अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

मंगलवार, 30 मार्च 2010

श्री हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ

 जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो, आप सभी को श्री हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ ......... | आप जैसे हमारे शुभचिन्तक कई बार पूछते हैं कि हम जो ये ' घोटेवाले ' लिखते हैं,ये कौन हैं ? तो मित्रो,लीजिए-आज आप की सेवा में हम यह बात भी खुली कर देते हैं | हमारे ये ' घोटेवाले ' हैं---परम रामभक्त श्री बजरंग बली | राजस्थानी भाषा में 'घोटा'  कहते हैं 'गदा' को | तो गदाधारी बजरंग बली हुए ' घोटेवाले ' |
                     कलयुग में तीन जाग्रत देवता हैं---शनि,भैरव और हनुमान | इन में भी सर्वाधिक प्रभावकारी भूमिका में हनुमान जी महाराज माने जाते हैं | भौतिक देह की गणना में हनुमान जी भगवान राम से आयु में पाँच वर्ष बड़े थे | इन की महिमा क्या कही जाए ? गोस्वामी जी ने तो लिखा भी है---" चारों जुग परताप तुम्हारा,है परसिद्ध जगत उजियारा " | समर्पण,निष्ठा और स्वामिभक्ति की इन से बड़ी मिसाल भला कहाँ मिलेगी | हम तो इन के लिए सदैव कहते भी हैं---" ऐसा कहाँ से लाऊँ कि तुझ सा कहें जिसे " | इन्हें अपनी भक्ति की अपेक्षा अपने स्वामी भगवान श्री राम की भक्ति अधिक प्रिय है | इसलिए आइए,सब से पहले कहें---" श्री राम जय राम जय जय राम " | अब हम करते हैं पवनपुत्र की स्तुति ( यहाँ स्तुति के पाठ में कुछ शब्दों में 'म' के ह्लंत/अनुस्वार सम्बन्धी त्रुटी है | यह हमारी टाइपिंग की विवशता के कारण है | हम हिंदी टाइपिंग नहीं जानते,फोनेटिक टाइपिंग से काम चलाते हैं | इस की कुछ अपनी सीमाएँ हैं | इस कारण वर्तनी सम्बन्धी ये त्रुटियाँ रह जाती हैं | इन के लिए हम बजरंग बली और आप सभी से क्षमा चाहते हैं )--------            

            " प्रनवउं पवन कुमार खल बन पावक ग्यानघन |
               जासु ह्रदय आगार बसहिं राम सर चाप धर ||
               अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहम
                          दनुजवनकृशानुम ग्यानिनामग्रगण्यम |
                सकलगुणनिधानं वानराणामधीशम 
                          रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि ||
               गोष्पदीकृतवारीशं मशकीकृतराक्षसं |
                           रामायण महामलारत्नम  वन्दे-निलात्मजम || 
               जनानन्दम वीरं जानकीशोकनाशनं |
                           कपीशमक्षहन्तारं  वन्दे लंकाभयंकरम ||
                उल्लंघ्य सिंधो: सलिलं सलीलं 
                           य: शोकवह्निम जनकात्मजाया: |
                आदाय तेनैव ददाह लंकाम
                           नमामि तं प्रांजलिरांजनेयम ||
                मनोजवं मारुततुल्यंवेगम जितेन्द्रियं बुद्धि मतं वरिष्ठं |
                        वातात्मजं वानरयूथमुख्यम श्रीरामदूतं शरणम प्रपद्ये ||
                आंजनेयमति पाटलाननम कान्चनाद्रिकमनियविग्रहम |
                पारिजाततरुमूलवासिनम भावयामि   पवमाननन्दम || 
                यत्र यत्र रघुनाथकीर्तनं तत्र तत्र कृतमस्ताकांजलिम |
                वाष्पवारिपरिपूर्णलोचनं मारुतिम नमत राक्षसान्तकम  || " 
                                      आज बस इतना ही |  .......... आज के आनंद की जय | ................. जय श्री राम |  
                            





         

शुक्रवार, 26 मार्च 2010

HUM TUM AUR GHOST,WELL DONE ABBA और MITALI MITTAL VS KARAN MITTAL की रिलीज़

जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो,आज हम बात करेंगे तीन फ़िल्मों की | सब से पहले तो आज के अंकीय समीकरण लें | आज का मूलांक 8 और भाग्यांक 5 है | ये दोनों उठापटक और अस्थिरता बताते हैं | अभी चलित का अंक है-9 ( धनात्मक) | इन तीनों की युति इस उठापटक और अस्थिरता को तगड़ा बना देती है | अंक1,4 और 8 वालों को आज के अंकीय समीकरण नुकसान देंगे | 
HUM TUM AUR GHOST  
        इस फ़िल्म का अंक बनाता है-4,जो कि अनुकूल नहीं है | इस का वृहदंक है-58 | यहाँ वही अंक 5 और 8 की आज वाली युति बन रही है,जो कि शुभ नहीं है | यह बना है 6 -5-7-4 से,जो कि मिश्रित फलदायी है | फ़िल्म के एक निर्माता मारिया गरेटी का अंक है-8 | यह प्रबल अशुभ है | इस का वृहदंक है-35,जो कि निर्णयगत विषमता बताता है | इस का मूलांक समीकरण है 9-8 | यह पारस्परिक खींचातानी सूचित करता है | दूसरे निर्माता अरशद वारसी का अंक है-2 | यह आज के अंकीय समीकरणों के दायरे में मानसिक अस्थिरता और इच्छाओं पर आघात बताता है | चूँकि अरशद इस फ़िल्म के नायक भी हैं,इस लिए ये अंक दोहरे प्रभाव में लागू होते हैं | निर्देशक कबीर कौशिक  का अंक है-1 | यह आज के अंकों के साथ GOD FATHER PROBLEM पैदा करता है,जो कि निर्देशक,नायक और फ़िल्म के निर्माता के लिए भी अशुभ होती है | इन का वृहदंक है-37,जो कि परस्पर विरोधी अंकों से बना है | अतः इस फ़िल्म कि बॉक्स ऑफिस पर सफलता संदिग्ध ही है | इस पर फ़्लॉप का ठप्पा लग सकता है | 
WELL DONE  ABBA  
    इस फ़िल्म का अंक बनाता है-8,जो कि आज के अंकीय समीकरणों के साथ विफलता-योग बनाता है | इस का वृहदंक है-44 | अंक 4 आज के अंकों से अशुभ मेल रखता है,जब कि यहाँ तो यह दोहरी भूमिका में है | यह बना है 8-3-6 से | यह कुछ पक्ष का बनता है | निर्माता बिग पिक्चर्स  का अंक बनता है-2 ,जो कि इच्छाओं पर आघात बताता है | यह बना है 56-5 से | अंक 2,5 और 6 का त्रिकोण कोई ख़ास पक्ष का नहीं है | निर्देशक श्याम बेनेगल का अंक है-2 | अंक 2 के बारे में हम बात कर ही चुके हैं | यह बना है 5-6 से | इस त्रिकोण कि बात भी हम ने कर ली है | अतः यह फ़िल्म निर्माता और निर्देशक,दोनों ही के लिए तगड़ा झटका साबित हो सकती है | बॉक्स ऑफिस पर यह फ़िल्म निराश कर सकती है | 

