अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शनिवार, 5 मार्च 2011

किस के भाग्य में है क्रिकेट विश्व कप-2011?

          जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, इस बार की रिलीज फिल्मों की बात बाद में करेंगे, पहले एक बहुत ही ख़ास बात| क्रिकेट की दुनिया की सब से बड़ी हलचल इन दिनों भारत, श्री लंका और बांग्लादेश की धरती पर चल रही है| वैसे तो हम इस विश्व कप की मैच-दर-मैच भविष्यवाणी कर रहे हैं, जो कि सार्वजनिक किया जाना कई कारणों से संभव नहीं है| अब तक के सफ़र में तीन मैचों के अलावा सभी मैचों की भविष्यवाणी सही गयी है| हमारी यह भविष्यवाणी आप हमारे अख़बार 'अंक प्रभा' के मार्च, 2011 के अंक में भी पढ़ सकते हैं| फरवरी माह की 17 तारीख़ से शुरू हुई इस महाप्रतियोगिता का पहला मैच भारत व बांग्लादेश के बीच 19 फरवरी को खेला गया| तब से अब तक कई मैचों का सफ़र तो तय हो चुका है, मगर अभी भी बहुत लम्बा सफ़र तय किया जाना बाक़ी है| सभी टीमें कमर कस कूदी हुई हैं| किस टीम के भाग्य में है इस बार का विश्व कप, इसे लेकर कई ज्योतिषियों ने अपने विचार व्यक्त किये हैं| अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज के क्षेत्र के छोटे-से विद्यार्थी होने के नाते हम ने भी इस दिशा में प्रयास किया है| वैसे इस बारे में संकेतात्मक भविष्यवाणी तो हम अपने अख़बार 'अंक प्रभा' के जनवरी, 2011 के अंक में कर चुके हैं| इस तरह की भविष्यवाणी करना बहुत ही कठिन कार्य है| इस में मोटे तौर पर देश (टीम) का नाम और उस के कप्तान का नाम काम लेते हैं| यहाँ भी कभी-कभी एक बड़ा संकट खड़ा हो जाता है| किसी टीम और उस के कप्तान के अंकों में विरोधी युति होती है| ऐसे में क्या किया जाए? जैसे-इंग्लैंड और एंड्रयू स्ट्रास| एक बात और है- कुछ देशों के मामले में उन के आज़ाद होने की तारीख भी ली जा सकती है, मगर इंग्लैंड जैसों का इस मामले में क्या किया जाए?
               चलित अंकीय समीकरण
        चलित वर्षांक 4 (वर्ष 2011) है| फाइनल मैच का माह-अंक 4 (अप्रेल) है| यह 10 वाँ विश्व कप है| इस का अंक बनता है-1 | अंक 1 व 4 परस्पर घनिष्ठ मित्र हैं| चलित में 19 फरवरी तक सौम्य का शनि (धनात्मक) होता है, जिस का अंक है-8 | इस प्रकार यह विश्व कप अंक 8 के प्रभाव में आरम्भ हुआ है| उस पर से तुर्रा यह कि इस विश्व कप का उदघाटन समारोह 17-02-2011 को हुआ| इस का मूलांक 8 व भाग्यांक 5 है| यह युति डावांडोल और घोर अस्थिरता की है| साथ ही अंक ८ अंक १ (विश्व कप अंक) के साथ 'पितृद्रोह युति' बना रहा है|यह अंक 4 के साथ 'विखंडन युति' बना रहा है| ये दोनों ही युतियाँ 'पितृ भंग' (क्रम भंग) अवस्था पैदा करती हैं| इस का तात्पर्य यह है कि विश्व कप विजेता का जो पिछला स्वरुप है, वह इस बार भंग होने कि संभावना है| इस का मतलब यह हुआ कि पिछला विजेता ऑस्ट्रेलिया इस बार विजेता न बन पाए| 20 फरवरी से 20 मार्च तक अंक 3 (धनात्मक) का समय होता है| 21 मार्च से 20 अप्रेल तक समय अंक 9 (धनात्मक)  होता है| हमने यहाँ टीमों के नाम व उन के कप्तान का नाम काम लिया है| किसी भी देश की आजादी की तारीख़ भी काम नहीं ली| भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अलावा किसी और टीम के कप्तान की जन्म दिनांक भी हमें उपलब्ध नहीं है|
       टीमों और उन के कप्तानों के अंकीय समीकरण
(1) ऑस्ट्रेलिया:- इस का अंक बनता है-4 | इस का वृहदंक है-22 | इस के कप्तान रिक्की पोंटिंग का नामांक है-6 | इस का वृहदंक है-42 |
(2) बांग्लादेश:- इस का अंक बनता है-5 | इस का वृहदंक है-32 | इस के कप्तान शाकिब अल हसन का नामांक है-6 | इस का वृहदंक है-33 |
(3) कनाडा:- इस का अंक बनता है-6 | इस का वृहदंक है-15 | इस के कप्तान आशिष बगई का नामांक है-8 | इस का वृहदंक है-26 |
(4) इंग्लैंड:- इस का अंक बनता है-8 | इस का वृहदंक है-26 | इस के कप्तान एंड्रयू स्ट्रास का नामांक है-9 | इस का वृहदंक है-45 |
(5) भारत- इस का अंक बनता है-3 | इस का वृहदंक है-12 | इस के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नामांक है-3 | इस का वृहदंक है-66 |
(6) आयरलैंड:- इस का अंक बनता है-3 | इस का वृहदंक है-21 | इस के कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड का नामांक है-2 | इस का वृहदंक है-65 |
(7) केन्या:- इस का अंक बनता है-5 | इस का वृहदंक है-14 | इस के कप्तान जिम्मी कमांडे का नामांक है-6 | इस का वृहदंक है-33 |
(8) नीदरलैंड:- इस का अंक बनता है-6 | इस का वृहदंक है-42 | इस के कप्तान पीटर बोरेन का नामांक है-2 | इस का वृहदंक है-47 |
