अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शनिवार, 30 जनवरी 2010

ज्योतिष के व्यावसायिक स्वरूप पर आपत्ति क्यों ?

जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो,आज हम आप के एक बार फिर रू-ब-रू हैं | बात तो एक बार फिर से दिल की ही है | हमारे एक शुभचिंतक दीपक सक्सेना ने एक बात रखी है | इन का कहना है-"आप भी तो पैसे ले कर अपनी विद्या का मिसयूज़ ही कर रहे हैं |" बात दिल को लग गयी | ......... अगर हम या कोई भी व्यक्ति ज्योतिष को व्यावसायिक रूप से करता है तो इस में ग़लत क्या है ? यह हमारा पूर्णकालिक व्यवसाय है और हमें इस बात पर गर्व है | अपने काम या व्यवसाय पर शर्मिंदगी तो उन लोगों को होनी चाहिए,जो कि इस में बेईमानी करते हैं | हम ने ज्योतिष को पूर्णकालिक समर्पण भाव से अपना रखा है | एक बात बताइए | आप अन्य किसी भी जगह सेवा/परामर्श लेते समय उन का निर्धारित शुल्क अदा करते हैं,तो फिर ज्योतिषी को उस का परामर्श शुल्क अदा करने के समय कांपने क्यों लगते हैं ? हमारा घर क्या कोई सामाजिक संस्था या सरकार चलाती है ? ज्योतिष सम्बन्धी हमारे शोधकार्य का ख़र्च कौन उठाता है ?  आप की यह मुफ़्तखोरी की आदत कब छूटेगी ? हम जो समय और मेहनत किसी केस के विश्लेषण में लगते हैं,अगर उस का सिला चाहते हैं तो इस में कुछ भी अनुचित नहीं है | डाक्टरों को मोटी-मोटी फ़ीस देकर भी आप का केस वहाँ पिट जाता है | आप अपना-सा मुँह ले कर वहाँ से लौट आते हैं,मगर ज्योतिषी को उस की थोड़ी-सी फ़ीस भी आप से दी नहीं जाती | वहाँ आप फटाक से काम की गारंटी मांग लेते हैं | अपने इस नज़रिए को बदलिए | ज्योतिषी कोई आसमान से उतरा जीव नहीं है | यह भी आप ही के बीच का प्राणी है | ज्योतिषी को उस की फ़ीस अदा करनी सीखिए | हम ने तो अपने समस्त व्यावसायिक प्रावधानों के बीच नि:शुल्क परामर्श के प्रावधान भी बना रखे है,जिन्हें आप हमारे ब्लॉगों पर पढ़ सकते हैं | आप उन का पालन कर उस दायरे में नि:शुल्क परामर्श भी प्राप्त कर सकते हैं | यदि हमारी सेवा लेना चाहते हैं तो यह तो आप को करना ही होगा | यदि आप इतना भी नहीं कर सकते तो हमें नि:शुल्क परामर्श के लिए परम क्षमा करें | ...अब आज के आनंद की जय | ...........जय श्री राम |

इंदौर ज्योतिष सम्मेलन:23-24 जनवरी



जय श्री राम ............ | सोच तो यह रखा था कि कल सुबह नई रिलीज़ फ़िल्मों की बात रखने के बाद शाम तक आप से फिर रू-ब-रू होंगे इंदौर ज्योतिष सम्मेलन की बात रखने,मगर यह हो न सका | कारण रहा इंटरनेट का साथ नहीं देना | लेकिन कोई बात नहीं,हम अब आप के साथ हैं | इंदौर ज्योतिष सम्मेलन की हमें कोई लम्बी-चौड़ी बात नहीं करनी है | यह सम्मेलन 23-24 जनवरी को ऐतिहासिक गाँधी हॉल में हुआ | पहले दिन के तो अधिकतर वक्ता एक न्यूज़ चैनल पर पिछले दिनों आयी एक बहस को ले कर ही उलझे रहे | इस लिए हम ने अपना व्याख्यान उस दिन नहीं दिया,वरना हम पहले दिन शुरू में ही व्याख्यान दिया करते हैं | दूसरे दिन हमारा व्याख्यान हुआ | हम हमेशा अपने व्याख्यान का विषय वहीँ तय करते हैं | इस बार भी ऐसा ही हुआ | अपने एक विद्वान वरिष्ठ ज्योतिषी मित्र की सलाह पर हम ने अंक 13 के सम्बन्ध में व्याख्यान दिया | इस अंक को ले कर बहुत धारणाएँ व्याप्त हैं,विशेषकर पाश्चात्य देशों में | वहाँ जनमानस में इस अंक का बहुत आतंक है | हम ने इसी की तकनीकी व्याख्या करते हुए अपने विचार रखे | चूँकि हमारा कोई भी व्याख्यान लिखित नहीं होता है,इस लिए इस व्याख्यान को यहाँ हू-ब-हू रख पाना अभी संभव नहीं है | फिर भी जब कभी संभव हो पाया,हम इस बात को और भी विस्तृत विवेचना के साथ आप के सामने रखेंगे | फ़िलहाल तो आप के साथ इस सम्मेलन के अपने कुछ फोटो आप के साथ शेयर कर रहे हैं | इन्हें देखिए और अपना आशीर्वाद प्रदान कीजिए | ............जय श्री राम |

शुक्रवार, 29 जनवरी 2010

'रण','इश्क़िया' और 'रोड टू संगम' की रिलीज़


जय श्री राम ............ | मित्रो,आज रिलीज़ हो रही हैं तीन फ़िल्में | मिला कर कहें तो कह सकते हैं कि 'रोड टू संगम' पर 'इश्क़िया' 'रण' होगा | आइए,सब से पहले तो बात करते हैं आज के अंकीय समीकरणों की | आज का मूलांक है-2 और भाग्यांक है-6 | चलित का अंक है-8 (सौम्य) | अब बात करते हैं रामगोपाल वर्मा की 'रण' की | निर्देशक वर्मा का नामांक बनता है-2 | इस का वृहदंक है-47 | यह युति भावनाओं को झटका देने वाली है | यह इच्छाओं से समझौता दर्शाती है | वर्मा का नामांक आज के दिन के अनुकूल है | फ़िल्म का अंक बनता है-4 | यह बना है 13 से | यह तालमेल कोई ख़ास शुभ नहीं है | फ़िल्म का अंक आज के मूलांक के साथ ग्रहण योग बनता है तथा आज के भाग्यांक के साथ मिल कर शुक्र विखंडित कर रहा है | इस का तात्पर्य यह कि कमाई के सम्बन्ध में समझौता करना पड़ सकता है | अब बात कर ली जाए फ़िल्म के मूलाधार अमिताभ बच्चन की | अमिताभ का नामांक और जन्म का मूलांक आज के मूलांक के अनुकूल है,किन्तु इन का संयुक्तांक न सिर्फ़ आज के अंकों के साथ विखंडन पैदा करता है,अपितु चलित के साथ भी स्पार्किंग पैदा करता है | इन्हें अभी चल रहा है 68 वाँ वर्ष | इस का अंक बनता है-5 | यह अस्थिरता का परिचायक है | अतः यही कहा जा सकता है कि इस फ़िल्म को ले कर लगाई जा रही उम्मीदें पूरी नहीं होंगी | निराशा का सामना करना पड़ सकता है | 
                                  'इश्क़िया' का भी नामांक बनता है-4 | यह भी बना है 13 से | इस के निर्देशक अभिषेक चौबे का नामांक भी रामगोपाल वर्मा की ही तरह 47 से 2 बनता है | अतः यहाँ भी वे ही समीकरण बनते हैं,जो कि 'रण' के साथ बने थे | परिणाम भी दोनों फ़िल्मों का लगभग समान ही रहना है | हाँ,'रण' के साथ अमिताभ के अंकों की कुछ अनुकूलता है,जब कि 'इश्क़िया' के साथ तो वे भी नहीं है | यह फ़िल्म विशाल भारद्वाज और शेमारू के लिए झटका साबित हो सकती है | 
                                   अब बात कर ली जाए आज की तीसरी फ़िल्म 'रोड टू संगम' की | इस का नामांक है-6 | यह आज का मूलांक है,अतः अच्छा है | यह बना है-42 से | यह युति धन और कामना-पूर्ति--दोनों ही मोर्चो पर कुछ समझौता करने पर विवश कर देती है | निर्माता अमित छेड़ा का नामांक बनता है-6 | यह बना है-33 से | ये दोनों ही तालमेल शुभ संकेत हैं | निर्देशक अमित राय का नामांक बनता है-5 | यह बना है 14 से | इन की युति अधिक अनुकूल नहीं है | आज के भाग्यांक के साथ यह शुक्र-भंग की अवस्था निर्मित करती है | अतः कमाई के मामले में तो इस फ़िल्म को कोई बहुत बड़ी सफलता मिलती नहीं दिख रही है | लागत निकाल सकती है | हाँ,अन्य अंकीय समीकरणों की अनुकूलता के चलते इस फ़िल्म को नाम और ईनाम अच्छे फ़िल्में मिल सकते हैं | ............ तो मित्रो,फ़िल्मों से बॉक्स ऑफ़िस का रूठना आज भी जारी रहे तो अचम्भा नहीं होगा | हाँ,आप से अभी 'आज के आनंद की जय' नहीं करेंगे,क्यों कि इंदौर ज्योतिष सम्मेलन की बात ले कर आज शाम तक आप की सेवा में फिर हाज़िर होंगे | तब तक के लिए .......... जय श्री राम |  





