MITALI MITTAL VS KARAN MITTAL  
  इस फ़िल्म का अंक है-5,जो कि आज का भाग्यांक है | यह अस्थिरता योग में वृद्धि कर रहा है,मगर भाग्यांक होने के कारण पक्ष का भी है | इस का वृहदंक है-68 | यहाँ शुक्र भ्रष्ट हो गया है | अतः आर्थिक पक्ष बहुत सबल नहीं रहा है | इस का मूलांक समीकरण है 5 -8-9-2-8 | यहाँ भी आज के अनुसार अशुभ अंकों का बाहुल्य है | एक निर्माता राजीव कोरे का अंक बनता है-9,जो कि अनुकूलता रखता है | इस का वृहदंक है-36,जो कि शुभ है | यह बना है 2-7 से | दूसरे निर्माता दिनेश चुघ का अंक है-9 | यह भी शुभ ही है | इस का वृहदंक है-45 | अंक 4,5 और 9 का त्रिकोण बहुत कुछ पक्ष का बनता है | निर्देशक कारण राजदान का अंक है-4,जो कि आज के अंकों के साथ अशुभ के पाले में ही बैठता है | इस का वृहदंक है-31 | ये दोनों ही मित्र अंक हैं व आज के अंकों के साथ शुभत्व निर्मित कर रहे हैं | इस प्रकार इस फ़िल्म के पक्ष में समीकरण अधिक और विपक्ष में कम हैं | अतः यह फ़िल्म बहुत बड़ी हिट भले ही ना रहे,मगर सफल हो कर अपनी लागत निकाल लेगी,ऐसा लगता है | 
                             आज बस इतना ही | अब हम अगले दो दिन ज्योतिष सम्मेलन के लिए होंगे जालंधर | वहाँ से २९ को लौटेंगे | उस के बाद फिर से आप से मुख़ातिब होंगे | तब तक के लिए आज्ञा दीजिए | ........ अब आज के आनंद की जय | ......... जय श्री राम |


गुरुवार, 25 मार्च 2010

वसुंधरा राजे राष्ट्रीय महासचिव:हमारी भविष्यवाणी सही साबित


  जय श्री राम .......... | आदरणीय मित्रो,वैसे तो आदमी का काम यही है कि वह अपना काम बराबर करता जाए,फल पर नज़र न रखे;मगर हम तो एक अदने-से इंसान हैं | अपना काम तो बराबर कर ही रहे हैं,मगर जब कोई सफलता मिलती है तो आप के साथ बाँटने को जी करता है | हम यह लोभ संवरण नहीं कर पाते हैं | अब आप चाहें तो इसे हमारी कमजोरी कह सकते हैं | अभी पिछले दिनों ऐसी ही एक बात हुई | भारतीय जानता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने अपनी टीम की घोषणा 16 मार्च को कर दी | इस में उन्होंने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को महासचिव बनाया है | हम जब भी कोई भविष्यवाणी करते हैं तो घोटेवाले,माँ बगलामुखी और परम पूज्य गुरुदेव देवराहा बाबा का आशीर्वाद और आप जैसे शुभचिंतकों की शुभकामनाएँ सदैव हमारे साथ होती हैं | 09 जनवरी,2010 की पोस्ट " वसुंधरा राजे :फिर बनेंगी सुपर पावर " में हम ने लिखा था कि --- " ............ वसुंधरा राजे को अभी 57 वाँ वर्ष चल रहा है,जिस का अंक बनता है-3 | चलित का वर्षांक भी 3 | ये दोनों ही इन के जन्म के चलित के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाते हैं | किन्तु अभी चलित अंक 8 ( ओज) है | यह चलेगा 19 जनवरी तक | इस के बाद चलित में अंक 8 (सौम्य) शुरू हो जाएगा,जो कि 19 फरवरी तक चलेगा | यह अवधि इन के लिए कुछ राहत वाली भले ही हो,मगर कोई ख़ास फायदेमंद नहीं है | इस कारण इन के  परिवर्तन  और अनुकूलता वाला समय तो 19 फरवरी के बाद ही आ रहा है;और वह भी 8 मार्च से ज़्यादा | तब इन्हें आयु अंक 4 होगा,क्यों कि उम्र का 58 वाँ वर्ष शुरू होगा | अंक 4 पितृ प्रभाव का अंक है | इस लिए तब इन्हें अपने पितृ स्वरूप की ओर लौटना होगा | तात्पर्य यह है कि तब इन्हें अपने पैतृक राजनीतिक ढाँचे यानि पार्टी में प्रमुख भूमिका निभानी पड़ सकती है | ........... "  शत-प्रतिशत सटीक तो ईश्वर ही रहते हैं,हम मानव तो ज़्यादा से ज़्यादा सही रहने की कोशिश करते हैं | वसुंधरा राजे के बारे में हम अब तक तो सही रहे हैं,आशा है की आगे भी प्रभु-कृपा बनी रहेगी | आज बस इतना ही | ....... अब आज के आनंद की जय | .......... जय श्री राम | 





