलि यह रहेगी कि लालू कि पत्नी (राबड़ी देवी) अब कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएँगी | रहा सवाल लालू का,तो लालू के साझेदारी/गठबंधन का अंक ख़राब होने के कारण इन्होंने इस चुनाव में साझेदारी/गठबंधन सम्बन्धी जो निर्णय किया है,वह ग़लत सिद्ध होगा | इन के निकट के लोग इन्हें छोड़ कर जा सकते हैं,निकट के लोग चुनाव हार सकते हैं या लोग/दल इन के साथ आने से कतरा सकते हैं | लालू मुख्यमंत्री नहीं बन पाएँगे और न अपनी पसंद के आदमी को मुख्यमंत्री बनवा पाएँगे | इन्हें अभी अंक 8 की दशा चल रही है | वर्ष 2010 इस दशा का मध्य है | यह दशा इन्हें वर्ष 2014 तक रहेगी | यह इन के लिए शुभ नहीं है | इस दशा की समाप्ति यानि वर्ष 2014 तक लालू को झटके लगते रहेंगे | यह समय सत्ता के दृष्टिकोण से रहत नहीं देगा | इस का सीधा-सा तात्पर्य यह है कि वर्ष 2014 की समाप्ति तक लालू सत्ता से बाहर ही रहेंगे,भले ही वह सत्ता बिहार की हो या फिर केंद्र की | लालू के लिए यह राहत की बात हो सकती है कि नामांक (9) + भाग्यांक (3) + आयु-अंक (9) + संयुक्तांक (3) की अनुकूलता के कारण अपनी हालिया 54 सीटों में कुछ वृद्धि कर सकते हैं | और नहीं तो कम-से-कम हालिया सीटें बरक़रार रख सकते हैं | इस बार के चुनाव के बाद लालू मुख्यमंत्री नहीं बन पाएँगे |  
                    मित्रो,आज बस इतना ही | कल हम बात करेंगे रामविलास पासवान के अंकों की | अब हमें आज्ञा दीजिए | ......... आज के आनंद की जय | ............ जय श्री राम |



सोमवार, 4 अक्टूबर 2010

बिहार विधानसभा चुनाव-2010:::भाग 5---कांग्रेस और सोनिया गांधी के अंक


   जय श्री राम ........... | आदरणीय मित्रो,बिहार विधानसभा चुनाव-२०१० के सिलसिले में कल हम ने भाजपा और इस राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के अंकों की बात की थी | आज हम बात करेंगे भारतीय राष्ट्रीय कान्ग्रेस और इस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के अंकों की |  
                                                              भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 
नामांक:---17+27+31 =75=3      स्थापना:---02-01-1978=2+1+7=28=1     संयुक्तांक:---4                   चलित:---अंक 8 (+)       आयु-अंक:--- 6 (33 वाँ वर्ष)   चलित दशा:--- अंक 7 (वर्ष 2012 तक)