बुधवार, 27 जनवरी 2010

अंक समस्त ब्रह्माण्ड का प्रतिनिधित्व करते हैं

जय श्री राम ............ | मित्रो,अपने वादे के मुताबिक हम आप की सेवा में हाज़िर हैं | ज्योतिष सम्मेलन में शिरकत कर इंदौर से लौट आये हैं | सम्मेलन के बारे में बात कल करेंगे | आज बात करेंगे वैतरणी जी के प्रश्न की | हम ने वादा किया था कि आज उन के सवाल का जवाब देंगे | 
               सब से पहले तो हम वैतरणी जी की बात में एक संशोधन कर देते हैं | अंकज्योतिष में 9 अंकों की मान्यता है,न कि 10 की | ये अंक हैं-1,2,3,4,5,6,7,8 और 9 | 0 को ब्रह्माण्ड स्वरुप माना गया है | उसे इन गणनाओं में सम्मिलित नहीं किया जाता है | ............ मित्रो,किसी भी बात को तभी समझा जा सकता है कि जब खुले मन-मस्तिष्क से काम लिया जाए | मूर्खता,संकीर्णता और पूर्वाग्रह से काम लेने वाले को तो स्वयं ईश्वर भी धरती पर उतर आये तो भी नहीं समझा सकते | अगर किसी का सारा जोर सिर्फ़ उंगली उठाने में ही है,समझने में नहीं,तो फिर उस के लिए ज्ञान-विज्ञानं की कोई बात नहीं है | उस की अक्ल पर तरस खाने के अलावा हम और कुछ नहीं कर सकते | वह उन्हीं मूर्ख,दुराग्रही और संकुचित सोच वाले कुतर्कशास्त्रियों  की भाँति है,जो कि विगत 15 तारीख को सूर्यग्रहण वाले दिन एक न्यूज़ चैनल पर ज्योतिष पर प्रश्नचिह्न लगा रहे थे |  हमारी पृथ्वी तो ब्रह्माण्ड का एक बहुत छोटा-सा भाग भर है | न जाने इस जैसी कितनी सभ्यताएँ अस्तित्वमय हैं | आज तो वैज्ञानिक भी  यह मानते हैं कि ब्रह्माण्ड के समस्त पिंडों में जो नियमितता और व्यवस्था है,वह अतुल्य है | ईश्वर ने समूचे ब्रह्माण्ड को इस तरह व्यवस्थित किया है कि रत्ती भर भी इधर से उधर होने की गुंजाइश नहीं है | ये पिंड लाखों-करोड़ों वर्षों से अपने-अपने परिक्रमा-पथ पर अनवरत इस प्रकार भ्रमण कर रहे हैं कि एक मिनट का भी अंतर नहीं उत्पन्न होता है |                                
                         ईश्वर ने 9 अंकों में नहीं,अपितु 9 मूल अंकों में समस्त सृष्टि को भली-भाँति विभाजित कर रखा है | असल में ये अंक विभिन्न ग्रहों का ही तो प्रतिनिधित्व करते हैं | प्रत्येक अंक भौतिक और मानसिक स्वरूपों व प्रवृत्तियों का प्रतीक है | इन मूल अंकों का आगे जा कर संयुक्त अंकों में विस्तार भी है | गणना करते समय उन की भी महती भूमिका रहती है | स्थूल गणना या मोटी-मोटी बात करते समय 9 मूलांकों से ही काम निकाल लिया जाता है,मगर सूक्ष्म गणना में इन संयुक्तांकों की स्थिति ही निर्णय करवाती है | जैसे-अंक 8 | यह किसी के नामांक या जन्मांक में बना है तो इतने मात्र के आधार पर मोटे टूर पर अच्छा या बुरा कह देना भी ठीक है,मगर आगे की विवेचना के लिए यह देख लेना होगा कि यह अंक 8 बना कैसे है-8 से,17 से,26 से,35 से,44 से,53 से,62 से,71 से,80 से,89 से या फिर 98 से ? यहाँ कौनसा अंक किस स्थान पर बैठा है,यह बात भी बहुत महत्त्वपूर्ण रहती है | आप को यह जान कर आश्चर्य हो सकता है कि इन अंकों की इस संयुक्त रूप वाली स्थिति के समुचित विश्लेषण से जातक की पूर्व जन्म की स्थिति में भी पहुँचा जा सकता है | इस लिए झट से मुँह खोल कर यह कह देना बिलकुल मूर्खताभरी बात है कि सब कुछ इतने-से अंकों में कैसे आ सकता है ? जब किसी बात की गणना की जाती है तो अंकों के सूक्ष्म विवेचन के लिए बहुत गहरे में उतरना पड़ता है | अंकों में समायी ब्रह्माण्ड की इस प्रतीकात्मकता को भली-भाँति समझना होगा | आप बताइए कि 1010,212,1030,1969 और 1050 क्या है ? नहीं बता पाएँगे न ? अब जो रसायन शास्त्र का जानकार है,वह तो इस सवाल का जवाब आसानी से दे देगा कि 1010 पानी,212 हाइड्रोजन,1030 ऑक्सीजन,1969 नाइट्रोजन और 1050 कार्बन का प्रतीक है | इन अंकों में ये तत्त्व सिमटे नहीं हैं,अपितु इन अंकों के माध्यम से ये अपने आप को प्रकट करते हैं | इन अंकों से इन तत्त्वों की विवेचना की जाती है | इसी प्रकार 9 मूलांक भौतिक,मानसिक और शारीरिक स्वरूपों और वृत्तियों के प्रतिनिधि हैं | ब्रह्मांड में पल-प्रतिपल घटित होने वाली प्रत्येक घटना की विवेचना में ये अंक पूर्णरूपेण सक्षम हैं,शर्त यह है कि विवेचनकर्ता उसी के अनुरूप सक्षम होना चाहिए | 1 से 9 तक के अंक यानि मूलांक हमारी समस्त गणनाओं के मूल आधार हैं | संयुक्त अंक भी मूल रूप में इन्हीं का दोहराव हैं |   
                 अब एक उदहारण लेते हैं | अंक 2 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है या यूँ समझ लीजिए की यह अंक चन्द्रमा का प्रतिनिधित्व करता है | हम सभी यह अच्छी तरह जानते हैं कि जिस चन्द्रमा को मन का प्रतिनिधि माना गया है,वह सिर्फ़ मनुष्यों को ही नहीं,अपितु पशु-पक्षियों और निर्जीव प्रकृति को भी किस कदर प्रभावित करता है | समुद्र का हज़ारों टन पानी इस के प्रभाव से 100-100 फुट ऊँचा उठ जाता है | इसी प्रकार यह मन को भी प्रभावित करता है | मन में विभिन्न भाव-तरंगें इसी के कारण उठती हैं | मानसिक रूप से दुर्बल लोगों पर यह ज़्यादा प्रभाव डालता है,जब कि सबल लोगों पर कम | इसी प्रकार अंक 2 परिवार,पत्नी,स्त्री वर्ग और साझेदारी का भी है | स्वास्थ्य के हिसाब से यह नर्वस सिस्टम,नाक-कान-गला,आँखों और पेट के स्वास्थ्य का मालिक है | ज्योतिष विज्ञान तो है ही,साथ ही उस से भी आगे का ज्ञान है | जिस चन्द्रमा को विज्ञानं पृथ्वी का उपग्रह मात्र मानता है,ज्योतिष उसी को ग्रह मानता है | जब चन्द्रमा का सृष्टि पर यह प्रभाव है तो सोचिए कि जो ग्रह उस से भी बड़े हैं,उन का कितना प्रभाव होता है ? एक नज़र इस बात  से सम्बंधित आंकड़ों पर भी डाल लीजिए- 
       ग्रह                                                                           क्षेत्रफल 
      सूर्य                                                                        8,80,000 मील 
      बृहस्पति                                                                88,390 मील 
      शनि                                                                      71,900 मील
      नेपच्यून                                                                36,000 मील 
     यूरेनस                                                                    33,000 मील 
      शुक्र                                                                       7,510 मील 
     मंगल                                                                      4,920 मील 
     प्लूटो                                                                       2,400 मील 
     चन्द्रमा                                                                    2,100 मील 
                वैतरणी जी ने परमाणु के अर्द्धांश द्वारा घटित होने वाली लाखों घटनाओं की बात की है | मित्रो,हमारे साथ यही तो सब से बड़ी समस्या है कि हम अणुओं-परमाणुओं के आपसी जुडाव,विभिन्न जैविक,भौतिक और रासायनिक क्रियाविधियों को तो देखते हैं,मगर इन सब को जो संचालित करता है,उसे नहीं समझ रहे हैं | प्रकृति  की अपनी विशिष्ट ज्यामिति है | हम इस के बाहरी रूप की तो पर्याप्त जानकारी रखते हैं,मगर इस के गूढ़ विषयों के मामले में जीरो हैं | प्रकृति  की ज्यामिति को पूरी सद्भावना और धीरज से देखने पर पता चलेगा कि ये अंक वस्तुओं की आत्मा की गहन अभिव्यक्ति है | सुप्रसिद्ध खगोल वैज्ञानिक कैपलर  का सिद्धांत है कि ग्रहों के नियतकालिक समय के वर्ग परस्पर सूर्य की औसत दूरी के घन रूप में विद्यमान हैं | इस से स्पष्ट है कि सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड स्वयं यांत्रिकीय नियमों से संचालित है | यह उस महाप्रज्ञा की अभिव्यक्ति है | यह प्रज्ञा अंकों के माध्यम से प्रकट होती है | प्रकाश और ध्वनि विकसित अवस्था में रंग,आकृति और संगीत के रूप में प्रकट होते हैं | ये उसी अभिव्यक्ति का रूप हैं | यह कोई व्यक्तिवाचक तथ्य नहीं है,अपितु सार्वजनीन तथ्य है | भले ही चाहे लैटिन मार्स,चीनी हो,सिंग हो,फारसी मार्दुक,कैलडियन  कोह,काप्टिक खाम,ग्रीक वल्कन या फिर भारतीय अंगारक की बात हो;एक प्रकार का ग्रह पदार्थ एक ही प्रकार के गुणों की अभिवयक्ति करता है | आदि पुरुष,जिसे ADM कहा जाता है;उस के अंक हैं-1+4+4=9 | अंक 9 का रंग है लाल,जब कि ADM का अर्थ भी लाल ही है | इन अंकों को हिब्रू सिस्टम से काम लेने पर रूप बनता है-144 | इसे '12 गुणा 12 ' भी कहा जा सकता है |  असल में हमारे विचार त्रिआयामी और हमारी अनुभूति सप्ताब्द है | इस पार्थिव जीवन के ज्यामितीय अनुपात हमारे अस्तित्व को सदा-सर्वदा प्रभावित करते हैं | ख़ास बात यह है कि हम इस ब्रह्माण्ड से अधिक शक्तिशाली हैं | इस का कारण यह है कि हम उस सर्वोच्च चेतन शाश्वत सत्ता से निरंतर जुड़े हैं | उस सत्ता ने अपने को अंकों के माध्यम से प्रकट कर रखा है | इस लिए इन 9 अंकों में वह ईश्वर सिमटा हुआ नहीं है,अपितु उस ने अपने-आप को इन में परिव्याप्त कर रखा है | इस लिए यदि हम इन अंकों का प्रयोग उसी परम सत्ता द्वारा निर्धारित व्यवस्था के रहस्य खोलने में करते हैं तो यह सांगोपांग रूप से उचित ही है | 
                      प्रख्यात वैज्ञानिक जैकब बोहम  ने चार पदार्थों को चार स्थिर राशियों द्वारा प्रकट किया है | चार पदार्थों की आकृतियाँ सिंह,मनुष्य,गरुड़ व वृष हैं | ये 'आध्यात्मिक','मानसिक','मनोवैज्ञानिक' और 'शारीरिक' नामों से जानी जाती हैं | BOHAM ने इन्हें चार ऋतुओं तथा पृथ्वी के चार कोनों या मूलभूत अंकों से जोड़ा है | समस्त 9 अंकों को अस्तित्व के प्रत्येक चार धरातलों पर अंकित कर लिया जाए तो मनुष्य इन चार धरातलों की संख्याओं-3,5,6,9 का रूप ले लेता है | इन संख्याओं का योग बनता है-23,जिस का मूलांक बनता है-५ | यह बुध का अंक है | यह 'E' वर्ण है | इसी प्रकार अग्नि,वायु,जल और पृथ्वी-इन चार तत्त्वों की राशियों के आध्यात्मिक,मानसिक,मनोवैज्ञानिक और शारीरिक मान होते हैं | इस कारण अंकों को 12 राशियों में विभाजित किया गया है | सूर्य पद्धति में इन 12 राशियों के भी अंक होते हैं | ये ही अंक समूची गणना में ब्रह्माण्ड का प्रतिनिधित्व करते हैं | 
                   वैतरणी जी ने एक बात और कही है कि दावे प्रस्तुति से कुछ नहीं होगा | हम यही कहना चाहेंगे कि क्यों नहीं होगा,बहुत कुछ होगा | जब हमारी बात सही सिद्ध होती है तो दावा करने या श्रेय लेने का हमारा अधिकार भी तो बनता है | इस में गलत भी क्या है | मित्रो,मनुष्यों की तो बात छोडिए,हम तो उस से भी कई क़दम आगे जा कर लोकसभा,विधानसभा और स्थानीय निकायों की भी सीटवार भविष्यवाणी करते हैं | इसे आप क्या कहेंगे ? इस लिए वैतरणी जी और इन के जैसे ही अन्य लोगों से हम यह निवेदन करना चाहेंगे कि कभी भी ज्योतिष पर टिप्पणी करने से पहले थोड़ा उस से परिचित भी हो लें,तो ज़्यादा ठीक रहेगा | बैठे-बिठाए खाली हवाई उड़ानें न भरें | ज्योतिष कोई ऐरी-गैरी चीज़ नहीं है | यह उस परम सत्ता को महसूस करने का माध्यम है | भविष्यवाणियाँ तो तुच्छ सांसारिक उपलब्धियाँ हैं | यह 9 अंकों में सिमटी अंकज्योतिष " सिमटे तो दिल-ए-आशिक़,फैले तो ज़माना है" | 
                    मित्रो,वैतरणी जी  के समान यदि आप भी कोई जिज्ञासा रखते हैं या किसी विषय विशेष पर जानकारी चाहते हैं अथवा आप का कोई सुझाव है तो बिना किसी संकोच के हमें लिख भेजिए | आप के सकारात्मक दृष्टिकोण का सदा स्वागत है | हम तो अंकज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज के साधारण विद्यार्थी हैं | आप के विचारों से प्रेरित हो कर हम और अधिक सीखेंगे | ... अब बस इतना ही | आज के आनंद की जय | 

गुरुवार, 21 जनवरी 2010

अच्छा प्रश्न है,हम अवश्य जवाब देंगे

जय श्री राम ........... | मित्रो,हमारे BLOGSPOT वाले ब्लॉग पर एक सुधि पाठक वैतरणी जी ने एक प्रश्न के रूप में अपनी राय लिखी है | इन्होंने लिखा है-"क्या आप समझते है कि पूरी दुनिया की उथल-पुथल को सिर्फ़ दस अंकों में ईश्वर ने कोडिफाई कर रखा है ? इस तरह तो दुनिया का सारा गणित सिंपल हो गया है | आप को सिर्फ़ दस अंकों पर नज़र रखनी है | एक छोटा-सा परमाणु सैकंड के अर्द्धांश में लाखों घटी गणनाएँ उत्पन्न करता है | स्थूल सृष्टि को सिर्फ़ दस अंकों में समेटना थोड़ी टेढ़ी बात लगती है | दावे प्रस्तुति से कुछ नहीं होगा |" ............मित्रो,हमारी प्रबल इच्छा तो यही है कि इस सवाल का अभी जवाब दें,मगर एक बहुत बड़ी बाधा है | हमें इंदौर में एक ज्योतिष सम्मेलन में शामिल होने के लिए कल सुबह रवाना होना है | हम उस की तैयारियों में लगे हैं | 25 की शाम को लौटेंगे | 26 को तब तक बीत चुके 5 दिनों का बकाया काम निपटाएँगे | 27 को हम वैतरणी जी के इस सवाल का विस्तार से जवाब देंगे |      

वीर' की रिलीज़



जय श्री राम ........... |मित्रो,कल से वासंती बयार के सुदिन आरम्भ हो गये हैं | हवा का स्पर्श एक ख़ास क़िस्म का सुहानापन ले चुका है | ऐसे में यह जानना भी रोचक रहेगा कि हमारी हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए यह मौसम वासंती हो जाएगा या फिर पतझड़ का ही रहेगा ? सब से पहले तो बात करते हैं रिलीज़ डेट यानि कल के अंकीय समीकरणों की | कल का मूलांक 4 और भाग्यांक 8 है | यह राहू और शनि की युति है | इन दोनों का तालमेल शुभ नहीं है | यह युति विखंडन की परिचायक है | सलमान खान के नाम के दोनों भागों के अंक यही बनाते है | 'सलमान' के 8 और 'खान' के 4 | सलमान के व्यक्तित्व के परस्पर विरोधी पहलुओं व खींचातानी का कारण यही अंक 8 व 4 की युति है | इस युति की नकारात्मकता चलित के अंक 8 (ओज) से बढ़ जाती है | रिलीज़ डेट है-22 | यह स्त्री अंक के दोहराव से बना है | इस के मूलांक के साथ  इस का त्रिकोण  प्रबल स्त्री दोष बताता है | फ़िल्म के सन्दर्भ में इस का तात्पर्य यह है कि फ़िल्म की प्रमुख स्त्री पात्र यानि नायिका इस की बहुत बड़ी कमजोरी रहेगी | सलमान के लिए भी ये स्त्री अंक नुकसान वाले हैं | इन अंकों के साथ सलमान के नामांक 3 की युति यह बताती है कि फ़िल्म की कहानी भी इस की कमजोरी रहेगी | फ़िल्म के निर्देशक अनिल शर्मा का नामांक है-8 | यह बना है 26  से | यह शुक्र का विखंडन बताता है | अनिल शर्मा की बॉडी लैंग्वेज में भी शुक्र विखंडित है | सलमान का भाग्यांक 6 है | चलित अंक 8 (ओज) होने के कारण इन का शुक्र भ्रष्ट है | ऐसे में अनिल शर्मा के साथ इन का योग कोई सुयोग नहीं कहा जा सकता | फ़िल्म के निर्माता विजय गलानी का नामांक बनता है-6 | यह सलमान और फ़िल्म के अनुकूल है,मगर यह बना है 24 से,जो कि बाधित शुक्र दर्शाता है | अब बात करते है कि फ़िल्म के पक्ष में क्या-क्या है ? फ़िल्म के मूलाधार सलमान के जन्म का मूलांक है-9 | इस का वृहदंक है-27 | इन का वर्षांक है-3 | यह बना है 21 से | इस तरह सलमान पर अंक-समूह 3-6-9 की कृपा है | इन का नामांक 3,मूलांक 9 और भाग्यांक 6 है | अभी सलमान को चल रहा है 45 वाँ वर्ष | इस का अंक बनता है-9 | इन के साथ चलित वर्षांक 3 (वर्ष 2010 ) की युति भी शुभ है | यहाँ ख़ास ध्यान दिए जाने वाली बात यह है कि ये समस्त शुभत्व सलमान खान के ही अनुसार है | हाँ,थोडा-बहुत निर्माता विजय गलानी के अनुसार भी है | निर्देशक अनिल शर्मा के समस्त समीकरण विपरीत हैं | इस लिए यह फ़िल्म निर्माता के लिए कोई बड़े लाभ का सौदा सिद्ध होनी मुश्किल है | निर्देशक के लिए तो नुकसान की ही स्थिति बनती है | इस लिए इस फ़िल्म को कोई बहुत बड़ी सफलता मिलन्ति नहीं दिख रही है | यह फ़िल्म जितनी भी चलेगी या कमाई करेगी,वह सब सलमान के अंकों के शुभत्व के कारण ही होगा |          


सोमवार, 18 जनवरी 2010

मुलायम की सपा में उठापटक:हमारी भविष्यवाणी सही सिद्ध हुई

File picture of Samajwadi Party leaders Amar Singh (left) and Mulayam Singh. Photo: V. Sudershan
 जय श्री राम ............ | आदरणीय  मित्रो,04 जनवरी की पोस्ट में हम ने यह कहा था कि मुलायम सिंह के नामांक में बनाने वाला मूलांक समीकरण परिवार के स्तर पर कुछ विचित्रताएँ बताता है | हमारा कहना था कि चूँकि पार्टी भी परिवार होती है ,इस लिए यहाँ भी ये विचित्रताएँ मौजूद हैं | इस बात का समर्थन उन के जन्म का मूलांक भी करता है | इन की पार्ट के नामांक 2 के कारण परिवार के लोगों,स्त्रियों और स्त्री अंकों वाले नेताओं के कारण इन की प्रतिष्ठा ख़राब होने के प्रबल योग हैं | मित्रो,आप देखिए कि यही हुआ है | मुलायम के परिवार के सदस्य जैसे अमर सिंह ने अपने पदों से इस्तीफे दे दिये हैं और वे मंजूर भी कर लिये गये हैं | यहाँ ख़ास ध्यान दिए जाने वाली बात यह है कि अमर सिंह से सम्बंधित यह ताज़ा विवाद पैदा हुआ है मुलायम के भाई राम गोपाल यादव के कारण | तो यहाँ परिवार और पार्टी का वही ख़राब अंक 2 काम कर रहा है | मित्रो,हम ने अपनी इस पोस्ट में यह भी कहा था---"अभी मुलायम को 71 वाँ वर्ष चल रहा है | इस का मूलांक बनता है-8 | यह इन के भाग्यांक का धुर विरोधी है | इन दोनों कि युति तगड़ी GOD FATHER PROBLEM इंगित करती है | चलित वर्ष 2010 का अंक 3 है | यह निर्णय का अंक है | इस कारण मुलायम द्वारा इस वर्ष लिये जाने वाले महत्त्वपूर्ण निर्णय अंक 8 के प्रभाव से ग़लत सिद्ध हो सकते हैं | "---  भाग्य का खेल देखिए कि मुलायम सिंह ने अमर सिंह के इस्तीफे मंजूर भी किये तो कल यानि 17-01-2010 को | कल का मूलांक 8 और भाग्यांक 3 था | अब देखिए कि यहाँ वही अंक 3 और अंक 8 की युति आ गयी ना | इस कारण मुलायम द्वारा अमर सिंह के इस्तीफे मंजूर किये जाना बहुत ग़लत सिद्ध होगा | हम ने इस पोस्ट में यह भी कहा था---"इस लिए इस वर्ष होने वाले चुनावों में मुलायम की इज़्ज़त ख़राब हो सकती है |"---हमारी यह बात   एक बार तो सही सिद्ध हो चुकी है | हाल ही में हुए उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के चुनावों में मुलायम सिंह की पार्टी सपा को बहुत बुरी तरह पराजित होना पड़ा है | हाँ,मुलायम सिंह की मुसीबतों का अभी अंत नहीं हुआ है | यह तो शुरुआत है |

शुक्रवार, 15 जनवरी 2010

आज की रिलीज़ फ़िल्में

जय श्री राम ........| वैसे तो हमें आप की सेवा मे आज सुबह ही हाज़िर हो जाना चाहिए था,मगर क्या करें आप की बजाय आज हम सूर्य भगवान की सेवा में थे | कारण तो आप को ज्ञात ही है | आज था इस सहस्राब्दी का सब से बड़ा सूर्य ग्रहण | अब ऐसा अवसर 1033 वर्षों के बाद आएगा | तो मित्रो,इसी कारण हम आप की सेवा में आज अब जा कर हाज़िर हो पाये हैं | आइए,अब शुरू करते हैं आज की चर्चा | हम चर्चा करेंगे आज रिलीज़ हुई फ़िल्मों की | सब से पहले बात कर लेते हैं आज के अंकीय समीकरणों की | आज का मूलांक 6 और भाग्यांक 1 है | चलित का तो आप को पता ही है कि वह है-8 (ओज) | 
चांस पे डांस
इस फ़िल्म का नामांक है -4 | इस का वृहदंक है-49 | यह बना है 22-9-18 से | इस का मूलांक समीकरण 4-9-9 है | यहाँ अंक 4 और अंक 9 की युति पूरी-पूरी खींचातानी वाली है | यह आज के मूलांक से समान द्रोह रखती है और आज के भाग्यांक के साथ पितृदोष पैदा करती है | निर्देशक केन घोष का नामांक बनता है-8 | इस का वृहदंक बनता है-35 | यह युति निर्णयगत अस्थिरता और विखंडन बताती है | केंन और फ़िल्म के अंकों में परस्पर द्रोहात्मक युति है | यह हानिकारक है | फ़िल्म के बैनर 'यू टी वी मोशन पिक्चर्स' के अंकीय समीकरण वे ही हैं,जो कि फ़िल्म के | प्रोड्यूसर रोनी स्क्रूवाला और नायक शाहिद कपूर के अंकीय समीकरण समान हैं | ये पितृदोष को प्रबलता से रेखांकित करते हैं | शाहिद का जन्म का मूलांक 7 और चलित अंक 3 (धनात्मक) है,जो कि आज के मूलांक-भाग्यांक से तो मित्रता रखते हैं,किन्तु चलित से प्रतिकूलता रखते हैं | इस कारण यह हो सकता है कि इस फ़िल्म के बॉक्स ऑफिस-परिणाम से अप्रभावित रहते हुए शाहिद को आगे और अच्छी फ़िल्में मिल जाएँ | नायिका जेनेलिया डिसूजा का नामांक 5 भी कोई राहत प्रदान करने वाली स्थिति में नहीं है | यह फ़िल्म थिएटरों की कसौटी पर असफल रह सकती है |
हैलो...हम लल्लन बोल रहे हैं 
राजपाल यादव को केंद्र में रख कर बनायीं गयी इस फ़िल्म का नामांक है-1 | इस का वृहदंक है-91 | यह बना है 23-15-16-12-13-12 से | इस का मूलांक समीकरण बनता है 5 -6-7-3-4-3 | इसी तरह निर्देशक दिलीप शुक्ला का नामांक भी 1 है | ये आज के भाग्यांक से समानता रखते हैं | इस कारण इस फ़िल्म से निर्देशक को कुछ फ़ायदा हो सकता है | निर्माता नाज़िम रिज़वी का मूलांक है-8 | फ़िल्म,निर्देशक और आज के भाग्यांक के साथ इस की युति प्रबल पितृदोष पैदा करती है | इस कारण यह फ़िल्म टिकट खिड़की पर औंधे मुँह गिर सकती है |
भावनाओं को समझो
कामेडियन सुनील पाल की इस फ़िल्म के खाते में यह रिकार्ड है कि इसमें 51 कामेडियनों ने साथ काम किया है | इस फ़िल्म नामांक है-4 | इस का वृहदंक है-58 | यहाँ अंक 5 अंक 8 और अंक 4 की संगत में अशुभ फल देने वाला बन गया है | यह बना है 27-9-22 से | इस का मूलांक समीकरण है 9-9-4 | थोडा-सा ध्यान दीजिए, फ़िल्म 'चांस पे डांस' के रिलीज़-विश्लेषण में यही समीकरण बन रहा था | विश्लेषण वही है,तो परिणाम भी तो वही है | फ़िल्म का नामांक आज के भाग्यांक के साथ पितृदोष पैदा करता है | निर्देशक सुनील पाल का नामांक बनता है-3 | यह बना है 30 से | इस का मूलांक समीकरण बनता है 9-3 से | आज के मूलांक-भाग्यांक के साथ इन अंकों का समीकरण सुनील पाल के पक्ष का है | इस कारण फ़िल्म कुछ राहत दे सकती है,मगर हिट होना तो मुश्किल ही लगता है | 
    तो मित्रो,आज फिर फ़्लॉप फ़िल्मों की हैट ट्रिक होने जा रही है | आगे-आगे देखिए,होता है क्या ?  