शुक्रवार, 19 मार्च 2010

LAHORE,SHAAPIT,LAOVE SEX OUR DHOKHA & GHAMANDEE की रिलीज़

जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो,उपस्थित हैं हम आज रिलीज़ होने वाली फ़िल्मों की चर्चा करने के लिए | यह चर्चा हम प्रारंभ करते हैं एक ख़ास बात से | हम जो यहाँ फ़िल्मों की चर्चा करते हैं,वह बॉक्स ऑफिस के सन्दर्भ में होती है | इस बॉक्स ऑफिस की कमाई को ही ले कर हम अपनी भविष्य-कथन वाली टिप्पणी करते हैं | संगीत,सेटेलाईट चैनल रिलीज़ और अन्य स्रोतों से फ़िल्म को होने वाली कमाई अलग से मानी जानी चाहिए | तो आइए,अब बात हो जाए आज के अंकीय समीकरणों की | आज का मूलांक 1 और भाग्यांक 7 है | मासांक है-3 | चलित का अंक है-3 (धनात्मक ) | आज का भाग्यांक 7 और अंक 3 में पारस्परिक  मित्रता नहीं  है | यहाँ अंक  3 का पलड़ा  अधिक  भारी  है,क्यों  कि मासांक,चलित  अंक  और चलित  वर्षांक  के रूप  में यह तिगुना  प्रभावी  है |
LAHORE 
          यह फ़िल्म रिलीज़ से पहले  ही अच्छी  चर्चा पा  चुकी  है,साथ  ही इसे  कुछ  पुरस्कार  भी  मिल  चुके  हैं | तो देखें  कि इस फ़िल्म के अंक  किस  ओर  इशारा  कर रहे  हैं ? इस का अंक  बनता  है-5 | यह आज के अंकों  के साथ  कोई  मैत्री  भाव  नहीं  रखता  है | इस कारण  यह समीकरण पक्ष  का नहीं  बन  रहा  है | निर्देशक संजय पूरण सिंह का अंक भी है-5 | अतः यह अमैत्री भाव दोहरा हो गया है | इस अंक 5 का मूल समीकरण है 3-4-8-8 | यहाँ आज के अनुसार अशुभ अंकों की बहुलता हो गयी है,जो कि हितकारी नहीं है | 08-09-1974 को जन्मे संजय का  का मूलांक 8 और भाग्यांक 9 है | अंक 8 आज के मूलांक के साथ द्रोहात्मक युति बनाता है और अंक 3 के साथ मिल कर ग़लत निर्णय सूचित करता है | अतः इस फ़िल्म की रिलीज़ के लिए चुना गया समय ग़लत सिद्ध हो सकता है | संजय को 36 वाँ वर्ष चल रहा है | यह इन के भाग्यांक का वर्ष है तथा अंक 3 का निकटतम सहयोगी भी है | अतः संजय के लिए इस फ़िल्म का परिणाम घटे का सौदा नहीं रहेगा,उन्हें निर्देशन के लिए अच्छी और बड़ी फ़िल्में मिल सकती हैं | वर्ष 2012-13 में इन की कोई बड़ी फ़िल्म आ सकती है,जिसे तारीफ़ और सफलता,दोनों मिल सकती हैं | फ़िल्म के दो निर्माता हैं | एक निर्माता विवेक खाटकर का अंक बनाता है-1,जो कि आज के मूलांक के अनुकूल है | इस का वृहदंक है-37 | हम पहले ही निवेदन कर चुके हैं कि अंक 3 और अंक 7 में पारस्परिक मित्रता नहीं है | इस का मूल अंकीय समीकरण है 2-8,जो कि इच्छाओं की पूर्ति में बाधा बताता है | दूसरे निर्माता जे.एस.राणा का अंक बनाता है-4,जो कि  आज के अंकों के साथ पितृद्रोह और इच्छ्पूर्ति में बाधा बताता है | अतः यह कहा जा सकता है कि इस फ़िल्म को तो बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी नहीं मिल पाएगी,मगर  इस के निर्देशक संजय पूरण सिंह का भविष्य ज़रूर बहुत अच्छा है |
SHAAPIT     
     आदित्य नारायण के वयस्क फ़िल्मी कैरियर की इस उद्घाटक फ़िल्म का अंक बनता है-5 | आज के अंकों के साथ इस के फल के बार में बात कर ही चुके हैं | निर्देशक विक्रम भट्ट का अंक भी बनता है-5 | इस का वृहदंक है-32 | यह बना है 7-7 से | अंक 3 और अंक 7 की पारस्परिक खींचातानी के बारे में भी हम बता ही चुके हैं | यहाँ अंक 7 के दोहराव के कारण नकारात्मकता बढ़ गयी है | आदित्य नारायण की बॉडी लैंग्वेज भी अधिक अनुकूल नहीं है | हाँ,फ़िल्म की नायिका की बॉडी लैंग्वेज बहुत अनुकूल है | अतः इन्हें इस फ़िल्म से अच्छा फ़ायदा हो सकता है | कुल मिला कर इस फ़िल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा लाभ नहीं मिलने वाला |
LOVE SEX OUR DHOKHA   
      यह फ़िल्म बनायी है 'खोसला का घोसला' और 'ओये लक्की लक्की ओये' वाले दिबाकर बनर्जी ने | फ़िल्म का अंक बनता है-1,जो कि आज का मूलांक है | इस का वृहदंक है-73 | इन अंकों का पारस्परिक तालमेल नहीं है | इन में शत्रुता भाव है | यह बना है 3-4-6-6 से | यहाँ शुभांकों (3 और 6) की आवृत्ति होने से अनुकूलता बन रही है |   दिबाकर बनर्जी का अंक बनता है-3,जो कि आज के भाग्यांक 7 के साथ तो शत्रुता भाव रखता है,मगर अन्य बहुलता वाले अंक 3 से सहोदर भाव रखता है,इस कारण समीकरण पक्ष में ज़्यादा और विपक्ष में कम बन रहे हैं | अतः यह फ़िल्म भले ही बहुत बड़ी हिट ना हो,मगर ठीक-ठीक सफल हो कर कमाई कर सकती है | 
GHAMANDEE  
इस फ़िल्म के बारे में ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हो पायी है | इस का अंक बनता है-6,जो कि आज के अंकों से मिश्रित भाव रखता है | यह चलित अंक 3 के साथ जहाँ कुछ अनुकूलता रखता है,वहीं आज के भाग्यांक 7 के साथ विरोधी भाव | आज के मूलांक 7 के साथ यह कोई ख़ास मित्र भाव नहीं रखता है | इस कारण इस फ़िल्म के खाते में सफलता आती नहीं दिख रही है | इस के भी पिटने की ही संभावना अधिक है |  
                      तो मित्रो,आज की फ़िल्मों में तो बस 'LOVE SEX OUR DHOKHA' से कुछ उम्मीद रखी जा सकती है | आज बस इतना ही | ......... अब आज के आनंद की जय | ............ जय श्री राम | 