              'कांग्रेस' के नाम से प्रसिद्ध 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' का नामांक 3,मूलांक 2,भाग्यांक 1,संयुक्तांक 4 है | इस का आयु-अंक 6 है क्योंकि स्थापना का 33 वाँ वर्ष चल रहा है | इस की स्थापना का चलित अंक 8 (ओज) है | इस पार्टी को अभी अंक 7 की दशा चल रही है | यह दशा वर्ष 2006 से शुरु हुई और वर्ष 2012 तक चलेगी | चलित वर्षांक (3) + मतगणना के दिन का चलित अंक (3) पार्टी के नामांक (3) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा भाग्यांक (1) + आयु-अंक (6) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | मतदान के सभी चरणों का चलित अंक (9) नामांक (3) + आयु-अंक (6) + भाग्यांक (1) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | इस की स्थापना का चलित अंक (8) संयुक्तांक (4) के साथ विखंडन उत्पन्न करता है | इस की चलित दशा (अंक 7) चलित वर्षांक (3) + मतगणना के दिन के चलित (3) के साथ विरोध भाव रखती है | चूँकि अंक 9 अंक 3 का परम मित्र है,इस लिए मतदान के सभी चरणों का चलित अंक (9) भी चलित दशा अंक (7) के साथ विरोध भाव रखता है | पार्टी की स्थापना का चलित अंक (8) मतदान के चरणों के चलित अंक (9) के साथ विरोध भाव रखता है | अंक 8 चलित वर्षांक (3) + मतगणना के दिन के चलित अंक (3) के साथ निर्णय-गत विषमता बताता है | अतः कांग्रेस के कई निर्णय ग़लत सिद्ध होंगे | अंक 3 चयन,चुनाव और मित्रता का भी है,इस लिए कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के चयन,चुनावी विजय और मित्र दलों के मामले में ग़लती कर मात खा सकती है | इस का आयु-अंक (6) भी अंक 3 के दोहराव से बना है | अतः अंक 3 व अंक 7 का पारस्परिक विरोध भाव अपना तगड़ा असर दिखाएगा | 
               मतदान के पहले चरण का मूलांक (3) + पहले चरण का दिन-अंक (3) + तीसरे चरण का दिन-अंक (3) + तीसरे चरण का सीट अंक (3) कांग्रेस के नामांक (3) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा भाग्यांक (1) + आयु-अंक (6) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | दूसरे चरण का मूलांक (6) + चौथे चरण का भाग्यांक (6) + मतगणना के दिन का मूलांक (6) + चौथे चरण का सीट अंक (6) पार्टी के आयु-अंक के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा नामांक (3) + भाग्यांक (1) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | दूसरे चरण का भाग्यांक (1) + दूसरे चरण का एक दिन-अंक (1) + तीसरे चरण का मूलांक (1) + चौथे चरण का मूलांक (1) कांग्रेस के भाग्यांक (1) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा नामांक (3) + संयुक्तांक (4) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | पहले चरण का भाग्यांक (7) + चौथे चरण का एक दिन-अंक (7) + छठे चरण का भाग्यांक (7) चलित दशा (अंक 7) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा मूलांक (2) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | चौथे चरण का एक दिन-अंक (2) + छठे चरण का मूलांक (2) + मतगणना का भाग्यांक (2) + पहले चरण का सीट अंक (2) कांग्रेस के मूलांक (2) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा चलित दशा (अंक 7) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | पाँचवें चरण का मूलांक (9) + पाँचवें चरण का दिन-अंक (9) + दूसरे चरण का सीट अंक (9) कांग्रेस के नामांक (3) + भाग्यांक (1) + आयु-अंक (6) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | छठे चरण का दिन-अंक (8) + पाँचवें चरण का सीट अंक (8) + छठे चरण का सीट अंक (8) कांग्रेस की स्थापना के चलित अंक (8) के साथ 'प्रतिरूप युति' बनता है | अंक 8 कांग्रेस के लिए कितना हानिकारक है,इस की चर्चा हम कर ही चुके हैं | यहाँ अंक 8 की तिहरी भूमिका वाली यह युति कांग्रेस को तगड़े झटके देगी | इस पार्टी ने जो बड़ी-बड़ी उम्मीदें बिहार विधानसभा के इन चुनावों से लगा रखी हैं,वे ध्वस्त हो जाएँगी | कांग्रेस सत्ता में आना तो दूर,अपनी अभी वाली 9 सीटें फिर से पा ले तो भी संतोष की बात रहेगी | 


                                                            सोनिया गांधी 
नामांक:---17+19=36=9          ज.दि.:---09-12-1946=9+3+2=32=5      आयु-अंक:---1 (64 वाँ वर्ष)     सूर्य राशि:---धनु      चलित अंक:---3(-)     संयुक्तांक:---5   चलित दशा:---अंक 8 (वर्ष 2014 तक) 