    

शनिवार, 9 जनवरी 2010

वसुंधरा राजे:फिर बनेंगी सुपर पावर


 जय श्री राम ........... | मित्रो,आज हम जिन की बात करने जा रहे हैं;वे भाजपा ही नहीं,बल्कि भारतीय राजनीति में भी बहुत अहम् भूमिका निभाएँगी | हमारा मंतव्य राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से है | इन का नामांक बनता है-7 | इस का वृहदंक बनता है-43 | यह बना है 34-9 से | इस का मूलांक समीकरण बनता है 7-9 | अगर इन के नाम में 'SCINDIA' काम लिया जाए तो भी मूलांक 7 ही बनता है,मगर तब वृहदंक बनता है-61 | यह इन के लिए ज़्यादा अच्छा है | इस हालत में मूलांक समीकरण बनता है 7-9-9 | यह भी इन के ज़्यादा पक्ष में है | चूँकि अंक 7 इन के बहुत ज़्यादा पक्ष में नहीं है;इस लिए इस के साथ अंक 9 जितना ज़्यादा हो,उतना ही अच्छा है | ये बहुत ही विचित्र भाग्य ले कर पैदा हुई हैं | इस में जहाँ इन का पराक्रम उत्कर्ष पर है,तो वहीँ पारिवारिक,दाम्पत्य और स्त्री सुख अपकर्ष लिए हुए है | यह बात इन के जन्मांक सिद्ध कर देते हैं | इन का जन्म 08-03-1953 को 16:45 PM पर हुआ | इस नाते इन का जन्म का मूलांक 8,मासांक 3,वर्षांक 9,भाग्यांक 2  और संयुक्तांक 9 है | इनके नामांक के साथ अंक 8 का समन्वय बताता है कि ऐसे लोग तांत्रिक और मान्त्रिक क्रियाओं में अगाध विश्वास रखते हैं और उन का भरपूर इस्तेमाल भी करते हैं | इन का मूलांक-भाग्यांक समीकरण बताता है कि ऐसे लोगों का पारिवारिक सुख सदैव बिखरा-बिखरा रहता है,भले चाहे वह उस परिवार का सुख हो कि जिस में ये जन्मे हों या फिर उस परिवार का,कि जिस में इन का विवाह होता है | इन के जन्म के साथ तगड़ा 'पुरुषत्व दोष' है | ये पिछले जन्म में पुरुष थीं और वह भी ख़ासे मर्दाना तेवरों वाली | इन के उस जन्म के बारे में चर्चा हम यहाँ सार्वजनिक रूप से नहीं करेंगे | अगर कभी अवसर आया तो वह चर्चा इन्हीं से करेंगे | हमें पता है कि वह अवसर भी जल्दी ही आएगा | इसी 'पुरुषत्व दोष' के कारण इन्हें परिवार के पुरुषों का सुख कम है,भले ही वह पुरुष किसी भी रिश्ते में हो | हम इस बात के विस्तार में जाना नहीं चाहते क्यों कि आज यह तो सभी के सामने है | यहाँ एक प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि फिर इन के पुत्र दुष्यंत का सुख इन्हें कैसे है ? इस का जवाब यह है कि इन के पोता होने से वह पुरुषत्व दोष कुछ हल्का हो गया है | इन की सूर्य राशि मीन है | यह जल त्रिकोण की तृतीय राशि है | इन का जन्म का चलित है-अंक 3 (धनात्मक) | इन के जन्म-वर्ष के अनुसार मात्र अंक 9 की दशा चलित है,जो कि चार चौथाइयों में बँटी होती है | अभी ताज़ा दशा वर्ष 2007 में शुरू हुई है,जो कि वर्ष 2016 तक चलेगी | इस की पहली चौथाई मार्च,2010 तक है | यह शुभ नहीं है | इस ने इन की सरकार की बलि तो ली ही,साथ ही कुछ अनचाहे विवादों में भी उलझा दिया | अब दूसरी चौथाई जून,2012 तक चलेगी | यह इन के भाग्य को फिर से परवान चढ़ाने का काम करेगी | चौथी और अंतिम चौथाई सितम्बर,2014 से शुरू होगी | यहाँ इन का भग्य फिर से ज़ोर मारेगा तथा जवाल पर होगा | इन के लिए अंक 8 बहुत ही विचित्र भूमिका निभाता है | कीरो का यह सिद्धांत है कि अंक 8 वालों को इसी अंक से बचना चाहिए | वसुंधरा राजे के लिए अंक 8 अच्छा भी है तो बुरा भी | फिर भी समग्र विश्लेषण बताता है कि अच्छा कम और बुरा ज़्यादा है | अंक 8 में शपथ-ग्रहण करने का नतीजा यह रहा कि सरकार दोहराई नहीं जा सकी | इसी अंक ने इन के दाम्पत्य की बलि ले ली | इन का विवाह 17-11-1977 को हुआ | यहाँ मूलांक 8 और भाग्यांक 7 है | मासांक 2 और वर्षांक 6 है | अंक 8 की प्रधानता के कारण पारिवारिक/दाम्पत्य/जीवनसाथी के सुख का कारक अंक 2 और शादी के सुख का कारक अंक 6, ये दोनों ही भ्रष्ट हो गये | चूँकि इन के विवाह का चलित अंक 9 (ऋणात्मक) ठहरा,इस लिए अंक 9 की नकारात्मक ऊर्जा ने दाम्पत्य के मामले को कोर्ट/कचहरी का मामला बना दिया | यह विवाह इन के लिए बिलकुल भी सुखद नहीं रहा | भाग्य का विचित्र खेल देखिए कि विवाह वाले ही मूलांक-भाग्यांक मुख्यमंत्री के रूप में इन के शपथ-ग्रहण के हैं | इन्होंने शपथ ली 08-12-2003 को | अब ऐसे में भला इन की सरकार दुबारा कैसे बनती ? इन अंकों के कारण ये अपने पूरे कार्यकाल में पंगेबाज़ी से परेशान रहीं | चूँकि पारिवारिक अंक 2 ख़राब था,इस लिए परिवार यानि पार्टी व मंत्रिमंडल के ही साथियों ने इन के लिए मुश्किलें पैदा कीं | ऐसा सुनने में आया था कि इन्होंने बड़े-बड़े पंडितों से सलाह कर के ही शपथ-ग्रहण का मुहूर्त्त निकलवाया,मगर हमारे हिसाब से वह मुहूर्त्त एक बहुत बड़ा बेवकूफ़ी भरा क़दम था | वह ही इन के लिए संकटों और आगामी सरकार न आने का कारण बना | इनके शपथ-ग्रहण का चलित अंक 3 (ऋणात्मक) था | उस दिन के मूलांक-भाग्यांक के साथ इस के तालमेल ने ही इन के कई फ़ैसलों को विवादास्पद बना दिया था तथा क़ानून और व्यवस्था सम्बन्धी कई परेशानियाँ खड़ी कीं | हम ने अभी ऊपर की कुछ पंक्तियों में यह कहा है कि ये बहुत ही विचित्र भाग्य ले कर पैदा हुई हैं | उस का एक तगड़ा पहलू देखिए | इन के यहाँ प्रबल 'शत्रुहन्ता योग' है | इस का तात्पर्य यह है कि जो कोई इन के साथ सीधे-सीधे लड़ाई मोल लेगा,उसे झुकना ही पड़ेगा,वरना वह मिट जाएगा | हाँ,अगर इन के विरोधी इन से हाथ मिला लेंगे तो उन का मान-सम्मान और अस्तित्व बच जाएगा | ज़्यादा दिन नहीं हुए हैं कि जब पार्टी में अधिकांश लोग इन के पीछे हाथ धो कर पड़ गये थे कि इन से 'नेता प्रतिपक्ष' के पद से इस्तीफ़ा लेना ही है | इन्हें मोटे-मोटे अल्टीमेटम दिये  जा रहे थे | तब बात है शायद 13  अगस्त,2009 की | हम अपने अग्रज-तुल्य और राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजदीपक रस्तोगी के घर उन के साथ बैठे थे | तब उन के पूछने पर हम ने इसी 'शत्रुहन्ता योग' का हवाला देते हुए कहा था कि चाहे कुछ हो जाए,वसुंधरा राजे अपने पद से इस्तीफ़ा तो तभी देंगी,कि जब वे ख़ुद चाहेंगी | हम ने यह भी कहा था कि राजनाथ ने अपने जीवन की एक बहुत बड़ी भूल कर दी है,जो कि इन से इस तरह भिडंत ले ली | साथ ही लालकृष्ण आडवाणी ने भी इन के साथ ऐसा व्यवहार कर के बेवकूफी कर ली है | अब इन दोनों को तो अपने-अपने पद से जाना ही होगा | आप सभी के सामने आ ही चुका है कि ऐसा ही हुआ है | हम इन के साथ के ऐसे कई उदाहरण बता सकते हैं | अभी भी जो लोग इन के साथ सीधी लड़ाई ले रहे हैं,उन का भी ऐसा ही हश्र होना है | इतना ही तगड़ा यह योग गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है,जिस का जिक्र हम उन के बारे में विधानसभा चुनाव-2007 में E TV अपनी भविष्यवाणी में कर चुके हैं | 
    वसुंधरा राजे को अभी 57 वाँ वर्ष चल रहा है,जिस का अंक बनता है-3 | चलित का वर्षांक भी 3 है | ये दोनों ही इन के जन्म के चलित के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाते हैं| किन्तु अभी चलित अंक 8 (ओज) है | यह चलेगा 19 जनवरी तक | इस के बाद चलित में अंक 8 (सौम्य) शुरू हो जाएगा,जो कि 19 फरवरी तक चलेगा | यह अवधि इन के लिए कुछ राहत वाली भले ही हो,मगर कोई ख़ास फ़ायदेमंद नहीं है | इस कारण इन के परिवर्तन और अनुकूलता वाला समय तो 19 फरवरी के बाद ही आ रहा है;और वह भी 8 मार्च से ज़्यादा | तब इन्हें आयु अंक 4 होगा,क्यों कि उम्र का 58 वाँ वर्ष शुरू होगा | अंक 4 पितृप्रभाव का अंक है | इस लिए तब इन्हें अपने पितृ स्वरुप की ओर लौटना होगा | तात्पर्य यह है कि तब इन्हें अपने पैतृक राजनीतिक ढाँचे यानि पार्टी में प्रमुख भूमिका निभानी पड़ सकती है | वर्ष 2011 पितृ अंक का है | इस लिए इन दोनों की युति में 07 मार्च,2011  (वैसे पूरे 2011 में ही) ये पितृ भूमिका में रह कर किसी प्रभारी की भूमिका निभाते हुए कुछ विवादों का समाधान भी कर सकती हैं | 08 मार्च,2011 से इन्हें 59 वाँ वर्ष शुरू हो जाएगा,जिस का अंक बनता है-5 | यह इनके लिए प्रतिष्ठा-वृद्धि वाला रहेगा | इस आयु अंक के साथ चलित वर्षांक के समन्वय के कारण पार्टी के वरिष्ठ/बड़े पदाधिकारी आश्चर्यजनक रूप से इन के साथ होंगे | तब इन के कई और विरोधियों का भी हिसाब-किताब निपट जाएगा | वर्ष 2012 में भी इन का प्रभुत्व ख़ूब बढ़ेगा | जैसा कि हम ने इसी आलेख में पूर्व में कहा है कि इन्हें चलित दशा की तीसरी चौथाई जून,2012 से सितम्बर,2014 तक चलेगी | यह इन के लिए बहुत ही शुभ रहेगी | इसी अवधि में उम्र के 61 वें वर्ष में ये पुनः राजस्थान की मुख्यमंत्री बनेंगी | चूँकि वह इन का अंक 7 का वर्ष (61 वाँ वर्ष) होगा,इस लिए इन्हें संभवतः पूर्ण बहुमत न मिलेगा या लगभग पूरा-पूरा बहुमत ही मिलेगा | साथ ही ये अपना  वह कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएँगी | ये प्रमोशन के रूप में भाजपा की केन्द्रीय राजनीति में जाएँगी | वह समय अक्टूबर,2014 से दिसंबर,2016 के बीच का हो सकता है | तब ये भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकती हैं | इन का मूलांक-भाग्यांक समीकरण वही है,जो कि लालकृष्ण आडवाणी का है | इस कारण ही ये सदैव आडवाणी की लाड़ली रही हैं | इन्हीं अंकीय समीकरणों के कारण ये एक दिन भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष निश्चित रूप से बनेंगी | भाजपा के लिए इन का कार्यकाल उतना ही उत्कर्ष का होगा,जितना कि लालकृष्ण आडवाणी ने पार्टी को 2 सीटों से 184 सीटों पर ले जा कर किया | अभी केंद्र में जाने के 5 से 6 वर्ष की अवधि में इन का भाजपा की केन्द्रीय कमान संभालना लिखा है | ये प्रधानमंत्री कभी नहीं बन पाएँगी,हालाँकि इस पद की तगड़ी उम्मीदवार बन सकती हैं,मगर तब ये ऐसे व्यक्ति से दौड़ में पिछड़ जाएँगी या उस के लिए रास्ता छोड़ देंगी,जो कि अंक 8 व अंक 5 के प्रभाव वाला होगा | इस व्यक्ति का नाम हम आप के सामने आगामी लेखों में खोलेंगे | वर्ष 2016 के बाद इन का भाग्य अद्भुत मोड़ लेगा | यदि इन्होंने 82 वें वर्ष तक अपना स्वास्थ्य भली-भाँति संभाले रखा तो बहुत जिएँगी | इन्हें हम सब से बड़ी सलाह यह देना चाहेंगे कि इन्हें अपना वर्तमान बंगला बदल लेना चाहिए,क्यों कि इस का अंक 4 (बंगला नंबर 13 ) GOD FATHER NUMBER ख़राब करता है | इस के कारण बार-बार नेतृत्व सम्बन्धी/के साथ परेशानी रहती है |       

शुक्रवार, 8 जनवरी 2010

आज की फ़िल्में

जय श्री राम ............ |  जाते-जाते वर्ष 2009 तो ने हिंदी फिल्मोद्योग की झोली में फ़्लॉप फ़िल्में ही डाली थीं | हालाँकि यह एक क्रूर सत्य है कि हर साल बनाने वाली फ़िल्मों की बमुश्किल 10 % को ही कामयाबी के दर्शन होते  हैं | अब देखें कि नव वर्ष 2010 अपनी झोली में क्या लाया है ? आज रिलीज़ हो हो रही हैं दो फ़िल्में | सब से पहले बात करते हैं आज के अंकीय समीकरणों की | आज का मूलांक 8 और भाग्यांक 3 है | अभी चलित का अंक है-8 (ओज) | चलित का वर्षांक है-3 | 
दूल्हा मिल गया 
आज  की पहली फ़िल्म है विवेक वासवानी की 'दूल्हा मिल गया' | निर्देशक मुदस्सर अज़ीज़ की लम्बे समय से अटकी इस फ़िल्म को आख़िरकार थिएटरों का मुँह तो नसीब हो ही गया | इस फ़िल्म का नामांक है-5 | इस का वृहदंक है-32 | यह बना है 19-8-5 से | इन का मूलांक समीकरण बनता है 1-8-5 | अंक 1 निर्देशक,नायक और निर्माता का है | अंक 5 संगत के अनुसार फल देता है | अंक 8 अंक 1 के साथ द्रोहात्मक युति बनता है | यह युति निर्देशक,नायक और निर्माता के लिए हानिकारक है | चूँकि चलित का अंक भी 8 है,और कोढ़ में खाज यह कि आज का मूलांक भी 8 है;इस लिए यहाँ द्रोहात्मक युति अत्यंत प्रबल हो जाती है | इस कारण फ़िल्म के निर्देशक,नायक और निर्माता बहुत बड़े नुकसान में रहेंगे | इस युति में आज के भाग्यांक 3 का समन्वय निर्णयगत त्रुटि बताता है | इस का तात्पर्य यह है कि आज फ़िल्म रिलीज़ करने का निर्णय बहुत बडी गलती साबित होगा | मुदस्सर अज़ीज़ का नामांक बनता है-4,जिस का वृहदंक है-40 | नायिका सुष्मिता सेन का नामांक भी बनता है-4 और इस का वृहदंक बनता है-40 | अंक 8 की प्रबलता वाली द्रोहात्मक युति के साथ इस का योग विखंडन पैदा करता है | कुल मिला कर कहा जा सकता है कि यह फ़िल्म बुरी तरह पिटेगी | लगे हाथों एक बात और | कुछ समय पहले मुदस्सर और सुष्मिता के बीच अफ़ेयर और शादी की ख़बरें भी हवा में रही थीं | वे इसी लिए हो गयीं क्यों कि इन दोनों के नामांक में इतनी समानता है | इस मामले में बस,इतना ही;इस से ज़्यादा और कुछ नहीं होना है | इस से ज़्यादा यहाँ और कोई योग नहीं हैं |  
प्यार इम्पॉसिबल
इस फ़िल्म के साथ नाम तो बड़े-बड़े जुड़े हैं | अब यह देखते हैं कि इस के खाते में सफलता भी क्या बड़ी लिखी है ? 'रोड साइड रोमियो' जैसी फ़्लॉप देने के बाद जुगल हंसराज क्या इस फ़िल्म से निर्देशक के रूप में सफल हो पाएँगे ? फ़िल्म का नामांक है-5 | इस का वृहदंक है-50 | यह बना है 13-37 से | इसका मूलांक समीकरण बनता है 4-1 | यह समीकरण पितृदोष बताता है | जिस का तात्पर्य यह है कि फ़िल्म के पितृपुरुषों (निर्देशक,नायक,निर्माता) को हानि उठानी पड़ सकती है-विशेषकर निर्देशक को,क्यों कि वह इन तीनों में प्रधान पितृपुरुष होता है | अंक 5 विचलन,डावांडोल और यथास्थिति बताता है | 4-1 की युति के साथ इस के तालमेल का परिणाम इस फ़िल्म के निर्देशक के लिए निराशा देने वाला ही है | फ़िल्म के नायक उदय चोपड़ा और नायिका प्रियंका चोपड़ा का नामांक बनता है-2 | फ़िल्म और आज के अंकीय समीकरणों के साथ इस अंक का समन्वय इच्छा-पूर्ति में बाधा और भावनात्मक झटका दर्शाता है | इस लिए उक्त विलेषण के आधार पर हम कह सकते हैं कि  इस फ़िल्म के खाते में भी असफलता ही आनी है | अब यह बात और है कि फ़िल्म का प्रोडक्शन हाउस चूँकि बहुत बड़ा बैनर है,इस लिए वह अपनी व्यावसायिक पैंतरेबाज़ी से इस फ़िल्म की लागत भले ही वसूल कर ले,मगर थिएटरों की कसौटी पर तो यह फ़िल्म असफल ही ठहरेगी | तो मित्रो,कुल मिला कर इस साल की शुरुआत बड़े ही निराशाजनक ढंग से होने जा रही है |         

गुरुवार, 7 जनवरी 2010

भारतीय राजनीति:-भाग-5

जय श्री राम ........... | मित्रो, कल का अवकाश लेने के बाद आज हम फिर से आप की सेवा में उपस्थित हैं | नववर्ष के  सन्दर्भ में भविष्यकथन का यह क्रम चल रहा है | आज हम इस में कई अति महत्त्वपूर्ण व्यक्तियों की बात करने जा रहे हैं |
डॉ.मनमोहन सिंह 
शुरुआत करते हैं भारत के 'सर्वाधिक मजबूर और पराधीन' प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह की | इन के कार्यकाल में प्रधानमंत्री पद की प्रतिष्ठा जितनी गिरी है और गिरेगी,वह 'न भूतो न भविष्यति' | बिना 'डॉ.' के इन का नामांक बनता है-4 | यह पितृदोष का अंक है | इस का वृहदंक बनता है-49 | यह बना है 32-17 से | इन का मूलांक समीकरण बनता है 5-5 | 'डॉ.' को ले कर इन का नामांक बनता है-1 | 26-09-1932 को जन्मे सिंह का मूलांक 8 और भाग्यांक 5 है | संयुक्तांक 'डॉ.' के साथ 6 तथा 'डॉ.' के बिना 9 है | इन पर 'डॉ.' के साथ वाला मामला ज़्यादा लागू होता है | इन का आयु अंक 6 है क्यों कि इन्हें अभी 78 वाँ वर्ष चल रहा है | इन्हें अंक 3 की दशा चल रही है | यह चलित वर्ष 2010 के अंक 3 की ही दशा है | चूँकि अंक 7 व अंक 8 में परस्पर मित्रता भाव नहीं है,किन्तु चलित वर्षांक 3  आयु अंक 6 का मित्र है,इस लिए इन के लिए थोडा ऊपर-नीचे कर के भी खींचातानी की हालत बनी रहेगी,ख़ासकर वित्तीय और महँगाई के मामलों में | इस लिए इतना तो तय है कि वर्ष 2010 में आम आदमी क महँगाई के मामले में कोई ख़ास राहत नहीं मिलने वाली | अंक 7 भावनाओं का तथा अंक 8 लोकतंत्र,लोकतान्त्रिक व्यवस्था,उठापटक और दक्षिण दिशा तथा अंक 6 सुख का है | इस लिए 7-8-6  चलित वर्षांक 3 के साथ युति यह बताती है कि मनमोहन सिंह को दक्षिण भारत में लोकतान्त्रिक/संवैधानिक ढांचे और क़ानून व व्यवस्था संबंधी तगड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है | इन्हें अपने दक्षिण भारतीय साथियों को ले कर भी परेशान होना पड़ सकता है |    
    रामविलास पासवान 
अपने  आप को दलितों का अगुआ मानने वाले,बिहार की खंडित राजनीति के अग्रदूतों में से एक और लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान का नामांक है-9 | यह बना है 21-24 से | इन का मूलांक समीकरण बनता है 3-6 | इस का वृहदंक बनता है-45 | 05-07-1946 को जन्मे पासवान का मूलांक 5,भाग्यांक और संयुक्तांक 5 है | यह संगत के प्रभाव में फल देता है | इन का आयु अंक 1 (64 वाँ वर्ष ) है | इन्हें अभी अंक 8 की दशा चल रही है | यह वर्ष 2014 तक चलेगी | यह दशा आयु अंक के साथ  द्रोहात्मक युति बनाती है | इस दशा की पहली चौथाई ठीक-ठाक रही,दूसरी ने सत्ता से बाहर कर दिया | इस साल भी वही चलेगी | इस लिए अभी इन के लिए कोई राहत वाली बात नहीं है | 'पावरलैस' वाली हालत बनी रहेगी | 5 जुलाई के बाद आयु अंक 2 शुरू हो जाएगा | यह साझेदारी का अंक है | इस लिए 2-8-6-4 के समीकरण के प्रभाव में अंक 8 की दशा वाले लालू यादव के साथ साझेदारी कर सकते है,किन्तु अंक 8 की दशा के कारण यह निर्णय ग़लत ही सिद्ध होगा और ये नुकसान उठाएँगे |
 नरेन्द्र मोदी 
गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा की भावी धुरी नरेन्द्र मोदी के बारे में हम बहुत जल्दी विस्तार से बात करेंगे | करनी ही पड़ेगी,क्यों कि ये भविष्य में भारतीय राजनीति और संवैधानिक व्यवस्था में एक बहुत ही ज़्यादा महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं | आज सिर्फ़ वर्ष 2010 के सन्दर्भ में ही बात करेंगे | इन का नामांक 5 है | इस का वृहदंक 41 है | यह बना है 25-16 से | इन का मूलांक समीकरण है 4-7 | चलित वर्ष का अंक 3 फैसलों और वाणी का है | मूलांक 8 और भाग्यांक-नामांक 5 के प्रभाव से विचलन पैदा होता है | इस लिए इस साल ये ऐसे फैसले कर सकते हैं या ऐसी बात/बातें कर सकते हैं कि जिन्हें ले कर विवाद या जिन की आलोचना  संभव है | 3-8-5 के साथ अंक 6 (आयु अंक) की युति बाहर से धन का निवेश बताती है | अतः गुजरात को यह अच्छा लाभ मिल सकता है | 17 सितम्बर से मोदी को 61 वाँ वर्ष शुरू हो रहा है | इस का अंक 7 चलित के वर्षांक 3 का विरोधी है | इस लिए कुछ परेशानी संभव है,मगर अन्य अंकों के पक्ष में होने के कारण गाड़ी निकल जाएगी |
राहुल गाँधी 
राहुल गाँधी का नामांक है-9 | इस का वृहदंक है-36 | यह बना है 17-19 से | इस का मूलांक समीकरण बनता है 8-1 | यह एक द्रोहात्मक युति है,जो कि प्रबल GODFATHER PROBLEM पैदा करती है | यह पितृ सुख में बाधा बताती है | इन्हें अभी अंक 7 की दशा चल रही है | यह वर्ष 2012  तक चलेगी | जून,2009 से इस की दूसरी अर्द्धली शुरू हुई है | चलित वर्ष 2010 इन के मूलांक,भाग्यांक और नामांक का मित्र है तथा आयु अंक 4 (40 वाँ वर्ष) नीति-निर्धारण में मार्गदर्शक की भूमिका बताता है | इस लिए ये कुछ महत्त्वपूर्ण सुझाव सरकार/संगठन में दे सकते हैं या उन पर अमल हो सकता है | 19 जून से आयु अंक 5 आरम्भ होगा | यह यात्राओं का अंक है | तब इन की यात्राओं की अधिकता रह सकती है |   
एम.करुणानिधि
अब बात करते हैं एक प्रमुख दक्षिण भारतीय क्षत्रप एम.करुणानिधि की | तमिल फ़िल्मों के इस ख्यातनाम पटकथा लेखक के जीवन की पटकथा ईश्वर ने बहुत ही अद्भुत ढंग से लिखी है | 03-06-1924 को जन्मे करुनानिधि का नामांक है-1 | यह बना है 37 से | इन्हें अभी 86 वाँ वर्ष चल रहा है,इस लिए इन का आयु अंक 5 है | यह इन के लिए लेखन के अलावा बाकी मामलों में अशुभ है | इन्हें भी अंक 7 की दशा चल रही है | यह भी इनके लिए कोई ख़ास अच्छी नहीं है | इस ने लगते ही सरकार बनवा दी | बस,इतना ही बहुत है | अंक 7 निकट संबंधों का है | इस लिए इस दशा के शुरू होते ही वर्ष 2006 में निकट के संबंधों में उठापटक शुरू हो गयी थी | 3 जून से इन्हें 87 वाँ वर्ष शुरू होगा |इस का अंक बनता है-6 | यह अंक करुणानिधि के भ्रष्ट है | इस लिए अंक 8-7-6 के समीकरण के प्रभाव में तगड़े झटके झेलने पड़ सकते हैं | यू पी ए में भी झटके लग सकते हैं | इस साल इन की पोजीशन में गिरावट आ सकती है | अब लगते हाथ दो बातें और भी कर लेते हैं | पहली तो यह की वर्ष 2011 में  होने वाले चुनावों में इन्हें अपनी सरकार गँवानी पड़ सकती है,और दूसरी यह कि वर्ष 2012 से 2014 की अवधि इन के जीवन के लिए निर्णायक रहेगी;इस में भी ख़ासकर वर्ष 2012 |
जे.जयललिता
तमिलनाडु की धाकड़ और धुरंधर नेता जे.जयललिता का नामांक है 5 | यह बना है   23 से | 24-02-1948 को जन्मीं जया का मूलांक 6 और भाग्यांक 3 है | इन का संयुक्तांक 8 है,जो कि मूलांक-भाग्यांक के साथ विषमता उत्पन्न करता है | इन्हें अंक 8 की दशा चल रही है | इन का आयु अंक भी 8 है | इस लिए 24 फ़रवरी तक इन के लिए समय अच्छा नहीं है | इस के बाद इन का आयु अंक 9 हो जाएगा |इन का अंक 6 (शुक्र) भ्रष्ट है | अंक 8 की दशा के साथ इस की युति झटके दे सकती है | सरकार के साथ इन का टकराव बढ़ सकता है | अंक 6 वाली भाजपा  से इन की निकटता बढ़ सकती है | 
 एन.चंद्रबाबू नायडू
तेलुगुदेशम सुप्रीमो एन.चंद्रबाबू नायडू का नामांक है-4 | इस का वृहदंक है-58 | यह बना है 9-32-17 से | इन का मूलांक समीकरण बनता है 9-5-8 | 27-04-1951 को जन्मे नायडू का मूलांक 9 और भाग्यांक 2 है  | मूलांक 9 क्षेत्र,भूमि,प्रतिष्ठा और राजनीतिक वर्चस्व का है तथा अंक 2 परिवार,पार्टी और निकट के लोगों व साझेदारी का है | इस लिए नायडू के राजनीतिक वर्चस्व को परिवार/पार्टी के भीतर से चुनौती मिल सकती है | इन्हें क्षेत्रवाद---ख़ासकर तेलंगाना के मुद्दे पर खासी परेशानी हो सकती है | इन्हें अभी अंक 7 की दशा चल रही है | यह वर्ष 2012 तक चलेगी | यह अंक भावनाओं का है | इस लिए इन्हें भावनात्मक झटके लग सकते हैं | इन का आयु अंक है-5 | यह विचलन/डावाँडोल हालत बताता है | 27-04-2010 से आयु अंक 6 शुरू होगा |यह चलित वर्ष 2010 का मित्र है,इस लिए कुछ राहत रह सकती है | तब ये अंक 6 वाली भाजपा के निकट आ सकते हैं |  




मंगलवार, 5 जनवरी 2010

भारतीय राजनीति:-भाग-4

जय श्री राम ............| मित्रो,हाज़िर हैं हम आप की सेवा में | आज हम सिर्फ़ एक ही बात करेंगे और वह भी छोटी-सी | कारण तो आप को भी पता ही है | आज मंगलवार है और यह दिन हमारे लिए सर्वाधिक व्यस्तता वाला रहता है | अभी भी जब आप के लिए यह सामग्री लिख रहे हैं तो फ़ोन पर नि:शुल्क परामर्श वाला काम चल रहा है | 

अशोक गहलोत
आज हम बात करेंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री और अद्भुत भाग्य के धनी अशोक गहलोत की | इस 'अद्भुत भाग्य के धनी ' वाली बात को हम फिर कभी विस्तार से बताएँगे | गहलोत का नामांक है-9 | इस का वृहदंक बनता है-45 | यह बना है 18-27 से | इस का मूलांक समीकरण बनता है 9-9 | 03-05-1951 को जन्मे गहलोत का मूलांक 3 तथा भाग्यांक 6 है | इस तरह इन के यहाँ नामांक-जन्मांक में 3-6-9 के तगड़े समीकरण बनते हैं | इन के जन्म का चलित अंक 5 (धनात्मक) है | अभी इन्हें 59 वाँ वर्ष चल रहा है | 3 मई से 60 वाँ वर्ष आरम्भ हो जाएगा | चलित वर्ष 2010 इन के जन्म के मूलांक का वर्ष है | यह नामांक और भाग्यांक का मित्र वर्ष है | इस लिए इन की प्रतिष्ठा-वृद्धि होगी | अभी चलित का समय अंक 8 का है | यह अंक लोकतंत्र का है | इस कारण अभी होने जा रहे पंचायत चुनाव में इन के नेतृत्व में इन की पार्टी को तगड़ी सफलता मिलेगी | उम्र का 60 वाँ वर्ष इन के भाग्यांक का वर्ष है | यहाँ 3-6-9 का समीकरण अपना चमत्कार जारी रखेगा | इन की सरकार सुचारू रूप से चलती रहेगी | इन्हें आर्थिक अनुकूलता भी रह सकती है | चूँकि यह वक़्त इन के लिए मानसिक राहत का है,इस लिए तब ये मंत्रिमंडल में अपने मुताबिक परिवर्तन भी कर सकते हैं | इस परिवर्तन में ये अपने लिए काँटे/दुःख का करक बने लोगों से मुक्ति पा लेंगे | तब ये बची-खुची राजनीतिक नियुक्तियाँ भी कर सकते हैं | वर्ष 2010 में इन की प्रशासनिक पकड़ मज़बूत होगी | इन की छवि और निखरेगी | 3-6-9 की युति इन की पुलिस को कुछ बड़े /महत्त्वपूर्ण बकाया मामलों में सफलता दिलवा सकती है | मगर इन के साथ एक बहुत बड़ी दिक्कत है | इन के गृहमंत्री का अंक 9 कोई ख़ास नहीं है,इस कारण इन की पुलिस को बड़े-बड़े झटके लग रहे हैं | जब तक गृहमंत्रालय उन के पास रहेगा,तब तक तो ये भुगतना ही पड़ेगा | वसुंधरा राजे सरकार में भी यही हो रहा था | फिर भी अपने अंकों की अनुकूलता के कारण अशोक गहलोत के लिए बहुत कुछ राहत वाली हालत रहेगी | इन के और इन की सरकार के भविष्य को ले कर हम बहुत जल्दी विस्तार से बात करेंगे | आज बस इतना ही | 