मंगलवार, 16 मार्च 2010

नव संवत्सर पर एक भेंट:गर्व कीजिए अपने भारतीय होने पर

जय श्री राम ........... | आदरणीय मित्रो,वैसे तो आप के साथ होने वाली प्रत्येक चर्चा महत्त्वपूर्ण ही होती है,मगर जो चर्चा हम आज करने जा रहे हैं;उस से आप की 'भारतीय' होने की गर्वीली भावना आसमान छू लेगी | यूँ तो वैश्विक समुदाय को 'भारत की देन' की बात करें तो बहुत लम्बी सूची बन जाएगी,मगर यहाँ ग़ैर-इतिहास-प्रिय और ग़ैर-साहित्यिक लोगों के लिए इतना ही पर्याप्त होगा कि वे मनोज कुमार जी की फ़िल्म 'पूरब और पश्चिम' के लिए स्व.इन्दीवर का लिखा गीत " जब ज़ीरो दिया मेरे भारत ने ......... "  सुन लें | इस सहज,सरल और हृदयंगम होने वाले फ़िल्मी गीत की भारत-गौरव-गाथा के आगे बड़े-बड़े कवियों की जटिल कविताएँ पानी भरती हैं | 
तो क्यों न हो जाए यह गीत ---
                       " जब ज़ीरो दिया मेरे भारत ने,
                         भारत ने,मेरे भारत ने,
                         दुनिया को तब गिनती आयी,
                         तारों की भाषा भारत ने,
                         दुनिया को पहले सिखलायी,
                          देता न दशमलव भारत तो,
                         यूँ चाँद पे जाना मुश्किल था,
                         धरती और चाँद की दूरी का,
                         अंदाज़ा लगाना मुश्किल था,
                         सभ्यता जहाँ पहले आयी,
                         पहले जन्मी है जहाँ पे कला,
                          अपना भारत वो भारत है,
                          जिस के पीछे संसार चला,
                          संसार चला और आगे बढ़ा,
                          यूँ आगे बढ़ा बढ़ता ही गया,
                          भगवान करे ये और बढे,
                          बढ़ता ही रहे और फूले-फले,
                                   बढ़ता ही रहे और फूले-फले | "
                    हमारी विभिन्न श्रेष्ठ उपलब्धियों को 'मिथक मात्र' कह कर खारिज कर देने वाले ही अब इन के आगे नतमस्तक हो रहे हैं | हमारा पुष्पक विमान हो या फिर राम सेतु,ये सब आज विश्व भर के सामने हमारी श्रेष्ठता के झंडाबरदार हैं | हालांकि हमारी तथाकथित 'सेक्यूलर' सरकार ने तो अदालत में यह हलफ़नामा भी दे दिया था कि (भगवान) राम के होने का कोई प्रमाण नहीं है | ये लोग तो कल को यह हलफ़नामा भी दे सकते हैं कि इन के अपने बाप के होने का भी प्रमाण नहीं है | मित्रो, यदि यहाँ हमारी भाषा कुछ कड़वी हो गयी है तो हमें क्षमा करें | भगवान राम के बारे में ऐसा कहने वालों को हम जन्म-जन्मान्तर क्षमा नहीं कर सकते,क्यों कि हमारे जीवन का तो आधार ही यह है कि " जो न हमारे राम का,वो न हमारे काम का " | 
                   मित्रो,बात आज से लगभग साधे छब्बीस साल पहले की है | 24 नवम्बर,1983 के 'नवभारत टाइम्स' की एक कटिंग है | यह बिहार के गया जिले से सम्बन्धित है | इस में पिछले दिन यानि 23 नवम्बर,1983 का समाचार है | यह इस प्रकार है---" गया,23 नवम्बर | जिले के आमस प्रखंड में खंडवा पहाड़ी की खुदाई के के दौरान सूर्य मंदिर,तलब,प्राचीन प्रस्तर मूर्तियों के अवशेष तथा तीन सिक्के बरामद हुए हैं | इस मंदिर में सात घोड़ों पर सवार सूर्य की मूर्ति,काले पत्थर का शिवलिंग,गणेश,कार्ति और बुद्ध की मूर्ति मिली है | खुदाई के दौरान शिवलिंग अलग हो गया था,जिस में से एक सिक्का निकला | इस सिक्के में एक तरफ़ राम,लक्ष्मण,भरत,शत्रुघ्न,सीता और हनुमान के चित्र हैं तथा दूसरी तरफ़ राम वन-गमन का दृश्य अंकित है | इस के अतिरिक्त बरामद दो अन्य सिक्के लगभग 50 हज़ार वर्ष पुराने हैं | पुरातत्त्व के जानकर लोगों के अनुसार ये सिक्के अत्यंत ही महत्त्वपूर्ण हैं और इस से पुरातत्त्व के क्षेत्र में नया मोड़ आ सकता है | (हनुमान सन) एक सिक्के में देवनागरी लिपि में 'राजा राम,सीता,लक्ष्मण की जय' अंकित है | बीच में हनुमान का चित्र है तथा नीचे लिखा है 'हनुमान सन 47340' | इस से स्पष्ट होता है कि लगभग पाँच हज़ार वर्षों का सांस्कृतिक इतिहास इस सिक्के में सन्निहित है | "
                   क्या आप में से किसी ने 'हनुमान सन' का नाम पहले कभी सुना है ? नहीं न | आज अगर किसी सिक्के पर यह लिखा है ---'ईस्वी सन 2009';इस का मतलब यह हुआ कि जब वह सिक्का बना तब उस सन का 2009 वाँ वर्ष चल रहा था | अब आप ख़ुद ही सोचिए कि यदि 'उस' सिक्के पर 'हनुमान सन 47340, लिखा है तो इस का अर्थ यही हुआ न कि जब यह सिक्का बना,तब इस नाम के सन का 47340 वाँ वर्ष चल रहा था | अब इन 47340 वर्षों में बाद के सारे वर्ष जोड़ कर देखा जाएगा तो पता चलेगा कि इस सिक्के की सभ्यता को कुल कितने वर्ष हो चुके हैं ? इस आधार पर हमारी सतयुगकालीन सभ्यता के वर्षों की प्रमाणिकता सिद्ध की जा सकती है, और ऐसा आज नहीं तो कल हो ही जाएगा | तब उन लोगों को तगड़ा सबक मिल जाएगा,जिन्हें हमारे गर्व के कारकों को ले कर नाक-भौं सिकोड़ने की बीमारी है | प्रभु श्री राम की कृपा से हमारा भारतवर्ष फिर से 'जगद्गुरु' होगा | मगर यह कितने दुःख और क्षोभ की बात है कि प्रभु श्री राम की इस पावन जन्म -भूमि पर उन्हीं का मंदिर नहीं बन पा रहा है | 
                     आदरणीय मित्रो,एक बात और | इस आलेख के साथ हम उस अख़बार की इस कटिंग की कॉपी भी दे रहे हैं | इस कटिंग पर वहाँ मिले राम-वन-गमन वाले सिक्के की ज़िरोक्स भी है,जो कि बहुत धुंधली होने के कारण आप शायद देख न पाएँ | यह हमारा सौभाग्य है कि यह सिक्का हम ने देखा है | इस कटिंग पर सिक्के की यह जो ज़िरोक्स आप देख रहे हैं,यह हम ने ख़ुद करवायी थी |   
                       बहुत जल्दी हम आप की सेवा में एक ऐसे व्यक्तित्व का विश्लेषण ले कर उपस्थित होंगे,जिस ने करोड़ों लोगों के जीवन को नया अर्थ दिया है | आप और हम इस विभूति के बारे में बात कर धन्य हो जाएँगे | आज के लिए बस इतना ही | ........ अब आज के आनंद की जय | ............ जय श्री राम |  