(9) न्यूजीलैंड:- इस का अंक बनता है-6 | इस का वृहदंक है-42 | इस के कप्तान डेनियल विट्टोरी का नामांक है-3 | इस का वृहदंक है-48 |
(10) पाकिस्तान:- इस का अंक बनता है-7 | इस का वृहदंक है-25 | इस के कप्तान शाहिद अफ़रीदी का नामांक है-9 | इस का वृहदंक है-36 |
(11) दक्षिण अफ्रीका:- इस का अंक बनता है-5 | इस का वृहदंक है- 41 | इस के कप्तान ग्रीम स्मिथ का नामांक है-1 | इस का वृहदंक है-37 |
(12) श्रीलंका:- इस का अंक बनता है-9 | इस का वृहदंक है-18 | इस के कप्तान कुमार संगकारा का नामांक है-9 | इस का वृहदंक है-36 |
(13) वेस्ट इंडीज:- इस का अंक बनता है-1 | इस का वृहदंक है-37 | इस के कप्तान डेरेन सेमी का नामांक है-1 | इस का वृहदंक है-28 |
(14) ज़िम्बाब्वे:- इस का अंक बनता है-1 | इस का वृहदंक है-28 | इस के कप्तान एल्टन चिगुम्बुरा का नामांक है-3 | इस का वृहदंक है-57 |
          उक्त अंकों के समीकरणों के चलित अंकों के साथ विस्तृत विश्लेषण से जो सब से बड़ी बात उभर कर आती है, वह यह कि इस बार 'पितृ भंग' यानि 'क्रम भंग' की अवस्था| इस से यह संकेत मिलाता है कि ग्रुपवार यह स्थिति रह सकती है-
                                 ग्रुप ए                                                                                                                    टीम                मैच जीते      मैच हारे        टाई        अंक                                       
1. पाकिस्तान               6              -               -            12            
2. श्रीलंका                   4             2                -            8
3. ऑस्ट्रेलिया              4             2                -            8
4. न्यूज़ीलैण्ड              3             3                -            6
5. ज़िम्बाब्वे                2             4                -            4
6. केन्या                    1             2                -            2                
7. कनाडा                   -             -                 -            - 
                                ग्रुप बी 
 टीम                   मैच जीते      मैच हारे        टाई        अंक 
1. भारत                      5               -               1           11
2. दक्षिण अफ्रीका          5              1               -           10    
3. इंग्लैंड                     3               2               1           7
4. वेस्ट इंडीज              3               3               -            6
5. बांग्लादेश                2               4               -            4
6. आयरलैंड                1               5               -            2
7. नीदरलैंड                 -                -               -             -
             इस प्रकार स्पष्ट है कि क्वार्टर फाइनल में ग्रुप ए से पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैण्ड की टीम जाएँगी| इसी प्रकार ग्रुप बी से ये टीमें होंगी- भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज| यहाँ से भारत, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीमों के सेमीफाइनल में जाने के आसार दिख रहे हैं| यहाँ से फाइनल में पहुँचने वाली टीमें हो सकती हैं- भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया| भारत के ख़िलाफ़ फाइनल में पाकिस्तान की बात की जाए तो उस दिन के मूलांक 2 व भाग्यांक 1 में से पाकिस्तान और धोनी के पक्ष में मूलांक 2 समान रूप से पक्ष का है| भाग्यांक 1 भारत के पक्ष में अफ़रीदी से ज़्यादा है| तो यहाँ से भारत की जीत की संभावना अधिक बनती हैं| यदि फाइनल में भरता के सामने ऑस्ट्रेलिया आये तो उस दिन का भाग्यांक 1 ऑस्ट्रेलिया के अंक 4 का मित्र अंक है, किन्तु मूलांक 2 व अंक 4 की युति दिल और उम्मीदें तोडती है| फिर भी इस विश्व कप के विजेता के रूप में भारत, पाकिस्तान के अलावा (आश्चर्यजनक रूप से) श्रीलंका भी उम्मीदवार है|
           अतः सेमीफाइनल में पहुँचने वाली इन में से विजेता बनने की सर्वाधिक संभावना जिस टीम के पक्ष में जाती है, वह है---भारत| तो इस बार अगर 27 सालों का अकाल समाप्त कर 28 वें वर्ष में धोनी के धुरंधर विश्व कप जीत लें तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए|
          मित्रो, अभी तो बस इतना ही| फिर मिलेंगे| ............ जय श्री राम|


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें