जय श्री राम ......... आदरणीय मित्रो, कुछ समय से आपसे बात नहीं हुई। सोचा कि आज कर ली जाए। आपके साथ विशिष्ट व्यक्तित्वों के बारे में भविष्यवाणी का स्तम्भ 'आज की हस्ती' लम्बे समय से बन्द पड़ा है। वह फिर से नियमित करने का सोच रहे हैं। अभी तो आपसे सफ़ग़ल रही भविष्यवाणियों की बात करने आये हैं।
हमारी 'कृपात्रयी' (प. पू. गुरुदेव देवरहा बाबा, माँ बगलामुखी एवम् घोटेवाले) और कुलदेवी माँ हिंगलाज भवानी की कृपा से हमारी भविष्यवाणियों के सही होने का क्रम जारी है। दिसम्बर, 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजय मिली। हमने इसकी भविष्यवाणी की थी। अपने ब्लॉगों पर 21 नवम्बर, 2022 को अपने आलेख के शीर्षक में ही हमने स्पष्ट रूप से कह दिया था-"गुजरात विधानसभा चुनाव-2022 : बाज़ी एक बार फिर भाजपा के हाथ।"
हमारी सफल रही भविष्यवाणियों की प्रस्तुति का यह क्रम जारी है। मिलते हैं अगली पोस्ट में ......... आज के आनंद की जय ............ जय श्री राम।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.