शुक्रवार, 12 मार्च 2010

आज की रिलीज़ फ़िल्में :फ़्लॉप का छक्का

                           जय श्री राम ........... | आदरणीय मित्रो,गत सप्ताह की फ़िल्मों की ख़ुशनुमा बातों के बाद हाज़िर हैं हम आज के दरबार में | आज रिलीज़ हो रही हैं छह फ़िल्में यानि आज है रिलीज़ होने वाली फ़िल्मों का छक्का | यह अपने आप में एक बहुत बड़ी संख्या है | तो शुरू करते हैं आज की चर्चा | 
आज के अंकीय समीकरण 
सब से पहले बात की जाए आज के अंकीय समीकरणों की | आज का मूलांक 3 और भाग्यांक 9 है | शुक्रवार होने के नाते आज के दिन का अंक है-6 | इस प्रकार आज अंक ज्योतिष के सर्वश्रेष्ठ अंक-समूह का आधिपत्य है | इस के परिमाण में वृद्धि कर रहा है चलित अंक है-3 (धनात्मक ) | चलित का वर्षांक भी 3 है | इस कारण यह योग और भी प्रबल हो गया है | 
RIGHT YAAA WRONG
  सुभाष घई निर्मित इस फ़िल्म का अंक बनता है-6 | यह आज के मूलांक-भाग्यांक से मित्रता रखता है | इस का वृहदंक है-42 | यह 'ग्रहण-दोष' युक्त है | इस कारण अंक 6 के साथ 'शुक्र-भंग योग' बनाता है,जो कि आर्थिक हानि बताता है | यह वृहदंक बना है 6-4-5 से | यहाँ अंक 6 और अंक 4 का योग एक बार फिर वही 'शुक्र-भंग योग' बना रहा है | अंक 5 इस योग में वृद्धि कर रहा है,क्यों कि यह संगत के अनुसार फल देता है | अतः फ़िल्म के नाम के अंकीय समीकरण कोई शुभ संकेत नहीं कर रहे हैं | फ़िल्म के लेखक-निर्देशक नीरज पाठक कि निर्देशक के रूप में यह पहली फ़िल्म है | इन का नामांक बनाता है-4,जो कि पितृदोष का अंक है | यह आज के अंकीय समीकरणों के साथ कोई अच्छा तालमेल नहीं रखता है | इस का वृहदंक है-40 | यह बना है 19-21 से,जिस का मूलांक समीकरण बनाता है 1-3 | अंक 1 निर्देशन और अंक 3 लेखन का है | इस लिए नीरज को लेखक-निर्देशक के रूप में सफलता अवश्य मिलनी है | अंक 1-3-4 का त्रिकोण इन्हें वर्ष 2011 से 2013 में अवश्य सफलता दिलवाएगा | यह सफलता तीसरी या चौथी फ़िल्म से मिल सकती है | हाँ,अगर एकल हीरो वाली और पुल्लिंग नाम वाली हो तो यह सफलता दूसरी फ़िल्म से भी मेल सकती है | मगर अंक 1-3-4 का त्रिकोण आज तो अशुभ युति का ही निर्माण कर रहा है | निर्माता सुभाष घई का नामांक है-8,जो कि आज के अंकों से नितांत विरुद्ध भाव रखता है | 24-01-1943 को जन्मे घई का मूलांक-भाग्यांक 6 है,जो कि आज के अंकों के अनुकूल है | इस का वृहदंक है-42 | इस के फल के बारे में हम फ़िल्म के अंकों में चर्चा कर ही चुके हैं | यह शुभ नहीं है | सुभाष घई को अभी उम्र का 68 वाँ वर्ष चल रहा है | इस का अंक बनता है-5 | यहाँ अंक 5-6-8 का त्रिकोण अशुभ फलदायी है,क्यों कि अंक 6 और 8 के योग में शुक्र भ्रष्ट हो गया है और अंक 5 संगतता के कारण इस में वृद्धि कर रहा है | इन का संयुक्तांक बनता है-5,जो कि संगतता के कारण आज अशुभ बैठ रहा है | डेली न्यूज़ (जयपुर) में 19-01-2008 को अपने एक आलेख में हम यह कह चुके हैं कि सुभाष जी को अपने 'SUBHASH' को 'SUBBHASH' लिखना चाहिए | फ़िल्म के मुख्य नायक सन्नी देओल  का नामांक है-3,जो कि आज के अंकों से अच्छी अनुकूलता रखता है | इस का वृहदंक है-39 | यह भी आज के अंकों से अच्छी अनुकूलता रखता है | यह बना है 2-1 से | यह भी ठीक-ठाक रूप से अनुकूल है | 19-10-1956 को जन्मे सन्नी देओल का मूलांक 1 और भाग्यांक 5 है | अंक 1 आज का मित्र अंक है | अंक 5 स्थिति का डावाँडोल रहना बताता है | इन का संयुक्तांक बनता है-8,जो कि आज के अंकों के विरुद्ध जाता है | सन्नी को अभी उम्र का 54 वाँ वर्ष चल रहा है,जिस का अंक बनता है-9 | यह इन के लिए आज शुभ युति बना रहा है | फ़िल्म के दूसरे नायक इरफ़ान खान का अंक बनता है-5,जो कि डावाँडोल स्थिति बताता है | इस का वृहदंक है-32,जो कि फ़िल्म के लिए ठीक-ठाक पक्ष का है | यह बना है 1-4 से,जो कि ग्रहण दोष के साथ-साथ पितृदोष भी बताता है | अतः इरफ़ान के अंक फ़िल्म के लिए कोई शुभत्व योग नहीं निर्मित कर रहे हैं | कुल मिला कर यह विश्लेषण यही सिद्ध करता है कि यह फ़िल्म जितनी भी चल पाएगी,वह सन्नी देओल के अंकों की बदौलत ही चल पाएगी | यह फ़िल्म सफल नहीं हो पाएगी,फ़्लॉप ही रहेगी;इसी की प्रबल संभावना लगाती है | 
HIDE & SEEK
  इस फ़िल्म का नामांक बनता है-3,जो कि आज के अंकों से अच्छी अनुकूलता रखता है | इस का वृहदंक है-30 | यहाँ भी नामांक वाला ही समीकरण बन रहा है | यह बना है 6-6 से,जो कि शुभ है | फ़िल्मके दो निर्माता हैं | अपूर्व लखिया का नामांक है-1,जो कि आज का मित्र अंक है | इस का वृहदंक है-46 | यह शुभ नहीं है,क्यों कि यह शुक्र-भंग यानि आर्थिक क्षति कर रहा है | यह बना है 5-5 से | संगतता के अनुसार यह समीकरण शुक्र-भंग योग में वृद्धि ही कर रहा है | लक्ष्मी सिंह का नामांक बनता है-4,जो कि आज के अंकों के साथ अशुभ योग बना रहा है |   इस का वृहदंक है-31 |  अंक 1,3 और 4 का त्रिकोण कुछ शुभ है | यह वृहदंक बना है 5-8 से,जो कि किंचित मात्र भी शुभ नहीं है | नामांक 4 के साथ मिल कर यह तगड़ा विपरीत योग निर्मित करता है | फ़िल्म के निर्देशक शान  अरान्हा कि यह पहली फ़िल्म है | इन का नामांक है-1,जो कि आज के अंकों का मित्र है | इस का वृहदंक है-37 | चूँकि अंक 3 और अंक 7 परस्पर विरोधी अंक हैं,अतः यह योग अशुभ है | यह वृहदंक बना है 2-8 से,जो कि आज के नितांत प्रतिकूल है | फ़िल्म के नायक पूरब कोहली का अंक है-1,जो कि ठीक-ठाक पक्ष का है | इस का वृहदंक है-37,जिस के अशुभ फल के बारे में हम अभी-अभी विस्तार से चर्चा कर ही चुके हैं | दूसरे नायक अर्जन बाजवा का अंक है-3,जो कि आज के अंकों के अनुकूल है | इस का वृहदंक है-21,जो कि ख़ास ठीक नहीं है | इस तरह यह विश्लेषण बताता है कि यह फ़िल्म सफलता से दूर ही रह जाएगी | इस के माथे पर फ़्लॉप का ही लेबल लगता दिख रहा है |