सोमवार, 4 जनवरी 2010

वर्ष 2010 में भारतीय राजनीति:-भाग-3

जय श्री राम ............ | सब से पहले तो आप से इस बात के लिए माफ़ी चाहते हैं कि कल हम आप की सेवा में हाज़िर नहीं हो पाये | कारण यह रहा कि कल पूरे दिन कोई ख़ासा ज़रूरी केस देखने में लगे रहे | क्या करें,डाक्टर की भाँति अपना भी काम कुछ ऐसा है कि कोई इमरजेंसी का मामला आ जाता है तो सब छोड़ कर पहले उसे देखना पड़ता है | सो, आप की सेवा में हाज़िर नहीं हो सके | मगर आज हम कल की कसर पूरी कर लेंगे | लेकिन पहले एक बात पिछली बात से जोड़ कर | पिछली बार हम ने मायावती के बारे में एक बात कही थी कि ये भाजपा के साथ मिल कर सरकार बना सकती हैं | आज हम इस बात में एक बात जोड़ देते हैं | मायावती का जन्म का चलित अंक 8 (ओज) होने के कारण चलित अंक 9 (धनात्मक) वाली भाजपा के साथ तब बनाने वाली इन की सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी | वह सरकार ढाई से साढ़े तीन साल में गिर जाएगी | अब शुरू करते हैं आज की बातों का सिलसिला |

मुलायम सिंह यादव एवं समाजवादी पार्टी 
अपने आप को राम मनोहर लोहिया की विचारधारा के ध्वजवाहक मानने वाले मुलायम सिंह यादव का नामांक है-5 | इस का वृहदंक है-50 | यह 20-17-13 से बना है | इन का मूलांक समीकरण बनता है 2-8-4 | यह परिवार के स्तर पर कुछ विचित्रताएँ सूचित करता है | मुलायम के यहाँ ये विचित्रताएँ हैं | हम यहाँ उन के स्वरुप-विश्लेषण में नहीं जाएँगे क्यों कि वह सार्वजनिक रूप से चर्चा का विषय नहीं है | चूँकि पार्टी भी परिवार होती है,इस लिए यहाँ भी वे विचित्रताएँ मौजूद हैं | पुराने साथियों का टूटना,जयाप्रदा का टी डी पी से टूट कर आना,जया बच्चन का काँग्रेस से टूट कर आना (बच्चन परिवार तो काँग्रेस का ही था),आजम खान का जाना आदि बातें वे ही विचित्रताएँ हैं | इन की तीन जन्म-दिनांक मिलती हैं---28-03-1939,21-11-1939 और 22-11-1939 | हम ने 22-11-1939 को काम लिया है | कारण यह है कि इस का मूलांक है-4 | यह पितृ दोष का अंक है | यह बना है 22 से,जो कि परिवार/पार्टी के स्तर पर पूर्वोक्त विचित्रताओं का समर्थन करता है | इन का जन्म का मासांक 2,वर्षांक 4,भाग्यांक 1 और संयुक्तांक 6 है | इन का मूलांक-भाग्यांक समीकरण पार्टी के मुखिया के रूप में परेशानियाँ दर्शाता है | यह पितृ दोष को प्रबल कर रहा है | अभी मुलायम को 71 वाँ वर्ष चल रहा है | इस का मूलांक बनता है-8 | यह इन के भाग्यांक का धुर विरोधी है | इन दोनों की युति तगड़ी GODFATHER  PROBLEM इंगित करती है | चलित वर्ष 2010 का अंक 3 है | यह निर्णय का अंक है | इस कारण मुलायम द्वारा इस वर्ष लिए जाने वाले महत्त्वपूर्ण निर्णय अंक 8 के प्रभाव से ग़लत सिद्ध हो सकते हैं | अंक 1 सरकार का है | अंक 8,चलित वर्षांक 3 और भाग्यांक 1 की त्रिकोणीय युति सरकार से उलझाव और उस के कोप का शिकार बना सकती है | इन्हें प्रतिष्ठा-हानि का भय है | इन्हें अपने राजनीतिक वर्चस्व को ले कर ख़ासा परेशान होना पड़ सकता है | इन के दल समाजवादी पार्टी का नामांक है-2 | यह स्त्री अंक है तथा मुलायम के यहाँ ख़राब है | इस लिए इन की परिवार के लोगों,स्त्रियों और स्त्री अंकों वाले नेताओं के कारण इन कि प्रतिष्ठा ख़राब होने के प्रबल योग हैं | यही कारण रहा कि इन की पुत्रवधू चुनाव हार गयीं और इस से मुलायम कि इज्ज़त ख़राब हुई | सपा का मूलांक 4,मासांक 1,वर्षांक 3,भाग्यांक 8 और संयुक्तांक 1 है | सपा को अभी 18 वाँ वर्ष चल रहा है तथा 4 अक्टूबर के बाद 19 वाँ वर्ष चल रह होगा | इन वर्षों के अंक बनते हैं 9 और 1 | ये दोनों ही सपा के मूलांक-भाग्यांक के साथ अशुभ युतियाँ बनाते हैं | इस लिए इस वर्ष होने वाले चुनावों में मुलायम की इज्ज़त ख़राब हो सकती है | इन का अच्छा वक़्त अभी ख़ासा दूर है |

   लालूप्रसाद यादव एवं राष्ट्रीय जनता दल 
वर्तमान भारतीय राजनीति के विदूषक लालूप्रसाद का नामांक है-9 | इस का वृहदंक है-45 | यह बना है 13-19-13 से | इन का मूलांक समीकरण बनता है 4-1-4 | यह प्रबल पितृ दोष की अवस्था बताता है | चूँकि इस का मूलांक है-9,इस लिए ऐसे लोगों के साथ शासन-सत्ता-राजनीति-क़ानून-क़ायदा सम्बन्धी विचित्रताएँ सदा रहती हैं | लालू का जन्म का मूलांक 2,मासांक 6 ,वर्षांक 4,भाग्यांक 3 और संयुक्तांक भी 3 है | ये अभी अंक 8 के दोहरे प्रभाव में चल रहे हैं | एक तो,इन की उम्र का 62 वाँ वर्ष चल रहा है तथा दूसरे, अंक 8 की दशा चल रही है | यह दशा वर्ष 2014 तक चलेगी | अभी इस की दूसरी चौथाई चल रही है | मूलांक 2 का इन से तालमेल भावनात्मक झटके और इच्छापूर्ति में बाधा बताता है | 11 जून से लालू को 63 वाँ वर्ष शुरू  हो जाएगा | इस का अंक बनता है-9 | यह नामांक के साथ प्रतिरूप युति बनाता है तथा भाग्यांक का मित्र है | इन का तालमेल प्रतिष्ठा-वृद्धि करवाता है | इस लिए अगर बिहार में विधानसभा चुनाव 11 जून के बाद होते हैं तो लालू की सीटें बढ़ सकती हैं | मगर चूँकि अंक 8 की दशा तो जारी है,इस लिए सत्ता-प्राप्ति की इन की इच्छा पूरी नहीं हो पाएगी | इन के दल राष्ट्रीय जनता दल का नामांक है-5 | इस की स्थापना का मूलांक 5,मासांक 7,वर्षांक 3,भाग्यांक 2 और संयुक्तांक 7 है | इसे अभी 13 वाँ वर्ष चल रहा है,जिस का अंक बनता है-4 | यह पितृ दोष को प्रबल बना रहा है | लालू पर प्रभावी दोहरे अंक 8 के साथ यह विखंडन पैदा करता है | यह लालू और उन के दल,दोनों के लिए ही अच्छा नहीं है | 5 जुलाई के बाद इस पार्टी को 14 वाँ वर्ष शुरू हो जाएगा | इस का अंक बनता है-5 | यह इस दल का मूलांक है | यह डावाँडोल और यथास्थिति बताता है | अतः इस के अनुसार तो आगामी चुनाव के पार्टी की हालत में कोई ख़ास सुधार नहीं आएगा,मगर लालू के अंकों की तब की अनुकूलता से शायद कुछ सीटें बढ़ जाएँ | लालू के जन्म का चलित अंक 5 (धनात्मक) है | यह इन की पार्टी के नामांक  और मूलांक  के साथ प्रतिरूप युति बनाता है | यही अंक सोनिया गाँधी का भाग्यांक भी है | इस लिए लालू बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव में काँग्रेस के साथ मिल कर लड़ लें तो अचम्भा नहीं होना चाहिए |

 नीतीश कुमार,शरद यादव और जद(यू)
बिहार के मुख्यमंत्री और जद (यू) के प्रमुख नेता नीतीश कुमार का नामांक है-7 | इस का वृहदंक है-34 | यह बना है 19-15 से | इन का मूलांक समीकरण बनाता है  1-6 | इन का जन्म का मूलांक 1,मासांक 3,वर्षांक 7,भाग्यांक 2 और संयुक्तांक 9 है | इन के जन्म का चलित अंक 3 ( धनात्मक) है | 28 फरवरी तक इन का आयु अंक 5 है क्यों कि 59 वाँ वर्ष चल रहा है | अंक 5 इन के लिए अच्छा नहीं है | 1 मार्च से इन्हें 60 वाँ वर्ष शुरू हो जाएगा | इस का अंक बनाता है-6 | यह अंक 5 की तुलना में फिर भी कुछ ठीक है | चलित वर्ष 2010 इन के जन्म के चलित के साथ प्रतिरूप युति बना रहा है | इस लिए कुछ अनुकूलता है | इन का भाग्यांक 2 है | यह अंक भाजपा के यहाँ ख़राब है | इस लिए अंक 6 वाली भाजपा के साथ तालमेल में कमी या अन्य परेशानी आ सकती है | किन्तु भाजपा का भाग्यांक व इन का मूलांक समान (1) है,इस लिए तालमेल भी हो जाएगा और मिल कर चुनाव लड़ भी लेंगे | 

जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का नामांक है-2 | इस का वृहदंक बनाता है-29 | यह बना है 16-13 से | इन का मूलांक समीकरण बनाता है 7-4 | इन के जन्म का मूलांक-भाग्यांक समीकरण वही है,जो कि नीतीश का है | इस लिए इन दोनों की जुगलबंदी अभी तो लम्बी चलेगी और चलेगी भी सफलतापूर्वक | शरद यादव को अभी 63 वाँ वर्ष चल रहा है | इस का अंक है-9 | 1 जुलाई से इन्हें 64 वाँ वर्ष शुरू होगा | इस का अंक बनता है-1,जो कि इन के मूलांक का वर्ष  है | यह प्रभुत्व-वृद्धि करवाएगा | तब भाग्यांक 1 वाली भाजपा के साथ तालमेल के कारण ये कोई बड़ा लाभ पा सकते हैं |
                 जनता  दल (यूनाईटेड )का नामांक है-1 | यही अंक नीतीश और शरद यादव के जन्म का मूलांक है | इस दल की स्थापना हुई 30-10-2003 को | इस का मूलांक 3,मासांक 1,वर्षांक 5,भाग्यांक 9 और संयुक्तांक 1 है | चलित वर्ष इस दल के मूलांक का वर्ष है | यह वर्ष जद (यू) के भाग्यांक का मित्र है | अभी इस दल को 7 वाँ वर्ष चल रहा है | यह अंक 3 का सर्वथा विरोधी है | इसी कारण यह अंक 9 का भी विरोधी है | यह तालमेल ठीक नहीं है | 30 अक्टूबर के इस दल को 8 वाँ वर्ष चल रहा होगा | जद (यू) के अन्य अंकों के साथ इस की युति रंग में भंग डालने वाली है | यह इस के बनते-बनते काम बिगाड़ सकती है या मंजिल से कुछ दूर रख सकती है,मगर अगर यह दल भाजपा के साथ मिल कर चला तो इस कसर को भी पूरा कर लेगा और लाभ में रहेगा | 30 अक्टूबर के बाद के वक़्त में इस दल में कुछ खींचातानी या इस की प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है | बहुत संभव है की इस दल को आगामी चुनाव के बाद सरकार बनाए को ले कर कुछ अप्रिय बैटन का सामना करना पड़े | तब इसे समुचित बहुमत-प्राप्ति में भी बाधा आ सकती है या फिर पदों के बंटवारे को ले कर विवाद की स्थिति आ सकती है | पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता को ले कर परेशानी/खींचातानी हो सकती है या किसी वरिष्ठ नेता की मृत्यु हो सकती है |    