              कांग्रेस सुप्रीमो श्रीमती  सोनिया गांधी का नामांक 9,मूलांक 9,भाग्यांक 5,संयुक्तांक 5 तथा जन्म का चलित अंक 3 (-) है | इन की सूर्य राशि धनु है | इन्हें अभी उम्र का 64 वाँ वर्ष चल रहा है,इस कारण इन का आयु-अंक 1 है | इन्हें अंक 8 की दशा चल रही है,जो कि वर्ष 2014 तक चलेगी | 2010 इस का मध्यमान वर्ष है | यह दशा इन के आयु-अंक (1) के साथ 'द्रोहात्मक युति',इन के नामांक (9) + मूलांक (9) के साथ 'विखंडात्मक  युति' तथा भाग्यांक (5) + संयुक्तांक (5) के साथ 'अस्थिरता युति' बनाती है | ये तीनों ही युतियाँ सोनिया गांधी के लिए अशुभ हैं | चूँकि अंक 8 लोकतंत्र का भी है,इस लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया यानि इन चुनावों में इस के झटके  कांग्रेस को साफ़-साफ़ झेलने होंगे | चलित वर्षांक (3) + मतगणना के दिन का चलित अंक (3)  इन के जन्म के चलित अंक (3) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा नामांक (9) + मूलांक (9) + आयु-अंक (1) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | मतदान के सभी चरणों का चलित अंक (9) इन के नामांक (9) + मूलांक (9) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा जन्म के चलित अंक (3) + आयु-अंक (1) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | 
              मतदान के पहले चरण का मूलांक (3) + पहले चरण का दिन-अंक (3) + तीसरे चरण का दिन-अंक (3) + तीसरे चरण का सीट अंक (3) सोनिया के जन्म के चलित अंक (3) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा नामांक (9) + मूलांक (9) + आयु-अंक (1) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | दूसरे चरण का मूलांक (6) + चौथे चरण का भाग्यांक (6) + मतगणना के दिन का मूलांक (6) + चौथे चरण का सीट अंक (6) सोनिया के नामांक (9) + मूलांक (9) + जन्म के चलित अंक (3) + आयु-अंक (1) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | दूसरे चरण का भाग्यांक (1) + तीसरे चरण का मूलांक (9) दूसरे चरण का एक दिन-अंक (1) सोनिया के आयु-अंक (1) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा सोनिया के जन्म के चलित अंक (3) + नामांक (9) + मूलांक (9) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | पाँचवें चरण का मूलांक (9) + पांचवें चरण का दिन-अंक (9) सोनिया के नामांक (9) + मूलांक (9) के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा आयु-अंक (1) + जन्म के चलित (3) के साथ 'मित्र युति' बनाता है | तीसरे चरण का भाग्यांक (5) + मतगणना का दिन अंक (5) सोनिया के भाग्यांक (5) + संयुक्तांक (5) के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाता है | छठे चरण का दिन-अंक (8) + पाँचवें चरण का सीट अंक (8) + छठे चरण का सीट अंक (8) सोनिया की चलित दशा (अंक 8) के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाता है | यह युति सोनिया के लिए निहायत नुकसानदायक है | पहले चरण का भाग्यांक (7) + छठे चरण का भाग्यांक (7) + चौथे चरण का एक दिन-अंक (7) सोनिया के जन्म के चलित अंक (3) के साथ 'व्यति युति' बनाता है | चूँकि अंक 2 अंक 7 का परम मित्र है,इस लिए पहले चरण का सीट अंक (2) + चौथे चरण का एक दिन-अंक (2) + छठे चरण का मूलांक (2) + मतगणना के दिन का भाग्यांक (2) भी सोनिया के जन्म के चलित अंक (3) के साथ 'व्यति युति' बनाता है | इस प्रकार सोनिया गांधी के सितारे कांग्रेस को सत्ता तक नहीं पहुँचा पाएँगे |
                मित्रो.आज बस इतना ही | कल राष्ट्रीय जनता दल और इस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के अंकों का विश्लेषण ले कर फिर मिलेंगे | अब आज्ञा दीजिए | ......... आज के आनंद की जय | .......... जय श्री राम |