NA GHAR KE NA GHAAT KE  
 इस का नामांक बनता है-6,जो कि आज के अंकों से मित्रता रखता है | इस का वृहदंक है-51 | अंक 1,5 और 6 का त्रिकोण शुभत्व निर्मित कर रहा है | यह बना है 6-2-7-6-5-7 से | यहाँ शुभ अंक 6 की अपेक्षा अशुभ अंकों 2 और 7 का आधिपत्य होने के कारण यह समीकरण शुभ नहीं है | अंक 5 संगतता के कारण अशुभ भव की ही वृद्धि कर रहा है | अतः यहाँ नामांक 6 के शुभत्व का फल नहीं मिल पाएगा | निर्माता टी.पी. अग्रवाल का अंक   बनता है-5,जो कि अस्थिरता बताता है | इस का वृहदंक है-32,जो कि ख़ास पक्ष का नहीं है | यह बना है 4-8-2 से | यह समीकरण विरुद्ध का है | निर्देशक राहुल अग्रवाल का अंक है-१,जो कि आज का मित्र अंक है,मगर यह बना है 37 से | इस के अशुभत्व  के बारे में हम बात कर ही चुके हैं | यह बना है 2-8 से,जो कि नितांत विरुद्ध जाता है | राहुल ही इस फ़िल्म के नायक भी हैं,इस कारण इन अंकों की भूमिका दोहरे रूप में प्रभावी है | राहुल का दोहरी भूमिका का यह निर्णय सर्वथा ग़लत सिद्ध होगा | परेश रावल का अंक 1 आज का मित्र अंक है,मगर यह बना है 37 से,जिस की बात हो ही चुकी है | नायिका नारायणी शास्त्री का अंक है-9,जो कि शुभ है | इस का मूलांक समीकरण है 8-1,जो कि सर्वथा विखंडन का भाव पैदा करता है | इस कारण अशुभ ज़्यादा है | अतः यह फ़िल्म भी फ़्लॉप ही होती लग रही है |
TRUMP CARD  
 इस फ़िल्म का नामांक बनता है-7  | यह आज के अंकों के साथ अशुभ योग निर्मित कर रहा है | इस का वृहदंक बनता है-34 | अंक 3,4 और 7 का त्रिकोण विपरीत अंकों की प्रधानता के कारण अशुभ है | यह बना है 6-1 से ,जो कि पक्ष का समीकरण है | निर्माता रीमा गुप्ता का अंक बनता है-4,जो कि अशुभ है | इस का वृहदंक 40 भी अशुभ है | निर्देशक अरशद खान का अंक बनता है-2,जो कि आज के हिसाब से अशुभ है | इस का वृहदंक 29 भी आज अशुभ ही है | यह बना है 7-4 से,जो कि आज के अंकों के सर्वथा प्रतिकूल है | नायक विक्रम कुमार और नायिका मानसी डोव्हल का अंक बनता है-4,जिस के अशुभत्व के बारे में हम चर्चा कर ही चुके हैं | दूसरी नायिका उर्वशी चौधरी का अंक बनता है-5,जिसे भी शुभ नहीं कहा जा सकता | अतः यह फ़िल्म भी फ़्लॉप ही होती दिख रही है |
DO DILON KE KHEL MEIN  
इस फ़िल्म का अंक बनता है-5,जिस के बारे में हम पूर्व में बात कर चुके हैं | इस का वृहदंक बनता है-68,जो कि अशुभ है;क्यों कि यहाँ अंक 6 और अंक 8 के योग से शुक्र-भंग हो रहा है | यह आर्थिक हानि बताता है | निर्माता वजाहत करीम का अंक है-2,जो कि आज शुभ नहीं है | यह बना है-29 से | यह भी अशुभ ही है | अन्य निर्माता सुर्हिता करीम का अंक है-4,जो कि अशुभ है | यह पितृदोष बना रहा है | निर्देशक आकाश पण्डे का अंक है-9,जो कि आज के बहुत अनुकूल है | यह बना है 36 से | यह भी शुभ है | इस का मूलांक समीकरण 3-6 है | यह भी शुभत्व में वृद्धि कर रहा है | नायिका नौशीन अली सरदार का अंक बनता है-8,जो कि प्रतिकूल है | यह बना है 53 से | अंक 3,5 और 8 का त्रिकोण अशुभ भाव बना रहा है | राजेश खन्ना का अंक बनता है-9,जो कि शुभ है,मगर यह बना है 8-1 से,जो कि शुभ नहीं है;क्यों कि यह समीकरण 'GODFATHER PROBLEM' पैदा करता है | तो कुल मिला कर आज के आंकड़े इस फ़िल्म के पक्ष में नहीं हैं | यह भी फ़्लॉप का ही ठप्पा लगवाती दिख रही है | हाँ,इस के निर्देशक को उन के अंकों की अनुकूलता के कारण इस फ़िल्म के फ़्लॉप होने का ज़्यादा नुकसान नहीं उठना पड़ेगा |
SWAHA
इस फ़िल्म का अंक बनता है-7 | आज के अंकीय समीकरणों के हिसाब से यह अशुभ है | निर्देशक मनोज शर्मा का अंक भी है-7 | इस का वृहदंक है-34 | अंक 3,4 और 7 का त्रिकोण अशुभ है |इस का मूलांक समीकरण है 9-7 | यह भी अंक 7  की प्रधानता के कारण अशुभ है | ग्फिल्म के निर्माता का नाम हमें नहीं मिल पाया | एक नायक रिक्की का अंक है-3,जो की आज शुभ है | इस का वृहदंक है-12,जो की ठीक-ठाक है | दूसरे नायक इशरत अली का भी अंक है-3 | इस का वृहदंक है-21 | इस की दशा भी 12 के ही समान है | इस वृहदंक का मूलांक समीकरण है 7-5,जो कि प्रतिकूल है | नायिका स्वेतलाना का अंक बनता है-6,जो कि कुछ अनुकूल है | इस विश्लेषण से तो यह फ़िल्म भी फ़्लॉप के ही खाते में जाती दिख रही है | 
                            तो मित्रो,इस प्रकार आज रिलीज़ हो रही सभी छहों फ़िल्में पिटती नज़र आ रही हैं | अब हम भला इस में कर भी क्या सकते हैं,सिवाय इस दुआ के कि आने वाली फ़िल्में तो हिट हों | तो दुआ करें और तैयार हो जाएँ फ़्लॉप फ़िल्मों के इस छक्के के झटके को झेलने के लिए | ......... आज बस इतना ही | अब आज के आनंद की जय | ............ जय श्री राम | 