       

शनिवार, 2 जनवरी 2010

वर्ष 2010 में भारतीय राजनीति:-भाग-2




भारतीय जनता पार्टी 
जय श्री राम ............ | मित्रो,अपने वादे के मुताबिक हम हाज़िर हैं भारतीय राजनीति से सम्बंधित भविष्यकथन का यह  भाग-2 ले कर | आज सब से पहले बात करते हैं देश के प्रमुख प्रतिपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी की | भाजपा का नामांक है-9 | इस का वृहदंक है-45 | यह बना है 17-12-16 से | इन के मूलांक हैं 8-3-7 | अंक 9 प्रतिष्ठा-वृद्धि बताता है,किन्तु 8-3-7  का समीकरण निरंतर उठापटक दर्शाता है | यह उठापटक निर्णयगत,पारस्परिक तालमेल एवं नीतिगत रहता है | भाजपा की स्थापना हुई 06-04-1980 को | इस मूलांक 6,मासांक 4,वर्षांक 9 और भाग्यांक 1 है | इस का संयुक्तांक भी 1 है | यह बहुत ही शुभत्व योग निर्मित कर रहा है | इस की सूर्य राशि मेष है | यह अग्नि त्रिकोण की प्रथम राशि है | इस की स्थापना का चलित अंक 9 (धनात्मक) है | अभी भाजपा को 30 वाँ वर्ष चल रहा है | इस का अंक है-3 | यह चलित वर्ष 2010 का अंक है | यह मूलांक और भाग्यांक का मित्र अंक है | इस लिए भाजपा को इस अवधी में अधिक अनुकूलता रह सकती है | चूँकि अंक ३ निर्णय तथा न्याय का अंक है तथा अभी इस की प्रबलता है,इस लिए भाजपा में कुछ विवादों का समाधान संभव है | 06-04-2010 के बाद भाजपा को  स्थापना का 31 वाँ वर्ष चल रहा होगा | इस का अंक बनता है-4 | यह पितृ अंक है | अंक 3 व अंक 1 के साथ इस की युति शासन/सत्ता में भागीदारी तो दिलवाएगी,किन्तु पितृ अंक की प्रबलता के कारण शासन में मुखिया/प्रमुखता नहीं रह पाएगी | साथ ही अपने वरिष्ठ साझेदार के साथ तालमेल को ले कर भी समस्याएँ आएँगी | इस अवधि में पार्टी में वरिष्ठ सदस्यों अथवा वरिष्ठता को ले कर भी समस्या रह सकती है | नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व 19-12-2009 को संभाला है | इस के मूलांक-भाग्यांक वे ही हैं,जो कि भाजपा के हैं | इस लिए पार्टी के पितृपुरुष गडकरी को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है | भाजपा के अध्यक्ष के रूप में गडकरी के भविष्य को ले कर हम विस्तार से कल बात करेंगे | 

       मायावती 
अब बात करते हैं बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती की | इन का नामांक है-1 | इस का वृहदंक है-19 | यह प्रभुत्व,प्रतिष्ठा और पराक्रम बताता है | इन का जन्म हुआ है 15-01-1956 को | इन का मूलांक 6,मासांक 1,वर्षांक 3,भाग्यांक 1 और संयुक्तांक 2 है | इनकी सूर्य राशि मकर है | यह थल त्रिकोण की तृतीय राशि है | इन के जन्म का चलित अंक है ८ (ओज) |  १५ जनवरी से इन्हें 55 वाँ वर्ष चल  रहा होगा | इस का अंक बनता है-1 | यह शासन,तीखेपन एवं आक्रामकता का अंक है | इस लिए मायावती के तेवरों में तेज़ी,तीखापन आएगा | इन की प्रशासनिक छटपटाहट बढ़ेगी | चूँकि इन के जन्म का चलित अंक 8 (ओज) है,इस लिए यह अंक 1 के साथ मिल कर क़ानून-व्यवस्था संबंधी परेशानी खड़ी होगी | इन के सामने क़ानूनी संकट आएँगे | इन के शासन को क़ानून-व्यवस्था संबंधी समस्याएँ झेलनी पड़ सकती हैं | चूँकि इन के जन्म का चलित काँग्रेस की स्थापना के चलित से समानता रखता है,इस लिए काँग्रेस से इन की सीधी टकराहट बार-बार होगी | चलते-चलते एक खास बात और | चूँकि मायावती के मूलांक-भाग्यांक भाजपा के मूलांक-भाग्यांक से प्रतिरूप युति रखते हैं,इस लिए ये भाजपा के साथ मिल कर सरकार बना सकती हैं |   


शुक्रवार, 1 जनवरी 2010

वर्ष 2010 में भारतीय राजनीति:-भाग-1


जय श्री राम ............ | आप की सेवा में हम यह तो रख ही चुके हैं कि वर्ष 2010 में भारत का भविष्य क्या रहना है? साथ ही मध्यप्रदेश की भावी तस्वीर की बात भी कर चुके हैं | आज हम इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हैं | अभी हम कुछ दिनों तक यह बातचीत जारी रखेंगे | 
इंडियन नेशनल काँग्रेस 
सब से पहले बात कर रहे हैं 'काँग्रेस' यानि 'इंडियन नेशनल काँग्रेस' की | इस पार्टी का कई बार नाम और ढाँचा बदला है,जिस की वजह से इस की प्रभावी तारीख़ भी बदलती रही है | हम ने इस की सभी प्रभावी तारीख़ें काम ले कर देखी हैं | इन में सर्वाधिक सफलता 02-01-1978 से मिली है | इस कारण हम यहाँ भी इसे ही काम ले रहे हैं | काँग्रेस का नामांक 2,मासांक 1,वर्षांक 7 और भाग्यांक 1 है | इस का नामांक 3 है | इस का वृहदंक है-75 | यह अंक 7 नामांक 3 का विरोधी है,जब कि अंक 5 संगतता के अनुसार फल देता है | इस पार्टी की सूर्य राशि मकर है | यह थल त्रिकोण की तृतीय राशि है | इस का चलित अंक है-8 (ओज) | काँग्रेस को कल से 33 वाँ वर्ष आरम्भ होने जा रहा है | इस का मूलांक बनता है-6 | यह अंक काँग्रेस के नामांक और चलित वर्ष का मित्र है | इस पार्टी का संयुक्तांक 4 है,जो की अंक 1 व अंक 3 से बना है | इस कारण यह पार्टी 02-01-1978 के बाद से ज़बरदस्त GODFATHER PROBLEM से ग्रस्त है | इस पार्टी पर इस के प्रभाव के बारे में फिर कभी विस्तार से बात करेंगे | चलित वर्ष 2010 काँग्रेस के नामांक का वर्ष है | साथ ही इस के भाग्यांक का मित्र वर्ष भी है,इस कारण शुभ है | इस लिए इस पार्टी के लिए इस वर्ष कुल मिलाकर लाभदायक स्थिति ही रहेगी | इस वर्ष होने वाले चुनावों में इस का प्रदर्शन उत्साहवर्धक  रहेगा | चूँकि देश की कमान इस पार्टी के अंक 8 वाले व्यक्ति के हाथों में है,इस लिए इस पार्टी और इस की केंद्र सरकार को अंक 8 के प्रभाव से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा | अंक 8 की दिशा दक्षिण है | इस कारण काँग्रेस और इस की केंद्र सरकार को दक्षिण भारत से संभंधित मसलों को ले कर ख़ासा परेशान होना पड़ेगा | ये मसले क्षेत्रों या व्यक्तियों से सम्बंधित हो सकते हैं | चलित का वर्षांक तथा दल का नामांक अंक 8 के साथ तालमेल निर्णय सम्बन्धी विषमता दर्शाता है | साथ ही यह तालमेल उठापटक और परिवर्तन भी सूचित करता है | इस कारण काँग्रेस को अपनी आंध्र सरकार को ले कर बहुत परेशानी उठानी पड़ सकती है | यहाँ मुख्यमंत्री बदलने की नौबत भी आ सकती है | साथ ही दक्षिण भारत के अन्य हिस्सों में भी काँग्रेस को बहुत दिक्क़त हो सकती है |                                                                        
सोनिया गाँधी
सोनिया गाँधी का नामांक है-9 | इस का वृहदंक बनता है-36 | यह बना है 17 और 19 से | इन का मूलांक बनता है 8 और 1 | ये दोनों परस्पर द्रोहात्मक युति बनाते हैं | इसे ही हम GODFATHER PROBLEM कहते हैं | यह पितृदोष और पुरुषदोष पैदा करती है | इसी कारण सोनिया को पिता और पति का सुख बाधित हुआ | अभी भी पुत्र का सुख तभी तक है,जब तक कि राहुल के संतान नहीं होती है | राहुल के पिता बनते ही सोनिया के इस सुख को भी ग्रहण लग जाएगा | तब हो सकता है कि सोनिया या राहुल में से किसी की जान को ख़तरा हो जाए | यहाँ ज़्यादा आशंका तो सोनिया की जान को ख़तरे की ही है | यदि यहाँ हम सोनिया के नामांक और जन्म के मूलांक (दोनों ही 9 है ) की युति का विश्लेषण करें तो यह संकेत मिलता है कि सोनिया की जान को ख़तरा बारूद और हथियारों से है | इन का भाग्यांक 5 है | इस की उक्त समीकरण  के साथ युति यह बताती है कि उन पर जानलेवा हमला किसी यात्रा के दौरान हो सकता है | ख़ैर,यह तो हम ने सोनिया जी के अंकों का सर्वकालिक विश्लेषण ही कर लिया | क्या करें,ये हमारे देश के लिए इतनी महत्त्वपूर्ण हैं कि हम इन्हें किसी भी क़ीमत पर कोई नुकसान होने देना नहीं चाहते | इन्होंने काँग्रेस में प्राण फूँक कर न सिर्फ़ उसे बल्कि भारतीय लोकतंत्र को भी मज़बूत किया है | लगभग पूरे वर्ष 2010 में सोनिया को 64 वाँ वर्ष चल रहा होगा | इस का मूलांक बनता है-1 | यही काँग्रेस का भाग्यांक भी है | अंक 6 शुक्र यानि सुख का, अंक 4 पितृदोष का और अंक 1 नेतृत्व व सरकार का अंक है | इन की युति सोनिया के नेतृत्व को बराबर बाधित रखेगी | इन्हें अपनी पार्टी के ताने-बाने को ले कर बहुत परेशान रहना पड़ेगा | हालाँकि अंक 1 की प्रबलता के कारण पार्टी इन के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन करेगी | इस की प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी | सोनिया जी को कांग्रेस की ही भाँति अंक 8 से बचना चाहिए,साथ ही अंक 4 से भी | अंक 8 दक्षिण दिशा का है और अंक 4 वरिष्ठता का | अतः सोनिया को वे ही परेशानियाँ दरपेश आ सकती हैं,जिन का हम ने काँग्रेस के लिए जिक्र किया है | अंक 4 के कारण इन्हें ज़्यादा दिक्क़त वरिष्ठ लोगों से आ सकती है | संभवतः वरिष्ठ लोगों को पार्टी या सरकार से हटाना भी पड़ जाए | इस फेर में दक्षिण भारत (आन्ध्र) के मुख्यमंत्री को भी बदल सकती हैं |