शनिवार, 6 मार्च 2010

हम आप की सेवा में:एक नाटककार के रूप में

                          जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो,हम ने भानपुरा ज्योतिष सम्मेलन कि बात करते वक़्त और कल भी यह कहा था कि आप से एक बहुत ही ख़ास और हट कर बात करनी है | तो आज हम वही बात करने उपस्थित हैं | वैसे तो हमारे ये ब्लॉग ज्योतिष को ही समर्पित हैं | हमारा इरादा तो यही था ( और है भी ) कि यहाँ सिर्फ़ ज्योतिषीय चर्चा ही करेंगे,मगर पिछले दिनों हुई एक बात ने इस लीक से हटने पर विवश कर दिया है | पिछले दिनों हमारे लघु नाटक 'मामेकं शरणं व्रज' को जवाहर कला केंद्र,जयपुर की ओर से आयोजित 'प्रदेश-स्तरीय लघु नाट्य-लेखन प्रतियोगिता' में प्रौढ़ वर्ग में तृतीय पुरस्कार मिला | हमारे नाटक को ज.क.केंद्र की ओर से लगातार 10 वें वर्ष पुरस्कृत किया गया | बात तो सिर्फ़ इतनी-सी थी | मगर हमारे कुछ शुभचिंतकों ( जो कि हमारे नाटककार और रंगकर्मी के रूप से बहुत परिचित हैं ) का कहना था कि हमें यह जानकारी आप के साथ बाँटनी चाहिए | सिर्फ़ यही नहीं,अपितु अपने नाट्यकर्म को भी आप से तनिक परिचित करवाया जाना चाहिए | हमें भी यह सुझाव अच्छा लगा | अब हमारे पास इन बातों के लिए कोई और ब्लॉग तो है नहीं | इस लिए क्यों न ये बातें यहीं कर ली जाएँ | हालांकि यह सारी चर्चा हम संक्षिप्त रूप में ही करेंगे |
                         मित्रो,वैसे तो अक्टूबर,1984 में स्कूल के वक़्त एक एकल आशु नाट्य-प्रस्तुति से हमारी नाट्य-यात्रा का आरम्भ माना जा सकता है | इस के बाद 10 फरवरी,1990 में भवानी प्रसाद मिश्र की एकांकी  'दो कलाकार' का निर्देशन और उस में अभिनय किया | मगर ठोस रूप में यह आरम्भ माना जाना चाहिए वर्ष 1994 से | 21 सितम्बर को स्वदेश दीपक के लिखे नाटक 'कोर्ट मार्शल' के कैप्टन बिकाश राय की भूमिका से यह आरम्भ हुआ | वर्ष 1994 से ही विधिवत नाट्य-लेखन की शुरुआत हुई | तब लिखा गया था---'अजगर की लीक',जिसे बाद में 'पिशाच-लीला' कर दिया गया | वर्ष 1995-96 से जवाहर कला केंद्र,जयपुर द्वारा 'प्रदेश-स्तरीय लघु नाट्य-लेखन प्रतियोगिता' आरम्भ की गयी | तब हमारा लिखा नाटक पहली बार पुरस्कृत हुआ | तब से शुरू हुआ यह सिलसिला अब तक चला आ रहा है | वर्ष 2000-01,2001-02,2002-03 और 2007-08   में यह प्रतियोगिता हुई नहीं |10 वर्षों तक युवा वर्ग में पुरस्कृत होने के बाद इस बार प्रौढ़ वर्ग में पुरस्कार मिला है | अरे भई,प्रौढ़ से चौंकिए मत | हमारी उम्र कोई इतनी भी नहीं हो गयी है कि प्रौढ़ कहलाएँ;मगर क्या करें,ज.क.केंद्र का नियम ही यह है कि 35 पार होते ही प्रौढ़ वर्ग शुरू | प्रभु-कृपा से इस प्रतियोगिता में लगातार 11 वर्षों तक पुरस्कृत होने वाले के रूप में हमारे नाम प्रदेश के इकलौते नाटककार होने का श्रेय है | तो चलिए,एक नज़र डाल लीजिए ज.क.केंद्र की ओर से मिले इन पुरस्कारों पर---
    वर्ष                                          नाटक                                         पुरस्कार 
 1995-96      पिशाच-लीला ( अजगर की लीक )                                   सांत्वना 
1996-97        काश!!! ( एक थी शिवानी )                                           सांत्वना 
1997-98  यह मौसम रीत चुका है ( उगे हुए अँधेरे झूठ नहीं बोलते )          द्वितीय 
1998-99             अमृतघट                                                               प्रथम
1999-2000      लाल लोई रा छांटा                                                      तृतीय
2003-04       माई री ! मैं का से कहूँ उर्फ़ पीलू                                     सांत्वना
2004-05        उम्र नींद-सी क्यूं नहीं होती                                            द्वितीय
2005-06 इन्द्रनीलमणि उर्फ़ हादसों की बरसियाँ होती हैं,जयन्तियाँ नहीं    सांत्वना
2006-07   ललाटों के तिलक वाशबेसिन में नहीं धोये जाते                      सांत्वना
2008-09    मामेकं शरणं व्रज                                                             तृतीय
               हमारे लिखे नाटकों की एक झलक इस प्रकार है---
                            (अ) हिंदी नाटक 
  (क) मंचीय नाटक:---
 (1) अमानुषी गंध (2) काश !!! (3) पिशाच-लीला (4) यह मौसम रीत चुका है (5)यह है हिन्दुस्तानी नारी (6) अमृतघट (7)माई री ! मैं का से कहूँ उर्फ़ पीलू (8)उम्र नींद-सी क्यों नहीं होती (9)वाह रे देश के कर्णधार ! (10)इन्द्र नील मणि उर्फ़ हादसों की बरसियाँ होती हैं,जयन्तियाँ नहीं (11)ललाटों के तिलक वाशबेसिन में नहीं धोये जाते (12)मामेकं शरणं व्रज (13)खेलें खेल जिनावर का 
 (ख) नुक्कड़ नाटक:---(1)मेरी आवाज़ सुनो (2)सुनो भाई साधो !
 (ग) रेडियो नाटक:---प्रेत बोलते हैं
 (घ) नाट्य-रूपांतरण:---आलम शाह खान की कहानी 'एक और मौत' का 'क्षुधाप्रेत' के नाम से 
                         (आ) (राजस्थानी नाटक) 
 (क)मंचीय नाटक:---
 (1)युद्धं शरणं गच्छामि (2)ऐक ही शिवानी (3)ऊग्योड़ा अंधारा कूड़ नीं बोलै (4)अजगर री लीक (5) लाल लोई रा छांटा  
                        (इ)प्रकाशित पुस्तकें 
(1) तीन नूवां नाटक ( राजस्थानी नाटक-संग्रह )
(2)युद्धं शरणं गच्छामि
(3)अमानुषी गंध
                      (ई)शीघ्र प्रकाश्य पुस्तकें
(1)मौहब्बतों का क़र्ज़ ( ग़ज़ल-नज़्म-संग्रह )
(2)शाम फिर क्यूं उदास है दोस्त (ग़ज़ल-नज़्म-संग्रह)
                     (उ)अभिनय:---लगभग डेढ़ दर्ज़न नाटकों में 
                     (ऊ)निर्देशन:---छह नाटकों का 
                 हमारे अधिकतर नाटकों का मंचन हो चुका है | हाल ही में पुरस्कृत नाटक 'मामेकं शरणं व्रज' का भी मंचन २७ फ़रवरी को किया गया | उसी अवसर पर हमें ज.क.केंद्र के कार्यक्रम-अधिकारी श्री संदीप र. मदान के हाटों पुरस्कार भी प्रदान किया गया | हमारे एकपत्रीय नाटक  'यह मौसम रीत चुका है' के तो अब तक 21 शो हो चुके हैं | यह नाटक वर्ष 1998  सोलन (हि.प्र.) में अखिल भारतीय नाट्य-प्रतियोगिता 'अभिव्यक्ति-98' में 'सर्वश्रेष्ठ नाट्यालेख' का पुरस्कार प्राप्त कर चुका है |
                 'राजस्थानी भाषा के पहले एकपात्रीय नाटक' का श्रेय हमारे नाटक 'ऊग्योड़ा अंधारा कूड़ नीं बोलै' को प्राप्त है |हमारे लिखे नाटकों में छः नाटक एकपात्रीय हैं | हमें एकपात्रीय नाटकों का का विशेषज्ञ माना जाता है | 
                  मित्रो,समयाभाव के कारण अब नाट्य-जगत में पहले जितनी सक्रियता नहीं रही,मगर लेखन के जरिये अब भी जुड़े हुए हैं | ,,, आज आप से यह चर्चा कर ली | कर के अच्छा लगा | अपनों के साथ ख़ुशियाँ बाँटने से बढ़ती हैं | फिर किसी दिन कुछ अलग मूड होगा तो अपने शायर-कवि और मंच-संचालक के रूप की भी चर्चा करेंगे | ......... आज बस इतना ही | अब आज के आनंद की जय | ............. जय श्री राम |    








शुक्रवार, 5 मार्च 2010

आज की रिलीज़ फ़िल्में:राहत देंगी

                       जय श्री राम ............ | मित्रो,होली के रंग-ओ-गुलाल भरे मज़े के बाद आज हम फिर से मिल रहे हैं | कैसी रही आप की होली ? उम्मीद है कि इस होली पर ख़ुशियाँ आप की हो---ली | कितनी 'होली' (पवित्र ) है यह होली | वर्ष 2010 के अब तक के सफ़र में कई फ़िल्में रिलीज़ हो---लीं,मगर अधिकतर के खाते में सफलता की बजाय विफलता ही आयी है | अब देखते हैं कि आज रिलीज़ होने वाली फ़िल्में क्या कर दिखाती हैं ? सब से पहले तो बात की जाए आज के अंकीय समीकरणों की | आज का मूलांक 5 और भाग्यांक 2 है | अभी मासांक 3  और चलित अंक 3 (धनात्मक) है | अंक 5 संगत के अनुसार फल देता है | अंक 2 के साथ इस की गहरी मित्रता नहीं है तो गहरी शत्रुता भी नहीं है | अगर इन की संगत में शुभ अंक हों तो इन की युति शुभ फल-दायी रहती है,अन्यथा हानि उठानी पड़ती है | 
ATITHI TUM KAB JAOGE ?   
 कहा तो अब भी यही जाता है की 'अतिथि देवो भव:',मगर जब अतिथि जब 'देव' की जगह 'दानव' की भाँति हो जाए तो आतिथेय पूछने पर विवश हो जाता है कि---'अतिथि तुम कब जाओगे ?' इस फ़िल्म से 'वार्नर ब्रदर्स' जैसा बहुत बड़ा नाम जुड़ा है | इस का अंक बनता है-7 | इस का वृहदंक है-52 | यहाँ वही 2 और 5 की युति बन रही है,जो कि आज के मूलांक-भाग्यांक की है | यह वृहदंक बना है 7-5-5-8 से | यहाँ अंक 7 शुभ है | अंक 5 इस की संगत में शुभ है | अंक 8 कुछ विखंडन पैदा कर रहा है | निर्माता अमिता पाठक का अंक है-5,जो कि आज का मूलांक है | इस का वृहदंक है-32 |  यह बना है 2-3 से | निर्देशक अश्वनी धीर का अंक है-6 | इस का वृहदंक है-33,जो कि बना है--3-3 से | यह अंक 3 ही चलित अंक है | अंक 6 इस चलित अंक से मित्रता रखता है | अतः शुभ है | नायिका कोंकणा सेन शर्मा का अंक है-7 | इस के शुभत्व के बारे में हम चर्चा कर ही चुके हैं | इस का वृहदंक है-52 | यह ठीक-ठीक फ़िल्म के अंकों वाला मामला है | नायक अजय देवगन का अंक है-1 | इस की चलित के साथ मित्रता है,इस लिए यह भी ठीक-ठाक पक्ष का बनता है | इस का वृहदंक है-28 | यहाँ अंक 2 और 8 की युति इच्छापूर्ति में बाधा बताती है | यह बना है 4-6 से | अंक 4 और 6 की युति आर्थिक मामले में आज के मूलांक के साथ मिल कर कुछ डावाँडोल हालत बनाती है | फ़िल्म के एक और आधार-स्तम्भ परेश रावल का भी अंक बनता है-1,मगर इस का वृहदंक है-37 | यह बना है 6-4 से | अंक 4 और 6 की युति के आज के सन्दर्भ में फल की हम बात कर ही चुके हैं | अतः ये अंकीय विश्लेषण इस बात की ओर इंगित करता है कि इस का अंक 2 का परिवार बहुत ही मज़बूत है | इस में अंक 2 और अंक 7 आते हैं | यह अंक-परिवार महिला,कहानी,नायिका और ट्रीटमेंट का भी होता है | अतः ये सारी बातें इस फ़िल्म के पक्ष में जा सकती हैं | कुल मिला कर यह एक सफल फ़िल्म रह सकती है---कमाई और तारीफ़,दोनों ही के दृष्टिकोण से | 
ROAD ,MOVIE
  इस फ़िल्म का अंक बनता है-1 | जैसा कि हम पहले निवेदन का चुके हैं कि अंक 1 चलित का मित्र होने के कारण ठीक-ठाक शुभत्व की स्थिति में है | इस का वृहदंक है-37 ,जो कि 5-5 से बना है | निर्माता रोस कट्ज़ का अंक बनता है-2,जो कि आज का भाग्यांक है,इस लिए शुभ है | एक और निर्माता सूसन बी. लंदाऊ का अंक बनता है-4 | यह आज के अंकों के साथ विषमता उत्पन्न कर रहा है | इस का वृहदंक है-40 | यह पूर्वोक्त विषमता को ही बढ़ा रहा है | यह बना है 9-2-2  से | यह समीकरण शुभ है,किन्तु यह सूक्ष्म स्तर का है,इस लिए लाभ का प्रतिशत कम है | निर्देशक देव बेनेगल का अंक बनता है-3 | यह चलित का अंक है,अतः शुभ है | यह बना है-39 से | यह भी चलित और उस के मित्र के कारण शुभ युति निर्मित कर रहा है | यह बना है 6-6 से | अंक 6 के  चलित का मित्र होने के कारण यह शुभ है | नायक अभय देओल का अंक है-2 | आज का भाग्यांक होने के कारण यह शुभ है | इस का वृहदंक है-29 | यहाँ अंक 2 फिर से शुभत्व की स्थिति निर्मित कर रहा है तथा अंक 9 की इस के साथ युति विजय-योग बना रही है | नायिका तन्निष्ठा चटर्जी का अंक बनता है-6 | इस के बारे में हम पूर्व में चर्चा कर ही चुके हैं | इस का वृहदंक है-69 | ये दोनों ही अंक चलित के मित्र होने के कारण पक्ष के हैं | यह बना है 7-8 से | यह युति इच्छा-पूर्ति में बाधा बताती है | अतः इस फ़िल्म के खाते में भले ही कोई बहुत बड़ी हिट का ख़िताब न आ पाए,मगर यह अपनी लागत निकाल लेगी और अपने निर्माता के लिए घाटे का सौदा नहीं रहेगी;ऐसा ही लगता है |
ROKKK
  आज रिलीज़ होने वाली यह तीसरी फ़िल्म एक छोटे बज़ट की फ़िल्म है | इस का अंक है-6 | इस के बारे में हम पहले चर्चा कर चुके हैं | इस का वृहदंक बनता है-15 | अंक 5 आज का मूलांक होने के कारण पक्ष का है और अंक 1 चलित का मित्र होने के कारण शुभ है | इस फ़िल्म के नाम में KKK रखे गये हैं | यह कोई ज़्यादा समझदारी का काम नहीं किया गया है | इस की बजाय यदि K ही रखा जाता तो फ़िल्म के पक्ष में प्रतिशत अधिक रहता | निर्माता विपिन जैन का अंक बनता है-2,जो कि आज का भाग्यांक होने के कारण पक्ष का है | इस का वृहदंक है-29,जो कि आज के भाग्यांक 2  के साथ अंक 9 के बैठने के कारण विजय-योग निर्मित कर रहा है | यह बना है 3-8 से | यह युति लाभ में कटौती बताती है | निर्देशक राजेश रणशिंघे का अंक है-2,जो कि पक्ष का है | इस का वृहदंक बनता है-47 | यह इच्छा-पूर्ति में बाधा बताता हैं | यह बना है 8-3 से | यह युति लाभ में कटौती बताती है | फ़िल्म कि एक नायिका तनु श्री दत्ता का अंक बनता है-1,जो कि ठीक-ठाक पक्ष का है | इस का वृहदंक है-55 | अंक 5 आज का मूलांक होने के कारण पक्ष का है | यह बना है 7-2-1 से | यह युति भी अंक 2 के परिवार की प्रधानता के कारण पक्ष की है | दूसरी नायिका उदिता गोस्वामी का अंक है-5,जो कि पक्ष का है | इस का वृहदंक है-41 | यहाँ अंक 1 और 4 की युति ग्रहण-योग बना रही है | यह शुभ नहीं है | यह वृहदंक बना है 7-7 से | यह अंक 7 की प्रधानता शुभ हैं | अतः यह विश्लेषण बताता है कि यह फ़िल्म कोई बड़ी हिट भले ही न हो,मगर अपनी लागत निकाल लेगी | यह अपने निर्माता को मारेगी नहीं,लगता तो ऐसा ही है | 
                       तो मित्रो,आज रिलीज़ हो रही फ़िल्मों के अंकीय विश्लेषण से तो यह लगता है कि ये फ़िल्में राहत देने वाली रह सकती हैं | हिंदी फिल्मोद्योग को इन फ़िल्मों से भले ही ख़ुशियों कि तगड़ी बरसात न मिल पाए,मगर ठंडी-ठंडी फुहारें मिलने की उम्मीद की जा सकती है | ... अपनी पिछली पोस्ट में हम ने कहा था कि एक बहुत ही ख़ास बात आप से करेंगे | तो कल करेंगे वह बात,और वास्तव में वह अब तक की इस लीक से हट कर व बहुत ही ख़ास होगी | ......... आज बस इतना ही | अब आज के आनंद की जय | ........... जय श्री राम |